< 马太福音 24 >

1 耶稣出了圣殿,门徒走上前骄傲地把圣殿建筑指给他看。
जब यीशु मन्दिर से निकलकर जा रहा था, तो उसके चेले उसको मन्दिर की रचना दिखाने के लिये उसके पास आए।
2 他对门徒说:“你们看这些建筑?告诉你们实话,未来这里将没有一块石头留下,所有的石头都将崩塌。”
उसने उनसे कहा, “क्या तुम यह सब नहीं देखते? मैं तुम से सच कहता हूँ, यहाँ पत्थर पर पत्थर भी न छूटेगा, जो ढाया न जाएगा।”
3 耶稣坐在橄榄山上,门徒暗中前来询问:“请告诉我们,何时会出现此事?你的降临和这个世界的终结,会有什么预兆?” (aiōn g165)
और जब वह जैतून पहाड़ पर बैठा था, तो चेलों ने अलग उसके पास आकर कहा, “हम से कह कि ये बातें कब होंगी? और तेरे आने का, और जगत के अन्त का क्या चिन्ह होगा?” (aiōn g165)
4 耶稣回答他们:“你们要小心,不要被人迷惑。
यीशु ने उनको उत्तर दिया, “सावधान रहो! कोई तुम्हें न बहकाने पाए।
5 因为许多人会假冒我之名而来,说他就是基督,借此迷惑众人。
क्योंकि बहुत से ऐसे होंगे जो मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं मसीह हूँ’, और बहुतों को बहका देंगे।
6 你们将听见战争,还有关于战争的传言。要小心,但不要惊慌,因为这避免不了,但不是最终结局。
तुम लड़ाइयों और लड़ाइयों की चर्चा सुनोगे; देखो घबरा न जाना क्योंकि इनका होना अवश्य है, परन्तु उस समय अन्त न होगा।
7 一个民族要攻打另一个民族,一个国家要攻打另一个国家,处处都是饥荒和地震,
क्योंकि जाति पर जाति, और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा, और जगह-जगह अकाल पड़ेंगे, और भूकम्प होंगे।
8 这一切不过是诞生之痛的开始。
ये सब बातें पीड़ाओं का आरम्भहोंगी।
9 然后人们会抓住你们,折磨你们,杀害你们,你们要因我的名而被万民痛恨。
तब वे क्लेश दिलाने के लिये तुम्हें पकड़वाएँगे, और तुम्हें मार डालेंगे और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुम से बैर रखेंगे।
10 届时会有许多人会失去信仰,彼此出卖,互相恨恶。
१०तब बहुत सारे ठोकर खाएँगे, और एक दूसरे को पकड़वाएँगे और एक दूसरे से बैर रखेंगे।
11 也有许多假先知出现,迷惑众人。
११बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बहुतों को बहकाएँगे।
12 越来越多的邪恶出现,将人们的爱冷却,
१२और अधर्म के बढ़ने से बहुतों का प्रेम ठंडा हो जाएगा।
13 唯有忍耐到底者方可得救。
१३परन्तु जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
14 这王国的福音要传遍天下,向万民听到,然后最终结局才会来到。
१४और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचारकिया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा।
15 当你们看见那‘污秽的偶像崇拜’站在但以理先知所说圣地(读至此处应认真思考),
१५“इसलिए जब तुम उस उजाड़नेवाली घृणित वस्तु को जिसकी चर्चा दानिय्येल भविष्यद्वक्ता के द्वारा हुई थी, पवित्रस्थान में खड़ी हुई देखो, (जो पढ़े, वह समझे)।
16 那时,住在犹太的应当逃到山上,
१६तब जो यहूदिया में हों वे पहाड़ों पर भाग जाएँ।
17 站在房顶之人,不要下来拿家里的东西,
१७जो छत पर हो, वह अपने घर में से सामान लेने को न उतरे।
18 在田里的也不要回去取衣服。
१८और जो खेत में हो, वह अपना कपड़ा लेने को पीछे न लौटे।
19 在那样的日子,对于怀孕的和哺乳孩子的母亲极为可怕!
१९“उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उनके लिये हाय, हाय।
20 你们应当祈求,不要在冬季或安息日的时候逃难,
२०और प्रार्थना करो; कि तुम्हें जाड़े में या सब्त के दिन भागना न पड़े।
21 因为那时必有大灾难,这是从世界的开始到现在未曾有过的,以后也必不会再有。
२१क्योंकि उस समय ऐसा भारी क्लेश होगा, जैसा जगत के आरम्भ से न अब तक हुआ, और न कभी होगा।
22 除非那样的日子变短,否则无人可以存活,但是为了天选之人,那些日子必会变短。
२२और यदि वे दिन घटाए न जाते, तो कोई प्राणी न बचता; परन्तु चुने हुओं के कारण वे दिन घटाए जाएँगे।
23 届时,如果有人对你们说:‘看,基督在这里!’或说:‘他在那里!’你们不要信,
२३उस समय यदि कोई तुम से कहे, कि देखो, मसीह यहाँ हैं! या वहाँ है! तो विश्वास न करना।
24 因为必有假弥赛亚和假先知出现,做出看似了不起的上帝神迹和奇事。如果可以,他们连天选之民也要迷惑。
२४“क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बड़े चिन्ह और अद्भुत काम दिखाएँगे, कि यदि हो सके तो चुने हुओं को भी बहका दें।
25 你们看!我已经提前告诉你们了。
२५देखो, मैंने पहले से तुम से यह सब कुछ कह दिया है।
26 如果他们对你们说:‘看!基督在荒野里。’你们不要出去;或说:‘看!他已悄悄降临。’也不要相信。
२६इसलिए यदि वे तुम से कहें, ‘देखो, वह जंगल में है’, तो बाहर न निकल जाना; ‘देखो, वह कोठरियों में है’, तो विश्वास न करना।
27 似电光从东方闪出来,一直照到西方,人子降临之时也是如此。
२७“क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती जाती है, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा।
28 ‘有尸身之处,必有秃鹫也聚于此’。
२८जहाँ लाश हो, वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे।
