< 2 Kraljevima 13 >

1 Dvadeset i treće godine kraljevanja judejskog kralja Joaša, sina Ahazjina, postade Joahaz, sin Jehuov, izraelskim kraljem u Samariji. Kraljevao je sedamnaest godina.
अहज्याह के पुत्र यहूदा के राजा योआश के राज्य के तेईसवें वर्ष में येहू का पुत्र यहोआहाज सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और सत्रह वर्ष तक राज्य करता रहा।
2 On je činio što je zlo u očima Jahvinim i poveo se za grijesima Jeroboama, sina Nebatova, koji je zavodio Izraela. Od njih nije odstupao.
और उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनको छोड़ न दिया।
3 Tada Jahve uskipje gnjevom na Izraela i predade ga u ruke aramejskog kralja Hazaela i u ruke Ben-Hadada, sina Hazaelova, za sve ono vrijeme.
इसलिए यहोवा का क्रोध इस्राएलियों के विरुद्ध भड़क उठा, और उसने उनको अराम के राजा हजाएल, और उसके पुत्र बेन्हदद के अधीन कर दिया।
4 Ali je Joahaz ublažio lice Jahvino i Jahve ga je uslišio, jer je vidio nevolju koju je aramejski kralj nanosio Izraelu.
तब यहोआहाज यहोवा के सामने गिड़गिड़ाया और यहोवा ने उसकी सुन ली; क्योंकि उसने इस्राएल पर अंधेर देखा कि अराम का राजा उन पर कैसा अंधेर करता था।
5 Jahve je dao Izraelu izbavitelja koji ga je izbavio od ruke aramejske te su Izraelci živjeli u svojim šatorima kao i prije.
इसलिए यहोवा ने इस्राएल को एक छुड़ानेवाला दिया और वे अराम के वश से छूट गए; और इस्राएली पिछले दिनों के समान फिर अपने-अपने डेरे में रहने लगे।
6 Ali nisu odstupali od grijeha kojim Jeroboam bijaše zaveo Izraela: ustrajali su u njemu, pa i ašere ostadoše u Samariji.
तो भी वे ऐसे पापों से न फिरे, जैसे यारोबाम के घराने ने किया, और जिनके अनुसार उसने इस्राएल से पाप कराए थे: परन्तु उनमें चलते रहे, और सामरिया में अशेरा भी खड़ी रही।
7 Jahve je ostavio Joahazu samo pedeset konjanika kao vojsku, deset bojnih kola i deset tisuća pješaka; kralj aramejski bijaše ih uništio i zgazio ih kao prah u vršidbi.
अराम के राजा ने यहोआहाज की सेना में से केवल पचास सवार, दस रथ, और दस हजार प्यादे छोड़ दिए थे; क्योंकि उसने उनको नाश किया, और रौंद रौंदकर के धूल में मिला दिया था।
8 Ostala povijest Joahazova, sve što je učinio i poduzimao, zar sve to nija zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva izraelskih?
यहोआहाज के और सब काम जो उसने किए, और उसकी वीरता, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
9 Joahaz je počinuo sa svojim ocima i bi pokopan u Samariji, a njegov sin Joaš zakralji se mjesto njega.
अन्ततः यहोआहाज मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और सामरिया में उसे मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र यहोआश उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
10 Trideset i sedme godine kraljevanja judejskoga kralja Joaša postade Joaš, sin Joahazov, izraelskim kraljem u Samariji; kraljevao je šesnaest godina.
१०यहूदा के राजा योआश के राज्य के सैंतीसवें वर्ष में यहोआहाज का पुत्र यहोआश सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और सोलह वर्ष तक राज्य करता रहा।
11 Činio je što je zlo u očima Jahvinim. Nije odstupao od grijeha Jeroboama, sina Nebatova, koji je zaveo Izraela. Za njim se poveo.
११और उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् नबात का पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे अलग न हुआ।
12 Ostala povijest Joaševa, sve što je učinio, junaštva njegova, kako je ratovao s Amasjom, judejskim kraljem, zar sve to nije zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva izraelskih?
१२यहोआश के और सब काम जो उसने किए, और जिस वीरता से वह यहूदा के राजा अमस्याह से लड़ा, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
13 Joaš je počinuo sa svojim ocima, a Jeroboam se popeo na njegovo prijestolje. Joaša pokopaše u Samariji uz izraelske kraljeve.
१३अन्त में यहोआश मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और यारोबाम उसकी गद्दी पर विराजमान हुआ; और यहोआश को सामरिया में इस्राएल के राजाओं के बीच मिट्टी दी गई।
14 Kad se Elizej razbolio od bolesti od koje mu valjade umrijeti, dođe mu izraelski kralj Joaš, rasplaka se nad njim i reče mu: “Oče moj, oče moj! Kola Izraelova i konjanici njegovi!”
