< ՂՈԻԿԱՍ 24 >

1 Մէկշաբթի օրը՝ առտուն շատ կանուխ՝ եկան գերեզմանը, ու բերին այն բոյրերը՝ որ պատրաստած էին. ուրիշ ոմանք ալ եկան անոնց հետ:
परन्तु सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे उन सुगन्धित वस्तुओं को जो उन्होंने तैयार की थी, लेकर कब्र पर आईं।
2 Գտան քարը՝ գերեզմանէն մէկդի գլորուած,
और उन्होंने पत्थर को कब्र पर से लुढ़का हुआ पाया,
3 ու ներս մտնելով՝ հոն չգտան Տէր Յիսուսի մարմինը:
और भीतर जाकर प्रभु यीशु का शव न पाया।
4 Երբ մեծ տարակոյսի մէջ էին այս մասին, ահա՛ երկու մարդիկ՝ լուսափայլ տարազով՝ հասան անոնց:
जब वे इस बात से भौचक्की हो रही थीं तब, दो पुरुष झलकते वस्त्र पहने हुए उनके पास आ खड़े हुए।
5 Քանի վախցած ըլլալով՝ խոնարհեցուցին իրենց երեսները դէպի գետին, այդ մարդիկը ըսին անոնց. «Ինչո՞ւ ողջը կը փնտռէք մեռելներուն մէջ:
जब वे डर गईं, और धरती की ओर मुँह झुकाए रहीं; तो उन्होंने उनसे कहा, “तुम जीविते को मरे हुओं में क्यों ढूँढ़ती हो?
6 Ան հոս չէ, հապա յարութիւն առաւ. յիշեցէ՛ք թէ ի՛նչպէս խօսեցաւ ձեզի, երբ դեռ Գալիլեայի մէջ էր, ըսելով.
वह यहाँ नहीं, परन्तु जी उठा है। स्मरण करो कि उसने गलील में रहते हुए तुम से कहा था,
7 “Մարդու Որդին պէտք է որ մատնուի մեղաւոր մարդոց ձեռքը, խաչուի, եւ յարութիւն առնէ երրորդ օրը”»:
‘अवश्य है, कि मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ में पकड़वाया जाए, और क्रूस पर चढ़ाया जाए, और तीसरे दिन जी उठे।’”
8 Այն ատեն յիշեցին անոր խօսքերը,
तब उसकी बातें उनको स्मरण आईं,
9 ու վերադառնալով գերեզմանէն՝ պատմեցին այս բոլորը տասնմէկին եւ ուրիշներու:
और कब्र से लौटकर उन्होंने उन ग्यारहों को, और अन्य सब को, ये सब बातें कह सुनाई।
10 Այս կիներն էին՝ Մարիամ Մագդաղենացին, Յովհաննա, Յակոբոսի մայրը՝ Մարիամ, եւ անոնց հետ ուրիշներ ալ, որոնք պատմեցին այս բաները առաքեալներուն:
१०जिन्होंने प्रेरितों से ये बातें कहीं, वे मरियम मगदलीनी और योअन्ना और याकूब की माता मरियम और उनके साथ की अन्य स्त्रियाँ भी थीं।
11 Սակայն ասոնց առջեւ զառանցանք թուեցան անոնց խօսքերը, ու չէին հաւատար անոնց:
११परन्तु उनकी बातें उन्हें कहानी के समान लगी और उन्होंने उन पर विश्वास नहीं किया।
12 Բայց Պետրոս կանգնեցաւ եւ վազեց դէպի գերեզմանը. ծռելով՝ տեսաւ թէ լաթերը առանձին դրուած էին, ու գնաց՝ ինքնիրեն զարմանալով այդ պատահածին վրայ:
१२तब पतरस उठकर कब्र पर दौड़ा गया, और झुककर केवल कपड़े पड़े देखे, और जो हुआ था, उससे अचम्भा करता हुआ, अपने घर चला गया।
13 Եւ ահա՛ նոյն օրը աշակերտներէն երկուքը կ՚երթային Էմմաւուս անունով գիւղ մը, որ Երուսաղէմէն վաթսուն ասպարէզ հեռու էր:
१३उसी दिन उनमें से दो जन इम्माऊस नामक एक गाँव को जा रहे थे, जो यरूशलेम से कोई सात मील की दूरी पर था।
14 Անոնք կը խօսէին իրարու հետ այս բոլոր պատահարներուն մասին:
१४और वे इन सब बातों पर जो हुईं थीं, आपस में बातचीत करते जा रहे थे।
15 Մինչ անոնք կը խօսակցէին ու կը վիճաբանէին, Յիսուս ինք ալ՝ մօտենալով՝ կ՚երթար անոնց հետ.
