< ՄԱՐԿՈՍ 11 >

1 Երբ մօտեցան Երուսաղէմի, եւ հասան Բեթփագէ ու Բեթանիա, Ձիթենիներու լերան մօտ, Յիսուս իր աշակերտներէն երկուքը ղրկեց՝ ըսելով.
जब वे यरूशलेम के निकट, जैतून पहाड़ पर बैतफगे और बैतनिय्याह के पास आए, तो उसने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा,
2 «Գացէ՛ք այդ ձեր դիմացի գիւղը. անոր մէջ մտնելով՝ իսկոյն պիտի գտնէք կապուած աւանակ մը, որուն վրայ մա՛րդ նստած չէ. արձակեցէ՛ք զայն ու բերէ՛ք:
“सामने के गाँव में जाओ, और उसमें पहुँचते ही एक गदही का बच्चा, जिस पर कभी कोई नहीं चढ़ा, बंधा हुआ तुम्हें मिलेगा, उसे खोल लाओ।
3 Եթէ մէկը ըսէ ձեզի. “Այդ ի՞նչ կ՚ընէք”, ըսէ՛ք. “Տէրոջ պէտք է”, եւ իսկոյն հոս պիտի ղրկէ զայն»:
यदि तुम से कोई पूछे, ‘यह क्यों करते हो?’ तो कहना, ‘प्रभु को इसका प्रयोजन है,’ और वह शीघ्र उसे यहाँ भेज देगा।”
4 Գացին ու գտան աւանակը, դուրսը՝ փողոցին մէջ, դրան քով կապուած, եւ արձակեցին զայն:
उन्होंने जाकर उस बच्चे को बाहर द्वार के पास चौक में बंधा हुआ पाया, और खोलने लगे।
5 Հոն կայնողներէն ոմանք ըսին իրենց. «Ինչո՞ւ կ՚արձակէք այդ աւանակը»:
उनमें से जो वहाँ खड़े थे, कोई-कोई कहने लगे “यह क्या करते हो, गदही के बच्चे को क्यों खोलते हो?”
6 Իրենք ալ պատասխանեցին անոնց ինչպէս Յիսուս պատուիրեր էր, եւ թոյլ տուին իրենց:
चेलों ने जैसा यीशु ने कहा था, वैसा ही उनसे कह दिया; तब उन्होंने उन्हें जाने दिया।
7 Երբ աւանակը բերին Յիսուսի, դրին անոր վրայ իրենց հանդերձները, ու նստաւ անոր վրայ:
और उन्होंने बच्चे को यीशु के पास लाकर उस पर अपने कपड़े डाले और वह उस पर बैठ गया।
8 Շատեր իրենց հանդերձները կը փռէին ճամբային վրայ. ուրիշներ ճիւղեր կը կտրէին ծառերէն եւ կը տարածէին ճամբային վրայ:
और बहुतों ने अपने कपड़े मार्ग में बिछाए और औरों ने खेतों में से डालियाँ काट-काटकर कर फैला दीं।
9 Առջեւէն գացողներն ու իրեն հետեւողները կ՚աղաղակէին. «Ովսաննա՜. օրհնեա՜լ է ա՛ն՝ որ կու գայ Տէրոջ անունով:
और जो उसके आगे-आगे जाते और पीछे-पीछे चले आते थे, पुकार पुकारकर कहते जाते थे, “होशाना; धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है।
10 Օրհնեա՜լ է մեր Դաւիթ հօր թագաւորութիւնը՝ որ կու գայ՝՝: Ովսաննա՜ ամենաբարձր վայրերուն մէջ»:
१०हमारे पिता दाऊद का राज्य जो आ रहा है; धन्य है! आकाश में होशाना।”
11 Յիսուս մտաւ Երուսաղէմ ու գնաց տաճարը: Երբ շուրջը նայեցաւ՝ ամէն բանի վրայ, արդէն իրիկուան ժամը ըլլալուն՝ մեկնեցաւ Բեթանիա տասներկուքին հետ:
११और वह यरूशलेम पहुँचकर मन्दिर में आया, और चारों ओर सब वस्तुओं को देखकर बारहों के साथ बैतनिय्याह गया, क्योंकि साँझ हो गई थी।
12 Հետեւեալ օրը՝ երբ կ՚ելլէին Բեթանիայէն՝ անօթեցաւ,
१२दूसरे दिन जब वे बैतनिय्याह से निकले तो उसको भूख लगी।
