< यिर्मयाह 48 >

1 मोआब के विषय में ज़आबोथ याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की वाणी यह है: “धिक्कार है नेबो पर, क्योंकि यह नष्ट हो चुका है. किरयथियों को लज्जित किया गया है, इसे अधीन कर लिया गया है; उच्चस्थ गढ़नगर को लज्जित कर दिया गया है. अब वह चूर-चूर हो चुका है.
Zoper Moáb tako govori Gospod nad bojevniki, Izraelov Bog: »Gorje Nebóju! Kajti ta je oplenjen. Kirjatájim je zbegan in zavzet. Misgab je zbegan in zaprepaden.
2 मोआब की अब ख्याति धूल में जा पड़ी है; उन्होंने हेशबोन के विरुद्ध विपत्ति योजित की है: ‘आओ, हम राष्ट्र के रूप में उसका अस्तित्व ही मिटा दें.’ मदमेन तुम्हारा स्वर भी शांत कर दिया जाएगा; तलवार तुम्हारा पीछा करेगी.
Moábove hvale ne bo več. V Hešbónu so snovali zlo zoper njega; pridimo in iztrebimo ga pred tem, da bi bil narod. Tudi ti boš iztrebljen, o Madmén; meč te bo preganjal.
3 होरोनयिम से विलाप सुनाई पड़ रहा है, विनाश और पूरा विध्वंस.
Glas vpitja bo iz Horonájima, plenjenje in veliko uničenje.
4 मोआब भंग हो चुका है; उसके बालक पीड़ा में विलाप कर रहे हैं.
Moáb je uničen; njegovi malčki so storili, da se je slišal jok.
5 वे लूहीत की चढ़ाई पर, सदा रोते हुए चढ़ते जाएंगे; क्योंकि उन्होंने होरोनयिम की ढाल पर विनाश का विलाप सुन लिया है.
Kajti ob vzpenjanju Luhíta se bo vzdigovalo nenehno jokanje, kajti ob spuščanju Horonájima so sovražniki slišali krik pogube.
6 अपने प्राण बचाकर भागो; कि तुम मरुभूमि में धूप चन्दन झाड़ी सदृश हो जाओ.
Pobegnite, rešite svoja življenja in bodite podobni brinu v divjini.
7 क्योंकि तुमने अपनी ही उपलब्धियों तथा अपनी ही निधियों पर भरोसा किया है, यहां तक कि तुम स्वयं भी बंदी बना लिए जाओगे, खेमोश बंदी किया जाएगा, तथा उसके साथ होंगे उसके पुरोहित तथा अधिकारी.
Kajti ker si zaupal v svoja dela in svoje zaklade, boš tudi ti zajet. Kemoš bo šel naprej v ujetništvo skupaj s svojimi duhovniki in svojimi princi.
8 एक विनाशक हर एक नगर में जाएगा, एक भी नगर बच न सकेगा. घाटी भी नष्ट हो जाएगी तथा पठार भी कुछ न रहेगा, ठीक जैसी याहवेह की पूर्ववाणी थी.
Plenilec bo prišel nad vsako mesto in nobeno mesto ne bo uteklo. Tudi dolina bo propadla in ravnina bo uničena, kakor je govoril Gospod.
9 मोआब को पंख प्रदान किए जाएं, कि वह उड़कर दूर चला जाए; क्योंकि उसके नगर उजाड़ हो जाएंगे, और कोई भी उनमें निवास न करेगा.
Daj peruti Moábu, da bo lahko pobegnil in ušel, kajti njegova mesta bodo zapuščena, brez kogarkoli, da bi v njih prebival.
10 “शापित होगा वह व्यक्ति, जो याहवेह का कार्य उपेक्षा के भाव से करता है! तथा शापित वह भी होगा, जो अपनी तलवार को रक्तपात से बचाए रखता है!
Preklet bodi, kdor dela Gospodovo delo varljivo in preklet bodi, kdor svoj meč zadržuje od krvi.
11 “बचपन ही से मोआब सुख-शांति की अवस्था में रहा है, कभी उसकी शांति भंग नहीं की गई, जैसे द्राक्षालता अपनी भूमि में स्थित हो गई हो, उसे एक बर्तन से दूसरे में उंडेला नहीं गया, न उसने बंधुआई का ही अनुभव किया है. तब उसका स्वाद वही का वही है, उसकी सुगंध भी अपरिवर्तित बनी हुई है.
Moáb je bil sproščen od svoje mladosti in se ustalil na svojih drožeh in ni bil izpraznjen iz posode v posodo niti ni šel v ujetništvo. Zato bo njegov okus ostal v njem in njegova vonjava ni spremenjena.
