< 2 इतिहास 29 >

1 जब हिज़किय्याह राजा बना, उसकी उम्र पच्चीस साल थी. येरूशलेम में उसने उनतीस साल शासन किया. उसकी माता का नाम अबीयाह था, वह ज़करयाह की पुत्री थी.
Esekias blev konge da han var fem og tyve år gammel, og regjerte ni og tyve år i Jerusalem; hans mor hette Abia, Sakarjas datter.
2 उसने वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में सही था. वैसा ही, जैसा उसके पूर्वज दावीद ने किया था.
Han gjorde hvad rett var i Herrens øine, aldeles som hans far David hadde gjort.
3 अपने शासन के पहले साल, पहले महीने में ही उसने याहवेह के भवन के फाटक खोल दिए और उनमें ज़रूरी सुधार भी किए.
I sin regjerings første år, i den første måned, åpnet han igjen dørene til Herrens hus og satte dem i stand.
4 उसने पुरोहितों और लेवियों को पूर्वी चौक में इकट्ठा किया.
Så lot han prestene og levittene hente og samlet dem på den åpne plass mot øst.
5 राजा हिज़किय्याह ने उन्हें कहा: “आप जो लेवी हैं ध्यान से सुनिए! अब अपने आपको शुद्ध करो, याहवेह, अपने पूर्वजों के परमेश्वर के भवन को पवित्र करो और पवित्र स्थान से अशुद्धता को निकाल डालो.
Og han sa til dem: Hør på mig, I levitter! Hellige nu eder selv og hellige Herrens, eders fedres Guds hus og få urenheten ut av helligdommen!
6 हमारे पूर्वज सच्चे नहीं थे. उन्होंने वह सब किया, जो याहवेह, हमारे परमेश्वर की दृष्टि में बुरा है. उन्होंने उनको त्याग दिया. वे याहवेह के घर से दूर हो गए, और इसे पीठ ही दिखा दी है.
For våre fedre har båret sig troløst at og gjort hvad ondt er i Herrens, vår Guds øine, og forlatt ham; de har vendt sitt åsyn bort fra Herrens tabernakel og vendt ham ryggen.
7 उन्होंने तो ओसारे के द्वार बंद कर दिए हैं, दीप बुझा दिए हैं और इस्राएल के परमेश्वर के पवित्र स्थान पर धूप जलाना और होमबलि चढ़ाना छोड़ रखा है.
De har også stengt dørene til forhallen og slukket lampene og ikke brent røkelse og ikke ofret brennoffer i helligdommen for Israels Gud.
8 इसलिये यहूदिया और येरूशलेम याहवेह के क्रोध के पात्र हो गए; फलस्वरूप जैसा आप देख ही रहे हैं, याहवेह ने इन्हें घृणा और आतंक का विषय बना दिया है.
Derfor er Herrens vrede kommet over Juda og Jerusalem, og han har overgitt dem til mishandling, til ødeleggelse og til spott, således som I ser det med egne øine.
9 आपने देखा कि हमारे पूर्वज तलवार से घात किए गए हैं और हमारे पुत्र, पुत्रियों और पत्नियां इसके कारण बंदी बना ली गईं.
Og derfor er våre fedre falt for sverdet, og våre sønner og døtre og hustruer er i fangenskap.
10 अब मेरी इच्छा यह है कि मैं याहवेह इस्राएल के परमेश्वर के साथ एक वाचा बांधूं, कि उनका भड़का हुआ क्रोध हम पर से हट जाए.
Nu har jeg i sinne å gjøre en pakt med Herren, Israels Gud, så hans brennende vrede kan vende sig bort fra oss.
11 मेरे पुत्रों, अब उपेक्षा को त्याग दो, क्योंकि याहवेह ने तुम्हें चुन लिया है कि तुम उनके सामने खड़े रहो, उनकी सेवा करो और उनके सेवक होकर उनके सामने धूप जलाओ.”