13 եւ հեռուէն տեսնելով տերեւալից թզենի մը՝ գնաց, որ թերեւս բան մը գտնէ վրան. բայց երբ գնաց անոր քով, ոչինչ գտաւ՝ տերեւներէն զատ, որովհետեւ դեռ թուզի ատենը չէր:
१३और वह दूर से अंजीर का एक हरा पेड़ देखकर निकट गया, कि क्या जाने उसमें कुछ पाए: पर पत्तों को छोड़ कुछ न पाया; क्योंकि फल का समय न था।
14 Ուստի ըսաւ անոր. «Ասկէ ետք ո՛չ մէկը պտուղ ուտէ քեզմէ յաւիտեան»: Եւ իր աշակերտները լսեցին: (aiōn g165)
१४इस पर उसने उससे कहा, “अब से कोई तेरा फल कभी न खाए।” और उसके चेले सुन रहे थे। (aiōn g165)
15 Երր հասան Երուսաղէմ, տաճարը մտնելով՝ Յիսուս դուրս հանեց տաճարին մէջ ծախողներն ու գնողները, տապալեց լումայափոխներուն սեղանները եւ աղաւնի ծախողներուն աթոռները,
१५फिर वे यरूशलेम में आए, और वह मन्दिर में गया; और वहाँ जो लेन-देन कर रहे थे उन्हें बाहर निकालने लगा, और सर्राफों की मेजें और कबूतर के बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं।
16 ու թոյլ չտուաւ որ մէ՛կը անօ՛թ մը անցընէ տաճարին մէջէն:
१६और मन्दिर में से होकर किसी को बर्तन लेकर आने-जाने न दिया।
17 Եւ սորվեցուց անոնց՝ ըսելով. «Միթէ գրուած չէ՞. “Իմ տունս աղօթքի տուն պիտի կոչուի բոլոր ազգերուն”. բայց դուք զայն աւազակներու քարայր ըրիք»:
१७और उपदेश करके उनसे कहा, “क्या यह नहीं लिखा है, कि मेरा घर सब जातियों के लिये प्रार्थना का घर कहलाएगा? पर तुम ने इसे डाकुओं की खोह बना दी है।”
18 Դպիրներն ու քահանայապետները լսելով ասիկա՝ կը փնտռէին թէ ի՛նչպէս կորսնցնեն զայն, քանի կը վախնային անկէ. որովհետեւ ամբողջ բազմութիւնը ապշած էր անոր ուսուցումին վրայ:
१८यह सुनकर प्रधान याजक और शास्त्री उसके नाश करने का अवसर ढूँढ़ने लगे; क्योंकि उससे डरते थे, इसलिए कि सब लोग उसके उपदेश से चकित होते थे।
19 Երբ իրիկուն եղաւ՝ քաղաքէն դուրս ելաւ:
१९और साँझ होते ही वे नगर से बाहर चले गए।
20 Առտուն՝ երբ կ՚անցնէին անկէ, տեսան թզենին՝ արմատէն չորցած:
२०फिर भोर को जब वे उधर से जाते थे तो उन्होंने उस अंजीर के पेड़ को जड़ तक सूखा हुआ देखा।
21 Պետրոս վերյիշեց եւ ըսաւ անոր. «Ռաբբի՛, ահա՛ թզենին որ անիծեցիր՝ չորցած է»:
२१पतरस को वह बात स्मरण आई, और उसने उससे कहा, “हे रब्बी, देख! यह अंजीर का पेड़ जिसे तूने श्राप दिया था सूख गया है।”
22 Յիսուս պատասխանեց անոնց. «Հաւա՛տք ունեցէք Աստուծոյ վրայ:
२२यीशु ने उसको उत्तर दिया, “परमेश्वर पर विश्वास रखो।
23 Որովհետեւ ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Ո՛վ որ ըսէ այս լերան. "Ելի՛ր ու ծո՛վը նետուէ", եւ չտատամսի իր սիրտին մէջ, հապա հաւատայ թէ ի՛նչ որ ըսէ՝ կ՚ըլլայ, պիտի ըլլայ անոր՝ ի՛նչ որ ըսէ”:
२३मैं तुम से सच कहता हूँ कि जो कोई इस पहाड़ से कहे, ‘तू उखड़ जा, और समुद्र में जा पड़,’ और अपने मन में सन्देह न करे, वरन् विश्वास करे, कि जो कहता हूँ वह हो जाएगा, तो उसके लिये वही होगा।
