< 1 Samuel 24 >

1 Lorsque Saül revint de la poursuite des Philistins, on lui dit: « Voici David dans le désert d'En Gedi. »
जब साऊल फ़िलिस्तियों का पीछा करके लौटा तो उसे ख़बर मिली कि दाऊद 'ऐन जदी के वीराने में हैं।
2 Saül prit alors trois mille hommes d'élite de tout Israël et alla chercher David et ses hommes sur les rochers des chèvres sauvages.
इसलिए साऊल सब इस्राईलियों में से तीन हज़ार चुने हुए जवान लेकर जंगली बकरों की चट्टानों पर दाऊद और उसके लोगों की तलाश में चला।
3 Il arriva aux bergeries qui se trouvaient sur le chemin, où il y avait une grotte; et Saül y entra pour se soulager. Or, David et ses hommes se tenaient dans les profondeurs de la caverne.
और वह रास्ता में भेड़ सालो के पास पहुँचा जहाँ एक ग़ार था, और साऊल उस ग़ार में फ़राग़त करने घुसा और दाऊद अपने लोगों के साथ उस ग़ार के अंदरूनी ख़ानों में बैठा, था।
4 Les hommes de David lui dirent: « Voici le jour dont Yahvé t'a parlé: « Voici que je livre ton ennemi entre tes mains, et tu lui feras ce qui te semblera bon. » David se leva alors et coupa en secret le pan de la robe de Saül.
और दाऊद के लोगों ने उससे कहा, “देख, यह वह दिन है, जसके बारे में ख़ुदावन्द ने तुझ से कहा, था कि ‘देख, मैं तेरे दुश्मन को तेरे क़ब्ज़े में कर दूँगा और जो तेरा जी चाहे वह तू उससे करना’” इसलिए दाऊद उठकर साऊल के जुब्बे का दामन चुपके से काट ले गया।
5 Par la suite, le cœur de David le frappa parce qu'il avait coupé le pan de la robe de Saül.
और उसके बाद ऐसा हुआ कि दाऊद का दिल बेचैन हुआ, इसलिए कि उसने साऊल के जुब्बे का दामन काट लिया था।
6 Il dit à ses hommes: « L'Éternel interdit que je fasse cela à mon seigneur, l'oint de l'Éternel, que j'étende ma main contre lui, puisqu'il est l'oint de l'Éternel. »
और उसने अपने लोगों से कहा कि “ख़ुदावन्द न करे कि मैं अपने मालिक से जो ख़ुदावन्द का मम्सूह है, ऐसा काम करूं कि अपना हाथ उस पर चलाऊँ इसलिए कि वह ख़ुदावन्द का मम्सुह है।”
7 David vérifia ses hommes par ces paroles et ne leur permit pas de se lever contre Saül. Saül se leva de la caverne et poursuivit son chemin.
इसलिए दाऊद ने अपने लोगों को यह बातें कह कर रोका और उनको साऊल पर हमला करने न दिया और साऊल उठ कर ग़ार से निकला और अपनी राह ली।
8 Après cela, David se leva aussi, sortit de la caverne et cria après Saül: « Mon seigneur le roi! » Lorsque Saül regarda derrière lui, David s'inclina, le visage tourné vers la terre, en signe de respect.
और बाद उसके दाऊद भी उठा, और उस ग़ार में से निकला और साऊल के पीछे पुकार कर कहने लगा, ऐ मेरे मालिक बादशाह! “जब साऊल ने पीछे फिर कर देखा तो दाऊद ने ओंधे मुँह गिरकर सिज्दा किया।
9 David dit à Saül: « Pourquoi écoutes-tu les paroles des hommes qui disent: « Voici que David cherche à te faire du mal? »
और दाऊद ने साऊल से कहा, तू क्यूँ ऐसे लोगों की बातों को सुनता है, जो कहते है कि दाऊद तेरी बदी चाहता है?
10 Voici, tes yeux ont vu aujourd'hui comment Yahvé t'a livré entre mes mains dans la caverne. Certains m'ont incité à te tuer, mais je t'ai épargné. J'ai dit: « Je n'étendrai pas ma main contre mon seigneur, car il est l'oint de l'Éternel ».
देख, आज के दिन तूने अपनी आँखों से देखा कि ख़ुदावन्द ने ग़ार में आज ही तुझे मेरे क़ब्ज़े में कर दिया और कुछ ने मुझ से कहा, भी कि तुझे मार डालूँ लेकिन मेरी आँखों ने तेरा लिहाज़ किया और मैंने कहा कि मैं अपने मालिक पर हाथ नहीं चलाऊँगा क्यूँकि वह ख़ुदावन्द का मम्सूह है।
11 D'ailleurs, mon père, voici, oui, voyez le pan de votre robe dans ma main; car en ce que j'ai coupé le pan de votre robe et ne vous ai pas tué, sachez et voyez qu'il n'y a ni mal ni désobéissance dans ma main. Je n'ai pas péché contre toi, bien que tu aies chassé ma vie pour la prendre.
