< ՄԱՏԹԷՈՍ 23 >

1 Այն ատեն Յիսուս խօսեցաւ բազմութեան եւ իր աշակերտներուն՝ ըսելով.
इसके बाद येशु ने भीड़ और शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा,
2 «Դպիրներն ու Փարիսեցիները բազմած են Մովսէսի աթոռին վրայ:
“फ़रीसियों और शास्त्रियों ने स्वयं को मोशेह के पद पर आसीन कर रखा है.
3 Ուրեմն ինչ որ ըսեն ձեզի՝ որ պահէք, պահեցէ՛ք եւ ըրէ՛ք. բայց մի՛ ընէք անոնց գործերուն պէս, որովհետեւ կ՚ըսեն՝ սակայն չեն ըներ:
इसलिये उनकी सभी शिक्षाओं के अनुरूप स्वभाव तो रखो किंतु उनके द्वारा किए जा रहे कामों को बिलकुल न मानना क्योंकि वे स्वयं ही वह नहीं करते, जो वह कहते हैं.
4 Արդարեւ ծանր ու դժուարակիր բեռներ կը կապեն եւ կը դնեն մարդոց ուսերուն վրայ, ու իրենց մատո՛վ իսկ չեն ուզեր շարժել զանոնք:
वे लोगों के कंधों पर भारी बोझ लाद तो देते हैं किंतु उसे हटाने के लिए स्वयं एक उंगली तक नहीं लगाना चाहते.
5 Իրենց բոլոր գործերը կ՚ընեն մարդոցմէ տեսնուելու համար. կը լայնցնեն իրենց գրապանակները եւ կ՚երկնցնեն իրենց հանդերձներուն քղանցքները.
“वे सभी काम लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से ही करते हैं. वे उन पट्टियों को चौड़ा करते हैं, तथा वे ऊपरी वस्त्र की झालर को भी बढ़ाते जाते हैं.
6 կը սիրեն առաջին բազմոցները՝ ընթրիքներու մէջ, առաջին աթոռները՝ ժողովարաններու մէջ, բարեւները՝ հրապարակներու վրայ,
दावतों में मुख्य स्थान, यहूदी सभागृहों में मुख्य आसन,
7 ու “ռաբբի՛, ռաբբի՛” կոչուիլ մարդոցմէ:
नगर चौक में लोगों के द्वारा सम्मानपूर्ण अभिनंदन तथा रब्बी कहलाना ही इन्हें प्रिय है.
8 Բայց դուք մի՛ կոչուիք “ռաբբի”, որովհետեւ մէ՛կ է ձեր Ուսուցիչը՝ Քրիստոս,
“किंतु तुम स्वयं के लिए रब्बी कहलाना स्वीकार न करना क्योंकि तुम्हारा शिक्षक मात्र एक हैं और तुम सब आपस में भाई हो.
9 եւ դուք բոլորդ եղբայր էք: Ու երկրի վրայ ո՛չ մէկը կոչեցէք ձեր “հայրը”, որովհետեւ մէ՛կ է ձեր Հայրը՝ որ երկինքն է:
पृथ्वी पर तुम किसी को अपना पिता न कहना. क्योंकि तुम्हारा पिता मात्र एक हैं, जो स्वर्ग में हैं
10 Եւ դուք մի՛ կոչուիք “ուսուցիչ”, որովհետեւ մէ՛կ է ձեր Ուսուցիչը՝ Քրիստոս:
और न तुम स्वयं के लिए स्वामी संबोधन स्वीकार करना क्योंकि तुम्हारा स्वामी मात्र एक हैं—मसीह.
11 Ու ձեր մէջէն մեծագոյնը՝ ձեր սպասարկո՛ւն թող ըլլայ:
अवश्य है कि तुममें जो बड़ा बनना चाहे वह तुम्हारा सेवक हो.
12 Ո՛վ որ բարձրացնէ ինքզինք՝ պիտի խոնարհի, իսկ ո՛վ որ խոնարհեցնէ ինքզինք՝ պիտի բարձրանայ»:
जो कोई स्वयं को बड़ा करता है, उसे छोटा बना दिया जाएगा और वह, जो स्वयं को छोटा बनाता है, बड़ा किया जाएगा.”
