< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 4 >

1 Ուրեմն երբ Տէրը գիտցաւ թէ Փարիսեցիները լսեր են՝ թէ Յիսուս Յովհաննէսէ աւելի աշակերտներ կ՚ընէ ու կը մկրտէ,
फिर जब प्रभु को मालूम हुआ कि फरीसियों ने सुना है कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता और उन्हें बपतिस्मा देता है।
2 (թէպէտ՝ ո՛չ թէ Յիսուս ինք կը մկրտէր, հապա իր աշակերտները, )
(यद्यपि यीशु स्वयं नहीं वरन् उसके चेले बपतिस्मा देते थे),
3 թողուց Հրէաստանը եւ դարձեալ Գալիլեա գնաց.
तब वह यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया,
4 ու պէտք էր որ անցնէր Սամարիայի մէջէն:
और उसको सामरिया से होकर जाना अवश्य था।
5 Ուստի եկաւ Սամարացիներուն մէկ քաղաքը՝ որ Սուքար կը կոչուէր, այն վայրին մօտ՝ որ Յակոբ տուաւ իր որդիին՝ Յովսէփի:
इसलिए वह सूखार नामक सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।
6 Հոն կար Յակոբի մէկ աղբիւրը. ուրեմն Յիսուս՝ ճամբորդութենէն յոգնած ըլլալով՝ նստաւ այդ աղբիւրին քով: Գրեթէ վեցերորդ ժամն՝՝ էր:
और याकूब का कुआँ भी वहीं था। यीशु मार्ग का थका हुआ उस कुएँ पर ऐसे ही बैठ गया। और यह बात दोपहर के समय हुई।
7 Սամարիայէն կին մը եկաւ ջուր քաշելու: Յիսուս ըսաւ անոր. «Ինծի ջուր տուր՝ խմելու».
इतने में एक सामरी स्त्री जल भरने को आई। यीशु ने उससे कहा, “मुझे पानी पिला।”
8 (քանի որ իր աշակերտները քաղաքը գացեր էին՝ կերակուր գնելու համար: )
क्योंकि उसके चेले तो नगर में भोजन मोल लेने को गए थे।
9 Ուստի սամարացի կինը ըսաւ անոր. «Դուն՝ որ Հրեայ ես, ի՞նչպէս կ՚ուզես ջուր խմել ինձմէ՝ սամարացի կնոջմէ մը». որովհետեւ Հրեաները չեն հաղորդակցիր Սամարացիներուն հետ:
उस सामरी स्त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों माँगता है?” क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते।
10 Յիսուս պատասխանեց անոր. «Եթէ դուն գիտնայիր Աստուծոյ պարգեւը, եւ թէ ո՛վ է ա՛ն՝ որ կ՚ըսէ քեզի. “Ինծի ջուր տուր խմելու”, դո՛ւն պիտի ուզէիր իրմէ, ու ինք կենարա՛ր ջուր պիտի տար քեզի»:
१०यीशु ने उत्तर दिया, “यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है, ‘मुझे पानी पिला,’ तो तू उससे माँगती, और वह तुझे जीवन का जलदेता।”
11 Կինը ըսաւ անոր. «Տէ՛ր, դուն ոչինչ ունիս՝ ջուր քաշելու համար, եւ այս հորը խորունկ է. ուրեմն ուրկէ՞ պիտի ունենաս այդ կենարար ջուրը:
११स्त्री ने उससे कहा, “हे स्वामी, तेरे पास जल भरने को तो कुछ है भी नहीं, और कुआँ गहरा है; तो फिर वह जीवन का जल तेरे पास कहाँ से आया?
12 Միթէ դուն աւելի՞ մեծ ես քան մեր հայրը՝ Յակոբ, որ տուաւ մեզի այս հորը, ու ասկէ խմեցին ինք, իր որդիները եւ իր անասունները»:
१२क्या तू हमारे पिता याकूब से बड़ा है, जिसने हमें यह कुआँ दिया; और आप ही अपनी सन्तान, और अपने पशुओं समेत उसमें से पीया?”