१५और जब वे आपस में बातचीत और पूछताछ कर रहे थे, तो यीशु आप पास आकर उनके साथ हो लिया।
16 բայց անոնց աչքերը ծածկուած էին, որպէսզի չճանչնան զինք:
१६परन्तु उनकी आँखें ऐसी बन्द कर दी गईं थी, कि उसे पहचान न सके।
17 Եւ ըսաւ անոնց. «Ինչի՞ մասին կը խօսակցիք՝ իրարու հետ քալելով, ու տրտում ալ էք»:
१७उसने उनसे पूछा, “ये क्या बातें हैं, जो तुम चलते-चलते आपस में करते हो?” वे उदास से खड़े रह गए।
18 Անոնցմէ մէկը՝ որուն անունը Կղէովպաս էր, պատասխանեց անոր. «Միայն դո՞ւն ես որ՝ Երուսաղէմի մէջ պանդխտացած ըլլալով՝ չես գիտեր թէ ինչե՜ր պատահեցան հոն, այս օրերս»:
१८यह सुनकर, उनमें से क्लियुपास नामक एक व्यक्ति ने कहा, “क्या तू यरूशलेम में अकेला परदेशी है; जो नहीं जानता, कि इन दिनों में उसमें क्या-क्या हुआ है?”
19 Ան ալ ըսաւ անոնց. «Ի՞նչ»: Անոնք ալ ըսին անոր. «Ինչ որ կը վերաբերի Նազովրեցի Յիսուսի, որ գործով ու խօսքով եղաւ զօրաւոր մարգարէ մը՝ Աստուծոյ եւ ամբողջ ժողովուրդին առջեւ.
१९उसने उनसे पूछा, “कौन सी बातें?” उन्होंने उससे कहा, “यीशु नासरी के विषय में जो परमेश्वर और सब लोगों के निकट काम और वचन में सामर्थी भविष्यद्वक्ता था।
20 ի՜նչպէս քահանայապետներն ու մեր պետերը մահուան մատնեցին զայն, եւ խաչեցին:
२०और प्रधान याजकों और हमारे सरदारों ने उसे पकड़वा दिया, कि उस पर मृत्यु की आज्ञा दी जाए; और उसे क्रूस पर चढ़वाया।
21 Իսկ մենք կը յուսայինք թէ ի՛նքն էր որ պիտի ազատագրէր Իսրայէլը: Բացի այս բոլորէն՝ այս երրորդ օրն է, որ այս բաները պատահեցան:
२१परन्तु हमें आशा थी, कि यही इस्राएल को छुटकारा देगा, और इन सब बातों के सिवाय इस घटना को हुए तीसरा दिन है।
22 Նոյնիսկ մեր մէջէն քանի մը կիներ շշմեցուցին մեզ. անոնք առտու կանուխ գացին գերեզմանը,
२२और हम में से कई स्त्रियों ने भी हमें आश्चर्य में डाल दिया है, जो भोर को कब्र पर गई थीं।
23 ու չգտնելով անոր մարմինը՝ եկան եւ ըսին թէ հրեշտակներու տեսիլք ալ տեսան, որոնք ըսեր են թէ “ան ողջ է”:
२३और जब उसका शव न पाया, तो यह कहती हुई आईं, कि हमने स्वर्गदूतों का दर्शन पाया, जिन्होंने कहा कि वह जीवित है।
24 Մեզմէ ոմանք ալ գացին գերեզմանը, ու ա՛յնպէս գտան՝ ինչպէս ըսին այդ կիները. սակայն չտեսան զինք»:
२४तब हमारे साथियों में से कई एक कब्र पर गए, और जैसा स्त्रियों ने कहा था, वैसा ही पाया; परन्तु उसको न देखा।”
25 Ան ալ ըսաւ անոնց. «Ո՛վ յիմարներ եւ դանդաղամիտներ՝ հաւատալու այն բոլոր բաներուն, որ մարգարէները խօսեցան:
२५तब उसने उनसे कहा, “हे निर्बुद्धियों, और भविष्यद्वक्ताओं की सब बातों पर विश्वास करने में मन्दमतियों!
