< भजन संहिता 89 >

1 एज़्रावंश के एथन का एक मसकील मैं याहवेह के करुणा-प्रेम का सदा गुणगान करूंगा; मैं पीढ़ी से पीढ़ी अपने मुख से आपकी सच्चाई को बताता रहूंगा.
以斯拉人以探的訓誨詩。 我要歌唱耶和華的慈愛,直到永遠; 我要用口將你的信實傳與萬代。
2 मेरी उद्घोषणा होगी कि आपका करुणा-प्रेम सदा-सर्वदा अटल होगी, स्वर्ग में आप अपनी सच्चाई को स्थिर करेंगे.
因我曾說:你的慈悲必建立到永遠; 你的信實必堅立在天上。
3 आपने कहा, “मैंने अपने चुने हुए के साथ एक वाचा स्थापित की है, मैंने अपने सेवक दावीद से यह शपथ खाई है,
我與我所揀選的人立了約, 向我的僕人大衛起了誓:
4 ‘मैं तुम्हारे वंश को युगानुयुग अटल रखूंगा. मैं तुम्हारे सिंहासन को पीढ़ी से पीढ़ी स्थिर बनाए रखूंगा.’”
我要建立你的後裔,直到永遠; 要建立你的寶座,直到萬代。 (細拉)
5 याहवेह, स्वर्ग मंडल आपके अद्भुत कार्यों का गुणगान करता है. भक्तों की सभा में आपकी सच्चाई की स्तुति की जाती है.
耶和華啊,諸天要稱讚你的奇事; 在聖者的會中,要稱讚你的信實。
6 स्वर्ग में कौन याहवेह के तुल्य हो सकता है? स्वर्गदूतों में कौन याहवेह के समान है?
在天空誰能比耶和華呢? 神的眾子中,誰能像耶和華呢?
7 जब सात्विक एकत्र होते हैं, वहां परमेश्वर के प्रति गहन श्रद्धा व्याप्‍त होता है; सभी के मध्य वही सबसे अधिक श्रद्धा योग्य हैं.
他在聖者的會中,是大有威嚴的上帝, 比一切在他四圍的更可畏懼。
8 याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, कौन है आपके समान सर्वशक्तिमान याहवेह? आप सच्चाई को धारण किए हुए हैं.
耶和華-萬軍之上帝啊, 哪一個大能者像你耶和華? 你的信實是在你的四圍。
9 उमड़ता सागर आपके नियंत्रण में है; जब इसकी लहरें उग्र होने लगती हैं, आप उन्हें शांत कर देते हैं.
你管轄海的狂傲; 波浪翻騰,你就使它平靜了。
10 आपने ही विकराल जल जंतु रहब को ऐसे कुचल डाला मानो वह एक खोखला शव हो; यह आपका ही भुजबल था, कि आपने अपने शत्रुओं को पछाड़ दिया.
你打碎了拉哈伯,似乎是已殺的人; 你用有能的膀臂打散了你的仇敵。
11 स्वर्ग के स्वामी आप हैं तथा पृथ्वी भी आपकी ही है; आपने ही संसार संस्थापित किया और वह सब भी बनाया जो, संसार में है.
天屬你,地也屬你; 世界和其中所充滿的都為你所建立。
12 उत्तर दिशा आपकी रचना है और दक्षिण दिशा भी; आपकी महिमा में ताबोर और हरमोन पर्वत उल्लास में गाने लगते हैं.
南北為你所創造; 他泊和黑門都因你的名歡呼。
13 सामर्थ्य आपकी भुजा में व्याप्‍त है; बलवंत है आपका हाथ तथा प्रबल है आपका दायां हाथ.
你有大能的膀臂; 你的手有力,你的右手也高舉。
14 धार्मिकता तथा खराई आपके सिंहासन के आधार हैं; करुणा-प्रेम तथा सच्चाई आपके आगे-आगे चलते हैं.
公義和公平是你寶座的根基; 慈愛和誠實行在你前面。
15 याहवेह, धन्य होते हैं वे, जिन्होंने आपका जयघोष करना सीख लिया है, जो आपकी उपस्थिति की ज्योति में आचरण करते हैं.
知道向你歡呼的,那民是有福的! 耶和華啊,他們在你臉上的光裏行走。
16 आपके नाम पर वे दिन भर खुशी मनाते हैं वे आपकी धार्मिकता का उत्सव मनाते हैं.
