< ՂՈԻԿԱՍ 15 >

1 Բոլոր մաքսաւորներն ու մեղաւորները անոր կը մօտենային՝ զինք լսելու համար:
सब चुंगी लेनेवाले और पापी उसके पास आया करते थे ताकि उसकी सुनें।
2 Իսկ Փարիսեցիները եւ դպիրները կը տրտնջէին ու կ՚ըսէին. «Ասիկա կ՚ընդունի մեղաւորները եւ կ՚ուտէ անոնց հետ»:
और फरीसी और शास्त्री कुड़कुड़ाकर कहने लगे, “यह तो पापियों से मिलता है और उनके साथ खाता भी है।”
3 Ան ալ սա՛ առակը խօսեցաւ անոնց.
तब उसने उनसे यह दृष्टान्त कहा:
4 «Ձեզմէ ո՞վ է այն մարդը, որ եթէ ունենայ հարիւր ոչխար ու կորսնցնէ անոնցմէ մէկը, չի ձգեր իննսունինը անապատին մէջ եւ երթար այդ կորսուածին ետեւէն, մինչեւ որ գտնէ զայն:
“तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए तो निन्यानवे को मैदान में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे?
5 Ու երբ գտնէ, ուրախանալով կը դնէ զայն իր ուսերուն վրայ,
और जब मिल जाती है, तब वह बड़े आनन्द से उसे काँधे पर उठा लेता है।
6 եւ տուն գալով՝ կը հրաւիրէ բարեկամներն ու դրացիները, եւ կ՚ըսէ անոնց. “Ուրախացէ՛ք ինծի հետ, որովհետեւ գտայ կորսուած ոչխարս”:
और घर में आकर मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठे करके कहता है, ‘मेरे साथ आनन्द करो, क्योंकि मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई है।’
7 Կը յայտարարեմ ձեզի թէ ա՛յսպէս ուրախութիւն պիտի ըլլայ երկինքը մէ՛կ մեղաւորի համար՝ որ կ՚ապաշխարէ, քան իննսունինը արդարներու համար՝ որոնց ապաշխարութիւն պէտք չէ»:
मैं तुम से कहता हूँ; कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में भी स्वर्ग में इतना ही आनन्द होगा, जितना कि निन्यानवे ऐसे धर्मियों के विषय नहीं होता, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं।
8 «Կամ՝ ո՞վ է այն կինը, որ եթէ տասը դրամ ունենայ ու դրամ մը կորսնցնէ, ճրագ չի վառեր, տունը չ՚աւլեր եւ ուշադրութեամբ փնտռեր, մինչեւ որ գտնէ:
“या कौन ऐसी स्त्री होगी, जिसके पास दस चाँदी के सिक्के हों, और उनमें से एक खो जाए; तो वह दीया जलाकर और घर झाड़-बुहारकर जब तक मिल न जाए, जी लगाकर खोजती न रहे?
