< ՅԱՅՏՆՈՒԹԻՒՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 3 >

1 «Գրէ՛ նաեւ Սարդիկէի եկեղեցիին հրեշտակին.- “Սա՛ կ՚ըսէ ա՛ն՝ որ ունի Աստուծոյ եօթը Հոգիներն ու եօթը աստղերը. "Գիտե՛մ քու գործերդ. դուն անուն ունիս թէ կ՚ապրի՛ս, բայց մեռած ես:
“सारदेइस नगर की कलीसिया के लिए चुने हुए दूत को लिखो: जो परमेश्वर की सात आत्माओं का, जो उनकी सेवा में है, हाकिम है तथा जो सात तारे लिए हुए है, उसका कहना यह है: मैं तुम्हारे कामों से परिचित हूं. तुम कहलाते तो हो जीवित, किंतु वास्तव में हो मरे हुए!
2 Արթո՛ւն կեցիր եւ ամրացո՛ւր մնացած բաները՝ որ մեռնելու մօտ են, որովհետեւ կատարեալ չգտայ գործերդ Աստուծոյ առջեւ:
इसलिये सावधान हो जाओ! तुममें जो कुछ बाकी है, वह भी मृतक समान है, उसमें नए जीवन का संचार करो क्योंकि मैंने अपने परमेश्वर की दृष्टि में तुम्हारे अन्य कामों को अधूरा पाया है.
3 Ուրեմն յիշէ՛ թէ ի՛նչպէս ընդունեցիր եւ լսեցիր, ու պահէ՛ եւ ապաշխարէ՛. իսկ եթէ արթուն չկենաս, գողի պէս պիտի գամ քու վրադ, ու բնաւ պիտի չգիտնաս թէ ո՛ր ժամուն պիտի գամ վրադ:
इसलिये याद करो कि तुमने क्या शिक्षा प्राप्‍त की तथा तुमने क्या सुना था. उसका पालन करते हुए पश्चाताप करो; किंतु यदि तुम न जागे तो मैं चोर के समान आऊंगा—तुम जान भी न पाओगे कि मैं कब तुम्हारे पास आ पहुंचूंगा.
4 Սակայն Սարդիկէի մէջ ունիս քանի մը մարդոց անուններ, որոնք չպղծեցին իրենց հանդերձները եւ ճերմակներով պիտի շրջին ինծի հետ, քանի որ արժանի են:
सारदेइस नगर की कलीसिया में अभी भी कुछ ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने वस्त्र अधर्म से अशुद्ध नहीं किए. वे सफ़ेद वस्त्रों में मेरे साथ चलने योग्य हैं.
5 Ո՛վ որ յաղթէ՝ պիտի հագնի ճերմակ հանդերձ. ու ես պիտի չջնջեմ անոր անունը կեանքի գիրքէն, հապա պիտի դաւանիմ անոր անունը իմ Հօրս առջեւ եւ անոր հրեշտակներուն առջեւ"”:
जो विजयी होगा, उसे मैं सफ़ेद वस्त्रों में सुसज्जित करूंगा. मैं उसका नाम जीवन के पुस्तक में से न मिटाऊंगा. मैं उसका नाम अपने पिता के सामने तथा उनके स्वर्गदूतों के सामने संबोधित करूंगा.
6 Ա՛ն որ ականջ ունի, թող լսէ թէ Հոգին ի՛նչ կ՚ըսէ եկեղեցիներուն»:
जिसके कान हों, वह सुन ले कि कलीसियाओं से पवित्र आत्मा का कहना क्या है.
7 «Գրէ՛ նաեւ Ֆիլատելֆիայի եկեղեցիին հրեշտակին.- “Սա՛ կ՚ըսէ Սուրբը, Ճշմարիտը, ա՛ն՝ որ ունի Դաւիթի բանալին, ա՛ն՝ որ կը բանայ ու ո՛չ մէկը կը գոցէ, եւ կը գոցէ ու ո՛չ մէկը կը բանայ.