26 Միթէ Քրիստոս պէտք չէ՞ր այսպէս չարչարուէր, ու մտնէր իր փառքը»:
२६क्या अवश्य न था, कि मसीह ये दुःख उठाकर अपनी महिमा में प्रवेश करे?”
27 Եւ սկսելով Մովսէսէն ու բոլոր Մարգարէներէն՝՝, կը մեկնէր անոնց՝ ի՛նչ որ գրուած էր իր մասին բոլոր Գիրքերուն մէջ:
२७तब उसने मूसा से और सब भविष्यद्वक्ताओं से आरम्भ करके सारे पवित्रशास्त्रों में से, अपने विषय में की बातों का अर्थ, उन्हें समझा दिया।
28 Երբ մօտեցան այն գիւղին՝ ուր կ՚երթային, ինք կը ձեւացնէր թէ պիտի երթար աւելի՛ հեռաւոր տեղ մը:
२८इतने में वे उस गाँव के पास पहुँचे, जहाँ वे जा रहे थे, और उसके ढंग से ऐसा जान पड़ा, कि वह आगे बढ़ना चाहता है।
29 Բայց ստիպեցին զինք՝ ըսելով. «Մնացի՛ր մեր քով, որովհետեւ իրիկունը մօտ է եւ օրը՝ մթնցած»: Ու մտաւ՝ մնալու անոնց հետ:
२९परन्तु उन्होंने यह कहकर उसे रोका, “हमारे साथ रह; क्योंकि संध्या हो चली है और दिन अब बहुत ढल गया है।” तब वह उनके साथ रहने के लिये भीतर गया।
30 Երբ սեղան նստաւ՝՝ անոնց հետ, առաւ հացը, օրհնեց, եւ կտրելով տուաւ անոնց:
३०जब वह उनके साथ भोजन करने बैठा, तो उसने रोटी लेकर धन्यवाद किया, और उसे तोड़कर उनको देने लगा।
31 Այն ատեն անոնց աչքերը բացուեցան ու ճանչցան զինք, իսկ ինք աներեւոյթ եղաւ անոնցմէ:
३१तब उनकी आँखें खुल गईं; और उन्होंने उसे पहचान लिया, और वह उनकी आँखों से छिप गया।
32 Անոնք ալ ըսին իրարու. «Մեր սիրտերը չէի՞ն բորբոքեր մեր ներսը՝ երբ ինք կը խօսէր ճամբան մեզի հետ, ու Գիրքերը կը բացատրէր մեզի»:
३२उन्होंने आपस में कहा, “जब वह मार्ग में हम से बातें करता था, और पवित्रशास्त्र का अर्थ हमें समझाता था, तो क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई?”
33 Եւ կանգնեցան, նոյն ժամուն վերադարձան Երուսաղէմ, ու համախմբուած գտան տասնմէկը եւ անոնց հետ եղողները,
३३वे उसी घड़ी उठकर यरूशलेम को लौट गए, और उन ग्यारहों और उनके साथियों को इकट्ठे पाया।
34 որոնք կ՚ըսէին. «Ի՛րապէս Տէրը յարութիւն առաւ ու երեւցաւ Սիմոնի»:
३४वे कहते थे, “प्रभु सचमुच जी उठा है, और शमौन को दिखाई दिया है।”
35 Իրենք ալ պատմեցին ինչ որ պատահեցաւ ճամբան, եւ թէ ի՛նչպէս ինքզինք ճանչցուց իրենց՝ հացը կտրած ատեն:
३५तब उन्होंने मार्ग की बातें उन्हें बता दीं और यह भी कि उन्होंने उसे रोटी तोड़ते समय कैसे पहचाना।
36 Մինչ անոնք այսպէս կը խօսէին, Յիսուս ինք կայնեցաւ անոնց մէջտեղ ու ըսաւ անոնց. «Խաղաղութի՜ւն ձեզի»:
३६वे ये बातें कह ही रहे थे, कि वह आप ही उनके बीच में आ खड़ा हुआ; और उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”
37 Բայց անոնք՝ սարսափած եւ վախցած՝ կը կարծէին թէ ոգի՛ մը կը տեսնեն:
३७परन्तु वे घबरा गए, और डर गए, और समझे, कि हम किसी भूत को देख रहे हैं।
38 Ըսաւ անոնց. «Ինչո՞ւ վրդոված էք, եւ ինչո՞ւ մտածումներ կը ծագին ձեր սիրտերուն մէջ:
३८उसने उनसे कहा, “क्यों घबराते हो? और तुम्हारे मन में क्यों सन्देह उठते हैं?