Så la det nu ikke skorte eder på iver, mine sønner! For eder har Herren utvalgt til å stå for hans åsyn og tjene ham, til å være hans tjenere og brenne røkelse for ham.
12 यह सुनकर ये लेवी लोग सेवा के लिए: आगे आ गये कोहाथ के वंशजों में से: आमासाई का पुत्र माहाथ और अज़रियाह का पुत्र योएल; मेरारी के वंशजों में से: अबदी का पुत्र कीश और येहालेलेल का पुत्र अज़रियाह; गेरशोन के वंशजों में से: ज़िम्माह का पुत्र योआह और योआह का पुत्र एदेन;
Da tok levittene fatt på arbeidet - det var Mahat, Amasais sønn, og Joel, Asarjas sønn, av kahatittenes barn, og av Meraris barn Kis, Abdis sønn, og Asarja, Jehallelels sønn, og av gersonittene Joah, Simmas sønn, og Eden, Joahs sønn,
13 एलिज़ाफ़ान के वंशजों में से: शिमरी और येइएल; आसफ के वंशजों में से: ज़करयाह और मत्तनियाह;
og av Elisafans barn Simri og Je'uel og av Asafs barn Sakarja og Mattanja,
14 हेमान के वंशजों में से: येहिएल और शिमेई; यदूथून के वंशजों में से: शेमायाह और उज्ज़िएल.
og av Hemans barn Jehuel og Sime'i og av Jedutuns barn Semaja og Ussiel.
15 इन सभी ने अपने भाइयों को इकट्ठा किया, अपने आपको पवित्र किया और राजा के आदेश पर याहवेह के भवन को शुद्ध करने के उद्देश्य से उसमें प्रवेश किया, कि याहवेह द्वारा निर्धारित विधि से यह काम पूरा किया जाए.
De samlet sine brødre og helliget sig og gikk så inn for å rense Herrens hus, således som kongen hadde befalt efter Herrens ord.
16 तब पुरोहितों ने याहवेह के भवन के भीतरी कमरे में प्रवेश किया, कि इसे शुद्ध करने का काम शुरू किया जाए. वहां उन्होंने हर एक वस्तु को, जो स्वच्छ नहीं थी, याहवेह के भवन से बाहर और याहवेह के भवन के आंगन में लाया; फिर लेवी इन्हें किद्रोन घाटी में ले गए.
Og prestene gikk inn i det indre av Herrens hus for å rense det, og all den urenhet som de fant i Herrens tempel, førte de ut i forgården til Herrens hus; der tok levittene imot det og bar det ut til Kidron-bekken.
17 पहले महीने के पहले दिन उन्होंने पवित्र करने का काम शुरू कर दिया. महीने के आठवें दिन उन्होंने याहवेह के ओसारे में प्रवेश किया. इसके बाद याहवेह के भवन को उन्होंने अगले आठ दिनों में पवित्र किया और पहले महीने के सोलहवें दिन सारा काम पूरा हो गया.
På den første dag i den første måned begynte de å hellige sig, og på den åttende dag i måneden gikk de inn i Herrens forhall og helliget Herrens hus i åtte dager, og på den sekstende dag i den første måned var de ferdige.
18 तब वे राजा हिज़किय्याह के सामने गए और उन्होंने बताया, हमने याहवेह के पूरे भवन को शुद्ध कर दिया है, होमबलि की वेदी, उससे संबंधित सारे बर्तन, भेंट की रोटी की मेज़ और उससे संबंधित सारे बर्तन.
Derefter gikk de inn til kong Esekias og sa: Vi har renset hele Herrens hus og brennoffer-alteret med alt som til det hører, og skuebrødsbordet med alt som hører til det.
19 इसके अलावा, वे सारे बर्तन, जिन्हें राजा आहाज़ ने अपने विश्वासघात में अपने शासनकाल में फेंक दिए थे, हमने ठीक कर शुद्ध कर दिए हैं. आप देख लीजिए, ये सभी याहवेह की वेदी के सामने रखे हुए हैं.