“फ़िलादेलफ़िया नगर की कलीसिया के लिए चुने हुए दूत को लिखो: वह, जो पवित्र है, जो सच है, जिसके पास दावीद की कुंजी है, जो वह खोलता है, उसे कोई बंद नहीं कर सकता, जो वह बंद करता है, उसे कोई खोल नहीं सकता, उसका कहना यह है.
8 "Գիտե՛մ քու գործերդ: Ահա՛ առջեւդ դրի բացուած դուռ մը՝ որ ո՛չ մէկը կրնայ գոցել, որովհետեւ դուն քիչ զօրութիւն ունիս, բայց պահեցիր իմ խօսքս եւ չուրացար իմ անունս:
मैं तुम्हारे कामों से परिचित हूं. ध्यान दो कि मैंने तुम्हारे सामने एक द्वार खोल रखा है, जिसे कोई बंद नहीं कर सकता. मैं जानता हूं कि तुम्हारी शक्ति सीमित है फिर भी तुमने मेरी आज्ञा का पालन किया है और मेरे नाम को अस्वीकार नहीं किया.
9 Ահա՛ պիտի ստիպեմ Սատանայի ժողովէն եղողները, - որ կ՚ըսեն թէ իրենք Հրեայ են, բայց չեն, հապա կը ստեն, - ահա՛ պիտի ստիպեմ զանոնք՝ որ գան ու երկրպագեն ոտքերուդ առջեւ, եւ գիտնան թէ ես սիրեցի քեզ:
सुनो! जो शैतान की सभा के हैं और स्वयं को यहूदी कहते हैं, किंतु हैं नहीं, वे झूठे हैं. मैं उन्हें मजबूर करूंगा कि वे आएं तथा तुम्हारे पावों में अपने सिर झुकाएं और यह जान लें कि मैंने तुमसे प्रेम किया है.
10 Քանի որ պահեցիր իմ համբերութեան խօսքս, ես ալ պիտի պահեմ քեզ փորձութեան ժամուն, որ պիտի գայ ամբողջ երկրագունդին վրայ՝ փորձելու համար երկրի բնակիչները:
इसलिये कि तुमने मेरी धीरज रूपी आज्ञा का पालन किया है, मैं भी उस विपत्ति के समय, जो पृथ्वी के सभी निवासियों पर उन्हें परखने के लिए आने पर है, तुम्हारी रक्षा करूंगा.
11 Ահա՛ շուտո՛վ կու գամ: Ամո՛ւր բռնէ ունեցածդ, որպէսզի ո՛չ մէկը առնէ քու պսակդ:
मैं शीघ्र आ रहा हूं. जो कुछ तुम्हारे पास है, उस पर अटल रहो कि कोई तुम्हारा मुकुट छीनने ना पाए.
12 Ո՛վ որ յաղթէ, սիւն մը պիտի ընեմ զայն իմ Աստուծոյս տաճարին մէջ, եւ ա՛լ դուրս պիտի չելլէ: Անոր վրայ պիտի գրեմ իմ Աստուծոյս անունը, ու իմ Աստուծոյս քաղաքին անունը, այսինքն՝ Նոր Երուսաղէմ, - որ կ՚իջնէ երկինքէն՝ իմ Աստուծոյս քովէն, - եւ իմ նոր անունս"”:
जो विजयी होगा, उसे मैं अपने परमेश्वर के मंदिर का मीनार बनाऊंगा. वह वहां से कभी बाहर ना जाएगा. मैं उस पर अपने परमेश्वर का नाम, अपने परमेश्वर के नगर, नए येरूशलेम का नाम, जो मेरे परमेश्वर की ओर से स्वर्ग से उतरने वाला है तथा अपना नया नाम अंकित करूंगा.
13 Ա՛ն որ ականջ ունի, թող լսէ թէ Հոգին ի՛նչ կ՚ըսէ եկեղեցիներուն»:
जिसके कान हों, वह सुन ले कि कलीसियाओं से पवित्र आत्मा का कहना क्या है.
14 «Գրէ՛ նաեւ Լաւոդիկէի եկեղեցիին հրեշտակին.- “Սա՛ կ՚ըսէ Ամէնը, հաւատարիմ ու ճշմարիտ Վկան, Աստուծոյ արարչութեան Սկիզբը.
