< यशायाह 41 >

1 हे द्वीपो, चुप रहकर मेरी सुनो! देश-देश के लोग, नया बल पायें! वे पास आकर बात करें; न्याय के लिए हम एक दूसरे के पास आएं.
Thulani phambi kwami, zihlenge, kakuthi abantu bavuselele amandla; kabasondele; babesebekhuluma; kasisondele kanyekanye kusahlulelo.
2 “किसने उसे उकसाया है जो पूर्व में है, जिसको धर्म के साथ अपने चरणों में बुलाता हैं? याहवेह उसे देश सौंपते जाते हैं तथा राजाओं को उसके अधीन करते जाते हैं. वह उसकी तलवार से उन्हें धूल में, तथा उसके धनुष से हवा में उड़ती भूसी में बदल देता है.
Ngubani owavusa olungileyo ngasempumalanga? Wambizela enyaweni lwakhe; wanikela izizwe phambi kwakhe, wamenza wabusa phezu kwamakhosi, wawanikela enkembeni yakhe njengothuli, edandilini lakhe njengezibi eziqhutshelwayo.
3 वह उनका पीछा करता है तथा एक ऐसे मार्ग से सुरक्षित उनसे आगे निकल जाता है, जिस पर इससे पहले वह चलकर कभी पार नहीं गया.
Waxotshana lawo, wedlula ephephile, ngendlela angayihambanga ngenyawo zakhe.
4 आदिकाल से अब तक की पीढ़ियों को किसने बुलाया है? मैं ही याहवेह, जो सबसे पहला और आखिरी हूं.”
Ngubani okusebenzileyo, wakwenza, ebiza izizukulwana kwasekuqaleni? Mina iNkosi ngingowokuqala, njalo ngilabokucina; nginguye.
5 तटवर्ती क्षेत्रों ने यह देखा तथा वे डर गए; पृथ्वी कांपने लगी, और पास आ गए.
Izihlenge zakubona, zesaba; imikhawulo yomhlaba yathuthumela; yasondela, yafika.
6 हर एक अपने पड़ोसी की सहायता करता है तथा अपने बंधु से कहता है, “हियाव बांध!”
Basiza, ngulowo lalowo umakhelwane wakhe, wonke wasesithi kumfowabo: Qina!
7 इसी प्रकार शिल्पी भी सुनार को हिम्मत दिलाता है, जो हथौड़े से धातु को समतल बनाकर कील मारता है और हिम्मत बांधता है. निहाई पर हथौड़ा चलाता है. वह टांकों को ठोक ठोक कर कसता है ताकि वह ढीला न रह जाए.
Umbazi waseqinisa umkhandi wegolide, lololonga ngesando lowo otshaya isikhandelo, esithi: Kulungele ukunuselwa; wakuqinisa ngezipikili ukuze kunganyikinyeki.
8 “हे मेरे दास इस्राएल, मेरे चुने हुए याकोब, मेरे मित्र अब्राहाम के वंश,
Kodwa wena Israyeli, nceku yami, Jakobe engikukhethileyo, nzalo kaAbrahama isithandwa sami,
9 तुम्हें जिसे मैं दूर देश से लौटा लाया हूं, तथा पृथ्वी के दूरतम स्थानों से तुम्हें बुलाकर तुम्हें यह आश्वासन दिया है. ‘तुम मेरे सेवक हो’; मेरे चुने हुए, मैंने तुम्हें छोड़ा नहीं है.
wena engakubambayo kwasemikhawulweni yomhlaba, ngakubiza ezikhulwini zawo, ngathi kuwe: Uyinceku yami, ngikukhethile, kangikulahlanga;
10 इसलिये मत डरो, मैं तुम्हारे साथ हूं; इधर-उधर मत ताको, क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर मैं हूं. मैं तुम्हें दृढ़ करूंगा और तुम्हारी सहायता करूंगा; मैं तुम्हें अपने धर्ममय दाएं हाथ से संभाले रखूंगा.
ungesabi, ngoba ngilawe, ungathalathalazi, ngoba mina nginguNkulunkulu wakho; ngizakuqinisa, yebo ngizakusiza, yebo ngizakusekela ngesandla sami sokunene esokulunga kwami.
