< ՅԱՅՏՆՈՒԹԻՒՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 9 >

1 Հինգերորդ հրեշտակը հնչեցուց փողը, ու տեսայ աստղ մը՝ որ երկինքէն ինկաւ երկրի վրայ: Անդունդի գուբին բանալին տրուեցաւ անոր. (Abyssos g12)
जब पाँचवें स्वर्गदूत ने तुरही फूँकी, तो मैंने स्वर्ग से पृथ्वी पर एक तारा गिरता हुआ देखा, और उसे अथाह कुण्ड की कुँजी दी गई। (Abyssos g12)
2 ան ալ բացաւ անդունդին գուբը, եւ այդ գուբէն ծուխ բարձրացաւ՝ մեծ հնոցի մը ծուխին պէս: Արեւն ու օդը խաւարեցան գուբին ծուխէն: (Abyssos g12)
उसने अथाह कुण्ड को खोला, और कुण्ड में से बड़ी भट्टी के समान धुआँ उठा, और कुण्ड के धुएँ से सूर्य और वायु अंधकारमय हो गए। (Abyssos g12)
3 Ծուխէն մարախներ ելան երկրի վրայ, եւ անոնց իշխանութիւն տրուեցաւ՝ երկրի կարիճներուն ունեցած իշխանութեան պէս:
उस धुएँ में से पृथ्वी पर टिड्डियाँ निकलीं, और उन्हें पृथ्वी के बिच्छुओं के समान शक्ति दी गई।
4 Ըսուեցաւ անոնց որ վնասեն ո՛չ երկրի խոտին, ո՛չ որեւէ կանաչութեան, ո՛չ ալ որեւէ ծառի, հապա միայն ա՛յն մարդոց՝ որոնք չունին Աստուծոյ կնիքը իրենց ճակատին վրայ:
उनसे कहा गया कि न पृथ्वी की घास को, न किसी हरियाली को, न किसी पेड़ को हानि पहुँचाए, केवल उन मनुष्यों को हानि पहुँचाए जिनके माथे पर परमेश्वर की मुहर नहीं है।
5 Հրաման տրուեցաւ անոնց որ չսպաննեն զանոնք, հապա տանջեն զանոնք հինգ ամիս. անոնց տուած տանջանքը՝ կարիճի տուած տանջանքին պէս էր, երբ կը խայթէ մարդը:
और उन्हें लोगों को मार डालने का तो नहीं, पर पाँच महीने तक लोगों को पीड़ा देने का अधिकार दिया गया; और उनकी पीड़ा ऐसी थी, जैसे बिच्छू के डंक मारने से मनुष्य को होती है।
6 Այդ օրերը մարդիկ պիտի փնտռեն մահը, սակայն պիտի չգտնեն. պիտի ցանկան մեռնիլ, բայց մահը պիտի փախչի իրենցմէ:
उन दिनों में मनुष्य मृत्यु को ढूँढ़ेंगे, और न पाएँगे; और मरने की लालसा करेंगे, और मृत्यु उनसे भागेगी।
7 Մարախները կը նմանէին պատերազմի պատրաստուած ձիերու. անոնց գլուխներուն վրայ կային որպէս թէ ոսկիէ պսակներ, եւ անոնց երեսները մարդոց երեսներուն պէս էին:
उन टिड्डियों के आकार लड़ाई के लिये तैयार किए हुए घोड़ों के जैसे थे, और उनके सिरों पर मानो सोने के मुकुट थे; और उनके मुँह मनुष्यों के जैसे थे।
8 Ունէին մազեր՝ կիներու մազերուն պէս. անոնց ակռաները՝ առիւծներու ակռաներուն պէս էին:
उनके बाल स्त्रियों के बाल जैसे, और दाँत सिंहों के दाँत जैसे थे।
9 Ունէին զրահներ՝ երկաթէ զրահներու պէս, իսկ անոնց թեւերուն ձայնը՝ պատերազմի վազող բազմաթիւ ձիերէ քաշուած կառքերու ձայնին պէս էր:
वे लोहे की जैसी झिलम पहने थे, और उनके पंखों का शब्द ऐसा था जैसा रथों और बहुत से घोड़ों का जो लड़ाई में दौड़ते हों।
10 Ունէին պոչեր՝ կարիճներու նման, ու խայթոցներ կային պոչերուն վրայ: Իշխանութիւն ունէին հինգ ամիս վնասելու մարդոց,
१०उनकी पूँछ बिच्छुओं की जैसी थीं, और उनमें डंक थे, और उन्हें पाँच महीने तक मनुष्यों को दुःख पहुँचाने की जो शक्ति मिली थी, वह उनकी पूँछों में थी।
11 եւ իրենց վրայ թագաւոր ունէին անդունդին հրեշտակը, որուն անունը եբրայերէն Աբադոն է, իսկ յունարէն՝ Ապողիոն: (Abyssos g12)
