< Exode 15 >

1 Alors Moïse et les enfants d'Israël chantèrent ce cantique à Yahweh; ils dirent: Je chanterai à Yahweh, car il a fait éclater sa gloire: il a précipité dans la mer cheval et cavalier.
तब मूसा और बनी — इस्राईल ने ख़ुदावन्द के लिए यह गीत गाया और यूँ कहने लगे, “मैं ख़ुदा वन्द की सना गाँऊगा क्यूँकि वह जलाल के साथ फ़तहमन्द हुआ; उस ने घोड़े को सवार समेत समुन्द्र में डाल दिया।
2 Yahweh est ma force et l'objet de mes chants; c'est lui qui m'a sauvé; c'est lui qui est mon Dieu: je le célébrerai; le Dieu de mon père: je l'exalterai.
ख़ुदावन्द मेरी ताक़त और राग है, वही मेरी नजात भी ठहरा। वह मेरा ख़ुदा है, मैं उसकी बड़ाई करूँगा, वह मेरे बाप का ख़ुदा है मैं उसकी बुजु़र्गी करूँगा।
3 Yahweh est un vaillant guerrier; Yahweh est son nom.
ख़ुदावन्द साहिब — ए — जंग है, यहोवा उसका नाम है।
4 Il a jeté dans la mer les chars de Pharaon et son armée; l'élite de ses capitaines a été engloutie dans la mer Rouge.
फ़िर'औन के रथों और लश्कर को उसने समुन्दर में डाल दिया; और उसके चुने सरदार बहर — ए — कु़लजु़म में डूब गये।
5 Les flots les couvrent; ils sont descendus au fond des eaux comme une pierre.
गहरे पानी ने उनको छिपा लिया; वह पत्थर की तरह तह में चले गए।
6 Ta droite, ô Yahweh, s'est signalée par sa force, ta droite, ô Yahweh, a écrasé l'ennemi.
ऐ ख़ुदावन्द, तेरा दहना हाथ कु़दरत की वजह से जलाली है। ऐ ख़ुदावन्द तेरा दहना हाथ दुश्मन को चकनाचूर कर देता है।
7 Dans la plénitude de ta majesté, tu renverses tes adversaires; tu déchaînes ta colère, elle les consume comme du chaume.
तू अपनी 'अज़मत के ज़ोर से अपने मुख़ालिफ़ों को हलाक करता है; तू अपना क़हर भेजता है, और वह उनको खूँटी की तरह भस्म कर डालता है।
8 Au souffle de tes narines, les eaux se sont amoncelées. Les flots se sont dressés comme un monceau; les vagues se sont durcies au sein de la mer.
तेरे नथनों के दम से पानी का ढेर लग गया, सैलाब तूदे की तरह सीधे खड़े हो गए, और गहरा पानी समन्दर के बीच में जम गया।
9 L'ennemi disait: " Je poursuivrai, j'atteindrai, je partagerai les dépouilles, ma vengeance sera assouvie, je tirerai l'épée, ma main les détruira. "
दुश्मन ने तो यह कहा था, मैं पीछा करूँगा, मैं जा पकड़ूँगा, मैं लूट का माल बाटूँगा, उनकी तबाही से मेरा कलेजा ठंडा होगा। मैं अपनी तलवार खींच कर अपने ही हाथ से उनको हलाक करूँगा।
10 Tu as soufflé de ton haleine, la mer les a couverts, ils se sont enfoncés, comme du plomb, dans les vastes eaux.
तूने अपनी आँधी की फूँक मारी, तो समन्दर ने उनको छिपा लिया। वह ज़ोर के पानी में शीसे की तरह डूब गए।
11 Qui est comme toi parmi les dieux, ô Yahweh? Qui est comme toi, auguste en sainteté, redoutable à la louange même, opérant des prodiges?
मा'बूदों में ऐ ख़ुदावन्द तेरी तरह कौन है? कौन है जो तेरी तरह अपनी पाकीज़गी की वजह से जलाली और अपनी मदह की वजह से रौ'ब वाला और साहिब — ए — करामात है?
12 Tu as étendu ta droite, la terre les a engloutis.
तूने अपना दहना हाथ बढ़ाया, तो ज़मीन उनको निगल गई।
13 Par ta grâce tu conduis ce peuple que tu as délivré; par ta puissance tu le diriges vers ta demeure sainte.
“अपनी रहमत से तूने उन लोगों की जिनको तूने छुटकारा बख़्शा रहनुमाई की, और अपने ज़ोर से तू उनको अपने मुक़द्दस मकान को ले चला है।
14 Les peuples l'ont appris, ils tremblent; la terreur s'empare des Philistins;
क़ौमें सुन कर काँप गई हैं। और फ़िलिस्तीन के रहने वालों की जान पर आ बनी है।
15 Déjà les princes d'Edom sont dans l'épouvante; l'angoisse s'empare des forts de Moab; tous les habitants de Chanaan ont perdu courage,
अदोम के उहदे दार हैरान हैं, मोआब के पहलवानों को कपकपी लग गई है; कनान के सब रहने वालों के दिल पिघले जाते हैं।
16 la terreur et la détresse tomberont sur eux; par la grandeur de ton bras, ils deviendront immobiles comme une pierre, jusqu'à ce que ton peuple ait passé, ô Yahweh, jusqu'à ce qu'il ait passé, le peuple que tu as acquis.