13 Յիսուս պատասխանեց անոր. «Ո՛վ որ խմէ այս ջուրէն՝ դարձեալ պիտի ծարաւնայ,
१३यीशु ने उसको उत्तर दिया, “जो कोई यह जल पीएगा वह फिर प्यासा होगा,
14 բայց ո՛վ որ խմէ այն ջուրէն՝ որ ես պիտի տամ անոր, յաւիտեան պիտի չծարաւնայ: Հապա այն ջուրը՝ որ ես պիտի տամ անոր, պիտի ըլլայ անոր մէջ ջուրի աղբիւր մը՝ որ կը բխի յաւիտենական կեանքի համար»: (aiōn g165, aiōnios g166)
१४परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूँगा, वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा; वरन् जो जल मैं उसे दूँगा, वह उसमें एक सोता बन जाएगा, जो अनन्त जीवन के लिये उमड़ता रहेगा।” (aiōn g165, aiōnios g166)
15 Կինը ըսաւ անոր. «Տէ՛ր, տո՛ւր ինծի այդ ջուրը, որպէսզի չծարաւնամ, եւ հոս չգամ՝ ջուր քաշելու»:
१५स्त्री ने उससे कहा, “हे प्रभु, वह जल मुझे दे ताकि मैं प्यासी न होऊँ और न जल भरने को इतनी दूर आऊँ।”
16 Յիսուս ըսաւ անոր. «Գնա՛, կանչէ՛ ամուսինդ ու հո՛ս եկուր»:
१६यीशु ने उससे कहा, “जा, अपने पति को यहाँ बुला ला।”
17 Կինը պատասխանեց. «Ես ամուսին չունիմ»: Յիսուս ըսաւ անոր. «Ճի՛շդ ըսիր. “Ամուսին չունիմ”,
१७स्त्री ने उत्तर दिया, “मैं बिना पति की हूँ।” यीशु ने उससे कहा, “तू ठीक कहती है, ‘मैं बिना पति की हूँ।’
18 որովհետեւ դուն հինգ ամուսին ունեցեր ես, եւ ա՛ն որ հիմա ունիս՝ ամուսինդ չէ. ճի՛շդ ըսիր ատիկա»:
१८क्योंकि तू पाँच पति कर चुकी है, और जिसके पास तू अब है वह भी तेरा पति नहीं; यह तूने सच कहा है।”
19 Կինը ըսաւ անոր. «Տէ՛ր, կը նշմարեմ թէ դուն մարգարէ մըն ես:
१९स्त्री ने उससे कहा, “हे प्रभु, मुझे लगता है कि तू भविष्यद्वक्ता है।
20 Մեր հայրերը երկրպագեցին այս լերան վրայ. բայց դուք կ՚ըսէք թէ Երուսաղէմ է միակ տեղը՝ ուր պէտք է երկրպագել»:
२०हमारे पूर्वजों ने इसी पहाड़ पर भजन किया, और तुम कहते हो कि वह जगह जहाँ भजन करना चाहिए यरूशलेम में है।”
21 Յիսուս ըսաւ անոր. «Կի՛ն, հաւատա՛ ինծի, որ ժամը պիտի գայ, երբ ո՛չ այս լերան վրայ եւ ո՛չ Երուսաղէմի մէջ պիտի երկրպագէք Հօրը:
२१यीशु ने उससे कहा, “हे नारी, मेरी बात का विश्वास कर कि वह समय आता है कि तुम न तो इस पहाड़ पर पिता का भजन करोगे, न यरूशलेम में।
22 Դուք կ՚երկրպագէք անո՛ր՝ որ չէք ճանչնար. մենք կ՚երկրպագենք անո՛ր՝ որ կը ճանչնանք. որովհետեւ փրկութիւնը Հրեաներէն է:
२२तुम जिसे नहीं जानते, उसका भजन करते हो; और हम जिसे जानते हैं, उसका भजन करते हैं; क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है।
23 Բայց ժամը պիտի գայ եւ հիմա ալ է, երբ ճշմարիտ երկրպագողները պիտի երկրպագեն Հօրը՝ հոգիով ու ճշմարտութեամբ, որովհետեւ Հայրն ալ կ՚ուզէ այդպիսինե՛ր՝ իրեն երկրպագելու համար:
२३परन्तु वह समय आता है, वरन् अब भी है, जिसमें सच्चे भक्त पिता परमेश्वर की आराधना आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिये ऐसे ही आराधकों को ढूँढ़ता है।
24 Աստուած Հոգի է, եւ իրեն երկրպագողներն ալ պէտք է որ երկրպագեն հոգիով ու ճշմարտութեամբ»:
२४परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसकी आराधना करनेवाले आत्मा और सच्चाई से आराधना करें।”
25 Կինը ըսաւ անոր. «Գիտեմ թէ Մեսիան պիտի գայ, (Քրիստոս կոչուածը.) երբ ինք գայ՝ պիտի հաղորդէ մեզի ամէն բան»:
२५स्त्री ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ कि मसीह जो ख्रिस्त कहलाता है, आनेवाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा।”
26 Յիսուս ըսաւ անոր. «Ես՝ որ քեզի հետ կը խօսիմ՝ ա՛ն եմ»:
२६यीशु ने उससे कहा, “मैं जो तुझ से बोल रहा हूँ, वही हूँ।”
27 Այդ ատեն իր աշակերտները եկան, ու զարմացան որ կը խօսակցէր այդ կնոջ հետ, բայց անոնցմէ ո՛չ մէկը ըսաւ. «Ի՞նչ կ՚ուզես», կամ. «Ի՞նչ կը խօսիս անոր հետ»:
२७इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; फिर भी किसी ने न पूछा, “तू क्या चाहता है?” या “किस लिये उससे बातें करता है?”