'अलावा इसके ऐ मेरे बाप देख, यह भी देख, कि तेरे जुब्बे का दामन मेरे हाथ में है, और चूँकि मैंने तेरे जुब्बे का दामन काटा और तुझे मार नहीं डाला इसलिए तू जान ले और देख, ले कि मेरे हाथ में किसी तरह, की बदी या बुराई नहीं और मैंने तेरा कोई गुनाह नहीं किया अगर्चे तू मेरी जान लेने के दर्पे है।
12 Que Yahvé juge entre moi et toi, et que Yahvé me venge de toi, mais ma main ne sera pas sur toi.
ख़ुदावन्द मेरे और तेरे बीच इन्साफ़ करे और ख़ुदावन्द तुझ से मेरा बदला ले लेकिन मेरा हाथ तुझ पर नहीं उठेगा।
13 Comme le dit le proverbe des anciens: « Du méchant sort la méchanceté »; mais ma main ne sera pas sur toi.
पुराने लोगों कि मिसाल है, कि बुरों से बुराई होती है लेकिन मेरा हाथ तुझ पर नहीं उठेगा।
14 Contre qui le roi d'Israël est-il sorti? Qui poursuivez-vous? Un chien mort? Une puce?
इस्राईल का बादशाह किस के पीछे निकला? तू किस के पीछे पड़ा है? एक मरे हुए कुत्ते के पीछे, एक पिस्सू के पीछे।
15 Que Yahvé soit donc juge, qu'il prononce la sentence entre moi et toi, qu'il voie, qu'il plaide ma cause, et qu'il me délivre de ta main. »
जब ख़ुदावन्द ही मुंसिफ हो और मेरे और तेरे बीच फ़ैसला करे और देखे, और मेरा मुक़द्दमा लड़े और तेरे हाथ से मुझे छुड़ाए।”
16 Lorsque David eut achevé de dire ces paroles à Saül, ce dernier dit: « Est-ce là ta voix, mon fils David? » Saül éleva la voix et pleura.
और ऐसा हुआ, कि जब दाऊद यह बातें साऊल से कह चुका तो साऊल ने कहा, “ऐ मेरे बेटे दाऊद क्या यह तेरी आवाज़ है?” और साऊल चिल्ला कर रोने लगा।
17 Il dit à David: « Tu es plus juste que moi, car tu m'as fait du bien, tandis que je t'ai fait du mal.
और उसने दाऊद से कहा, “तू मुझ से ज़्यादा सच्चा है इसलिए कि तूने मेरे साथ भलाई की है, हालाँकि मैंने तेरे साथ बुराई की।
18 Tu as déclaré aujourd'hui que tu m'avais bien traité, car lorsque Yahvé m'a livré entre tes mains, tu ne m'as pas tué.
और तूने आज के दिन ज़ाहिर कर दिया कि तूने मेरे साथ भलाई की है क्यूँकि जब ख़ुदावन्द ने मुझे तेरे क़ब्ज़े में कर दिया तो तूने मुझे क़त्ल न किया।
19 Car si un homme trouve son ennemi, le laissera-t-il partir indemne? Que l'Éternel te récompense donc bien pour ce que tu m'as fait aujourd'hui.
भला क्या कोई अपने दुश्मन को पाकर उसे सलामत जाने देता है? इसलिए ख़ुदावन्द उसने की के बदले जो तूने मुझ से आज के दिन की तुझ को नेक अज्र दे।
20 Maintenant, voici, je sais que tu seras roi et que le royaume d'Israël sera établi entre tes mains.
और अब देख, मैं ख़ूब जानता हूँ कि तू यक़ीनन बादशाह होगा और इस्राईल की सल्तनत तेरे हाथ में पड़ कर क़ाईम होगी।
21 Jure-moi donc maintenant par Yahvé que tu n'extermineras pas ma descendance après moi, et que tu ne détruiras pas mon nom de la maison de mon père. »
इसलिए अब मुझ से ख़ुदावन्द की क़सम खा कि तू मेरे बाद मेरी नसल को हलाक नहीं करेगा और मेरे बाप के घराने में से मेरे नाम को मिटा नहीं डालेगा।”
22 David fit un serment à Saül. Saül rentra chez lui, mais David et ses hommes montèrent à la forteresse.
इसलिए दाऊद ने साऊल से क़सम खाई और साऊल घर को चला गया पर दाऊद और उसके लोग उस गढ़ में जा बैठे।

< 1 Samuel 24 >