24 Ուստի կը յայտարարեմ ձեզի. “Ի՛նչ որ կը խնդրէք աղօթքով, հաւատացէ՛ք թէ պիտի ստանաք, ու պիտի ըլլայ ձեզի”:
२४इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके माँगो तो विश्वास कर लो कि तुम्हें मिल गया, और तुम्हारे लिये हो जाएगा।
25 Երբ կայնիք աղօթքի, ներեցէ՛ք՝ եթէ մէկուն դէմ բան մը ունիք, որպէսզի ձեր Հայրն ալ՝ որ երկինքն է՝ ներէ ձեզի ձեր յանցանքները:
२५और जब कभी तुम खड़े हुए प्रार्थना करते हो, तो यदि तुम्हारे मन में किसी की ओर से कुछ विरोध हो, तो क्षमा करो: इसलिए कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा करे।
26 Իսկ եթէ դուք չներէք, ձեր Հայրն ալ՝ որ երկինքն է՝ պիտի չներէ ձեր յանցանքները»:
२६परन्तु यदि तुम क्षमा न करो तो तुम्हारा पिता भी जो स्वर्ग में है, तुम्हारा अपराध क्षमा न करेगा।”
27 Դարձեալ եկան Երուսաղէմ: Երբ կը քալէր տաճարին մէջ, քահանայապետները, դպիրներն ու երէցները եկան անոր,
२७वे फिर यरूशलेम में आए, और जब वह मन्दिर में टहल रहा था तो प्रधान याजक और शास्त्री और पुरनिए उसके पास आकर पूछने लगे।
28 եւ ըսին. «Ի՞նչ իշխանութեամբ կ՚ընես այդ բաները. ո՞վ տուաւ քեզի այդ իշխանութիւնը՝ որ ընես այդ բաները»:
२८“तू ये काम किस अधिकार से करता है? और यह अधिकार तुझे किसने दिया है कि तू ये काम करे?”
29 Յիսուս պատասխանեց անոնց. «Ես ալ ձեզի՛ հարցնեմ բան մը. պատասխանեցէ՛ք ինծի, ու ես պիտի ըսեմ ձեզի թէ ի՛նչ իշխանութեամբ կ՚ընեմ այդ բաները:
२९यीशु ने उनसे कहा, “मैं भी तुम से एक बात पूछता हूँ; मुझे उत्तर दो, तो मैं तुम्हें बताऊँगा कि ये काम किस अधिकार से करता हूँ।
30 “Յովհաննէսի մկրտութիւնը երկինքէ՞ն էր՝ թէ մարդոցմէ”: Պատասխանեցէ՛ք ինծի»:
३०यूहन्ना का बपतिस्मा क्या स्वर्ग की ओर से था या मनुष्यों की ओर से था? मुझे उत्तर दो।”
31 Անոնք կը մտածէին իրենց մէջ՝ ըսելով. «Եթէ պատասխանենք. “Երկինքէն”, պիտի ըսէ. “Հապա ինչո՞ւ չհաւատացիք անոր”:
३१तब वे आपस में विवाद करने लगे कि यदि हम कहें ‘स्वर्ग की ओर से,’ तो वह कहेगा, ‘फिर तुम ने उसका विश्वास क्यों नहीं किया?’
32 Իսկ եթէ պատասխանենք. “Մարդոցմէ”բ »: Կը վախնային ժողովուրդէն, որովհետեւ բոլորը ի՛րապէս մարգարէ կը նկատէին՝՝ Յովհաննէսը:
३२और यदि हम कहें, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तो लोगों का डर है, क्योंकि सब जानते हैं कि यूहन्ना सचमुच भविष्यद्वक्ता था।
33 Ուստի պատասխանեցին Յիսուսի. «Չենք գիտեր»: Յիսուս ալ պատասխանեց անոնց. «Ես ալ չեմ ըսեր ձեզի թէ ի՛նչ իշխանութեամբ կ՚ընեմ այդ բաները»:
३३तब उन्होंने यीशु को उत्तर दिया, “हम नहीं जानते।” यीशु ने उनसे कहा, “मैं भी तुम को नहीं बताता, कि ये काम किस अधिकार से करता हूँ।”

< ՄԱՐԿՈՍ 11 >