ख़ौफ़ — ओ — हिरास उन पर तारी है; तेरे बाजू़ की 'अज़मत की वजह से वह पत्थर की तरह बेहिस — ओ — हरकत हैं। जब तक ऐ ख़ुदावन्द, तेरे लोग निकल न जाएँ, जब तक तेरे लोग जिनको तूने ख़रीदा है पार न हो जाएँ,
17 Tu les amèneras et les établiras sur la montagne de ton héritage, au lieu dont tu as fait ta demeure, ô Yahweh, au sanctuaire, Seigneur, que tes mains ont préparé.
तू उनको वहाँ ले जाकर अपनी मीरास के पहाड़ पर दरख़्त की तरह लगाएगा, तू उनको उसी जगह ले जाएगा जिसे तूने अपनी सुकूनत के लिए बनाया है। ऐ ख़ुदावन्द! वह तेरी जा — ए — मुक़द्दस है, जिसे तेरे हाथों ने क़ाईम किया है।
18 Yahweh régnera à jamais et toujours!
ख़ुदावन्द हमेशा से हमेशा तक सल्तनत करेगा।”
19 Car les chevaux de Pharaon, ses chars et ses cavaliers sont entrés dans la mer, et Yahweh a ramené sur eux les eaux de la mer; mais les enfants d'Israël ont marché à sec au milieu de la mer.
इस हम्द की वजह यह थी कि फ़िर'औन के सवार घोड़ों और रथों समेत समन्दर में गए, और ख़ुदावन्द समन्दर के पानी को उन पर लौटा लाया; लेकिन बनी — इस्राईल समन्दर के बीच में से ख़ुश्क ज़मीन पर चल कर निकल गए।
20 Marie, la prophétesse, sœur d'Aaron, prit à la main un tambourin, et toutes les femmes vinrent à sa suite avec des tambourins et en dansant.
तब हारून की बहन मरियम नबिया ने दफ़ हाथ में लिया, और सब 'औरतें दफ़ लिए नाचती हुई उसके पीछे चलीं।
21 Marie répondait aux enfants d'Israël: Chantez Yahweh, car il a fait éclater sa gloire: il a précipité dans la mer cheval et cavalier.
और मरियम उनके हम्द के जवाब में यह गाती थी, “ख़ुदावन्द की हम्द — ओ — सना गाओ, क्यूँकि वह जलाल के साथ फ़तहमन्द हुआ है; उसने घोड़े को उसके सवार समेत समन्दर में डाल दिया है।”
22 Moïse fit partir Israël de la mer Rouge. Ils s'avancèrent vers le désert de Sur, et marchèrent trois jours dans ce désert sans trouver d'eau.
फ़िर मूसा बनी — इस्राईल को बहर — ए — कु़लजु़म से आगे ले गया और वह शोर के वीराने में आए, और वीराने में चलते हुए तीन दिन तक उनको कोई पानी का चश्मा न मिला।
23 Ils arrivèrent à Mara, mais ils ne purent boire l'eau de Mara, parce qu'elle était amère. C'est pourquoi ce lieu fut appelé Mara.
और जब वह मारह में आए तो मारह का पानी पी न सके क्यूँकि वह कड़वा था, इसीलिए उस जगह का नाम मारह पड़ गया।
24 Le peuple murmura contre Moïse, en disant: " Que boirons-nous? "
तब वह लोग मूसा पर बड़बड़ा कर कहने लगे, कि हम क्या पिएँ?
25 Moïse cria à Yahweh, et Yahweh lui indiqua un bois; il le jeta dans l'eau, et l'eau devint douce. Là Yahweh donna au peuple un statut et un droit, et là il le mit à l'épreuve.
उसने ख़ुदावन्द से फ़रियाद की; ख़ुदावन्द ने उसे एक पेड़ दिखाया जिसे जब उसने पानी में डाला तो पानी मीठा हो गया। वहीं ख़ुदावन्द ने उनके लिए एक क़ानून और शरी'अत बनाई और वहीं यह कह कर उनकी आज़माइश की,
26 Il dit: " Si tu écoutes la voix de Yahweh, ton Dieu, si tu fais ce qui est droit à ses yeux, si tu prêtes l'oreille à ses commandements, et si tu observes toutes ses lois, je ne mettrai sur toi aucune des maladies que j'ai mises sur les Egyptiens; car je suis Yahweh qui te guérit. "
कि “अगर तू दिल लगा कर ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की बात सुने और वही काम करे जो उसकी नज़र में भला है और उसके हुक्मों को माने और उसके क़ानूनों पर 'अमल करे, तो मैं उन बीमारियों में से जो मैंने मिस्रियों पर भेजीं तुझ पर कोई न भेजूँगा क्यूँकि मैं ख़ुदावन्द तेरा शाफ़ी हूँ।”
27 Ils arrivèrent à Elim, où il y avait douze sources d'eau et soixante-dix palmiers; et ils campèrent là, près de l'eau.
फिर वह एलीम में आए जहाँ पानी के बारह चश्मे और खजूर के सत्तर दरख़्त थे, और वहीं पानी के क़रीब उन्होंने अपने ख़ेमे लगाए।

< Exode 15 >