< Postanak 21 >

1 Jahve se sjeti Sare kako je rekao i učini joj kako je obećao:
और ख़ुदावन्द ने जैसा उसने फ़रमाया था, सारा पर नज़र की और उसने अपने वादे के मुताबिक़ सारा से किया।
2 Sara zače i rodi Abrahamu sina u njegovoj starosti - u vrijeme koje je Bog označio.
तब सारा हामिला हुई और अब्रहाम के लिए उसके बुढ़ापे में उसी मुक़र्रर वक़्त पर जिसका ज़िक्र ख़ुदा ने उससे किया था, उसके बेटा हुआ।
3 Abraham nadjene ime Izak svome sinu što mu ga Sara rodi.
और अब्रहाम ने अपने बेटे का नाम जो उससे, सारा के पैदा हुआ इस्हाक़ रख्खा।
4 I poslije osam dana obreza Abraham svoga sina Izaka, kako mu je Bog naredio.
और अब्रहाम ने ख़ुदा के हुक्म के मुताबिक़ अपने बेटे इस्हाक़ का ख़तना, उस वक़्त किया जब वह आठ दिन का हुआ।
5 Abrahamu bijaše stotinu godina kad mu se rodio sin Izak.
और जब उसका बेटा इस्हाक़ उससे पैदा हुआ तो अब्रहाम सौ साल का था।
6 Sara reče: “Dade mi Bog da se nasmijem, i tko god to čuje nasmijat će mi se.”
और सारा ने कहा, कि ख़ुदा ने मुझे हँसाया और सब सुनने वाले मेरे साथ हँसेंगे।
7 Još doda: “Tko bi ikad rekao Abrahamu: djecu će ti Sara dojiti! Ipak sina mu rodih u starosti”.
और यह भी कहा कि भला कोई अब्रहाम से कह सकता था कि सारा लड़कों को दूध पिलाएगी? क्यूँकि उससे उसके बुढ़ापे में मेरे एक बेटा हुआ।
8 Dijete je raslo i bilo od sise odbijeno. A u dan u koji Izak bijaše od sise odbijen Abraham priredi veliku gozbu.
और वह लड़का बढ़ा और उसका दूध छुड़ाया गया और इस्हाक़ के दूध छुड़ाने के दिन अब्रहाम ने बड़ी दावत की।
9 Jednom opazi Sara gdje se sin koga je Egipćanka Hagara Abrahamu rodila igra s njezinim sinom Izakom,
और सारा ने देखा कि हाजिरा मिस्री का बेटा जो उसके अब्रहाम से हुआ था, ठट्ठे मारता है।
10 pa reče Abrahamu: “Otjeraj tu sluškinju i njezina sina, jer sin sluškinje ne smije biti baštinik s mojim sinom - s Izakom!”
तब उसने अब्रहाम से कहा कि इस लौंडी को और उसके बेटे को निकाल दे, क्यूँकि इस लौंडी का बेटा मेरे बेटे इस्हाक़ के साथ वारिस न होगा।
11 To je Abrahamu bilo nemilo, jer je i Jišmael bio njegov sin.
लेकिन अब्रहाम को उसके बेटे के ज़रिए' यह बात निहायत बुरी मा'लूम हुई।
12 Ali Bog reče Abrahamu: “Nemoj se uznemirivati zbog dječaka i zbog svoje sluškinje; sve što ti kaže Sara poslušaj, jer će Izakovo potomstvo tebi ovjekovječiti ime.
और ख़ुदा ने अब्रहाम से कहा कि तुझे इस लड़के और अपनी लौंडी की वजह से बुरा न लगे; जो कुछ सारा तुझ से कहती है तू उसकी बात मान क्यूँकि इस्हाक़ से तेरी नसल का नाम चलेगा।
13 I od sina tvoje sluškinje podići ću velik narod, jer je tvoj potomak.”
और इस लौंडी के बेटे से भी मैं एक क़ौम पैदा करूँगा, इसलिए कि वह तेरी नसल है।
14 Rano ujutro Abraham uze kruha i mješinicu vode pa dade Hagari; stavi to na njezina ramena, zajedno s dječakom, te je otpusti. Vrludala je amo-tamo po pustinji Beer Šebe.
तब अब्रहाम ने सुबह सवेरे उठ कर रोटी और पानी की एक मश्क ली और उसे हाजिरा को दिया, बल्कि उसे उसके कन्धे पर रख दिया और लड़के को भी उसके हवाले करके उसे रुख़सत कर दिया। इसलिए वह चली गई और बैरसबा' के वीराने में आवारा फिरने लगी।
15 Potrošivši vodu iz mješinice, ostavi dijete pod jednim grmom,
और जब मश्क का पानी ख़त्म हो गया तो उसने लड़के को एक झाड़ी के नीचे डाल दिया।
16 a sama ode i sjede nasuprot, daleko koliko luk može dobaciti. Govorila je u sebi: “Neću da vidim kako dijete umire.” Sjedeći tako, udari u jecanje.
और ख़ुद उसके सामने एक टप्पे के किनारे पर दूर जा कर बैठी और कहने लगी कि मैं इस लड़के का मरना तो न देखूँ। इसलिए वह उसके सामने बैठ गई और ज़ोर ज़ोर से रोने लगी।
17 Bog ču plač dječaka te anđeo Božji zovne s neba Hagaru i reče joj: “Što ti je, Hagaro? Ne boj se! Jer je Bog čuo plač dječaka u njegovoj nevolji.