13 «Վա՜յ ձեզի, կեղծաւո՛ր դպիրներ եւ Փարիսեցիներ, որ կը գոցէք երկինքի թագաւորութիւնը մարդոց առջեւ. դո՛ւք չէք մտներ, ու մտնողներուն ալ թոյլ չէք տար՝ որ մտնեն:
“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! जनसाधारण के लिए तो तुम स्वर्ग-राज्य के द्वार बंद कर देते हो. तुम न तो स्वयं इसमें प्रवेश करते हो और न ही किसी अन्य को प्रवेश करने देते हो. [
14 Վա՜յ ձեզի, կեղծաւո՛ր դպիրներ եւ Փարիսեցիներ, որ կը լափէք այրիներուն տուները, ու իբր պատրուակ՝ աղօթքը կ՚երկարէք. ուստի աւելի՛ խստութեամբ պիտի դատուիք՝՝:
धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम लम्बी-लम्बी प्रार्थनाओं का ढोंग करते हुए विधवाओं की संपत्ति निगल जाते हो. इसलिये अधिक होगा तुम्हारा दंड.]
15 Վա՜յ ձեզի, կեղծաւո՛ր դպիրներ եւ Փարիսեցիներ, որ կը շրջիք ծով ու ցամաք՝ մէկը նորահաւատ ընելու, եւ երբ ըլլայ՝ զայն ձեզմէ երկու անգամ աւելի գեհենի որդի կ՚ընէք: (Geenna g1067)
“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम एक व्यक्ति को अपने मत में लाने के लिए लम्बी-लम्बी जल और थल यात्राएं करते हो. उसके तुम्हारे मत में सम्मिलित हो जाने पर तुम उसे नर्क की आग के दंड का दो गुणा अधिकारी बना देते हो. (Geenna g1067)
16 Վա՜յ ձեզի, կո՛յր առաջնորդներ, որ կ՚ըսէք. “Ո՛վ որ երդում կ՚ընէ տաճարին վրայ՝ բան մը չէ, բայց ո՛վ որ երդում կ՚ընէ տաճարի ոսկիի՛ն վրայ՝ պարտաւոր կ՚ըլլայ”:
“धिक्कार है तुम पर अंधे अगुओं! तुम जो यह शिक्षा देते हो, ‘यदि कोई मंदिर की शपथ लेता है तो उसका कोई महत्व नहीं किंतु यदि कोई मंदिर के सोने की शपथ लेता है तो उसके लिए प्रतिज्ञा पूरी करना ज़रूरी हो जाता है.’
17 Յիմարնե՛ր ու կոյրե՛ր, ո՞րը մեծ է, ոսկի՞ն՝ թէ տաճա՛րը, որ կը սրբացնէ ոսկին:
अरे मूर्खो और अंधों! अधिक महत्वपूर्ण क्या है—सोना या वह मंदिर जिससे वह सोना पवित्र होता है?
18 Նաեւ կ՚ըսէք. “Ո՛վ որ երդում կ՚ընէ զոհասեղանին վրայ՝ բան մը չէ, բայց ո՛վ որ երդում կ՚ընէ զոհասեղանին վրայի ընծայի՛ն վրայ՝ պարտաւոր կ՚ըլլայ”:
इसी प्रकार तुम कहते हो, ‘यदि कोई वेदी की शपथ लेता है तो उसका कोई महत्व नहीं किंतु यदि कोई वेदी पर चढ़ाई भेंट की शपथ लेता है तो उसके लिए अपनी प्रतिज्ञा पूरी करना ज़रूरी है.’
19 Յիմարնե՛ր ու կոյրեր, ո՞րը մեծ է, ընծա՞ն՝ թէ զոհասեղանը, որ կը սրբացնէ ընծան:
अरे अंधों! अधिक महत्वपूर्ण क्या है, वेदी पर चढ़ाई भेंट या वेदी जिससे भेंट पवित्र होती है?
20 Ուրեմն, ո՛վ որ երդում կ՚ընէ զոհասեղանին վրայ, երդում կ՚ընէ անոր վրայ ու անոր վրայ եղած բոլոր բաներուն վրայ:
इसलिये जो कोई वेदी की शपथ लेता है, वह वेदी तथा वेदी पर समर्पित भेंट दोनों ही की शपथ लेता है.