११अथाह कुण्ड का दूत उन पर राजा था, उसका नाम इब्रानी में अबद्दोन, और यूनानी में अपुल्लयोन है। (Abyssos g12)
12 Մէկ վայը անցաւ. ասկէ ետք ահա՛ երկու վայ ալ կու գայ:
१२पहली विपत्ति बीत चुकी, अब इसके बाद दो विपत्तियाँ और आनेवाली हैं।
13 Վեցերորդ հրեշտակը հնչեցուց փողը, ու լսեցի ձայն մը՝ Աստուծոյ առջեւ եղող ոսկիէ զոհասեղանին չորս եղջիւրներէն,
१३जब छठवें स्वर्गदूत ने तुरही फूँकी तो जो सोने की वेदी परमेश्वर के सामने है उसके सींगों में से मैंने ऐसा शब्द सुना,
14 որ կ՚ըսէր փող ունեցող վեցերորդ հրեշտակին. «Արձակէ՛ Եփրատ մեծ գետին վրայ կապուած չորս հրեշտակները»:
१४मानो कोई छठवें स्वर्गदूत से, जिसके पास तुरही थी कह रहा है, “उन चार स्वर्गदूतों को जो बड़ी नदी फरात के पास बंधे हुए हैं, खोल दे।”
15 Եւ արձակուեցան այն չորս հրեշտակները, որ պատրաստուած էին ժամուան, օրուան, ամսուան ու տարուան համար՝ որպէսզի սպաննեն մարդոց մէկ երրորդը:
१५और वे चारों दूत खोल दिए गए जो उस घड़ी, और दिन, और महीने, और वर्ष के लिये मनुष्यों की एक तिहाई के मार डालने को तैयार किए गए थे।
16 Ձիաւոր զօրքերուն թիւը երկու բիւր բիւր՝՝ էր. ես լսեցի անոնց թիւը:
१६उनकी फौज के सवारों की गिनती बीस करोड़ थी; मैंने उनकी गिनती सुनी।
17 Այսպէս՝ տեսիլքին մէջ տեսայ ձիերը եւ անոնց վրայ հեծնողները, որոնք ունէին կրակի, յակինթի ու ծծումբի գոյն զրահներ: Ձիերուն գլուխները առիւծներու գլուխներու պէս էին. կրակ, ծուխ եւ ծծումբ կ՚ելլէին անոնց բերանէն:
१७और मुझे इस दर्शन में घोड़े और उनके ऐसे सवार दिखाई दिए, जिनकी झिलमें आग, धूम्रकान्त, और गन्धक की जैसी थीं, और उन घोड़ों के सिर सिंहों के सिरों के समान थे: और उनके मुँह से आग, धुआँ, और गन्धक निकलते थे।
18 Այս երեք (պատուհաս) ներէն մարդոց մէկ երրորդը սպաննուեցաւ, այսինքն՝ կրակէն, ծուխէն ու ծծումբէն, որոնք կ՚ելլէին անոնց բերանէն:
१८इन तीनों महामारियों; अर्थात् आग, धुएँ, गन्धक से, जो उसके मुँह से निकलते थे, मनुष्यों की एक तिहाई मार डाली गई।
19 Որովհետեւ անոնց իշխանութիւնը իրենց բերաններուն եւ պոչերուն մէջ էր, քանի որ անոնց պոչերը նման էին օձերու, եւ ունէին գլուխներ՝ որոնցմով կը վնասէին:
१९क्योंकि उन घोड़ों की सामर्थ्य उनके मुँह, और उनकी पूँछों में थी; इसलिए कि उनकी पूँछे साँपों की जैसी थीं, और उन पूँछों के सिर भी थे, और इन्हीं से वे पीड़ा पहुँचाते थे।
20 Միւս մարդիկը՝ որ չսպաննուեցան այս պատուհասներէն, չապաշխարեցին իրենց ձեռքերուն գործերէն՝ որ չերկրպագեն դեւերուն, նաեւ ոսկիէ, արծաթէ, պղինձէ, քարէ ու փայտէ շինուած կուռքերուն, որոնք ո՛չ կրնան տեսնել, ո՛չ լսել, ո՛չ ալ քալել:
२०बाकी मनुष्यों ने जो उन महामारियों से न मरे थे, अपने हाथों के कामों से मन न फिराया, कि दुष्टात्माओं की, और सोने, चाँदी, पीतल, पत्थर, और काठ की मूर्तियों की पूजा न करें, जो न देख, न सुन, न चल सकती हैं।
21 Նաեւ չապաշխարեցին ո՛չ իրենց մարդասպանութիւններէն, ո՛չ իրենց կախարդութիւններէն, ո՛չ իրենց պոռնկութենէն, ո՛չ ալ իրենց գողութիւններէն:
२१और जो खून, और टोना, और व्यभिचार, और चोरियाँ, उन्होंने की थीं, उनसे मन न फिराया।

< ՅԱՅՏՆՈՒԹԻՒՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 9 >