< ՂՈԻԿԱՍ 16 >

1 Իր աշակերտներուն ալ ըսաւ. «Հարուստ մարդ մը կար՝ որ տնտես մը ունէր. ասիկա ամբաստանուեցաւ անոր առջեւ՝ որպէս թէ կը փճացնէ անոր ինչքը:
फिर उसने चेलों से भी कहा, “किसी धनवान का एक भण्डारी था, और लोगों ने उसके सामने भण्डारी पर यह दोष लगाया कि यह तेरी सब सम्पत्ति उड़ाए देता है।
2 Ուստի կանչեց զայն եւ ըսաւ անոր. “Այս ի՞նչ է՝ որ քու մասիդ կը լսեմ. տնտեսութեանդ հաշի՛ւը տուր, որովհետեւ ա՛լ չես կրնար տնտես ըլլալ”:
अतः धनवान ने उसे बुलाकर कहा, ‘यह क्या है जो मैं तेरे विषय में सुन रहा हूँ? अपने भण्डारीपन का लेखा दे; क्योंकि तू आगे को भण्डारी नहीं रह सकता।’
3 Տնտեսը ըսաւ ինքնիրեն. “Ի՞նչ ընեմ, որովհետեւ տէրս տնտեսութիւնը կ՚առնէ ինձմէ. չեմ կրնար հողագործ ըլլալ՝՝, կ՚ամչնամ մուրալ:
तब भण्डारी सोचने लगा, ‘अब मैं क्या करूँ? क्योंकि मेरा स्वामी अब भण्डारी का काम मुझसे छीन रहा है: मिट्टी तो मुझसे खोदी नहीं जाती; और भीख माँगने से मुझे लज्जा आती है।
4 Գիտե՛մ ինչ պիտի ընեմ, որպէսզի երբ հեռացուիմ իմ տնտեսութենէս՝ ընդունին զիս իրենց տունը:
मैं समझ गया, कि क्या करूँगा: ताकि जब मैं भण्डारी के काम से छुड़ाया जाऊँ तो लोग मुझे अपने घरों में ले लें।’
5 Եւ իրեն կանչելով իր տիրոջ պարտապաններէն իւրաքանչիւրը, ըսաւ առաջինին. “Դուն ո՞րչափ կը պարտիս իմ տիրոջս”:
और उसने अपने स्वामी के देनदारों में से एक-एक को बुलाकर पहले से पूछा, कि तुझ पर मेरे स्वामी का कितना कर्ज है?
6 Ան ալ ըսաւ. “Հարիւր մար ձէթ”: Ըսաւ անոր. “Ա՛ռ մուրհակդ, ու շուտո՛վ նստէ՝ «յիսո՛ւն» գրէ”:
उसने कहा, ‘सौ मन जैतून का तेल,’ तब उसने उससे कहा, कि अपनी खाता-बही ले और बैठकर तुरन्त पचास लिख दे।
7 Յետոյ ըսաւ միւսին. “Դո՛ւն ո՞րչափ կը պարտիս”: Ան ալ ըսաւ. “Հարիւր քոռ ցորեն”: Ըսաւ անոր. “Ա՛ռ մուրհակդ եւ «ութսո՛ւն» գրէ”:
फिर दूसरे से पूछा, ‘तुझ पर कितना कर्ज है?’ उसने कहा, ‘सौ मन गेहूँ,’ तब उसने उससे कहा, ‘अपनी खाता-बही लेकर अस्सी लिख दे।’
8 Տէրը գովեց անիրաւ տնտեսը՝ որ ուշիմութեամբ վարուեցաւ. որովհետեւ այս աշխարհի որդիները աւելի՛ ուշիմ են իրենց սերունդին մէջ՝ քան լոյսի որդիները: (aiōn g165)
“स्वामी ने उस अधर्मी भण्डारी को सराहा, कि उसने चतुराई से काम किया है; क्योंकि इस संसार के लोग अपने समय के लोगों के साथ रीति-व्यवहारों में ज्योति के लोगोंसे अधिक चतुर हैं। (aiōn g165)
9 Ես ալ կ՚ըսեմ ձեզի. “Բարեկամնե՛ր ըրէք ձեզի անիրաւ մամոնայէն, որպէսզի երբ ան պակսի՝՝, ընդունին ձեզ յաւիտենական բնակարաններու մէջ”: (aiōnios g166)
और मैं तुम से कहता हूँ, कि अधर्म के धन से अपने लिये मित्र बना लो; ताकि जब वह जाता रहे, तो वे तुम्हें अनन्त निवासों में ले लें। (aiōnios g166)
10 Ա՛ն որ ամենափոքր բանին մէջ հաւատարիմ է՝ շատին մէջ ալ հաւատարիմ կ՚ըլլայ, եւ ա՛ն որ ամենափոքրին մէջ անիրաւ է՝ շատին մէջ ալ անիրաւ կ՚ըլլայ:
१०जो थोड़े से थोड़े में विश्वासयोग्य है, वह बहुत में भी विश्वासयोग्य है: और जो थोड़े से थोड़े में अधर्मी है, वह बहुत में भी अधर्मी है।
11 Ուրեմն եթէ անիրաւ մամոնային մէջ հաւատարիմ չըլլաք, ճշմարիտ հարստութիւնը ո՞վ պիտի վստահի ձեզի:
११इसलिए जब तुम सांसारिक धन में विश्वासयोग्य न ठहरे, तो सच्चा धन तुम्हें कौन सौंपेगा?