21 Եւ ո՛վ որ երդում կ՚ընէ տաճարին վրայ, երդում կ՚ընէ անոր վրայ ու անոր մէջ բնակողին վրայ:
जो कोई मंदिर की शपथ लेता है, वह मंदिर तथा उनकी, जो इसमें रहते हैं, दोनों ही की शपथ लेता है.
22 Եւ ո՛վ որ երդում կ՚ընէ երկինքի վրայ, երդում կ՚ընէ Աստուծոյ գահին վրայ ու անոր վրայ բազմողին վրայ:
इसी प्रकार जो कोई स्वर्ग की शपथ लेता है, वह परमेश्वर के सिंहासन की तथा उनकी जो उस पर बैठा हैं, दोनों ही की शपथ लेता है.
23 Վա՜յ ձեզի, կեղծաւո՛ր դպիրներ եւ Փարիսեցիներ, որ կը վճարէք անանուխին, սամիթին ու չամանին տասանորդը, բայց կը թողուք Օրէնքին աւելի ծանր բաները՝ իրաւունքը, կարեկցութիւնն ու հաւատքը. ասո՛նք պէտք է ընէիք, եւ զանոնք չձգէիք:
“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम पुदीना, सौंफ़ तथा ज़ीरा का दसवां अंश तो अवश्य देते हो किंतु व्यवस्था की कहीं अधिक गंभीर बातों का अर्थात् न्याय, कृपा तथा विश्वास की उपेक्षा करते हो. यही वे बातें हैं जिनका पूरा करना आवश्यक था—दूसरों की अनदेखी किए बिना.
24 Կո՛յր առաջնորդներ, որ կը քամէք մժղուկը ու կը կլլէք ուղտը:
अंधे अगुओं! तुम मक्खी तो छान कर निकाल फेंकते हो किंतु ऊंट निगल जाते हो!
25 Վա՜յ ձեզի, կեղծաւո՛ր դպիրներ եւ Փարիսեցիներ, որ կը մաքրէք գաւաթին ու պնակին դուրսի՛ կողմը, բայց ներսէն լեցուն են յափշտակութեամբ եւ անիրաւութեամբ:
“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! प्याले तथा बर्तन को बाहर से तो तुम अच्छी तरह से साफ़ करते हो किंतु अंदर लालच तथा असंयम से भरा है.
26 Կո՛յր Փարիսեցի, նախ մաքրէ՛ գաւաթին ու պնակին ներսի՛ կողմը, որպէսզի անոնց դուրսի կողմն ալ մաքուր ըլլայ:
अंधे फ़रीसियो! पहले प्याले तथा बर्तन को भीतर से साफ़ करो कि वे बाहर से भी साफ़ हो जाएं.
27 Վա՜յ ձեզի, կեղծաւո՛ր դպիրներ եւ Փարիսեցիներ, որ կը նմանիք ծեփուած գերեզմաններու, որոնք արդարեւ դուրսէն գեղեցիկ կ՚երեւնան, բայց ներսէն լեցուն են մեռելներու ոսկորներով ու ամէն տեսակ անմաքրութեամբ:
“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम कब्रों के समान हो, जो बाहर से तो सजायी संवारी जाती हैं किंतु भीतर मरे हुए व्यक्ति की हड्डियां तथा सब प्रकार की गंदगी भरी होती है.
28 Նոյնպէս դուք դուրսէն արդար կ՚երեւնաք մարդոց, իսկ ներսէն լի էք կեղծաւորութեամբ եւ անօրէնութեամբ»:
तुम भी बाहर से तो मनुष्यों को धर्मी दिखाई देते हो किंतु तुम्हारे अंदर कपट तथा अधर्म भरा हुआ है.
29 «Վա՜յ ձեզի, կեղծաւո՛ր դպիրներ ու Փարիսեցիներ, որ կը կառուցանէք մարգարէներուն տապանները եւ կը զարդարէք արդարներուն գերեզմանները,
“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम भविष्यद्वक्ताओं की कब्रें संवारते हो तथा धर्मी व्यक्तियों के स्मारक को सजाते हो और कहते हो
30 ու կ՚ըսէք. “Եթէ մեր հայրերուն օրերը ըլլայինք, անոնց հետ կամակից չէինք ըլլար մարգարէներուն արիւնին թափուելուն”:
‘यदि हम अपने पूर्वजों के समय में होते, हम इन भविष्यद्वक्ताओं की हत्या के साझी न होते.’