12 इसलिये यह देख लेना, कि वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब मैं मोआब में उन्हें भेजा करूंगा, जो बर्तनों से रस उण्डेलते हैं, वे मोआब को उण्डेलेंगे; वे मोआब के बर्तन रिक्त कर देंगे और तब वे उसके बर्तनों को तोड़कर चूर-चूर कर देंगे.
Zato, glej, prihajajo dnevi, ‹ govori Gospod, ›ko bom k njemu poslal postopače, ki mu bodo povzročili, da se potepa in izpraznili bodo njegove posode in počili njihove mehove.
13 खेमोश मोआब की लज्जा का कारण होगा, जिस प्रकार बेथेल इस्राएल वंश के लिए लज्जा का कारण हो गया था, जिस पर उन्होंने अत्यंत विश्वास किया था.
Moáb se bo sramoval Kemoša, kakor se je Izraelova hiša sramovala Betela, njihovega zaupanja.
14 “तुम यह दावा कैसे कर रहे हो, ‘हम तो शूर योद्धा हैं, युद्ध के लिए हर प्रकार से सुयोग्य’?
Kako pravite: ›Mi smo mogočni in močni možje za vojno?‹
15 मोआब नष्ट हो चुका है, इसके नगर नष्ट हो चुके हैं; इसके सर्वोत्तम जवान वध के लिए उतारे गए हैं,” यह राजा की वाणी है, जिनका नाम है सेनाओं का याहवेह.
Moáb je oplenjen in odšel gor iz svojih mest in njegovi izbrani mladeniči so odšli dol k pokolu, ‹ govori Kralj, katerega ime je Gospod nad bojevniki.
16 “मोआब का विनाश तुरंत हो जाएगा; उसका विनाश निकट है.
Blizu je Moábova katastrofa, da pride in njegova stiska silno hiti.
17 तुम, जो उसके पड़ोसी हो, उसके लिए शोक मनाओ, तुम भी, जो उससे परिचित हो; यह कहते जाओ, ‘कैसे टूट गया दृढ़ राजदंड, वह, जो वैभवशाली राजदंड था!’
Vsi vi, ki ste okoli njega, žalujte za njim; in vsi vi, ki poznate njegovo ime, recite; ›Kako je močna opora zlomljena in krasna palica!‹
18 “दीबोन निवासी पुत्री और अब अपने ऐश्वर्य से नीचे उतर आओ और आकर इस शुष्क भूमि पर बैठो, मोआब का विनाशक तुम्हें लक्ष्य करता हुआ आ पहुंचा है, वह तुम्हारे गढ़नगर नष्ट कर ही चुका है.
Ti hči, ki poseljuješ Dibón, pridi dol iz svoje slave in sédi v žeji; kajti plenilec Moába bo prišel nadte in ta bo uničil tvoja oporišča.
19 अरोअर वासियो, मार्ग के किनारे खड़े हो, सावधानीपूर्वक देखते रहो. उससे यह पूछो: जो भाग रहा है तथा उससे भी, जो बचकर निकल रहा है, ‘हुआ क्या है?’
Oh prebivalec Aroêrja, stoj ob poti in oprezaj; in vprašaj tistega, ki beži in tisto, ki pobegne ter reci: ›Kaj se je zgodilo?‹
20 मोआब लज्जित है, क्योंकि इसे तोड़ दिया गया है. चिल्लाओ, विलाप करो! आरनोन के निकट जाकर घोषणा करो, कि मोआब विनष्ट किया जा चुका है.
Moáb je zbegan, kajti zlomljen je. Tulite in vpijte. Povejte v Arnónu, da je Moáb oplenjen.
21 मैदानी क्षेत्र पर भी अब दंड प्रभावी हो चुका है; होलोन, यहत्स, मेफाअथ,
Sodba je prišla nad ravno deželo; nad Holón, nad Jahac, nad Mefáat,
22 दीबोन, नेबो, बेथ-दिबलाथाईम,
nad Dibón, nad Nebó, nad Bet Diblatájim,
23 किरयथियों, बेथ-गामूल, बेथ-मिओन,
nad Kirjatájim, nad Bet Gamúl, nad Bet Meón,
24 केरिओथ, बोज़राह तथा मोआब के दूरवर्ती एवं निकटवर्ती सभी नगर.
nad Kerijót, nad Bocro in nad vsa mesta moábske dežele, daljna ali bližnja.
25 मोआब की शक्ति का प्रतीक सींग ही काट दिया गया है; तथा उसकी भुजा तोड़ दी गई है,” यह याहवेह की वाणी है.
Moábov rog je odsekan in njegov laket je zlomljen, ‹ govori Gospod.
26 “उसे मतवाला कर दो, क्योंकि उसने याहवेह के समक्ष अहंकार करके विद्रोह किया है. अब वह उस स्थिति में पहुंच जाएगा जब वह अपनी ही उल्टी में लोटता हुआ दिखाई देगा; और वह उपहास का विषय बन जाएगा.