12 Եթէ ուրիշին բանին մէջ հաւատարիմ չըլլաք, ձե՛րը ո՞վ պիտի տայ ձեզի:
१२और यदि तुम पराए धन में विश्वासयोग्य न ठहरे, तो जो तुम्हारा है, उसे तुम्हें कौन देगा?
13 Ո՛չ մէկ ծառայ կրնայ ծառայել երկու տիրոջ. որովհետեւ կա՛մ մէկը պիտի ատէ եւ միւսը սիրէ, կա՛մ մէկուն պիտի յարի՝՝ ու միւսը արհամարհէ: Չէք կրնար ծառայել Աստուծոյ եւ մամոնային»:
१३“कोई दास दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता क्योंकि वह तो एक से बैर और दूसरे से प्रेम रखेगा; या एक से मिला रहेगा और दूसरे को तुच्छ जानेगा: तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते।”
14 Փարիսեցիներն ալ՝ որոնք արծաթասէր էին, այս բոլոր բաները լսելով՝ կը քամահրէին զայն:
१४फरीसी जो लोभी थे, ये सब बातें सुनकर उसका उपहास करने लगे।
15 Եւ ըսաւ անոնց. «Դո՛ւք էք որ մարդոց առջեւ կ՚արդարացնէք դուք ձեզ, բայց Աստուած գիտէ՛ ձեր սիրտերը. որովհետեւ մարդոց մէջ բարձր գնահատուածը՝ գարշելի է Աստուծոյ առջեւ:
१५उसने उनसे कहा, “तुम तो मनुष्यों के सामने अपने आपको धर्मी ठहराते हो, परन्तु परमेश्वर तुम्हारे मन को जानता है, क्योंकि जो वस्तु मनुष्यों की दृष्टि में महान है, वह परमेश्वर के निकट घृणित है।
16 Օրէնքն ու Մարգարէները մինչեւ Յովհաննէս էին. այդ ատենէն ետք Աստուծոյ թագաւորութի՛ւնը կ՚աւետուի, եւ ամէն մէկը կ՚արտորայ մտնել անոր մէջ:
१६“जब तक यूहन्ना आया, तब तक व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता प्रभाव में थे। उस समय से परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार सुनाया जा रहा है, और हर कोई उसमें प्रबलता से प्रवेश करता है।
17 Աւելի դիւրին է՝ որ երկինքն ու երկիրը անցնին, քան Օրէնքէն մէ՛կ նշանագիր իյնայ:
१७आकाश और पृथ्वी का टल जाना व्यवस्था के एक बिन्दु के मिट जाने से सहज है।
18 Ո՛վ որ կ՚արձակէ իր կինը եւ կ՚ամուսնանայ ուրիշի մը հետ՝ շնութիւն կ՚ընէ, եւ ո՛վ որ կ՚ամուսնանայ իր ամուսինէն արձակուած կնոջ մը հետ՝ շնութիւն կ՚ընէ»:
१८“जो कोई अपनी पत्नी को त्याग कर दूसरी से विवाह करता है, वह व्यभिचार करता है, और जो कोई ऐसी त्यागी हुई स्त्री से विवाह करता है, वह भी व्यभिचार करता है।
19 «Հարուստ մարդ մը կար՝ որ ծիրանի ու բեհեզ կը հագնէր, եւ ամէն օր փառահեղ խրախճանք կը սարքէր՝՝:
१९“एक धनवान मनुष्य था जो बैंगनी कपड़े और मलमल पहनता और प्रतिदिन सुख-विलास और धूम-धाम के साथ रहता था।
20 Ղազարոս անունով աղքատ մըն ալ կար՝ պալարներով ծածկուած, որ պառկած էր անոր դրան քով,
२०और लाज़रनाम का एक कंगाल घावों से भरा हुआ उसकी डेवढ़ी पर छोड़ दिया जाता था।
21 ու կը ցանկար կշտանալ հարուստին սեղանէն ինկած փշրանքներէն. նաեւ շուներն ալ կու գային եւ կը լզէին անոր պալարները:
२१और वह चाहता था, कि धनवान की मेज पर की जूठन से अपना पेट भरे; वरन् कुत्ते भी आकर उसके घावों को चाटते थे।
