< 1 शमूएल 4 >

1 शमुएल का वचन सारे इस्राएल राष्ट्र में पहुंच जाता था. यह वह समय था, जब इस्राएलियों को फिलिस्तीनियों से युद्ध करने जाना पड़ा. उन्होंने एबेन-एज़र नामक स्थान पर अपनी छावनी डाली तथा फिलिस्तीनियों ने अफेक नामक स्थान पर.
I što reèe Samuilo, zbi se svemu Izrailju. Jer Izrailj izide na vojsku na Filisteje, i stadoše u oko kod Even-Ezera, a Filisteji stadoše u oko u Afeku.
2 फिलिस्तीनी इस्राएल के विरुद्ध मोर्चा बांधकर आगे बढ़े और जब युद्ध उग्र हुआ, इस्राएली फिलिस्तीनियों के सामने हार गए. उस समय युद्ध-भूमि में लगभग चार हज़ार इस्राएली मारे गए.
A Filisteji se uvrstaše prema Izrailju, i kad se otvori boj, razbiše Filisteji Izrailja, i izgibe ih u boju u polju oko èetiri tisuæe ljudi.
3 जब सेना लौटकर छावनी में आई, इस्राएलियों के पुरनियों ने विचार किया, “क्या कारण है कि याहवेह ने आज हमें फिलिस्तीनियों से हार जाने दिया? ऐसा करें, हम शीलो से याहवेह की वाचा का संदूक ले आते हैं. संदूक के हमारे साथ रहने पर फिलिस्तीनी हमें हरा न सकेंगे.”
I kad narod doðe u oko, rekoše starješine Izrailjeve: zašto nas danas razbi Gospod pred Filistejima? da donesemo iz Siloma kovèeg zavjeta Gospodnjega, da bude meðu nama i izbavi nas iz ruku neprijatelja naših.
4 तब कुछ लोगों को शीलो नगर भेजा गया कि वे सर्वशक्तिमान याहवेह परमेश्वर जो करूबों के बीच विराजमान हैं, उनकी वाचा के संदूक ले आएं. साथ एली के दो पुत्र होफ़नी और फिनिहास भी आये.
I narod posla u Silom da donesu odande kovèeg zavjeta Gospoda nad vojskama, koji sjedi na heruvimima; a bijahu ondje kod kovèega zavjeta Gospodnjega dva sina Ilijeva, Ofnije i Fines.
5 जब याहवेह की वाचा का संदूक छावनी में पहुंचा, सारे इस्राएलियों ने उल्लास में ऐसा ऊंचा शब्द किया, कि धरती कांप उठी.
A kad doðe kovèeg zavjeta Gospodnjega u oko, povika sav Izrailj od radosti da zemlja zajeèa.
6 जब फिलिस्तीनियों ने इस हर्षनाद को सुना, वे विचार करने लगे, “इब्रियों की छावनी में यह शोर क्या है?” जब उन्हें यह अहसास हुआ कि शिविर में याहवेह का संदूक आ गया है,
A Filisteji èuvši veselu viku rekoše: kakva je to vika vesela u okolu Jevrejskom? I razumješe da je došao kovèeg Gospodnji u oko njihov.
7 फिलिस्तीनी भयभीत हो कहने लगे, “शिविर में कोई देवता उतर आया है.” वे यह भी कहने लगे, “यह एक विपत्ति है हम पर! इसके पहले ऐसा कुछ देखा-सुना नहीं गया.
I uplašiše se Filisteji kad rekoše: Bog je došao u oko. I govorahu: teško nama! jer to nije bivalo prije.
8 विपत्ति है हम पर! किसमें सामर्थ्य है जो हमें इन बलशाली देवताओं से छुड़ा सके? ये ही हैं वे देवता, जिन्होंने मरुभूमि में मिस्रियों पर सब प्रकार की मुसीबतों का प्रहार किया था.
Teško nama! ko æe nas izbaviti iz ruku tijeh silnijeh bogova? to su bogovi što pobiše Misirce u pustinji svakojakim mukama.
9 फिलिस्तीनियों, पुरुषार्थ करो. साहस न छोड़ो. ऐसा न हो कि तुम्हें इब्रियों के दास बनकर रहना पड़े, ठीक जैसे वे तुम्हारे दास बनकर रहे थे. हिम्मत बांधो और युद्ध के लिए तैयार हो जाओ!”
Ohrabrite se, i budite ljudi, o Filisteji! da ne služite Jevrejima kao što su oni vama služili; budite ljudi, i udrite.
10 तब फिलिस्तीनी युद्धरत हो गए. इस्राएल हार गया. हर एक सैनिक ने भागकर अपने तंबू में शरण ली. उस दिन भयंकर नरसंहार हुआ; इस्राएलियों के तीस हज़ार सैनिक धराशयी हो गए.
I Filisteji udariše, i Izrailjci se opet razbiše i pobjegoše k šatorima svojim; i boj bješe vrlo velik, jer pade iz Izrailja trideset tisuæa pješaka.
11 परमेश्वर की वाचा के संदूक शत्रुओं द्वारा छीन लिया गया. एली के दोनों पुत्र, होफ़नी और फिनिहास युद्ध में मारे गए.
I kovèeg Božji bi otet, i dva sina Ilijeva Ofnije i Fines pogiboše.