28 Ուստի կինը թողուց իր սափորը եւ գնաց քաղաքը, ու ըսաւ քաղաքացիներուն.
२८तब स्त्री अपना घड़ा छोड़कर नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी,
29 «Եկէ՛ք, տեսէ՛ք մարդ մը՝ որ ըսաւ ինծի ամէն ինչ որ գործեր եմ. արդեօք ա՞ն է Քրիստոսը»:
२९“आओ, एक मनुष्य को देखो, जिसने सब कुछ जो मैंने किया मुझे बता दिया। कहीं यही तो मसीह नहीं है?”
30 Անոնք ալ ելան քաղաքէն եւ կու գային անոր:
३०तब वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे।
31 Այդ միջոցին աշակերտները իրեն կը թախանձէին ու կ՚ըսէին. «Ռաբբի՛, կե՛ր»:
३१इतने में उसके चेले यीशु से यह विनती करने लगे, “हे रब्बी, कुछ खा ले।”
32 Ան ալ ըսաւ անոնց. «Ես՝ ուտելու համար՝ ունի՛մ կերակուր մը, որ դուք չէք գիտեր»:
३२परन्तु उसने उनसे कहा, “मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।”
33 Ուրեմն աշակերտները կ՚ըսէին իրարու. «Արդեօք մէկը ուտելիք բերա՞ւ իրեն»:
३३तब चेलों ने आपस में कहा, “क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?”
34 Յիսուս ըսաւ անոնց. «Իմ կերակուրս՝ գործադրել է զիս ղրկողին կամքը, եւ աւարտել անոր գործը:
३४यीशु ने उनसे कहा, “मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजनेवाले की इच्छा के अनुसार चलूँ और उसका काम पूरा करूँ।
35 Դուք չէ՞ք ըսեր. “Տակաւին չորս ամիս կայ՝ որ հունձքի ատենը գայ”: Ահա՛ ես կը յայտարարեմ ձեզի. “Բարձրացուցէ՛ք ձեր աչքերը եւ դիտեցէ՛ք արտե՛րը. արդէ՛ն ճերմկած ու հնձուելու պատրաստ են”:
३५क्या तुम नहीं कहते, ‘कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं?’ देखो, मैं तुम से कहता हूँ, अपनी आँखें उठाकर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं।
36 Ա՛ն որ կը հնձէ՝ վարձք կը ստանայ, եւ պտուղ կը ժողվէ յաւիտենական կեանքի համար, որպէսզի սերմանողն ու հնձողը ուրախանան միասին: (aiōnios g166)
३६और काटनेवाला मजदूरी पाता, और अनन्त जीवन के लिये फल बटोरता है, ताकि बोनेवाला और काटनेवाला दोनों मिलकर आनन्द करें। (aiōnios g166)
37 Որովհետեւ այս բանին մէջ ճշմարիտ է այն խօսքը. “Մէկը կը սերմանէ, եւ ուրի՛շ մը կը հնձէ”:
३७क्योंकि इस पर यह कहावत ठीक बैठती है: ‘बोनेवाला और है और काटनेवाला और।’
38 Ես ղրկեցի ձեզ հնձելու զայն՝ որուն համար չաշխատեցաք. ուրիշնե՛րը աշխատեցան, ու դո՛ւք մտաք անոնց աշխատանքին մէջ»:
३८मैंने तुम्हें वह खेत काटने के लिये भेजा जिसमें तुम ने परिश्रम नहीं किया औरों ने परिश्रम किया और तुम उनके परिश्रम के फल में भागी हुए।”
39 Այդ քաղաքէն շատ Սամարացիներ հաւատացին իրեն՝ այդ կնոջ խօսքին համար, որ վկայեց. «Ի՛նչ որ գործեր էի՝ ամէ՛նը ըսաւ ինծի»:
३९और उस नगर के बहुत से सामरियों ने उस स्त्री के कहने से यीशु पर विश्वास किया; जिसने यह गवाही दी थी, कि उसने सब कुछ जो मैंने किया है, मुझे बता दिया।
40 Երբ Սամարացիները եկան իրեն, կը թախանձէին որ մնայ իրենց քով. ու մնաց հոն երկու օր:
४०तब जब ये सामरी उसके पास आए, तो उससे विनती करने लगे कि हमारे यहाँ रह, और वह वहाँ दो दिन तक रहा।
41 Շատե՛ր իրեն հաւատացին՝ իր խօսքին համար,
४१और उसके वचन के कारण और भी बहुतों ने विश्वास किया।
42 եւ կ՚ըսէին կնոջ. «Ա՛լ կը հաւատանք՝ ո՛չ թէ քու խօսքիդ համար, այլ մենք իսկ լսեցինք, ու գիտենք թէ ա՛յս է ճշմարտապէս աշխարհի Փրկիչը՝ Քրիստոսը»:
४२और उस स्त्री से कहा, “अब हम तेरे कहने ही से विश्वास नहीं करते; क्योंकि हमने आप ही सुन लिया, और जानते हैं कि यही सचमुच में जगत का उद्धारकर्ता है।”
43 Երկու օր ետք՝ մեկնեցաւ անկէ եւ գնաց Գալիլեա,
४३फिर उन दो दिनों के बाद वह वहाँ से निकलकर गलील को गया।
44 որովհետեւ Յիսուս ինք վկայեց թէ “մարգարէ՛ մը պատիւ չ՚ունենար իր բնագաւառին մէջ”:
४४क्योंकि यीशु ने आप ही साक्षी दी कि भविष्यद्वक्ता अपने देश में आदर नहीं पाता।
45 Ուրեմն երբ Գալիլեա հասաւ՝ Գալիլեացիները ընդունեցին զինք, քանի որ տեսած էին այն բոլոր հրաշքները, որ ինք ըրաւ տօնին ատենը՝ Երուսաղէմի մէջ. որովհետեւ իրենք ալ գացեր էին այդ տօնին:
४५जब वह गलील में आया, तो गलीली आनन्द के साथ उससे मिले; क्योंकि जितने काम उसने यरूशलेम में पर्व के समय किए थे, उन्होंने उन सब को देखा था, क्योंकि वे भी पर्व में गए थे।
46 Յիսուս դարձեալ եկաւ Գալիլեայի Կանա քաղաքը, ուր ջուրը փոխած էր գինիի: Հոն պալատական մը կար, որուն որդին հիւանդ էր՝ Կափառնայումի մէջ:
४६तब वह फिर गलील के काना में आया, जहाँ उसने पानी को दाखरस बनाया था। वहाँ राजा का एक कर्मचारी था जिसका पुत्र कफरनहूम में बीमार था।
47 Ասիկա՝ լսելով թէ Յիսուս Հրէաստանէն եկած է Գալիլեա, եկաւ անոր ու կը թախանձէր՝ որ իջնէ եւ բժշկէ իր որդին, որովհետեւ մեռնելու մօտ էր:
४७वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उससे विनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था।
48 Իսկ Յիսուս ըսաւ անոր. «Եթէ նշաններ ու սքանչելիքներ չտեսնէք՝ բնա՛ւ պիտի չհաւատաք»:
४८यीशु ने उससे कहा, “जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे।”
49 Պալատականը ըսաւ անոր. «Տէ՛ր, իջի՛ր, քանի դեռ տղաս մեռած չէ»:
४९राजा के कर्मचारी ने उससे कहा, “हे प्रभु, मेरे बालक की मृत्यु होने से पहले चल।”
50 Յիսուս ըսաւ անոր. «Գնա՛, որդիդ կ՚ապրի՛»: Մարդն ալ հաւատաց այն խօսքին՝ որ Յիսուս ըսաւ իրեն, ու գնաց:
५०यीशु ने उससे कहा, “जा, तेरा पुत्र जीवित है।” उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात पर विश्वास किया और चला गया।
51 Երբ արդէն կ՚իջնէր, իր ծառաները դիմաւորեցին զինք եւ լուր տուին՝ ըսելով. «Որդիդ ո՛ղջ է»:
५१वह मार्ग में जा ही रहा था, कि उसके दास उससे आ मिले और कहने लगे, “तेरा लड़का जीवित है।”
52 Ուստի հարցափորձեց զանոնք թէ ո՛ր ժամուն սկսաւ լաւանալ: Ըսին իրեն. «Երէկ եօթներորդ ժամուն՝՝ տենդը թողուց զայն»:
५२उसने उनसे पूछा, “किस घड़ी वह अच्छा होने लगा?” उन्होंने उससे कहा, “कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया।”
53 Ուստի անոր հայրը գիտցաւ թէ ա՛յն ժամն էր՝ երբ Յիսուս ըսաւ իրեն. «Որդիդ կ՚ապրի՛», ու հաւատաց՝ ինք եւ իր ամբողջ տունը:
५३तब पिता जान गया कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उससे कहा, “तेरा पुत्र जीवित है,” और उसने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया।
54 Յիսուս դարձեալ ըրաւ այս երկրորդ նշանը՝ երբ Հրէաստանէն Գալիլեա եկաւ:
५४यह दूसरा चिन्ह था जो यीशु ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया।

< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 4 >