< Esajas 59 >

1 Se, for kort til at frelse er ej HERRENs Arm, Hans Øre er ikke for sløvt til at høre.
सुनो, यहोवा का हाथ ऐसा छोटा नहीं हो गया कि उद्धार न कर सके, न वह ऐसा बहरा हो गया है कि सुन न सके;
2 Eders Brøde er det, der skiller mellem eder og eders Gud, eders Synder skjuler hans Åsyn for jer, så han ikke hører.
परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम को तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उसका मुँह तुम से ऐसा छिपा है कि वह नहीं सुनता।
3 Eders Hænder er jo sølet at Blod, eders Fingre sølet af Brøde; Læberne farer med Løgn, Tungen taler, hvad ondt er.
क्योंकि तुम्हारे हाथ हत्या से और तुम्हारी अंगुलियाँ अधर्म के कर्मों से अपवित्र हो गईं हैं, तुम्हारे मुँह से तो झूठ और तुम्हारी जीभ से कुटिल बातें निकलती हैं।
4 Med Ret stævner ingen til Doms eller fører ærligt sin Sag. Man stoler på tomt, taler falsk, man undfanger Kval, føder Uret.
कोई धर्म के साथ नालिश नहीं करता, न कोई सच्चाई से मुकद्दमा लड़ता है; वे मिथ्या पर भरोसा रखते हैं और झूठी बातें बकते हैं; उसको मानो उत्पात का गर्भ रहता, और वे अनर्थ को जन्म देते हैं।
5 Slangeæg ruger de ud, og Spindelvæv er, hvad de væver. Man dør, hvis man spiser et Æg, en Øgle kommer frem, hvis det knuses.
वे साँपिन के अण्डे सेते और मकड़ी के जाले बनाते हैं; जो कोई उनके अण्डे खाता वह मर जाता है, और जब कोई एक को फोड़ता तब उसमें से सपोला निकलता है।
6 Deres Spind kan ej bruges til Klæder, ingen hyller sig i, hvad de laver; deres Værk er Ulykkesværk, og i deres Hænder er Vold;
उनके जाले कपड़े का काम न देंगे, न वे अपने कामों से अपने को ढाँप सकेंगे। क्योंकि उनके काम अनर्थ ही के होते हैं, और उनके हाथों से उपद्रव का काम होता है।
7 deres Fødder haster til ondt, til at udgyde skyldfrit Blod; deres Tanker er Ulykkestanker; hvor de færdes, er Vold og Våde;
वे बुराई करने को दौड़ते हैं, और निर्दोष की हत्या करने को तत्पर रहते हैं; उनकी युक्तियाँ व्यर्थ हैं, उजाड़ और विनाश ही उनके मार्गों में हैं।
8 de kender ej Fredens Veje, der er ingen Ret i deres Spor; de gør sig krogede Stier; Fred kender ingen, som træder dem.
शान्ति का मार्ग वे जानते ही नहीं; और न उनके व्यवहार में न्याय है; उनके पथ टेढ़े हैं, जो कोई उन पर चले वह शान्ति न पाएगा।
9 Derfor er Ret os fjern, og Retfærd når os ikke; vi bier på Lys se, Mørke, på Dagning, men vandrer i Mulm;
इस कारण न्याय हम से दूर है, और धर्म हमारे समीप ही नहीं आता; हम उजियाले की बाट तो जोहते हैं, परन्तु, देखो अंधियारा ही बना रहता है, हम प्रकाश की आशा तो लगाए हैं, परन्तु, घोर अंधकार ही में चलते हैं।
10 vi famler langs Væggen som blinde, famler, som savnede vi Øjne, vi snubler ved Middag som i Skumring, er som døde i vor kraftigste Alder;
१०हम अंधों के समान दीवार टटोलते हैं, हाँ, हम बिना आँख के लोगों के समान टटोलते हैं; हम दिन दोपहर रात के समान ठोकर खाते हैं, हष्टपुष्टों के बीच हम मुर्दों के समान हैं।
11 vi brummer alle som Bjørne, kurrer vemodigt som Duer; vi bier forgæves på Ret, på Frelse, den er os fjern.
