< आमोस 2 >

1 याहवेह का यह कहना है: “मोआब को दंड देने से मैं पीछे न हटूंगा, क्योंकि उसने तीन, नहीं वरन चार अपराध किये हैं. उसने एदोम के राजा के हड्डियों को जलाकर राख कर दिया है,
Så sier Herren: For tre misgjerninger av Moab, ja for fire vil jeg ikke ta det tilbake - fordi de brente Edom-kongens ben til kalk;
2 तब मैं मोआब पर आग बरसाऊंगा जो केरिओथ के राजमहलों को जलाकर नष्ट कर देगी. बड़े उपद्रव में मोआब मिट जाएगा, उस समय युद्ध की ललकार और तुरही फूंकी जा रही होगी.
men jeg vil sende ild mot Moab, og den skal fortære Kerijots palasser, og Moab skal dø under krigsbulder, under hærskrik, under basunens lyd,
3 मैं मोआब के शासक को नाश कर दूंगा और उसे उसके सब अधिकारियों समेत मार डालूंगा,” यह याहवेह का कहना है.
og jeg vil utrydde dommeren av deres land, og alle dets fyrster vil jeg drepe sammen med ham, sier Herren.
4 याहवेह का यह कहना है: “यहूदिया के तीन नहीं, वरन चार पापों के कारण, मैं उसे दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा. क्योंकि उन्होंने याहवेह के कानून को तुच्छ जाना है और उनके नियमों का पालन नहीं किया है, वे उन झूठे देवताओं के द्वारा भटकाये गये हैं, जिनके पीछे उनके पुरखे चलते थे,
Så sier Herren: For tre misgjerninger av Juda, ja for fire vil jeg ikke ta det tilbake - fordi de foraktet Herrens lov og ikke holdt hans bud, og deres løgnguder, som deres fedre hadde fulgt, førte dem vill;
5 तब मैं यहूदिया पर आग बरसाऊंगा जो येरूशलेम के राजमहलों को जलाकर नष्ट कर देगी.”
men jeg vil sende ild mot Juda, og den skal fortære Jerusalems palasser.
6 याहवेह का यह कहना है: “इस्राएल के तीन नहीं, वरन चार पापों के कारण, मैं उसे दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा. वे चांदी के लिये निर्दोष व्यक्ति को, और एक जोड़ी चप्पल के लिए ज़रूरतमंद व्यक्ति को बेच देते हैं.
Så sier Herren: For tre misgjerninger av Israel, ja for fire vil jeg ikke ta det tilbake - fordi de selger den uskyldige for penger og den fattige for et par sko,
7 वे निर्धन के सिर ऐसे रौंदते हैं जैसे भूमि पर धूल को रौंदा जाता है और पीड़ित लोगों के न्याय को बिगाड़ते हैं. पिता और पुत्र दोनों एक ही युवती से संभोग करते हैं और ऐसा करके वे मेरे पवित्र नाम को अपवित्र करते हैं.
de som higer efter å se støv på de ringes hode og bøier retten for de saktmodige. En mann og hans far går til samme pike, så de vanhelliger mitt hellige navn.
8 वे हर एक वेदी के बाजू में बंधक में रखे गए कपड़ों पर लेटते हैं. वे अपने देवता के घर में जुर्माना में लिये गये अंगूर की दाखमधु को पीते हैं.
På pantsatte klær strekker de sig ved hvert alter, og vin som de har tatt som bøter, drikker de i sin Guds hus.
9 “यह सब होने पर भी मैं ही था जिसने उनके सामने अमोरियों को पछाड़ा था, यद्यपि अमोरी पुरुष देवदार वृक्ष के समान ऊंचे और बांज वृक्ष के सदृश सशक्त थे. मैंने ऊपर तो उनके फल तथा नीचे उनकी जड़ें नष्ट कर दीं.
Og jeg utryddet da amorittene foran dem, de som var høie som sedertrær og sterke som eketrær, og jeg ødela deres frukt oventil og deres røtter nedentil,
10 मैं ही था, जिसने तुम्हें मिस्र देश से बाहर निकाला और चालीस वर्ष मरुभूमि में तुम्हारी अगुवाई करता रहा, ताकि तुम अमोरियों के देश पर अधिकार कर सको.
og jeg førte eder op fra Egyptens land, og jeg ledet eder i ørkenen i firti år, forat I skulde få amorittens land til eiendom,
11 “मैंने ही तुम्हारे बच्चों के बीच में से भविष्यद्वक्ता और तुम्हारे जवानों के बीच में से नाजीर खड़ा किया. हे इस्राएलियो, क्या यह सच नहीं है?” यह याहवेह का कहना है.
og jeg opvakte nogen av eders sønner til profeter, og nogen av eders unge menn til nasireere. Er det ikke så, I Israels barn? sier Herren.
12 “परंतु तुमने नाजिरों को दाखमधु पान के लिए बाध्य किया और भविष्यवक्ताओं को आदेश दिया कि भविष्यवाणी न करें.
Men I fikk nasireerne til å drikke vin, og I forbød profetene å profetere.
13 “इसलिये अब, मैं तुम्हें कुचलूंगा जैसे अनाज से भरी हुई गाड़ी कुचलती है.
Se, jeg vil knuge eder ned, likesom en vogn full av kornbånd knuger allting ned;
14 तेज गति से भागनेवाला बच नहीं पाएगा, बलवान व्यक्ति अपना बल सहेज नहीं पाएगा, और योद्धा अपना प्राण नहीं बचा सकेगा.
den raske skal intet tilfluktssted finne, og den sterke ikke kunne gjøre bruk av sin kraft, og helten ikke berge sitt liv;
15 धनुर्धारी का पैर उखड़ जाएगा, तेज दौड़नेवाला सैनिक भाग नहीं पाएगा, और घुड़सवार अपना प्राण नहीं बचा सकेगा.
bueskytteren skal ikke holde stand, den som er lett på foten, skal ikke berge sitt liv, og heller ikke rytteren på sin hest,
16 यहां तक कि उस दिन सबसे साहसी योद्धा भी अपने वस्त्र छोड़ भाग खड़े होंगे,” यह याहवेह का कहना है.
den modigste iblandt heltene skal flykte naken på den dag, sier Herren.

< आमोस 2 >