12 उसी दिन बिन्यामिन वंश का एक व्यक्ति रणभूमि से दौड़ता हुआ शीलो नगर पहुंचा. उसके वस्त्र फट चुके थे तथा उसके सिर पर धूल समाई हुई थी.
A jedan izmeðu sinova Venijaminovih pobježe iz boja, i doðe u Silom isti dan razdrtijeh haljina i glave posute prahom.
13 जब वह शीलो नगर पहुंचा, एली मार्ग के किनारे अपने आसन पर बैठे हुए उत्कण्ठापूर्वक मार्ग पर दृष्टि लगाए हुए थे, क्योंकि वह परमेश्वर की मंजूषा के विषय में बहुत चिंतित थे. जब इस व्यक्ति ने सूचना देने के लिए नगर में प्रवेश किया, संपूर्ण नगर में हाहाकार मच गया.
I kad doðe, gle, Ilije sjeðaše na stolici ukraj puta pogledajuæi; jer srce njegovo bijaše u strahu za kovèeg Božji. I došav onaj èovjek u grad kaza glase, i stade vika svega grada.
14 जब एली ने यह रोने की आवाज सुनी, वह पूछने लगे, “यह कोलाहल क्या है?” तब वह व्यक्ति तुरंत एली के पास आ गया और उन्हें स्थिति के बारे में बताया,
A Ilije èuvši viku reèe: kakva je to vreva? I èovjek brže dotrèa da javi Iliju.
15 इस समय एली की अवस्था अट्ठानवे वर्ष की थी. उनकी आंखें धुंधली हो चुकी थी और वह देख नहीं सकता था.
A Iliju bijaše devedeset i osam godina, i oèi mu bijahu potamnjele, te ne mogaše vidjeti.
16 उस व्यक्ति ने एली को सूचना दी, “मैं रणभूमि से भागकर आया हूं; मैं आज ही युद्ध से यहां पहुंचा हूं!” एली ने उससे प्रश्न किया, “मेरे पुत्र, क्या-क्या हुआ है वहां?”
I reèe èovjek Iliju: ja idem iz boja, utekoh danas iz boja. A on reèe: šta bi, sine?
17 दूत ने उत्तर दिया, “इस्राएल फिलिस्तीनियों के सामने पीठ दिखाकर भागा है, सेना की भारी हार हुई है, आपके दोनों पुत्र, होफ़नी और फिनिहास मारे गए हैं; परमेश्वर की वाचा का संदूक शत्रु द्वारा छीन लिया गया है.”
A glasnik odgovarajuæi reèe: pobježe Izrailj ispred Filisteja, i izgibe mnogo naroda, i oba sina tvoja pogiboše, Ofnije i Fines, i kovèeg Božji otet je.
18 जैसे ही उस व्यक्ति ने परमेश्वर की वाचा के संदूक का उल्लेख किया, एली अपने आसन के पीछे की ओर, द्वार के पास जा गिरे. इससे उनकी गर्दन टूट गई और उनकी मृत्यु हो गई, क्योंकि वह वृद्ध भी थे और भारी भी. वह चालीस वर्षों तक इस्राएल के अगुए रहे.
A kad spomenu kovèeg Božji, pade Ilije sa stolice nauznako kod vrata i slomi vrat i umrije, jer bijaše èovjek star i težak. On bi sudija Izrailju èetrdeset godina.
19 उनकी पुत्र-वधू, फिनिहास की पत्नी, गर्भवती थी. उसका प्रसवकाल नज़दीक था. जैसे ही उसने यह सुना कि परमेश्वर की वाचा का संदूक छीन लिया गया है, तथा यह कि उसके ससुर और पति की भी मृत्यु हो चुकी है, उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई; वह झुकी और उसका प्रसव हो गया. मगर प्रसव पीड़ा उसके लिए असहनीय सिद्ध हुई!
A snaha njegova, žena Finesova, bijaše trudna i na tom doba, pa èuvši glas da je kovèeg Božji otet i da joj je poginuo svekar i muž, savi se i porodi, jer joj doðoše bolovi.
20 जब उसकी मृत्यु निकट आ रही थी, उसके निकट की स्त्रियों ने उससे कहा, “डरो मत; तुमने एक पुत्र को जन्म दिया है.” मगर उसने न तो उसका कोई उत्तर दिया और न ही इस समाचार पर कोई ध्यान ही दिया.
I kad umiraše, rekoše joj koje stajahu kod nje: ne boj se, rodila si sina. Ali ona ne odgovori, niti hajaše za to.
21 उसने अपने पुत्र को इखाबोद नाम दिया; उसका कथन था, “महिमा इस्राएल को छोड़कर जा चुकी है.” क्योंकि परमेश्वर का संदूक छीना जा चुका था, तथा उसके ससुर और पति की मृत्यु हो गई थी.
Nego djetetu nadje ime Ihavod govoreæi: otide slava od Izrailja; jer kovèeg Božji bi otet, i svekar joj i muž pogiboše.
22 उसने कहा, “इस्राएल से महिमा उठ चुकी है, क्योंकि परमेश्वर की वाचा के संदूक छीन लिया गया है.”
Zato reèe: otide slava od Izrailja; jer bi otet kovèeg Božji.

< 1 शमूएल 4 >