१४एलीशा को वह रोग लग गया जिससे उसकी मृत्यु होने पर थी, तब इस्राएल का राजा यहोआश उसके पास गया, और उसके ऊपर रोकर कहने लगा, “हाय मेरे पिता! हाय मेरे पिता! हाय इस्राएल के रथ और सवारों!” एलीशा ने उससे कहा, “धनुष और तीर ले आ।”
15 Elizej mu reče: “Uzmi luk i strijele.” I on dohvati luk i strijele.
१५वह उसके पास धनुष और तीर ले आया।
16 Elizej će tada kralju: “Nategni luk!” I on ga nateže. Elizej stavi ruke na ruke kraljeve,
१६तब उसने इस्राएल के राजा से कहा, “धनुष पर अपना हाथ लगा।” जब उसने अपना हाथ लगाया, तब एलीशा ने अपने हाथ राजा के हाथों पर रख दिए।
17 zatim reče: “Otvori prozor prema istoku.” I on ga otvori, a nato će Elizej: “Odapni!” I on odape, a Elizej reče: “Pobjedonosna strijela Jahvina! Pobjednička strijela nad Aramejcima! Do nogu ćeš potući Aramejce kod Afeka.”
१७तब उसने कहा, “पूर्व की खिड़की खोल।” जब उसने उसे खोल दिया, तब एलीशा ने कहा, “तीर छोड़ दे;” उसने तीर छोड़ा। और एलीशा ने कहा, “यह तीर यहोवा की ओर से छुटकारे अर्थात् अराम से छुटकारे का चिन्ह है, इसलिए तू अपेक में अराम को यहाँ तक मार लेगा कि उनका अन्त कर डालेगा।”
18 I nastavi: “Uzmi strijele!” On ih uze. Elizej tada reče kralju: “Udri o zemlju!” On udari tri puta i stade.
१८फिर उसने कहा, “तीरों को ले;” और जब उसने उन्हें लिया, तब उसने इस्राएल के राजा से कहा, “भूमि पर मार;” तब वह तीन बार मारकर ठहर गया।
19 Tada se rasrdi na njega Božji čovjek i reče: “Pet ili šest puta trebalo je da udariš! Tada bi potpuno potukao Aramejce; ovako ćeš ih pobijediti samo tri puta.”
१९और परमेश्वर के जन ने उस पर क्रोधित होकर कहा, “तुझे तो पाँच छः बार मारना चाहिये था। ऐसा करने से तो तू अराम को यहाँ तक मारता कि उनका अन्त कर डालता, परन्तु अब तू उन्हें तीन ही बार मारेगा।”
20 Elizej zatim umrije i pokopaše ga. A pljačkaške čete Moabaca napadale zemlju svake godine.
२०तब एलीशा मर गया, और उसे मिट्टी दी गई। प्रतिवर्ष वसन्त ऋतु में मोआब के दल, देश पर आक्रमण करते थे।
21 Dogodilo se te su neki, sahranjujući čovjeka, opazili razbojnike: baciše mtrvaca u grob Elizejev i odoše. Mrtvac, dotakavši se Elizejevih kostiju, oživje i stade na noge.
२१लोग किसी मनुष्य को मिट्टी दे रहे थे, कि एक दल उन्हें दिखाई पड़ा, तब उन्होंने उस शव को एलीशा की कब्र में डाल दिया, और एलीशा की हड्डियों से छूते ही वह जी उठा, और अपने पाँवों के बल खड़ा हो गया।
22 Aramejski kralj Hazael ugnjetavaše Izraelce svega vijeka Joahazova.
२२यहोआहाज के जीवन भर अराम का राजा हजाएल इस्राएल पर अंधेर ही करता रहा।
23 Ali im se Jahve smilova i ražali se nad njima. Pogleda na njih zbog svoga Saveza koji je sklopio s Abrahamom, Izakom i Jakovom. Nije ih htio uništiti i nije ih odbacio daleko od svoga lica do danas.
२३परन्तु यहोवा ने उन पर अनुग्रह किया, और उन पर दया करके अपनी उस वाचा के कारण जो उसने अब्राहम, इसहाक और याकूब से बाँधी थी, उन पर कृपादृष्टि की, और न तो उन्हें नाश किया, और न अपने सामने से निकाल दिया।
24 Hazael, aramejski kralj, umrije, a njegov sin Ben-Hadad zavlada namjesto njega.
२४तब अराम का राजा हजाएल मर गया, और उसका पुत्र बेन्हदद उसके स्थान पर राजा बन गया।
25 Tada Joaš, sin Joahazov, opet uze iz ruke Ben-Hadada, sina Hazaelova, gradove koje Hazael u ratu bijaše oteo njegovu ocu Joahazu. Joaš ga je tri puta potukao i vratio gradove Izraelove.
२५तब यहोआहाज के पुत्र यहोआश ने हजाएल के पुत्र बेन्हदद के हाथ से वे नगर फिर ले लिए, जिन्हें उसने युद्ध करके उसके पिता यहोआहाज के हाथ से छीन लिया था। यहोआश ने उसको तीन बार जीतकर इस्राएल के नगर फिर ले लिए।

< 2 Kraljevima 13 >