11 “देख जो तुझसे क्रोधित हैं वे लज्जित एवं अपमानित किए जाएंगे; वे जो तुमसे झगड़ा करते हैं नाश होकर मिट जायेंगे.
Khangela bonke abakuthukuthelelayo bazayangeka badaniswe, bazakuba njengento engesilutho; labantu abalwa lawe bazabhubha.
12 तुम उन्हें जो तुमसे विवाद करते थे खोजते रहोगे, किंतु उन्हें पाओगे नहीं. जो तुम्हारे साथ युद्ध करते हैं, वे नाश होकर मिट जाएंगे.
Uzabadinga, ungabatholi; abantu abaphikisana lawe bazakuba njengento engesilutho, labantu abalwa lawe bazakuba njengeze.
13 क्योंकि मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हारे दाएं हाथ को थामे रहता है जो तुम्हें आश्वासन देता है, मत डर; तुम्हारी सहायता मैं करूंगा.
Ngoba mina Nkosi, uNkulunkulu wakho, ngibamba isandla sakho sokunene, ngisithi kuwe: Ungesabi, mina ngizakusiza.
14 हे कीड़े समान याकोब, हे इस्राएली प्रजा मत डर, तुम्हारी सहायता मैं करूंगा,” यह याहवेह की वाणी है. इस्राएल के पवित्र परमेश्वर तेरे छुड़ानेवाले हैं.
Ungesabi, mpethu enguJakobe, bantu bakoIsrayeli; mina ngizakusiza, kutsho iNkosi, lomhlengi wakho, oNgcwele kaIsrayeli.
15 “देख, मैंने तुम्हें छुरी वाले उपकरण समान बनाया है. तुम पर्वतों को कूट-कूट कर चूर्ण बना दोगे, तथा घाटियों को भूसी का रूप दे दोगे.
Khangela, ngizakwenza ube lubhulo olubukhali olutsha, olubukhali nhlangothi zombili; uzabhula izintaba uzichoboze, wenze amaqaqa abe njengamakhoba;
16 तुम उन्हें फटकोगे, हवा उन्हें उड़ा ले जाएगी, तथा आंधी उन्हें बिखेर देगी. किंतु तुम याहवेह में खुश होगे तुम इस्राएल के पवित्र परमेश्वर पर गर्व करोगे.
uzawela, lomoya uzawasusa, lesivunguzane siwachithachithe; njalo wena uthokoze ngeNkosi, uzidumise ngoNgcwele kaIsrayeli.
17 “जो दीन तथा दरिद्र हैं वे जल की खोज कर रहे हैं, किंतु जल कहीं नहीं; प्यास से उनका गला सूख गया है. मैं याहवेह ही उन्हें स्वयं उत्तर दूंगा; इस्राएल का परमेश्वर होने के कारण मैं उनको नहीं छोड़ूंगा.
Abayanga labaswelayo badinga amanzi, kodwa engekho; ulimi lwabo lome ngokoma; mina Nkosi ngizabaphendula; mina Nkulunkulu kaIsrayeli kangiyikubadela.
18 मैं सूखी पहाड़ियों से नदियों को बहा दूंगा, घाटियों के मध्य झरने फूट पड़ेंगे. निर्जन स्थल जल ताल हो जाएगा, तथा सूखी भूमि जल का सोता होगी.
Ngizavula imifula emadundulwini, lemithombo phakathi kwezigodi; ngizakwenza inkangala ibe yisiziba samanzi, lomhlabathi owomileyo ube yiziphethu zamanzi.
19 मरुस्थल देवदार, बबूल, मेंहदी, तथा जैतून वृक्ष उपजाने लगेंगे. मैं मरुस्थल में सनौवर, चिनार तथा चीड़ के वृक्ष उगा दूंगा,
Ngizamisa enkangala umsedari, isihlahla sesinga, lemiteli, lesihlahla samafutha; ngibeke egwaduleni isihlahla sefiri, umangwe, lomsayiphuresi ndawonye;
20 कि वे देख सकें तथा इसे समझ लें, कि यह याहवेह के हाथों का कार्य है, तथा इसे इस्राएल के पवित्र परमेश्वर ही ने किया है.”
ukuze babone, bazi, baqaphelise, baqedisise kanyekanye, ukuthi isandla seNkosi sikwenzile lokhu, loNgcwele kaIsrayeli ukudalile.