他們因你的名終日歡樂, 因你的公義得以高舉。
17 क्योंकि आप ही उनके गौरव तथा बल हैं, आपकी ही कृपादृष्टि के द्वारा हमारा बल आधारित रहता है.
你是他們力量的榮耀; 因為你喜悅我們,我們的角必被高舉。
18 वस्तुतः याहवेह ही हमारी सुरक्षा ढाल हैं, हमारे राजा इस्राएल के पवित्र परमेश्वर के ही हैं.
我們的盾牌屬耶和華; 我們的王屬以色列的聖者。
19 वर्षों पूर्व आपने दर्शन में अपने सच्चे लोगों से वार्तालाप किया था: “एक योद्धा को मैंने शक्ति-सम्पन्‍न किया है; अपनी प्रजा में से मैंने एक युवक को खड़ा किया है.
當時,你在異象中曉諭你的聖民,說: 我已把救助之力加在那有能者的身上; 我高舉那從民中所揀選的。
20 मुझे मेरा सेवक, दावीद, मिल गया है; अपने पवित्र तेल से मैंने उसका अभिषेक किया है.
我尋得我的僕人大衛, 用我的聖膏膏他。
21 मेरा ही हाथ उसे स्थिर रखेगा; निश्चयतः मेरी भुजा उसे सशक्त करती जाएगी.
我的手必使他堅立; 我的膀臂也必堅固他。
22 कोई भी शत्रु उसे पराजित न करेगा; कोई भी दुष्ट उसे दुःखित न करेगा.
仇敵必不勒索他; 凶惡之子也不苦害他。
23 उसके देखते-देखते मैं उसके शत्रुओं को नष्ट कर दूंगा और उसके विरोधियों को नष्ट कर डालूंगा.
我要在他面前打碎他的敵人, 擊殺那恨他的人。
24 मेरी सच्चाई तथा मेरा करुणा-प्रेम उस पर बना रहेगा, मेरी महिमा उसकी कीर्ति को ऊंचा रखेगी.
只是我的信實和我的慈愛要與他同在; 因我的名,他的角必被高舉。
25 मैं उसे समुद्र पर अधिकार दूंगा, उसका दायां हाथ नदियों पर शासन करेगा.
我要使他的左手伸到海上, 右手伸到河上。
26 वह मुझे संबोधित करेगा, ‘आप मेरे पिता हैं, मेरे परमेश्वर, मेरे उद्धार की चट्टान.’
他要稱呼我說:你是我的父, 是我的上帝,是拯救我的磐石。
27 मैं उसे अपने प्रथमजात का पद भी प्रदान करूंगा, उसका पद पृथ्वी के समस्त राजाओं से उच्च होगा—सर्वोच्च.
我也要立他為長子, 為世上最高的君王。
28 उसके प्रति मैं अपना करुणा-प्रेम सदा-सर्वदा बनाए रखूंगा, उसके साथ स्थापित की गई मेरी वाचा कभी भंग न होगी.
我要為他存留我的慈愛,直到永遠; 我與他立的約必要堅定。
29 मैं उसके वंश को सदैव सुस्थापित रखूंगा, जब तक आकाश का अस्तित्व रहेगा, उसका सिंहासन भी स्थिर बना रहेगा.
我也要使他的後裔存到永遠, 使他的寶座如天之久。
30 “यदि उसकी संतान मेरी व्यवस्था का परित्याग कर देती है तथा मेरे अधिनियमों के अनुसार नहीं चलती,
倘若他的子孫離棄我的律法, 不照我的典章行,
31 यदि वे मेरी विधियों को भंग करते हैं तथा मेरे आदेशों का पालन करने से चूक जाते हैं,
背棄我的律例, 不遵守我的誡命,
32 तो मैं उनके अपराध का दंड उन्हें लाठी के प्रहार से तथा उनके अपराधों का दंड कोड़ों के प्रहार से दूंगा;
我就要用杖責罰他們的過犯, 用鞭責罰他們的罪孽。
33 किंतु मैं अपना करुणा-प्रेम उसके प्रति कभी कम न होने दूंगा और न मैं अपनी सच्चाई का घात करूंगा.
只是我必不將我的慈愛全然收回, 也必不叫我的信實廢棄。
34 मैं अपनी वाचा भंग नहीं करूंगा और न अपने शब्द परिवर्तित करूंगा.
我必不背棄我的約, 也不改變我口中所出的。
35 एक ही बार मैंने सदा-सर्वदा के लिए अपनी पवित्रता की शपथ खाई है, मैं दावीद से झूठ नहीं बोलूंगा;
我一次指着自己的聖潔起誓: 我決不向大衛說謊!