29 当灾难刚刚过去,太阳黯然,月亮也不发光,众星从天坠落,天上万象震动。
२९“उन दिनों के क्लेश के बाद तुरन्त सूर्य अंधियारा हो जाएगा, और चाँद का प्रकाश जाता रहेगा, और तारे आकाश से गिर पड़ेंगे और आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी।
30 届时,人子的征兆就显在天上,地上的万族都要哀号,看见人子展示能力,载满荣耀,驾天上之云降临。
३०तब मनुष्य के पुत्र का चिन्ह आकाश में दिखाई देगा, और तब पृथ्वी के सब कुलों के लोग छाती पीटेंगे; और मनुष्य के पुत्र को बड़ी सामर्थ्य और ऐश्वर्य के साथ आकाश के बादलों पर आते देखेंगे।
31 当号角发出响声,他要差派天使,把他的选民从四方、从天和地的各处招聚而来。
३१और वह तुरही के बड़े शब्द के साथ, अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे आकाश के इस छोर से उस छोर तक, चारों दिशा से उसके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे।
32 这里有一个无花果树的比喻:树枝长出嫩芽生出叶子之时,你们便知道夏天将近。
३२“अंजीर के पेड़ से यह दृष्टान्त सीखो जब उसकी डाली कोमल हो जाती और पत्ते निकलने लगते हैं, तो तुम जान लेते हो, कि ग्रीष्मकाल निकट है।
33 同样,当你们看见这一切,就知道人子将要降临你们中间。
३३इसी रीति से जब तुम इन सब बातों को देखो, तो जान लो, कि वह निकट है, वरन् द्वार पर है।
34 实话告诉你们,这一切必要发生,然后这世界才会过去。
३४मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक ये सब बातें पूरी न हो लें, तब तक इस पीढ़ी का अन्त नहीं होगा।
35 天地都要过去,但我的言语决不会消失。
३५आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परन्तु मेरे शब्द कभी न टलेंगे।
36 至于具体的日期和时间,无人知晓,连天上的使者和人子也不知情,只有天父知道。
३६“उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत, और न पुत्र, परन्तु केवल पिता।
37 诺亚时代的样子,即是人子降临时刻的样子。
३७जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।
38 洪水之前的时代,人们吃喝嫁娶,直到诺亚进入方舟的那一天。
३८क्योंकि जैसे जल-प्रलय से पहले के दिनों में, जिस दिन तक कि नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते-पीते थे, और उनमें विवाह-शादी होती थी।
39 他们不知道会发生什么事,直到洪水来了,把他们全都冲走了。人子降临之时也将是这样。
३९और जब तक जल-प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया, तब तक उनको कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।
40 届时,有两人在田里工作,一个被带走,一个被留下。
४०उस समय दो जन खेत में होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।
41 两个女人在磨坊推磨,一人被带走,一人被留下。
४१दो स्त्रियाँ चक्की पीसती रहेंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी।
42 因此你们要警惕,因为不知道你们的主何时会来。
४२इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा।
43 但想想:家主若晓得窃贼晚上何时会来,自会提高警觉,不让窃贼闯入偷盗。
४३परन्तु यह जान लो कि यदि घर का स्वामी जानता होता कि चोर किस पहर आएगा, तो जागता रहता; और अपने घर में चोरी नहीं होने देता।
44 所以你们也要准备妥当,因为人子会在想不到日子到来。
४४इसलिए तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस समय के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी समय मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।
45 谁是忠心和考量周全的仆人?那就是被主人指派管理全家、按时分派粮食的仆人。
४५“अतः वह विश्वासयोग्य और बुद्धिमान दास कौन है, जिसे स्वामी ने अपने नौकर-चाकरों पर सरदार ठहराया, कि समय पर उन्हें भोजन दे?
46 主人来到时如果看到他照做,那仆人就有福了。
४६धन्य है, वह दास, जिसे उसका स्वामी आकर ऐसा ही करते पाए।
47 告诉你们实话,主人将指派他管理自己的一切财产。
४७मैं तुम से सच कहता हूँ; वह उसे अपनी सारी सम्पत्ति पर अधिकारी ठहराएगा।
48 如果他是个恶意仆人,心中暗想:‘我的主人不会那么快回来’,
४८परन्तु यदि वह दुष्ट दास सोचने लगे, कि मेरे स्वामी के आने में देर है।
49 于是就会动手打其他仆人,与醉汉们大吃大喝。
४९और अपने साथी दासों को पीटने लगे, और पियक्कड़ों के साथ खाए-पीए।
50 但在他没有想到的日期和时辰,仆人的主人回来了,
५०तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन आएगा, जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं कर रहा होगा, और ऐसी घड़ी कि जिसे वह न जानता हो,
51 他被严厉处罚,一如对待其他虚伪之人那样被送到一个地方,那里必有哀哭切齿。
५१और उसे कठोर दण्ड देकर, उसका भाग कपटियों के साथ ठहराएगा: वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।

< 马太福音 24 >

The World is Destroyed by Water
The World is Destroyed by Water