21 याहवेह कहता है, “अपनी बात कहो.” अपना मुकदमा लड़ो, “यह याकोब के राजा का आदेश है.
Sondezani indaba yenu, itsho iNkosi, lisondeze izizatho zenu eziqinileyo, itsho iNkosi kaJakobe.
22 वे देवताएं आएं, तथा हमें बताएं, कि भविष्य में क्या होनेवाला है. या होनेवाली घटनाओं के बारे में भी बताएं.
Kabasondeze, basitshele okuzakwenzakala; kabakhulume izinto zamandulo, ukuthi ziyini, ukuze sizibeke enhliziyweni yethu, sazi isiphetho sazo; loba yenza ukuthi sizwe izinto ezizayo.
23 उन घटनाओं को बताओ जो भविष्य में होने पर हैं, तब हम मानेंगे कि तुम देवता हो. कुछ तो करो, भला या बुरा, कि हम चकित हो जाएं तथा डरें भी.
Tshonini izinto ezizakuza ngasemuva, ukuze sazi ukuthi lingonkulunkulu; yebo, yenzani okuhle kumbe lenze okubi, ukuze simangale, sikhangele kanyekanye.
24 देखो तुम कुछ भी नहीं हो तुम्हारे द्वारा किए गए काम भी व्यर्थ ही हैं; जो कोई तुम्हारा पक्ष लेता है वह धिक्कार-योग्य है.
Khangelani, livela kokungekho, lomsebenzi wenu uvela emayeni; uyisinengiso olikhethayo.
25 “मैंने उत्तर दिशा में एक व्यक्ति को चुना है, वह आ भी गया है— पूर्व दिशा से वह मेरे नाम की दोहाई देगा. वह हाकिमों को इस प्रकार रौंद डालेगा, जिस प्रकार गारा रौंदा जाता है, जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को रौंदता है.
Ngimvusileovela enyakatho, njalo uzafika, evela lapho eliphuma khona ilanga uzabiza ibizo lami; njalo uzakwehlela phezu kweziphathamandla njengodaka, lanjengombumbi evoxa ibumba.
26 क्या किसी ने इस बात को पहले से बताया था, कि पहले से हमें मालूम हो, या पहले से, किसी ने हमें बताया कि, ‘हम समझ सकें और हम कह पाते की वह सच्चा है?’ कोई बतानेवाला नहीं, कोई भी सुननेवाला नहीं है.
Ngubani owabikayo kwasekuqaleni, ukuze sazi, langaphambili ukuze sitsho ukuthi: Ulungile? Yebo, kakho obikayo, yebo, kakho ozwakalisayo, yebo, kakho owezwayo amazwi enu.
27 सबसे पहले मैंने ही ज़ियोन को बताया कि, ‘देख लो, वे आ गए!’ येरूशलेम से मैंने प्रतिज्ञा की मैं तुम्हें शुभ संदेश सुनाने वाला दूत दूंगा.
Owokuqala uzakuthi eZiyoni: Khangela, ubakhangele; njalo ngizanika iJerusalema oletha izindaba ezinhle.
28 किंतु जब मैंने ढूंढ़ा वहां कोई नहीं था, उन लोगों में कोई भी जवाब देनेवाला नहीं था, यदि मैं कोई प्रश्न करूं, तो मुझे उसका उत्तर कौन देगा.
Ngoba ngakhangela, njalo kwakungelamuntu, laphakathi kwabo kungekho umeluleki, ukuthi, lapho ngibabuza, baphendule ilizwi.
29 यह समझ लो कि वे सभी अनर्थ हैं! व्यर्थ हैं उनके द्वारा किए गए काम; उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां केवल वायु एवं खोखली हैं.”
Khangela, bonke bayize; imisebenzi yabo kayisilutho; izithombe zabo ezibunjiweyo zingumoya lokusanganiseka.

< यशायाह 41 >