Og alle de kar som kong Akas i sin troløshet hadde vanhelliget mens han var konge, dem har vi satt i stand og helliget, og nu står de foran Herrens alter.
20 अगले दिन राजा हिज़किय्याह सुबह-सुबह उठा, नगर के शासकों को इकट्ठा किया और वे सभी याहवेह के भवन को गए.
Tidlig den næste morgen samlet kong Esekias byens høvdinger og gikk op til Herrens hus.
21 वे अपने साथ सात बछड़े, सात मेढ़े, सात मेमने और सात बकरे ले गए, कि वे अपने राज्य के लिए, पवित्र स्थान के लिए और यहूदिया के लिए बलि चढ़ाएं. राजा ने अहरोन के वंशज पुरोहितों को आदेश दिया कि वे इन्हें याहवेह की वेदी पर चढ़ाएं.
Og de kom med syv okser, syv værer, syv lam og syv gjetebukker til syndoffer for riket og for helligdommen og for Juda; og han bød Arons barn, prestene, å ofre dem på Herrens alter.
22 तब बछड़ों का वध किया गया और पुरोहितों ने उनका लहू वेदी पर छिड़का; उन्होंने मेढ़ों का भी वध किया और उनका लहू भी वेदी पर छिड़क दिया; उन्होंने मेमनों का भी वध किया और उनका लहू वेदी पर छिड़क दिया.
De slaktet da oksene, og prestene tok imot blodet og sprengte det på alteret; så slaktet de værene og sprengte blodet på alteret, og så slaktet de lammene og sprengte blodet på alteret.
23 तब वे पापबलि के लिए राजा और सभा के सामने पापबलि के लिए ठहराए गए बकरे लेकर आए और उन पर अपने हाथ रखे.
Derefter førte de syndoffer-bukkene frem foran kongen og menigheten, og de la sine hender på dem,
24 पुरोहितों ने उनका वध किया, उनके लहू को वेदी पर छिड़का कि सारे इस्राएलियों के लिए प्रायश्चित किया जाए, क्योंकि राजा का आदेश था कि होमबलि और पापबलि सारे इस्राएल के लिए चढ़ाई जाए.
og prestene slaktet dem og sprengte blodet av dem på alteret som syndoffer, til soning for hele Israel; for kongen hadde befalt at brennofferet og syndofferet skulde være for hele Israel.
25 इसके बाद उसने, याहवेह के भवन में दावीद, और राजा का दर्शी गाद और भविष्यद्वक्ता नाथान के आदेश के अनुसार झांझ, सारंगी और वीणाओं के लिए लेवी चुने, क्योंकि यह भविष्यवक्ताओं द्वारा घोषित याहवेह की आज्ञा थी.
Og han lot levittene stille sig op i Herrens hus med cymbler, harper og citarer, således som David og kongens seer Gad og profeten Natan hadde foreskrevet; for det var Herren som hadde gitt denne forskrift gjennem sine profeter.
26 दावीद द्वारा बनवाए वाद्य लिए हुए लेवी खड़े थे और पुरोहित नरसिंगे.
Levittene stod med Davids musikkinstrumenter og prestene med trompetene.
27 इसी समय हिज़किय्याह ने आदेश दिया कि वेदी पर होमबलि चढ़ाई जाए. जब होमबलि चढ़ाना शुरू हुई, नरसिंगों की आवाजों के साथ याहवेह के लिए स्तुतिगान भी शुरू हो गया. इनके अलावा इस्राएल के राजा दावीद द्वारा बनवाए वाद्य भी बजाए जा रहे थे.
Så bød Esekias å ofre brennofferet på alteret; og på samme tid som ofringen begynte, begynte også sangen for Herren og trompetene å lyde, ledsaget av Davids, Israels konges instrumenter.
28 सारी सभा आराधना में लीन थी, गायक गा रहे थे और नरसिंगे बजाए जा रहे थे. यह सब उस समय तक होता रहा जब तक होमबलि का काम पूरा न हो गया.