›Opijanite ga, kajti poveličal se je zoper Gospoda. Tudi Moáb se bo valjal v svojem izbljuvku in tudi on bo v posmeh.
27 क्या इस्राएल तुम्हारे लिए उपहास का विषय न बना था? अथवा क्या वह चोरों में से है, क्योंकि जब भी इस्राएल का उल्लेख होता है, तुम घृणाभाव से अपना सिर हिलाने लगते हो?
Mar vam ni bil Izrael v posmeh? Je bil najden med tatovi? Kajti odkar govoriš o njem, poskakuješ od veselja.
28 मोआबवासियो, नगरों में रहना छोड़कर चट्टानों में रहने लगो. और उस कबूतर समान हो जाओ, जो दुर्गम चट्टानों की लघु गुफा में घोंसला निर्मित करती है.
Oh vi, ki prebivate v Moábu, zapustite mesta in prebivajte na skali in bodite podobni golobici, ki dela svoje gnezdo na straneh ustja luknje.
29 “हमने मोआब के अहंकार— उसकी उद्दंडता, उसके दर्प, उसके गर्व तथा उसके मन के विषय में सुन लिया है, अत्यंत उग्र है उसका अहंकार.
Slišali smo ponos Moába (on je silno ponosen), njegovo nadutost, njegovo aroganco, njegov ponos in oholost njegovega srca.
30 मैं अच्छी रीति से समझता हूं उसकी तिलमिलाहट,” यह याहवेह की वाणी है, “किंतु निरर्थक है यह सब; उसकी खोखली गर्वोक्ति ने कुछ भी प्राप्‍त नहीं किया है.
Poznam njegov bes, ‹ govori Gospod; ›toda to ne bo tako; njegove laži na to ne bodo tako vplivale.
31 इसलिये मैं मोआब के लिए विलाप करूंगा, पूरे मोआब के लिए होगा मेरा विलाप, कीर-हेरासेथ वासियों के लिए होगी मेरी कराहट.
Zato bom tulil zaradi Moába in vpil zaradi vsega Moába; moje srce bo žalovalo zaradi mož iz Kir Hêresa.
32 सिबमाह की लता मैं, याज़र पर विलाप से अधिक तुम्हारे लिए विलाप करूंगा. तुम्हारे लतातन्तु सागर पार तक तने हुए हैं; वे तो याज़र तक पहुंच चुके हैं. तुम्हारे ग्रीष्मकालीन फलों की उपज तथा तुम्हारे द्राक्षा की उपज पर विनाशक बरस पड़ा है.
Oh sibmanska trta, jokal bom za teboj z jokanjem Jazêrja. Tvoje rastline so odšle prek morja, segle so celó k jazêrskemu morju. Plenilec je padel na tvoje poletne sadove in na tvojo trgatev.
33 इसलिये मोआब के फलदायी उद्यान से उल्लास एवं आनंद समाप्‍त कर दिए गए हैं. द्राक्षा रौंदने के कुंड से रस निकलना समाप्‍त हो गया है; कोई भी उन्हें उल्लास-स्वर के साथ न रौंदेगा. जो ध्वनि होगी वह उल्लास-ध्वनि न होगी.
Radost in veselje sta vzeta iz obilnega polja moábske dežele. Trti sem velel, da odpove pred vinskimi stiskalnicami. Nihče ne bo mendral z vriskanjem; njihovo vriskanje ne bo vriskanje.
34 “हेशबोन में उठ रही चिल्लाहट से एलिआलेह तक हां, याहज़ तक उन्होंने अपना स्वर उठाया है, ज़ोअर से होरोनयिम तक तथा एगलथ शलिशियाह तक, क्योंकि निमरीम की जल राशि समाप्‍त हो जाएगी.
Od krika Hešbóna, celó do Elaléja in celó do Jahaca so izgovarjali svoj glas, od Coarja celó do Horonájima, kakor triletna telica, kajti tudi nimrímske vode bodo zapuščene.
35 मैं मोआब का अस्तित्व ही मिटा दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है, जो पूजा-स्थल पर बलि अर्पण करता है तथा जो अपने-अपने देवताओं के लिए धूप जलाता है.
Poleg tega bom povzročil, da odneha v Moábu, ‹ govori Gospod, ›kdor daruje na visokih krajih in kdor zažiga kadilo svojim bogovom.
36 “इसलिये मोआब के लिए मेरा हृदय ऐसे विलाप करता है, जैसे विलापगान में बांसुरी; मेरा हृदय कीर-हेरासेथ के निवासियों के लिए बांसुरी के समान कराहता है. उन्होंने अपनी उपज का बहाव खो दिया है.