36 उसका वंश सदा-सर्वदा अटल बना रहेगा और उसका सिंहासन मेरे सामने सूर्य के समान सदा-सर्वदा ठहरे रहेगा;
他的後裔要存到永遠; 他的寶座在我面前如日之恆一般,
37 यह आकाश में विश्वासयोग्य साक्ष्य होकर, चंद्रमा के समान सदा-सर्वदा ठहरे रहेगा.”
又如月亮永遠堅立, 如天上確實的見證。 (細拉)
38 किंतु आप अपने अभिषिक्त से अत्यंत उदास हो गए, आपने उसकी उपेक्षा की, आपने उसका परित्याग कर दिया.
但你惱怒你的受膏者, 就丟掉棄絕他。
39 आपने अपने सेवक से की गई वाचा की उपेक्षा की है; आपने उसके मुकुट को धूल में फेंक दूषित कर दिया.
你厭惡了與僕人所立的約, 將他的冠冕踐踏於地。
40 आपने उसकी समस्त दीवारें तोड़ उन्हें ध्वस्त कर दिया और उसके समस्त रचों को खंडहर बना दिया.
你拆毀了他一切的籬笆, 使他的保障變為荒場。
41 आते जाते समस्त लोग उसे लूटते चले गए; वह पड़ोसियों के लिए घृणा का पात्र होकर रह गया है.
凡過路的人都搶奪他; 他成為鄰邦的羞辱。
42 आपने उसके शत्रुओं का दायां हाथ सशक्त कर दिया; आपने उसके समस्त शत्रुओं को आनंद विभोर कर दिया.
你高舉了他敵人的右手; 你叫他一切的仇敵歡喜。
43 उसकी तलवार की धार आपने समाप्‍त कर दी और युद्ध में आपने उसकी कोई सहायता नहीं की.
你叫他的刀劍捲刃, 叫他在爭戰之中站立不住。
44 आपने उसके वैभव को समाप्‍त कर दिया और उसके सिंहासन को धूल में मिला दिया.
你使他的光輝止息, 將他的寶座推倒於地。
45 आपने उसकी युवावस्था के दिन घटा दिए हैं; आपने उसे लज्जा के वस्त्रों से ढांक दिया है.
你減少他青年的日子, 又使他蒙羞。 (細拉)
46 और कब तक, याहवेह? क्या आपने स्वयं को सदा के लिए छिपा लिया है? कब तक आपका कोप अग्नि-सा दहकता रहेगा?
耶和華啊,這要到幾時呢? 你要將自己隱藏到永遠嗎? 你的忿怒如火焚燒要到幾時呢?
47 मेरे जीवन की क्षणभंगुरता का स्मरण कीजिए, किस व्यर्थता के लिए आपने समस्त मनुष्यों की रचना की!
求你想念我的時候是何等的短少; 你創造世人,要使他們歸何等的虛空呢?
48 ऐसा कौन सा मनुष्य है जो सदा जीवित रहे, और मृत्यु को न देखे? ऐसा कौन है, अपने प्राणों को अधोलोक के अधिकार से मुक्त कर सकता है? (Sheol h7585)
誰能常活免死、 救他的靈魂脫離陰間的權柄呢? (細拉) (Sheol h7585)
49 प्रभु, अब आपका वह करुणा-प्रेम कहां गया, जिसकी शपथ आपने अपनी सच्चाई में दावीद से ली थी?
主啊,你從前憑你的信實 向大衛立誓要施行的慈愛在哪裏呢?
50 प्रभु, स्मरण कीजिए, कितना अपमान हुआ है आपके सेवक का, कैसे मैं समस्त राष्ट्रों द्वारा किए गए अपमान अपने हृदय में लिए हुए जी रहा हूं.
主啊,求你記念僕人們所受的羞辱, 記念我怎樣將一切強盛民的羞辱存在我懷裏。
51 याहवेह, ये सभी अपमान, जो मेरे शत्रु मुझ पर करते रहे, इनका प्रहार आपके अभिषिक्त के हर एक कदम पर किया गया.
耶和華啊,你的仇敵用這羞辱羞辱了你的僕人, 羞辱了你受膏者的腳蹤。
52 याहवेह का स्तवन सदा-सर्वदा होता रहे!
耶和華是應當稱頌的,直到永遠。 阿們!阿們!

< भजन संहिता 89 >