< ՄԱՐԿՈՍ 1 >

1 Աստուծոյ Որդիին՝ Յիսուս Քրիստոսի աւետարանին սկիզբը:
परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।
2 Ինչպէս Մարգարէներուն մէջ գրուած է. «Ահա՛ ես կը ղրկեմ իմ պատգամաւորս քու առջեւէդ. ան պիտի պատրաստէ ճամբադ՝ քու առջեւդ»:
जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता की पुस्तक में लिखा है: “देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेजता हूँ, जो तेरे लिये मार्ग सुधारेगा।
3 «Անապատին մէջ գոչողին ձայնը. “Պատրաստեցէ՛ք Տէրոջ ճամբան, շտկեցէ՛ք անոր շաւիղները”»:
जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, और उसकी सड़कें सीधी करो।”
4 Յովհաննէս կը մկրտէր անապատին մէջ եւ կը քարոզէր ապաշխարութեան մկրտութիւնը՝ մեղքերու ներումին համար:
यूहन्ना आया, जो जंगल में बपतिस्मा देता, और पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करता था।
5 Ամբողջ Հրէաստանի երկիրը ու բոլոր Երուսաղեմացիները կ՚երթային անոր: Բոլորը կը մկրտուէին անկէ Յորդանան գետին մէջ՝ իրենց մեղքերը խոստովանելով:
सारे यहूदिया के, और यरूशलेम के सब रहनेवाले निकलकर उसके पास गए, और अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।
6 Յովհաննէս հագած էր ուղտի մազէ հագուստ, եւ իր մէջքը կապած էր կաշիէ գօտի. իր կերակուրը մարախ ու վայրի մեղր էր:
यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे रहता था और टिड्डियाँ और वनमधु खाया करता था।
7 Ան կը քարոզէր ու կ՚ըսէր. «Ինձմէ հզօրը կու գայ իմ ետեւէս: Ես արժանի չեմ ծռելու եւ անոր կօշիկներուն կապերը քակելու:
और यह प्रचार करता था, “मेरे बाद वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं इस योग्य नहीं कि झुककर उसके जूतों का फीता खोलूँ।
8 Արդարեւ ես ջուրո՛վ մկրտեցի ձեզ, բայց ան Սուրբ Հոգիո՛վ պիտի մկրտէ ձեզ»:
मैंने तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा दिया है पर वह तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा।”
9 Այդ օրերը Յիսուս Գալիլեայի Նազարէթէն եկաւ, ու Յովհաննէսէ մկրտուեցաւ Յորդանանի մէջ:
उन दिनों में यीशु ने गलील के नासरत से आकर, यरदन में यूहन्ना से बपतिस्मा लिया।
10 Իսկոյն ջուրէն դուրս ելլելով՝ տեսաւ երկինքը բացուած, եւ Հոգին՝ որ աղաւնիի պէս կ՚իջնէր իր վրայ.
१०और जब वह पानी से निकलकर ऊपर आया, तो तुरन्त उसने आकाश को खुलते और आत्मा को कबूतर के रूप में अपने ऊपर उतरते देखा।
11 ու ձայն մը եկաւ երկինքէն՝ որ կ՚ըսէր. «Դո՛ւն ես իմ սիրելի Որդիս՝ որուն հաճեցայ»:
११और यह आकाशवाणी हुई, “तू मेरा प्रिय पुत्र है, तुझ से मैं प्रसन्न हूँ।”
12 Իսկոյն Հոգին անապատը մղեց զայն:
१२तब आत्मा ने तुरन्त उसको जंगल की ओर भेजा।
13 Քառասուն օր հոն էր՝ անապատին մէջ՝ Սատանայէն փորձուած. գազաններու հետ էր, եւ հրեշտակները կը սպասարկէին իրեն:
१३और जंगल में चालीस दिन तक शैतान ने उसकी परीक्षा की; और वह वन-पशुओं के साथ रहा; और स्वर्गदूत उसकी सेवा करते रहे।
14 Յովհաննէսի մատնուելէն ետք Յիսուս՝ Գալիլեա գալով՝ Աստուծոյ արքայութեան աւետարանը կը քարոզէր
१४यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया।
15 ու կ՚ըսէր. «Ժամանակը լրացած է, եւ Աստուծոյ թագաւորութիւնը մօտեցած է. ապաշխարեցէ՛ք, ու հաւատացէ՛ք աւետարանին»:
१५और कहा, “समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो।”