Og hele menigheten kastet sig ned mens sangen lød og trompetene klang, og alt dette varte til ofringen var til ende.
29 होमबलि खत्म हो जाने पर राजा और उसके साथ उपस्थित सभी व्यक्तियों ने झुककर आराधना की.
Da de var ferdig med ofringen, falt de på kne, både kongen og alle de som var der sammen med ham, og de tilbad.
30 इसके अलावा राजा हिज़किय्याह और उपस्थित अधिकारियों ने आदेश दिया, कि दावीद और दर्शी आसफ की गीत रचनाओं द्वारा लेवी याहवेह की स्तुति करें. तब उन्होंने बड़ी खुशी से स्तुति की और झुक-झुक कर आराधना की.
Så bød kong Esekias og høvdingene at levittene skulde love Herren med Davids og seeren Asafs ord; og de lovet ham med fryd og bøide sig ned og tilbad.
31 यह होने पर हिज़किय्याह ने उन्हें कहा, “अब इसलिये कि आप लोगों ने स्वयं को याहवेह के लिए पवित्र कर लिया है,” निकट आकर याहवेह के भवन में बलि और धन्यवाद की भेंट चढ़ाइए. तब सारी सभा बलियां और धन्यवाद की भेंटें लेकर आ गई और जिन्होंने चाहा वे होमबलियां चढ़ाने आ गए.
Og Esekias tok til orde og sa: I har nu fylt eders hånd for Herren; kom nu hit og før frem slaktoffere og takkoffere til Herrens hus! Da kom menigheten med slaktoffere og takkoffere, og enhver hvis hjerte drev ham til det, kom med brennoffere.
32 सभा द्वारा चढ़ाई गई होमबलियों की गिनती उस दिन इस तरह थी: सत्तर बछड़े, सौ बैल, और दो सौ मेमने. ये सभी पशु याहवेह को होमबलि के लिए थे.
Og tallet på de brennoffer som menigheten førte frem, var sytti okser, hundre værer og to hundre lam; alt dette var til brennoffer for Herren.
33 शुद्ध किए हुए पशुओं की संख्या इस प्रकार थी: छः सौ बैल और तीन हज़ार भेड़ें.
De andre offer som blev frembåret, var seks hundre stykker storfe og tre tusen stykker småfe.
34 मगर इनके लिए पुरोहितों की संख्या कम साबित हुई फलस्वरूप होमबलि के पहले पशुओं की खाल उतारना संभव न हो सका. इसलिये लेवी आकर इसमें उनकी सहायता तब तक करते रहे, जब तक यह काम खत्म न हो गया और जब तक बाकी पुरोहितों ने अपने आपको शुद्ध न कर लिया. क्योंकि यह देखा गया कि स्वयं को शुद्ध करने के लिए पुरोहितों की तुलना में लेवी अधिक सीधे मन के थे.
Men det var ikke prester nok til å flå alle brennofferne, derfor fikk de hjelp av sine brødre levittene til arbeidet var ferdig, og til de andre prester hadde helliget sig; for levittene hadde vist en redeligere vilje til å hellige sig enn prestene.
35 बड़ी संख्या में होमबलि के अलावा वहां मेल बलि में से बची रह गई चर्बी और पेय बलि भी थी. इस प्रकार याहवेह के भवन में आराधना दोबारा शुरू की गई.
Det var også en mengde brennoffer, og dertil kom fettstykkene av takkofferne og de drikkoffer som hørte til brennofferne. Således kom tjenesten i Herrens hus i sin rette skikk.
36 हिज़किय्याह और सारी प्रजा बहुत ही खुश थी कि परमेश्वर ने बहुत ही जल्दी उनके लिए यह सब कर दिया था.
Og Esekias og hele folket gledet sig over det som Gud hadde gjort for folket; for alt dette var skjedd med én gang.

< 2 इतिहास 29 >