9 Ու երբ գտնէ, կը հրաւիրէ բարեկամներն ու դրացիները, եւ կ՚ըսէ. “Ուրախացէ՛ք ինծի հետ, որովհետեւ գտայ կորսնցուցած դրամս”:
और जब मिल जाता है, तो वह अपने सखियों और पड़ोसिनों को इकट्ठा करके कहती है, कि ‘मेरे साथ आनन्द करो, क्योंकि मेरा खोया हुआ सिक्का मिल गया है।’
10 Ա՛յդպէս ալ, կը յայտարարեմ ձեզի, ուրախութիւն կ՚ըլլայ Աստուծոյ հրեշտակներուն առջեւ մէ՛կ մեղաւորի համար՝ որ կ՚ապաշխարէ»:
१०मैं तुम से कहता हूँ; कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने आनन्द होता है।”
11 Ապա ըսաւ. «Մարդ մը ունէր երկու որդի:
११फिर उसने कहा, “किसी मनुष्य के दो पुत्र थे।
12 Անոնցմէ կրտսերը ըսաւ հօրը. “Հա՛յր, տո՛ւր ինծի քու ունեցածէդ ինծի վիճակուելիք բաժինը”: Ան ալ բաժնեց անոնց իր ունեցածը:
१२उनमें से छोटे ने पिता से कहा ‘हे पिता, सम्पत्ति में से जो भाग मेरा हो, वह मुझे दे दीजिए।’ उसने उनको अपनी सम्पत्ति बाँट दी।
13 Շատ օրեր չանցած՝ կրտսեր որդին ժողվեց բոլոր բաները, մեկնեցաւ հեռաւոր երկիր մը, ու հոն փճացուց իր ունեցածը՝ անառակութեամբ ապրելով:
१३और बहुत दिन न बीते थे कि छोटा पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके एक दूर देश को चला गया और वहाँ कुकर्म में अपनी सम्पत्ति उड़ा दी।
14 Երբ ծախսեց ամէնը՝ սաստիկ սով մը եղաւ այդ երկրին մէջ, եւ ինք սկսաւ կարօտութեան մէջ ըլլալ:
१४जब वह सब कुछ खर्च कर चुका, तो उस देश में बड़ा अकाल पड़ा, और वह कंगाल हो गया।
15 Ուստի գնաց՝ այդ երկրին քաղաքացիներէն մէկուն քով մտաւ. ան ալ իր արտը ղրկեց զայն՝ խոզ արածելու համար:
१५और वह उस देश के निवासियों में से एक के यहाँ गया, उसने उसे अपने खेतों में सूअर चराने के लियेभेजा।
16 Կը ցանկար խոզերուն կերած եղջիւրէն իր փորը լեցնել, բայց ո՛չ մէկը կու տար անոր:
१६और वह चाहता था, कि उन फलियों से जिन्हें सूअर खाते थे अपना पेट भरे; क्योंकि उसे कोई कुछ नहीं देता था।
17 Եւ ինքնիրեն գալով՝ ըսաւ. “Քանի՜ վարձկաններ կան հօրս տունը՝ հացով լիացած, ու ես հոս սովամահ կը կորսուիմ:
१७जब वह अपने आपे में आया, तब कहने लगा, ‘मेरे पिता के कितने ही मजदूरों को भोजन से अधिक रोटी मिलती है, और मैं यहाँ भूखा मर रहा हूँ।
18 Կանգնիմ, երթամ հօրս քով եւ ըսեմ անոր. «Հա՛յր, մեղանչեցի երկինքի դէմ ու քու առջեւդ,
१८मैं अब उठकर अपने पिता के पास जाऊँगा और उससे कहूँगा कि पिता जी मैंने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है।
19 եւ ա՛լ արժանի չեմ քու որդիդ կոչուելու. ըրէ՛ զիս վարձկաններէդ մէկուն պէս»”:
१९अब इस योग्य नहीं रहा कि तेरा पुत्र कहलाऊँ, मुझे अपने एक मजदूर के समान रख ले।’
20 Ուստի կանգնեցաւ ու գնաց իր հօր քով: Մինչ ինք դեռ շատ հեռու էր՝ հայրը տեսաւ զայն եւ գթաց. վազելով՝ անոր վիզին վրայ ինկաւ ու համբուրեց զայն:
२०“तब वह उठकर, अपने पिता के पास चला: वह अभी दूर ही था, कि उसके पिता ने उसे देखकर तरस खाया, और दौड़कर उसे गले लगाया, और बहुत चूमा।
21 Որդին ալ ըսաւ անոր. “Հա՛յր, մեղանչեցի երկինքի դէմ ու քու առջեւդ, եւ ա՛լ արժանի չեմ քու որդիդ կոչուելու”:
२१पुत्र ने उससे कहा, ‘पिता जी, मैंने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है; और अब इस योग्य नहीं रहा, कि तेरा पुत्र कहलाऊँ।’
22 Բայց հայրը ըսաւ իր ծառաներուն. “Հանեցէ՛ք առաջին պարեգօտը եւ հագցուցէ՛ք անոր, մատանի՛ դրէք անոր ձեռքը ու կօշիկներ՝ անոր ոտքերը:
२२परन्तु पिता ने अपने दासों से कहा, ‘झट अच्छे से अच्छा वस्त्र निकालकर उसे पहनाओ, और उसके हाथ में अंगूठी, और पाँवों में जूतियाँ पहनाओ,
23 Եւ բերէ՛ք պարարտ զուարակը, մորթեցէ՛ք, ուտե՛նք ու զուարճանա՛նք.