31 Հետեւաբար դո՛ւք կը վկայէք ձեր մասին, թէ որդիներն էք անո՛նց՝ որ կը սպաննէին մարգարէները:
यह कहकर तुम स्वयं अपने ही विरुद्ध गवाही देते हो कि तुम उनकी संतान हो जिन्होंने भविष्यद्वक्ताओं की हत्या की थी.
32 Ուստի դո՛ւք ալ ձեր հայրերուն չափը լեցուցէք:
ठीक है! भरते जाओ अपने पूर्वजों के पापों का घड़ा.
33 Օձե՛ր, իժերո՛ւ ծնունդներ, ի՞նչպէս պիտի խուսափիք գեհենի դատապարտութենէն: (Geenna g1067)
“अरे सांपो! विषधर की संतान! कैसे बचोगे तुम नर्क-दण्ड से? (Geenna g1067)
34 Ուստի ահա՛ ես կը ղրկեմ ձեզի մարգարէներ եւ իմաստուններ ու դպիրներ: Անոնցմէ ոմանք պիտի սպաննէք եւ խաչէք, ոմանք ալ պիտի խարազանէք ձեր ժողովարաններուն մէջ ու հալածէք քաղաքէ քաղաք:
इसलिये मेरा कहना सुनो: मैं तुम्हारे पास भविष्यद्वक्ता, ज्ञानी और पवित्र शास्त्र के शिक्षक भेज रहा हूं. उनमें से कुछ की तो तुम हत्या करोगे, कुछ को तुम क्रूस पर चढ़ाओगे तथा कुछ को तुम यहूदी सभागृह में कोड़े लगाओगे और नगर-नगर यातनाएं दोगे
35 Որպէսզի ձեր վրայ գայ երկրի վրայ թափուած ամբողջ արդար արիւնը, արդար Աբէլի արիւնէն մինչեւ Բարաքիայի որդիին՝ Զաքարիայի արիւնը, որ սպաննեցիք տաճարին եւ զոհասեղանին միջեւ:
कि तुम पर सभी धर्मी व्यक्तियों के पृथ्वी पर बहाए लहू का दोष आ पड़े—धर्मी हाबिल के लहू से लेकर बैरेखाया के पुत्र ज़करयाह के लहू तक का, जिसका वध तुमने मंदिर और वेदी के बीच किया.
36 Ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Այս բոլոր բաները պիտի գան այս սերունդին վրայ”»:
सच तो यह है कि इन सबका दंड इसी पीढ़ी पर आ पड़ेगा.
37 «Ո՛վ Երուսաղէ՜մ, Երուսաղէ՜մ, որ կը սպաննէիր մարգարէները ու կը քարկոծէիր քեզի ղրկուածները. քանի՜ անգամ ուզեցի հաւաքել զաւակներդ, ինչպէս հաւը թեւերուն տակ կը հաւաքէ իր ձագերը, բայց դուք չուզեցիք:
“येरूशलेम! ओ येरूशलेम! तू भविष्यद्वक्ताओं की हत्या करता तथा उनका पथराव करता है, जिन्हें तेरे लिए भेजा जाता है. कितनी बार मैंने यह प्रयास किया कि तेरी संतान को इकट्ठा कर एकजुट करूं, जैसे मुर्गी अपने चूज़ों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है किंतु तूने न चाहा.
38 Ահա՛ ձեր տունը ամայի պիտի մնայ ձեզի:
इसलिये अब यह समझ ले कि तेरा घर तेरे लिए उजाड़ छोड़ा जा रहा है.
39 Արդարեւ կ՚ըսեմ ձեզի թէ ա՛լ ասկէ ետք պիտի չտեսնէք զիս՝ մինչեւ որ ըսէք. “Օրհնեա՜լ է ա՛ն՝ որ կու գայ Տէրոջ անունով”»:
मैं तुझे बताए देता हूं कि इसके बाद तू मुझे तब तक नहीं देखेगा जब तक तू यह नारा न लगाए. ‘धन्य है वह, जो प्रभु के नाम में आ रहा है!’”

< ՄԱՏԹԷՈՍ 23 >