“लाओदीकेइया नगर की कलीसिया के लिए चुने हुए दूत को लिखो: जो आमेन, विश्वासयोग्य, सच्चा गवाह और परमेश्वर की सृष्टि का आधार है, उसका कहना यह है:
15 "Գիտե՛մ քու գործերդ, թէ ո՛չ պաղ ես, ո՛չ ալ տաք. երանի՜ թէ պաղ ըլլայիր, կամ՝ տաք:
मैं तुम्हारे कामों से परिचित हूं—तुम न तो ठंडे हो और न गर्म—उत्तम तो यह होता कि तुम ठंडे ही होते या गर्म ही.
16 Ուստի դուն որ գաղջ ես, եւ ո՛չ տաք, ո՛չ ալ պաղ, բերանէս դուրս պիտի փսխեմ քեզ:
इसलिये कि तुम कुनकुने हो; न गर्म, न ठंडे, मैं तुम्हें अपने मुख से उगलने पर हूं.
17 Քանի որ կ՚ըսես. «Ես հարուստ եմ, հարստացայ, ու ո՛չ մէկ բանի կարիք ունիմ »: Բայց չես գիտեր թէ դուն թշուառ, խեղճ, աղքատ, կոյր եւ մերկ ես:
तुम्हारा तो यह दावा है, मैं धनी हूं, मैं समृद्ध हो गया हूं तथा मुझे कोई कमी नहीं है, किंतु तुम नहीं जानते कि वास्तव में तुम तुच्छ, अभागे, अंधे तथा नंगे हो.
18 Կը թելադրեմ քեզի, որ գնես ինձմէ կրակի բովէն անցած ոսկի՝ որ հարստանաս, ու ճերմակ հանդերձ՝ որ հագնիս, որպէսզի մերկութեանդ ամօթը չերեւնայ. եւ դե՛ղ դիր աչքերուդ՝ որ տեսնես:
तुम्हारे लिए मेरी सलाह है कि तुम मुझसे आग में शुद्ध किया हुआ सोना मोल लो कि तुम धनवान हो जाओ; मुझसे सफ़ेद वस्त्र लेकर पहन लो कि तुम अपने नंगेपन की लज्जा को ढांप सको. मुझसे सुर्मा लेकर अपनी आंखों में लगाओ कि तुम्हें दिखाई देने लगे.
19 Ես կը կշտամբեմ ու կը պատժեմ բոլոր սիրածներս. ուրեմն նախանձախնդի՛ր եղիր եւ ապաշխարէ՛:
अपने सभी प्रेम करनेवालों को मैं ताड़ना देता तथा अनुशासित करता हूं. इसलिये बहुत उत्साहित होकर पश्चाताप करो.
20 Ահա՛ կայնած եմ դրան առջեւ ու կը բախեմ. եթէ մէկը լսէ իմ ձայնս եւ բանայ դուռը, պիտի մտնեմ անոր քով ու պիտի ընթրեմ անոր հետ, ան ալ՝ ինծի հետ:
सुनो! मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता रहा हूं. यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, मैं उसके घर में प्रवेश करूंगा तथा मैं उसके साथ और वह मेरे साथ भोजन करेगा.
21 Ո՛վ որ յաղթէ, ինծի հետ բազմիլ պիտի տամ անոր՝ իմ գահիս վրայ, ինչպէս ես ալ յաղթեցի ու իմ Հօրս հետ բազմեցայ իր գահին վրայ"”:
जो विजयी होगा, उसे मैं अपने साथ अपने सिंहासन पर बैठने का अधिकार दूंगा—ठीक जैसे स्वयं मैंने विजय प्राप्‍त की तथा अपने पिता के साथ उनके सिंहासन पर आसीन हुआ.
22 Ա՛ն որ ականջ ունի, թող լսէ թէ Հոգին ի՛նչ կ՚ըսէ եկեղեցիներուն»:
जिसके कान हों, वह सुन ले कि कलीसियाओं से पवित्र आत्मा का क्या कहना है.”

< ՅԱՅՏՆՈՒԹԻՒՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 3 >