16 Երբ Գալիլեայի ծովուն եզերքը կը քալէր, տեսաւ Սիմոնը եւ Սիմոնի եղբայրը՝ Անդրէասը, ծովը ուռկան նետած, որովհետեւ ձկնորս էին:
१६गलील की झील के किनारे-किनारे जाते हुए, उसने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुए थे।
17 Յիսուս ըսաւ անոնց. «Եկէ՛ք իմ ետեւէս, ու մարդո՛ց որսորդ պիտի ընեմ ձեզ»:
१७और यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ; मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।”
18 Անոնք ալ իսկոյն թողուցին իրենց ուռկանները եւ հետեւեցան անոր:
१८वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
19 Անկէ քիչ մը յառաջ երթալով՝ տեսաւ Զեբեդեան Յակոբոսն ու անոր եղբայրը՝ Յովհաննէսը, որոնք նաւուն մէջ կը կարկտնէին իրենց ուռկանները:
१९और कुछ आगे बढ़कर, उसने जब्दी के पुत्र याकूब, और उसके भाई यूहन्ना को, नाव पर जालों को सुधारते देखा।
20 Իսկոյն կանչեց զանոնք. անոնք ալ գացին անոր ետեւէն, նաւուն մէջ ձգելով իրենց հայրը՝ Զեբեդէոսը վարձկաններուն հետ:
२०उसने तुरन्त उन्हें बुलाया; और वे अपने पिता जब्दी को मजदूरों के साथ नाव पर छोड़कर, उसके पीछे हो लिए।
21 Մտան Կափառնայում, եւ իսկոյն Շաբաթ օրը ժողովարանը մտնելով՝ կը սորվեցնէր:
२१और वे कफरनहूम में आए, और वह तुरन्त सब्त के दिन आराधनालय में जाकर उपदेश करने लगा।
22 Անոնք կ՚ապշէին անոր ուսուցումին վրայ, որովհետեւ անոնց կը սորվեցնէր իշխանութիւն ունեցողի մը պէս, ո՛չ թէ դպիրներուն պէս:
२२और लोग उसके उपदेश से चकित हुए; क्योंकि वह उन्हें शास्त्रियों की तरह नहीं, परन्तु अधिकार के साथ उपदेश देता था।
23 Անոնց ժողովարանին մէջ մարդ մը կար՝ անմաքուր ոգիով: Ան աղաղակեց.
२३और उसी समय, उनके आराधनालय में एक मनुष्य था, जिसमें एक अशुद्ध आत्मा थी।
24 «Թո՛ղ մեզ. դուն ի՞նչ ունիս մեզի հետ, Յիսո՛ւս Նազովրեցի. միթէ մեզ կորսնցնելո՞ւ եկար: Գիտեմ թէ ո՛վ ես՝ Աստուծոյ Սուրբը»:
२४उसने चिल्लाकर कहा, “हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूँ, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!”
25 Յիսուս զայն սաստեց՝ ըսելով. «Պապանձէ՛ ու ելի՛ր ատկէ»:
२५यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह; और उसमें से बाहर निकल जा।”
26 Անմաքուր ոգին սաստիկ ցնցեց զայն, բարձրաձայն աղաղակեց եւ ելաւ անկէ:
२६तब अशुद्ध आत्मा उसको मरोड़कर, और बड़े शब्द से चिल्लाकर उसमें से निकल गई।
27 Բոլորը այլայլեցան, ա՛յնքան՝ որ կը հարցնէին իրարու. «Այս ի՞նչ է. ի՞նչ նոր ուսուցում է ասիկա, որովհետեւ անմաքուր ոգիներո՛ւն ալ կը հրամայէ իշխանութեամբ, ու կը հնազանդին իրեն»:
२७इस पर सब लोग आश्चर्य करते हुए आपस में वाद-विवाद करने लगे “यह क्या बात है? यह तो कोई नया उपदेश है! वह अधिकार के साथ अशुद्ध आत्माओं को भी आज्ञा देता है, और वे उसकी आज्ञा मानती हैं।”
28 Եւ իսկոյն իր համբաւը տարածուեցաւ Գալիլեայի ամբողջ շրջակայքը:
२८और उसका नाम तुरन्त गलील के आस-पास के सारे प्रदेश में फैल गया।
29 Իսկոյն ժողովարանէն ելլելով՝ Յակոբոսի ու Յովհաննէսի հետ մտաւ Սիմոնի եւ Անդրէասի տունը:
२९और वह तुरन्त आराधनालय में से निकलकर, याकूब और यूहन्ना के साथ शमौन और अन्द्रियास के घर आया।
30 Սիմոնի զոքանչը պառկած էր՝ տենդով հիւանդացած. իսկոյն անոր մասին ըսին իրեն:
३०और शमौन की सास तेज बुखार से पीड़ित थी, और उन्होंने तुरन्त उसके विषय में उससे कहा।
31 Յիսուս մօտեցաւ, բռնեց անոր ձեռքէն ու ոտքի հանեց զայն. իսկոյն տենդը թողուց զայն, եւ կը սպասարկէր անոնց:
३१तब उसने पास जाकर उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया; और उसका बुखार उस पर से उतर गया, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगी।
32 Երբ իրիկուն եղաւ, արեւին մայր մտած ատենը՝ բոլոր ախտաւորներն ու դիւահարները իրեն կը բերէին:
३२संध्या के समय जब सूर्य डूब गया तो लोग सब बीमारों को और उन्हें, जिनमें दुष्टात्माएँ थीं, उसके पास लाए।
33 Ամբողջ քաղաքը դուռը հաւաքուած էր:
३३और सारा नगर द्वार पर इकट्ठा हुआ।
34 Շատ հիւանդներ՝ զանազան ախտերէ բուժեց, եւ շատ դեւեր դուրս հանեց: Դեւերուն թոյլ չէր տար որ խօսին, որովհետեւ կը ճանչնային զինք:
३४और उसने बहुतों को जो नाना प्रकार की बीमारियों से दुःखी थे, चंगा किया; और बहुत से दुष्टात्माओं को निकाला; और दुष्टात्माओं को बोलने न दिया, क्योंकि वे उसे पहचानती थीं।
35 Առտուն՝ արշալոյսէն շատ առաջ՝ կանգնեցաւ, դուրս ելաւ, գնաց ամայի տեղ մը, ու հոն աղօթեց:
३५और भोर को दिन निकलने से बहुत पहले, वह उठकर निकला, और एक जंगली स्थान में गया और वहाँ प्रार्थना करने लगा।
36 Սիմոն եւ իրեն հետ եղողները հետապնդեցին զայն:
३६तब शमौन और उसके साथी उसकी खोज में गए।
37 Երբ գտան զայն՝ ըսին անոր. «Բոլորը կը փնտռեն քեզ»:
३७जब वह मिला, तो उससे कहा; “सब लोग तुझे ढूँढ़ रहे हैं।”
38 Ըսաւ անոնց. «Եկէ՛ք երթանք մերձակայ գիւղաքաղաքները, որպէսզի հոն ալ քարոզեմ, որովհետեւ եկած եմ ա՛յս նպատակով»:
३८यीशु ने उनसे कहा, “आओ; हम और कहीं आस-पास की बस्तियों में जाएँ, कि मैं वहाँ भी प्रचार करूँ, क्योंकि मैं इसलिए निकला हूँ।”
39 Եւ անոնց ժողովարաններուն մէջ կը քարոզէր՝ ամբողջ Գալիլեայի մէջ, ու դեւեր կը հանէր:
३९और वह सारे गलील में उनके आराधनालयों में जा जाकर प्रचार करता और दुष्टात्माओं को निकालता रहा।
40 Բորոտ մըն ալ եկաւ. կ՚աղաչէր, կը ծնրադրէր ու կ՚ըսէր անոր. «Եթէ ուզես՝ կրնա՛ս զիս մաքրել»:
४०एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उससे विनती की, और उसके सामने घुटने टेककर, उससे कहा, “यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
41 Յիսուս գթալով՝ երկարեց ձեռքը, դպաւ անոր եւ ըսաւ. «Կ՚ուզե՛մ, մաքրուէ՛»:
४१उसने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा, “मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा।”
42 Երբ ասիկա ըսաւ անոր, իսկոյն բորոտութիւնը գնաց անկէ, ու մաքրուեցաւ:
४२और तुरन्त उसका कोढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया।
43 Իսկ ինք ազդարարեց անոր եւ իսկոյն ուղարկեց՝ ըսելով անոր.
४३तब उसने उसे कड़ी चेतावनी देकर तुरन्त विदा किया,
44 «Զգուշացի՛ր որ ո՛չ մէկուն բան մը ըսես. հապա գնա՛, ցո՛յց տուր քեզ քահանային, ու մատուցանէ՛ քու մաքրուելուդ ընծան՝ որ Մովսէս պատուիրեց, իբր վկայութիւն անոնց»:
४४और उससे कहा, “देख, किसी से कुछ मत कहना, परन्तु जाकर अपने आपको याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने ठहराया है उसे भेंट चढ़ा, कि उन पर गवाही हो।”
45 Բայց ան դուրս ելլելով՝ սկսաւ շատ հրապարակել եւ բանը տարածել, այնպէս որ ա՛լ ինք չէր կրնար բացայայտօրէն քաղաք մը մտնել, հապա դուրսը՝ ամայի տեղեր էր. սակայն ամէն կողմէ կու գային իրեն:
४५परन्तु वह बाहर जाकर इस बात को बहुत प्रचार करने और यहाँ तक फैलाने लगा, कि यीशु फिर खुल्लमखुल्ला नगर में न जा सका, परन्तु बाहर जंगली स्थानों में रहा; और चारों ओर से लोग उसके पास आते रहे।

< ՄԱՐԿՈՍ 1 >