22 Այդ աղքատը մեռաւ, ու հրեշտակները Աբրահամի գոգը տարին զայն: Հարուստն ալ մեռաւ եւ թաղուեցաւ:
२२और ऐसा हुआ कि वह कंगाल मर गया, और स्वर्गदूतों ने उसे लेकर अब्राहम की गोद में पहुँचाया। और वह धनवान भी मरा; और गाड़ा गया,
23 Մինչ դժոխքը՝ տանջանքի մէջ էր, իր աչքերը բարձրացնելով՝ հեռուէն տեսաւ Աբրահամը, ու Ղազարոսը՝ անոր գոգը հանգիստ նստած: (Hadēs g86)
२३और अधोलोकमें उसने पीड़ा में पड़े हुए अपनी आँखें उठाई, और दूर से अब्राहम की गोद में लाज़र को देखा। (Hadēs g86)
24 Ուստի գոչեց. “Հա՛յր Աբրահամ, ողորմէ՜ ինծի ու ղրկէ՛ Ղազարոսը, որպէսզի ջուրի մէջ թաթխէ իր մատին ծայրը եւ զովացնէ լեզուս, որովհետեւ կը տանջուիմ այս բոցին մէջ”:
२४और उसने पुकारकर कहा, ‘हे पिता अब्राहम, मुझ पर दया करके लाज़र को भेज दे, ताकि वह अपनी उँगली का सिरा पानी में भिगोकर मेरी जीभ को ठंडी करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूँ।’
25 Աբրահամ ըսաւ. “Որդեա՛կ, յիշէ՛ թէ դուն կեանքիդ ընթացքին ստացար բարիքներդ, նմանապէս Ղազարոս՝ չարիքներ. հիմա ան (հոս) կը մխիթարուի, ու դուն կը տանջուիս:
२५परन्तु अब्राहम ने कहा, ‘हे पुत्र स्मरण कर, कि तू अपने जीवनकाल में अच्छी वस्तुएँ पा चुका है, और वैसे ही लाज़र बुरी वस्तुएँ परन्तु अब वह यहाँ शान्ति पा रहा है, और तू तड़प रहा है।
26 Այս բոլորէն զատ՝ մեր եւ ձեր մէջտեղ հաստատուած մեծ անդունդ մը կայ, որպէսզի ասկէ ձեզի անցնիլ ուզողները չկարենան, ո՛չ ալ ատկէ մեզի գալ ուզողները՝ անցնին”:
२६और इन सब बातों को छोड़ हमारे और तुम्हारे बीच एक बड़ी खाई ठहराई गई है कि जो यहाँ से उस पार तुम्हारे पास जाना चाहें, वे न जा सके, और न कोई वहाँ से इस पार हमारे पास आ सके।’
27 Ան ալ ըսաւ. “Ուրեմն կը խնդրեմ քեզմէ, հա՛յր, որ ղրկես զայն հօրս տունը,
२७उसने कहा, ‘तो हे पिता, मैं तुझ से विनती करता हूँ, कि तू उसे मेरे पिता के घर भेज,
28 քանի որ հինգ եղբայր ունիմ. որպէսզի վկայէ անոնց, որ անոնք ալ չգան այս տանջանքի տեղը”:
२८क्योंकि मेरे पाँच भाई हैं; वह उनके सामने इन बातों की चेतावनी दे, ऐसा न हो कि वे भी इस पीड़ा की जगह में आएँ।’
29 Աբրահամ ըսաւ անոր. “Անոնք ունին Մովսէսն ու մարգարէները, թող անո՛նց մտիկ ընեն”:
२९अब्राहम ने उससे कहा, ‘उनके पास तो मूसा और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकें हैं, वे उनकी सुनें।’
30 Ան ալ ըսաւ. “Ո՛չ, հա՛յր Աբրահամ. հապա եթէ մեռելներէ՛ն մէկը երթայ անոնց՝ պիտի ապաշխարեն”:
३०उसने कहा, ‘नहीं, हे पिता अब्राहम; पर यदि कोई मरे हुओं में से उनके पास जाए, तो वे मन फिराएँगे।’
31 Իսկ ան ըսաւ անոր. “Եթէ մտիկ չեն ըներ Մովսէսի եւ մարգարէներուն, պիտի չհամոզուին՝ նոյնիսկ եթէ մէկը մեռելներէն յարութիւն առնէ”»:
३१उसने उससे कहा, ‘जब वे मूसा और भविष्यद्वक्ताओं की नहीं सुनते, तो यदि मरे हुओं में से कोई भी जी उठे तो भी उसकी नहीं मानेंगे।’”

< ՂՈԻԿԱՍ 16 >