Zato bo moje srce ihtelo kakor piščali za Moábom in moje srce bo ihtelo kakor piščali za možmi Kir Hêresa, ker so bogastva, ki jih je pridobil, izginila.
37 हर एक सिर शोक के कारण मुंडवाया हुआ तथा दाढ़ी क़तरी हुई है; सभी के हाथ घावों से भरे हुए तथा हर एक ने कमर पर टाट लपेटा हुआ है.
Kajti vsaka glava bo plešasta in vsaka brada pristrižena. Na vseh rokah bodo vrezi in na ledjih vrečevina.
38 मोआब के हर एक घर की छत पर तथा इसकी सड़कों पर चहुंओर विलाप व्याप्‍त है, क्योंकि मैंने मोआब को उस बर्तन के सदृश तोड़ दिया है, जो तिरस्कृत है,” यह याहवेह की वाणी है.
Tam bo splošno žalovanje na vseh hišnih strehah Moába in na njegovih ulicah, kajti zlomil sem Moáb kakor posodo, v kateri ni zadovoljstva, ‹ govori Gospod.
39 “कैसा चूर-चूर हो चुका है यह! कैसा है उनका विलाप! मोआब ने लज्जा में कैसे अपनी पीठ इस ओर कर दी है! अब मोआब उपहास का विषय होकर रह जाएगा, तथा निकटवर्ती सारे राष्ट्रों के समक्ष आतंक का विषय भी.”
Tulili bodo, rekoč: »Kako je ta zlomljen! Kako je Moáb s sramoto obrnil hrbet! Tako bo Moáb v posmeh in zaprepadenost vsem okoli njega.‹
40 क्योंकि यह याहवेह का संदेश है: “तुम देखना! कोई गरुड़-सदृश द्रुत गति से उड़ेगा, और मोआब पर अपने पंख फैला देगा.
Kajti tako govori Gospod: ›Glej, letel bo kot orel in svoje peruti bo širil nad Moábom.
41 केरिओथ अधीन कर लिया गया तथा गढ़ों पर शत्रु का अधिकार हो गया है. तब उस दिन मोआब के शूर योद्धाओं का हृदय ऐसा हो जाएगा, जैसे प्रसूता का.
Kerijót je zavzet, oporišča so presenečena in srca mogočnih mož v Moábu bodo na ta dan kakor srce ženske v njenih ostrih bolečinah.
42 मोआब विनष्ट होकर एक राष्ट्र न रह जाएगा क्योंकि वह याहवेह के समक्ष अहंकारी हो गया है.
Moáb bo uničen pred tem, da bi bil ljudstvo, ker se je poveličeval zoper Gospoda.
43 मोआबवासियो, आतंक, गड्ढे तथा फंदे तुम्हारे लिए नियत हैं,” यह याहवेह की वाणी है.
Strah, jama in zanka bodo nad teboj, oh prebivalec Moába, ‹ govori Gospod.
44 “वह, जो आतंक से बचकर भागेगा, वह गड्ढे में जा गिरेगा, वह, जो गड्ढे से बाहर निकल आएगा फंदे में जा फंसेगा; क्योंकि मैं मोआब पर दंड का वर्ष ले आऊंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
›Kdor beži pred strahom, bo padel v jamo, in kdor vstaja iz jame, bo zajet v zanko, kajti jaz bom to privedel nadenj, celó nad Moáb, leto njihovega obiskanja, ‹ govori Gospod.
45 “हेशबोन की छाया में निर्बल शरणार्थी जा ठहरेंगे; क्योंकि हेशबोन में से अग्नि फैल रही है, तथा सीहोन के मध्य से लपटें. उसने मोआब के माथे को भस्म कर डाला है, साथ ही उनके कपाल भी, जो युद्ध में आनंद ले रहे थे.
›Tisti, ki so zbežali, so stali pod hešbónsko senco zaradi sile. Toda ogenj bo izšel iz Hešbóna, plamen iz srede Sihóna in použil bo Moábov kot in tême upornih.
46 धिक्कार है तुम पर मोआब! खेमोशवासी नष्ट हो चुके हैं; क्योंकि तुम्हारे पुत्रों को बंदी बना लिया गया है और तुम्हारी पुत्रियां भी बन्दीत्व में चली गई हैं.
Gorje tebi, oh Moáb! Ljudstvo Kemoša se pogublja, kajti tvoji sinovi so zajeti [kot] ujetniki in tvoje hčere [kot] ujetnice.
47 “फिर भी मैं मोआब की समृद्धि अंतिम दिनों में लौटा दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है. मोआब का दंड इतना ही होगा.
Vendar bom v zadnjih dneh ponovno privedel Moábovo ujetništvo, ‹ govori Gospod. ›Tako daleč je sodba od Moába.‹«

< यिर्मयाह 48 >