११हम सब के सब रीछों के समान चिल्लाते हैं और पिण्डुकों के समान च्यूं-च्यूं करते हैं; हम न्याय की बाट तो जोहते हैं, पर वह कहीं नहीं; और उद्धार की बाट जोहते हैं पर वह हम से दूर ही रहता है।
12 Thi du ser; vore Synder er mange, vor Brøde vidner imod os: ja, vi har vore Synder for Øje, vi kender såvel vor Skyld:
१२क्योंकि हमारे अपराध तेरे सामने बहुत हुए हैं, हमारे पाप हमारे विरुद्ध साक्षी दे रहे हैं; हमारे अपराध हमारे संग हैं और हम अपने अधर्म के काम जानते हैं:
13 Vi faldt fra og fornægtede HERREN, veg langt bort fra vor Gud, vor Tale var Vold og Frafald, og vi fremførte Løgne fra Hjertet.
१३हमने यहोवा का अपराध किया है, हम उससे मुकर गए और अपने परमेश्वर के पीछे चलना छोड़ दिया, हम अंधेर करने लगे और उलट-फेर की बातें कहीं, हमने झूठी बातें मन में गढ़ीं और कही भी हैं।
14 Retten trænges tilbage, Retfærd står i det fjerne, thi Sandhed snubler på Gaden, Ærlighed har ingen Gænge;
१४न्याय तो पीछे हटाया गया और धर्म दूर खड़ा रह गया; सच्चाई बाजार में गिर पड़ी, और सिधाई प्रवेश नहीं करने पाती।
15 Sandhedens Plads står tom, og skyr man det onde, flås man. Og HERREN så til med Harme, fordi der ikke var Ret;
१५हाँ, सच्चाई खो गई, और जो बुराई से भागता है वह शिकार हो जाता है। यह देखकर यहोवा ने बुरा माना, क्योंकि न्याय जाता रहा।
16 han så, at der ingen var, og det undrede ham, at ingen greb ind. Da kom hans Arm ham til Hjælp, hans Retfærd, den stod ham bi;
१६उसने देखा कि कोई भी पुरुष नहीं, और इससे अचम्भा किया कि कोई विनती करनेवाला नहीं; तब उसने अपने ही भुजबल से उद्धार किया, और अपने धर्मी होने के कारण वह सम्भल गया।
17 han tog Retfærds Brynje på, satte Frelsens Hjelm på sit Hoved, tog Hævnens Kjortel på og hylled sig i Nidkærheds Kappe.
१७उसने धार्मिकता को झिलम के समान पहन लिया, और उसके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उसने बदला लेने का वस्त्र धारण किया, और जलजलाहट को बागे के समान पहन लिया है।
18 Han gengælder efter Fortjeneste, Vrede mod Uvenner, Gengæld mod Fjender, mod fjerne Strande gør han Gengæld,
१८उनके कर्मों के अनुसार वह उनको फल देगा, अपने द्रोहियों पर वह अपना क्रोध भड़काएगा और अपने शत्रुओं को उनकी कमाई देगा; वह द्वीपवासियों को भी उनकी कमाई भर देगा।
19 så HERRENs Navn frygtes i Vest, hans Herlighed, hvor Sol står op. Thi han kommer som en indestængt Flom, der drives af HERRENs Ånde.
१९तब पश्चिम की ओर लोग यहोवा के नाम का, और पूर्व की ओर उसकी महिमा का भय मानेंगे; क्योंकि जब शत्रु महानद के समान चढ़ाई करेंगे तब यहोवा का आत्मा उसके विरुद्ध झण्डा खड़ा करेगा।
20 En Genløser kommer fra Zion og fjerner Frafald i Jakob, lyder det fra HERREN.
२०“याकूब में जो अपराध से मन फिराते हैं उनके लिये सिय्योन में एक छुड़ानेवाला आएगा,” यहोवा की यही वाणी है।
21 Dette er min Pagt med dem, siger HERREN: Min Ånd, som er over dig, og mine Ord, som jeg har lagt i din Mund, skal ikke vige fra din eller dit Afkoms eller dit Afkoms Afkoms Mund, siger HERREN, fra nu og til evig Tid.
२१यहोवा यह कहता है, “जो वाचा मैंने उनसे बाँधी है वह यह है, कि मेरा आत्मा तुझ पर ठहरा है, और अपने वचन जो मैंने तेरे मुँह में डाले हैं अब से लेकर सर्वदा तक वे तेरे मुँह से, और तेरे पुत्रों और पोतों के मुँह से भी कभी न हटेंगे।”

< Esajas 59 >