और ख़ुदा ने उस लड़के की आवाज़ सुनी और ख़ुदा के फ़रिश्ता ने आसमान से हाजिरा को पुकारा और उससे कहा, “ऐ हाजिरा, तुझ को क्या हुआ? मत डर, क्यूँकि ख़ुदा ने उस जगह से जहाँ लड़का पड़ा है उसकी आवाज़ सुन ली है।
18 Na noge! Digni dječaka i utješi ga, jer od njega ću podići velik narod.”
उठ, और लड़के को उठा और उसे अपने हाथ से संभाल; क्यूँकि मैं उसको एक बड़ी क़ौम बनाऊँगा।”
19 Tada joj Bog otvori oči pa ona opazi studenac. Ode i napuni vodom mješinicu pa napoji dječaka.
फिर ख़ुदा ने उसकी आँखें खोलीं और उसने पानी का एक कुआँ देखा, और जाकर मश्क को पानी से भर लिया और लड़के को पिलाया।
20 Bog je bio s dječakom te je rastao i odrastao. Živio je u pustinji te postao vješt u strijeljanju iz luka.
और ख़ुदा उस लड़के के साथ था और वह बड़ा हुआ और वीराने में रहने लगा और तीरंदाज़ बना।
21 Dom mu bijaše u pustinji Paranu; a njegova mu majka dobavi ženu iz zemlje egipatske.
और वह फ़ारान के वीराने में रहता था, और उसकी माँ ने मुल्क — ए — मिस्र से उसके लिए बीवी ली।
22 U to vrijeme Abimelek - koga je pratio Fikol, zapovjednik njegove vojske - reče Abrahamu: “Bog je s tobom u svemu što radiš.
फिर उस वक़्त यूँ हुआ, कि अबीमलिक और उसके लश्कर के सरदार फ़ीकुल ने अब्रहाम से कहा कि हर काम में जो तू करता है ख़ुदा तेरे साथ है।
23 Stoga mi se ovdje i sada zakuni Bogom da nećeš varati ni mene ni moju rodbinu i prijatelje nego da ćeš se prema meni i prema zemlji u kojoj sad boraviš ponašati pošteno, kao što sam se ja prema tebi ponio.”
इसलिए तू अब मुझ से ख़ुदा की क़सम खा, कि तू न मुझ से न मेरे बेटे से और न मेरे पोते से दग़ा करेगा; बल्कि जो मेहरबानी मैंने तुझ पर की है वैसे ही तू भी मुझ पर और इस मुल्क पर, जिसमें तूने क़याम किया है, करेगा।
24 “Kunem se”, odgovori Abraham.
तब अब्रहाम ने कहा, “मैं क़सम खाऊँगा।”
25 Onda Abraham prekori Abimeleka zbog zdenca vode što su ga Abimelekove sluge bile prisvojile.
और अब्रहाम ने पानी के एक कुएँ की वजह से, जिसे अबीमलिक के नौकरों ने ज़बरदस्ती छीन लिया था, अबीमलिक को झिड़का।
26 A Abimelek reče: “Ne znam tko je to učinio; ni ti me nisi o tome obavijestio, niti sam ja o tome čuo, osim danas.”
अबीमलिक ने कहा, “मुझे ख़बर नहीं कि किसने यह काम किया, और तूने भी मुझे नहीं बताया, न मैंने आज से पहले इसके बारे में कुछ सुना।”
27 Abraham uzme ovaca i goveda pa ih dade Abimeleku te njih dvojica sklope savez.
फिर अब्रहाम ने भेड़ बकरियाँ और गाय — बैल लेकर अबीमलिक को दिए और दोनों ने आपस में 'अहद किया।
28 Potom Abraham razluči napose sedam janjaca od stada.
अब्रहाम ने भेड़ के सात मादा बच्चों को लेकर अलग रख्खा।
29 Nato Abimelek zapita Abrahama: “Što znači ovih sedam janjaca koje si na stranu stavio?”
और अबीमलिक ने अब्रहाम से कहा कि भेड़ के इन सात मादा बच्चों को अलग रखने से तेरा मतलब क्या है?
30 A on odgovori: “Primi ovih sedam janjaca iz moje ruke da mi bude dokazom da sam ja iskopao ovaj zdenac.”
उसने कहा, कि भेड़ के इन सात मादा बच्चों को तू मेरे हाथ से ले ताकि वह मेरे गवाह हों कि मैंने यह कुआँ खोदा।
31 Zato se ono mjesto nazvalo Beer Šeba; jer se njih dvojica ondje zakleše.
इसीलिए उसने उस मक़ाम का नाम बैरसबा' रख्खा, क्यूँकि वहीं उन दोनों ने क़सम खाई।
32 Pošto su sklopili savez kod Beer Šebe, Abimelek i zapovjednik njegove vojske Fikol odu i vrate se u zemlju Filistejaca.
तब उन्होंने बैरसबा' में 'अहद किया, तब अबीमलिक और उसके लश्कर का सरदार फ़ीकुल दोनों उठ खड़े हुए और फ़िलिस्तियों के मुल्क को लौट गए।
33 Abraham zasadi kod Beer Šebe tamarisku i ondje zazove ime Jahve - Boga Vječnoga.
तब अब्रहाम ने बैरसबा' में झाऊ का एक दरख़्त लगाया और वहाँ उसने ख़ुदावन्द से जो अबदी ख़ुदा है दुआ की।
34 Dugo je vremena Abraham proveo u zemlji filistejskoj kao pridošlica.
और अब्रहाम बहुत दिनों तक फ़िलिस्तियों के मुल्क में रहा।

< Postanak 21 >