39 Տեսէ՛ք ձեռքերս ու ոտքերս, որ ես ինքս եմ. շօշափեցէ՛ք զիս եւ տեսէ՛ք, որովհետեւ ոգին մարմին ու ոսկորներ չ՚ունենար, ինչպէս կը տեսնէք զիս՝ որ ունիմ»:
३९मेरे हाथ और मेरे पाँव को देखो, कि मैं वहीं हूँ; मुझे छूकर देखो; क्योंकि आत्मा के हड्डी माँस नहीं होता जैसा मुझ में देखते हो।”
40 Ասիկա ըսելով՝ ցուցուց անոնց ձեռքերն ու ոտքերը:
४०यह कहकर उसने उन्हें अपने हाथ पाँव दिखाए।
41 Երբ իրենց ուրախութենէն՝ տակաւին չէին հաւատար եւ զարմանքի մէջ էին, ըսաւ անոնց. «Կերակուր մը ունի՞ք հոս»:
४१जब आनन्द के मारे उनको विश्वास नहीं हो रहा था, और आश्चर्य करते थे, तो उसने उनसे पूछा, “क्या यहाँ तुम्हारे पास कुछ भोजन है?”
42 Անոնք ալ կտոր մը խորոված ձուկ ու մեղրախորիսխ տուին իրեն:
४२उन्होंने उसे भुनी मछली का टुकड़ा दिया।
43 Առաւ, կերաւ անոնց առջեւ,
४३उसने लेकर उनके सामने खाया।
44 եւ ըսաւ անոնց. «Ահա՛ւասիկ այն խօսքերը՝ որ ըսի ձեզի, երբ դեռ ձեզի հետ էի. “Պէտք է որ իրագործուին բոլոր բաները՝ որոնք գրուած են իմ մասիս Մովսէսի Օրէնքին մէջ, Մարգարէներուն մէջ եւ Սաղմոսներուն մէջ”»:
४४फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”
45 Այն ատեն բացաւ անոնց միտքերը՝ որպէսզի հասկնան Գիրքերը,
४५तब उसने पवित्रशास्त्र समझने के लिये उनकी समझ खोल दी।
46 ու ըսաւ անոնց. «Ա՛յս գրուած է, եւ ա՛յսպէս պէտք էր որ Քրիստոս չարչարուէր, ու մեռելներէն յարութիւն առնէր երրորդ օրը.
४६और उनसे कहा, “यह लिखा है कि मसीह दुःख उठाएगा, और तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठेगा,
47 եւ անոր անունով ապաշխարութիւն ու մեղքերու ներում քարոզուէր բոլոր ազգերուն մէջ՝ սկսելով Երուսաղէմէն:
४७और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।
48 Դո՛ւք էք այս բաներուն վկաները:
४८तुम इन सब बातें के गवाह हो।
49 Եւ ահա՛ ես կը ղրկեմ ձեր վրայ իմ Հօրս խոստումը. բայց դուք կեցէ՛ք Երուսաղէմ քաղաքին մէջ, մինչեւ որ բարձրէն ղրկուած զօրութիւն հագնիք»:
४९और जिसकी प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, मैं उसको तुम पर उतारूँगा और जब तक स्वर्ग से सामर्थ्य न पाओ, तब तक तुम इसी नगर में ठहरे रहो।”
50 Ու դուրս հանեց զանոնք՝ մինչեւ Բեթանիա, եւ իր ձեռքերը վերցնելով՝ օրհնեց զանոնք:
५०तब वह उन्हें बैतनिय्याह तक बाहर ले गया, और अपने हाथ उठाकर उन्हें आशीष दी;
51 Մինչ կ՚օրհնէր զանոնք՝ զատուեցաւ անոնցմէ, ու վերացաւ երկինք:
५१और उन्हें आशीष देते हुए वह उनसे अलग हो गया और स्वर्ग पर उठा लिया गया।
52 Անոնք ալ երկրպագելով անոր՝ վերադարձան Երուսաղէմ մեծ ուրախութեամբ:
५२और वे उसको दण्डवत् करके बड़े आनन्द से यरूशलेम को लौट गए।
53 Եւ ամէն ատեն տաճարին մէջ էին, ու կը գովաբանէին եւ կ՚օրհնէին Աստուած: Ամէն:
५३और वे लगातार मन्दिर में उपस्थित होकर परमेश्वर की स्तुति किया करते थे।

< ՂՈԻԿԱՍ 24 >