२३और बड़ा भोज तैयार करो ताकि हम खाएँ और आनन्द मनाएँ।
24 որովհետեւ այս որդիս մեռած էր՝ եւ վերապրեցաւ, կորսուած էր՝ ու գտնուեցաւ”: Եւ սկսան զուարճանալ:
२४क्योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था, फिर जी गया है: खो गया था, अब मिल गया है।’ और वे आनन्द करने लगे।
25 Անոր երէց որդին արտն էր. երբ եկաւ ու մօտեցաւ տան, լսեց նուագարաններու եւ պարերու ձայնը,
२५“परन्तु उसका जेठा पुत्र खेत में था। और जब वह आते हुए घर के निकट पहुँचा, तो उसने गाने-बजाने और नाचने का शब्द सुना।
26 ու իրեն կանչելով ծառաներէն մէկը՝ հարցափորձեց թէ ի՛նչ էր այդ:
२६और उसने एक दास को बुलाकर पूछा, ‘यह क्या हो रहा है?’
27 Ան ալ ըսաւ անոր. “Եղբայրդ եկաւ, ու հայրդ մորթեց պարարտ զուարակը, որովհետեւ ողջ առողջ վերստացաւ զայն”:
२७उसने उससे कहा, ‘तेरा भाई आया है, और तेरे पिता ने बड़ा भोज तैयार कराया है, क्योंकि उसे भला चंगा पाया है।’
28 Իսկ ինք բարկացաւ եւ չէր ուզեր ներս մտնել. ուստի իր հայրը դուրս ելլելով՝ կ՚աղաչէր անոր:
२८“यह सुनकर वह क्रोध से भर गया और भीतर जाना न चाहा: परन्तु उसका पिता बाहर आकर उसे मनाने लगा।
29 Ան ալ պատասխանեց իր հօր. “Ահա՛ այսչափ տարի է՝ որ կը ծառայեմ քեզի, ու բնա՛ւ քու պատուիրանդ զանց չըրի. սակայն երբե՛ք ուլ մը չտուիր ինծի՝ որ զուարճանայի բարեկամներուս հետ:
२९उसने पिता को उत्तर दिया, ‘देख; मैं इतने वर्ष से तेरी सेवा कर रहा हूँ, और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, फिर भी तूने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया, कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता।
30 Բայց երբ եկաւ այդ որդիդ՝ որ լափեց քու ունեցածդ պոռնիկներու հետ, մորթեցիր անոր պարարտ զուարակը”:
३०परन्तु जब तेरा यह पुत्र, जिसने तेरी सम्पत्ति वेश्याओं में उड़ा दी है, आया, तो उसके लिये तूने बड़ा भोज तैयार कराया।’
31 Ան ալ ըսաւ անոր. “Որդեա՛կ, դուն միշտ ինծի հետ ես, ու ամբողջ ունեցածս քո՛ւկդ է:
३१उसने उससे कहा, ‘पुत्र, तू सर्वदा मेरे साथ है; और जो कुछ मेरा है वह सब तेरा ही है।
32 Սակայն պէտք էր զուարճանալ եւ ուրախանալ, որովհետեւ այս եղբայրդ մեռած էր՝ ու վերապրեցաւ, կորսուած էր՝ եւ գտնուեցաւ”»:
३२परन्तु अब आनन्द करना और मगन होना चाहिए क्योंकि यह तेरा भाई मर गया था फिर जी गया है; खो गया था, अब मिल गया है।’”

< ՂՈԻԿԱՍ 15 >