< ՅԱՅՏՆՈՒԹԻՒՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 19 >

1 Ասկէ ետք լսեցի երկինքէն մեծ բազմութեան հզօր ձայն մը՝ որ կ՚ըսէր. «Ալէլուիա՜. փրկութի՜ւն, փա՜ռք, պատի՜ւ ու զօրութի՜ւն մեր Աստուծոյն.
इसके बाद मैंने स्वर्ग में मानो बड़ी भीड़ को ऊँचे शब्द से यह कहते सुना, “हालेलूय्याह! उद्धार, और महिमा, और सामर्थ्य हमारे परमेश्वर ही का है।
2 որովհետեւ ճշմարիտ եւ արդար են անոր դատաստանները, քանի որ դատեց այն մեծ պոռնիկը՝ որ իր պոռնկութեամբ ապականեց երկիրը, ու վրէժը առաւ իր ծառաներուն արիւնին՝ պահանջելով զայն անոր ձեռքէն»:
क्योंकि उसके निर्णय सच्चे और ठीक हैं, इसलिए कि उसने उस बड़ी वेश्या का जो अपने व्यभिचार से पृथ्वी को भ्रष्ट करती थी, न्याय किया, और उससे अपने दासों के लहू का पलटा लिया है।”
3 Եւ կրկին ըսին. «Ալէլուիա՜. անոր ծուխը կը բարձրանայ դարէ դար՝՝»: (aiōn g165)
फिर दूसरी बार उन्होंने कहा, “हालेलूय्याह! उसके जलने का धुआँ युगानुयुग उठता रहेगा।” (aiōn g165)
4 Քսանչորս երէցները եւ չորս էակները ինկան ու երկրպագեցին Աստուծոյ՝ որ կը բազմի գահին վրայ, ըսելով. «Ամէ՛ն. ալէլուիա՜ »:
और चौबीसों प्राचीनों और चारों प्राणियों ने गिरकर परमेश्वर को दण्डवत् किया; जो सिंहासन पर बैठा था, और कहा, “आमीन! हालेलूय्याह!”
5 Եւ գահէն ելաւ ձայն մը՝ որ կ՚ըսէր. «Գովաբանեցէ՛ք մեր Աստուածը, դո՛ւք՝ իր բոլոր ծառաները, ու դո՛ւք որ կը վախնաք իրմէ՝ թէ՛ պզտիկներ, թէ՛ մեծեր»:
और सिंहासन में से एक शब्द निकला, “हे हमारे परमेश्वर से सब डरनेवाले दासों, क्या छोटे, क्या बड़े; तुम सब उसकी स्तुति करो।”
6 Լսեցի նաեւ ձայն մը՝ մեծ բազմութեան ձայնի պէս, յորդառատ ջուրերու ձայնի պէս եւ սաստիկ որոտումներու ձայնի պէս, որ կ՚ըսէր. «Ալէլուիա՜, որովհետեւ Տէրը, (մեր) Ամենակալ Աստուածը թագաւորեց:
फिर मैंने बड़ी भीड़ के जैसा और बहुत जल के जैसा शब्द, और गर्जनों के जैसा बड़ा शब्द सुना “हालेलूय्याह! इसलिए कि प्रभु हमारा परमेश्वर, सर्वशक्तिमान राज्य करता है।
7 Ուրախանա՛նք, ցնծա՛նք ու փա՜ռք տանք անոր, քանի որ Գառնուկին հարսանիքը հասաւ եւ իր կինը պատրաստեց ինքզինք:
आओ, हम आनन्दित और मगन हों, और उसकी स्तुति करें, क्योंकि मेम्ने का विवाह आ पहुँचा है, और उसकी दुल्हन ने अपने आपको तैयार कर लिया है।
8 Անոր շնորհուեցաւ հագնիլ մաքուր ու փայլուն բեհեզ, քանի որ այդ բեհեզը՝ սուրբերուն արդարութիւնն է»:
उसको शुद्ध और चमकदार महीन मलमल पहनने को दिया गया,” क्योंकि उस महीन मलमल का अर्थ पवित्र लोगों के धार्मिक काम है।
9 Նաեւ ըսաւ ինծի. «Գրէ՛. երանի՜ անոնց՝ որ հրաւիրուած են Գառնուկին հարսանիքի ընթրիքին»: Ու ըսաւ ինծի. «Ասո՛նք են Աստուծոյ ճշմարիտ խօսքերը»:
तब स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “यह लिख, कि धन्य वे हैं, जो मेम्ने के विवाह के भोज में बुलाए गए हैं।” फिर उसने मुझसे कहा, “ये वचन परमेश्वर के सत्य वचन हैं।”
10 Ես ալ ինկայ անոր ոտքերուն առջեւ՝ որպէսզի երկրպագեմ անոր: Բայց ըսաւ ինծի. «Զգուշացի՛ր, մի՛ ըներ. որովհետեւ ես ծառայակից եմ քեզի եւ եղբայրներուդ՝ որոնք ունին Յիսուսի վկայութիւնը: Աստուծո՛յ երկրպագէ (որովհետեւ Յիսուսի վկայութիւնը մարգարէութեան հոգին է) »:
१०तब मैं उसको दण्डवत् करने के लिये उसके पाँवों पर गिरा। उसने मुझसे कहा, “ऐसा मत कर, मैं तेरा और तेरे भाइयों का संगी दास हूँ, जो यीशु की गवाही देने पर स्थिर हैं। परमेश्वर ही को दण्डवत् कर।” क्योंकि यीशु की गवाही भविष्यद्वाणी की आत्मा है।
11 Ապա տեսայ երկինքը բացուած, եւ ահա՛ ճերմակ ձի մը կար: Անոր վրայ հեծնողը կը կոչուի Հաւատարիմ ու Ճշմարիտ, եւ արդարութեա՛մբ կը դատէ ու կը պատերազմի:
११फिर मैंने स्वर्ग को खुला हुआ देखा, और देखता हूँ कि एक श्वेत घोड़ा है; और उस पर एक सवार है, जो विश्वासयोग्य, और सत्य कहलाता है; और वह धार्मिकता के साथ न्याय और लड़ाई करता है।
12 Անոր աչքերը կրակի բոցի պէս էին, գլուխին վրայ շատ թագեր կային, եւ ունէր գրուած անուն մը՝ որ ո՛չ մէկը գիտէր, հապա միայն ինք:
१२उसकी आँखें आग की ज्वाला हैं, और उसके सिर पर बहुत से राजमुकुट हैं। और उसका एक नाम उस पर लिखा हुआ है, जिसे उसको छोड़ और कोई नहीं जानता।
13 Հագած էր արիւնի մէջ թաթխուած հանդերձ մը: Անոր անունը կը կոչուի՝ “Աստուծոյ Խօսքը”:
१३वह लहू में डुबोया हुआ वस्त्र पहने है, और उसका नाम ‘परमेश्वर का वचन’ है।
14 Երկինքի մէջ եղող զօրքերը կը հետեւէին անոր՝ ճերմակ ձիերով, ճերմակ ու մաքուր բեհեզներ հագած:
१४और स्वर्ग की सेना श्वेत घोड़ों पर सवार और श्वेत और शुद्ध मलमल पहने हुए उसके पीछे-पीछे है।
15 Անոր բերանէն կ՚ելլէր սրած թուր մը, որպէսզի անով զարնէ ազգերը: Ի՛նք պիտի հովուէ զանոնք՝ երկաթէ գաւազանով, եւ ի՛նք պիտի կոխէ Ամենակալ Աստուծոյ զայրագին բարկութեան գինիին հնձանը:
१५जाति-जाति को मारने के लिये उसके मुँह से एक चोखी तलवार निकलती है, और वह लोहे का राजदण्ड लिए हुए उन पर राज्य करेगा, और वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के भयानक प्रकोप की जलजलाहट की मदिरा के कुण्ड में दाख रौंदेगा।
16 Իր հանդերձին վրայ ու իր ազդրին վրայ ունէր գրուած անուն մը՝ “Թագաւորներու թագաւոր եւ Տէրերու տէր”:
१६और उसके वस्त्र और जाँघ पर यह नाम लिखा है: “राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु।”
17 Տեսայ նաեւ հրեշտակ մը՝ որ կայնած էր արեւին մէջ: Ան բարձրաձայն աղաղակեց երկինքի մէջտեղ թռչող բոլոր թռչուններուն. «Եկէ՛ք ու հաւաքուեցէ՛ք Աստուծոյ մեծ ընթրիքին՝՝,
१७फिर मैंने एक स्वर्गदूत को सूर्य पर खड़े हुए देखा, और उसने बड़े शब्द से पुकारकर आकाश के बीच में से उड़नेवाले सब पक्षियों से कहा, “आओ, परमेश्वर के बड़े भोज के लिये इकट्ठे हो जाओ,
18 որպէսզի ուտէք թագաւորներուն մարմինները, հազարապետներուն մարմինները, հզօրներուն մարմինները, ձիերուն եւ անոնց վրայ հեծնողներուն մարմինները, ու բոլորին մարմինները, ազատներուն թէ ստրուկներուն, պզտիկներուն թէ մեծերուն»:
१८जिससे तुम राजाओं का माँस, और सरदारों का माँस, और शक्तिमान पुरुषों का माँस, और घोड़ों का और उनके सवारों का माँस, और क्या स्वतंत्र क्या दास, क्या छोटे क्या बड़े, सब लोगों का माँस खाओ।”
19 Եւ տեսայ գազանը, ու երկրի թագաւորները եւ անոնց զօրքերը, հաւաքուած՝ պատերազմելու ձիուն վրայ հեծնողին հետ, ու անոր զօրքերուն հետ:
१९फिर मैंने उस पशु और पृथ्वी के राजाओं और उनकी सेनाओं को उस घोड़े के सवार, और उसकी सेना से लड़ने के लिये इकट्ठे देखा।
20 Գազանը բռնուեցաւ, եւ անոր հետ՝ սուտ մարգարէն, որ անոր առջեւ ըրաւ նշաններ՝ որոնցմով մոլորեցուց գազանին դրոշմը ընդունողներն ու անոր պատկերին երկրպագողները: Երկուքն ալ ողջ-ողջ նետուեցան ծծումբով վառող կրակի լիճը: (Limnē Pyr g3041 g4442)
२०और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिसने उसके सामने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिनके द्वारा उसने उनको भरमाया, जिन पर उस पशु की छाप थी, और जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे। ये दोनों जीते जी उस आग की झील में, जो गन्धक से जलती है, डाले गए। (Limnē Pyr g3041 g4442)
21 Իսկ մնացողները սպաննուեցան ձիուն վրայ հեծնողին թուրէն, որ կ՚ելլէր անոր բերանէն. ու բոլոր թռչունները կշտացան անոնց մարմիններէն:
२१और शेष लोग उस घोड़े के सवार की तलवार से, जो उसके मुँह से निकलती थी, मार डाले गए; और सब पक्षी उनके माँस से तृप्त हो गए।

< ՅԱՅՏՆՈՒԹԻՒՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 19 >