< Psaumes 95 >

1 Venez, chantons avec allégresse à Yahweh! Poussons des cris de joie vers le Rocher de notre salut!
आओ हम ख़ुदावन्द के सामने नग़मासराई करे! अपनी नजात की चट्टान के सामने खु़शी से ललकारें।
2 Allons au-devant de lui avec des louanges, faisons retentir des hymnes en son honneur.
शुक्रगुज़ारी करते हुए उसके सामने में हाज़िर हों, मज़मूर गाते हुए उसके आगे ख़ुशी से ललकारें।
3 Car c'est un grand Dieu que Yahweh, un grand roi au-dessus de tous les dieux.
क्यूँकि ख़ुदावन्द ख़ुदा — ए — 'अज़ीम है, और सब इलाहों पर शाह — ए — 'अज़ीम है।
4 Il tient dans sa main les fondements de la terre, et les sommets des montagnes sont à lui.
ज़मीन के गहराव उसके क़ब्ज़े में हैं; पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।
5 A lui la mer, car c'est lui qui l'a faite; la terre aussi: ses mains l'ont formée.
समन्दर उसका है, उसी ने उसको बनाया, और उसी के हाथों ने खु़श्की को भी तैयार किया।
6 Venez, prosternons-nous et adorons, fléchissons le genou devant Yahweh, notre Créateur.
आओ हम झुकें और सिज्दा करें, और अपने खालिक़ ख़ुदावन्द के सामने घुटने टेकें!
7 Car il est notre Dieu, et nous, nous sommes le peuple de son pâturage, le troupeau que sa main conduit. Oh! si vous pouviez écouter aujourd'hui sa voix!
क्यूँकि वह हमारा ख़ुदा है, और हम उसकी चरागाह के लोग, और उसके हाथ की भेड़ें हैं। काश कि आज के दिन तुम उसकी आवाज़ सुनते!
8 N'endurcissez pas votre cœur comme à Mériba, comme à la journée de Massa, dans le désert,
तुम अपने दिल को सख़्त न करो जैसा मरीबा में, जैसा मस्साह के दिन वीरान में किया था,
9 où vos pères m'ont tenté, m'ont éprouvé, quoiqu'ils eussent vu mes œuvres.
उस वक़्त तुम्हारे बाप — दादा ने मुझे आज़माया, और मेरा इम्तिहान किया और मेरे काम को भी देखा।
10 Pendant quarante ans j'eus cette race en dégoût, et je dis: C'est un peuple au cœur égaré; et ils n'ont pas connu mes voies.
चालीस बरस तक मैं उस नसल से बेज़ार रहा, और मैने कहा, कि “ये वह लोग हैं जिनके दिल आवारा हैं, और उन्होंने मेरी राहों को नहीं पहचाना।”
11 Aussi je jurai dans ma colère: ils n'entreront pas dans mon repos.
चुनाँचे मैने अपने ग़ज़ब में क़सम खाई कि यह लोग मेरे आराम में दाख़िल न होंगे।

< Psaumes 95 >