< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 21 >

1 Ասկէ ետք՝ Յիսուս դարձեալ բացայայտեց ինքզինք իր աշակերտներուն, Տիբերիայի ծովուն եզերքը. եւ սա՛պէս բացայայտեց:
इस के बाद ईसा एक बार फिर अपने शागिर्दों पर ज़ाहिर हुआ जब वह तिबरियास यानी गलील की झील पर थे। यह यूँ हुआ।
2 Սիմոն Պետրոս, Թովմաս՝ Երկուորեակ կոչուածը, Նաթանայէլ՝ որ Գալիլեայի Կանա քաղաքէն էր, Զեբեդէոսի որդիները, նաեւ աշակերտներէն երկու ուրիշներ միասին էին:
कुछ शागिर्द शमौन पतरस के साथ जमा थे, तोमा जो जुड़वाँ कहलाता था, नतन — एल जो गलील के क़ाना से था, ज़ब्दी के दो बेटे और मज़ीद दो शागिर्द।
3 Սիմոն Պետրոս ըսաւ անոնց. «Ես կ՚երթամ ձուկ որսալու»: Ըսին անոր. «Մե՛նք ալ կու գանք քեզի հետ»: Դուրս ելան եւ իսկոյն նաւ մտան. բայց այդ գիշեր ոչինչ բռնեցին:
शमौन पतरस ने कहा, “मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।” दूसरों ने कहा, “हम भी साथ जाएँगे।” चुनाँचे वह निकल कर कश्ती पर सवार हुए। लेकिन उस पूरी रात एक भी मछली हाथ न आई।
4 Երբ արդէն առտու եղաւ՝ Յիսուս կայնած էր ծովեզերքը, բայց աշակերտները չճանչցան թէ Յիսուսն է:
सुबह — सवेरे ईसा झील के किनारे पर आ खड़ा हुआ। लेकिन शागिर्दों को मालूम नहीं था कि वह ईसा ही है।
5 Իսկ Յիսուս ըսաւ անոնց. «Զաւակնե՛ր, ունի՞ք ուտելիք բան մը»: Պատասխանեցին իրեն. «Ո՛չ»:
उस ने उन से पूछा, “बच्चो, क्या तुम्हें खाने के लिए कुछ मिल गया?”
6 Ըսաւ անոնց. «Նետեցէ՛ք ուռկանը նաւուն աջ կողմը, ու պիտի գտնէք»: Ուրեմն նետեցին, եւ ձուկերուն շատութենէն՝ ա՛լ կարող չէին քաշել զայն:
उस ने कहा, “अपना जाल नाव के दाएँ हाथ डालो, फिर तुम को कुछ मिलेगा।” उन्हों ने ऐसा किया तो मछलियों की इतनी बड़ी तहदाद थी कि वह जाल नाव तक न ला सके।
7 Ուստի այն աշակերտը որ Յիսուս կը սիրէր՝ ըսաւ Պետրոսի. «Անիկա Տէ՛րն է»: Երբ Սիմոն Պետրոս լսեց թէ Տէրն է, վրան առաւ բաճկոնը՝ որովհետեւ մերկ էր, ու նետուեցաւ ծովը:
इस पर ईसा के प्यारे शागिर्द ने पतरस से कहा, “यह तो ख़ुदावन्द है।” यह सुनते ही कि ख़ुदावन्द है शमौन पतरस अपनी चादर ओढ़ कर पानी में कूद पड़ा (उस ने चादर को काम करने के लिए उतार लिया था)।
8 Իսկ միւս աշակերտները եկան նաւակով, (որովհետեւ ցամաքէն հեռու չէին, միայն երկու հարիւր կանգունի չափ, ) եւ կը քաշէին ուռկանը՝ ձուկերով լեցուն:
दूसरे शागिर्द नाव पर सवार उस के पीछे आए। वह किनारे से ज़्यादा दूर नहीं थे, तक़रीबन सौ मीटर के फ़ासिले पर थे। इस लिए वह मछलियों से भरे जाल को पानी खींच खींच कर ख़ुश्की तक लाए।
9 Երբ ցամաք ելան՝ հոն տեսան վառուած կրակ մը, ու վրան դրուած ձուկ, եւ հաց:
जब वह नाव से उतरे तो देखा कि लकड़ी के कोयलों की आग पर मछलियाँ भुनी जा रही हैं और साथ रोटी भी है।
10 Յիսուս ըսաւ անոնց. «Բերէ՛ք այդ ձուկերէն՝ որ բռնեցիք հիմա»:
ईसा ने उन से कहा, “उन मछलियों में से कुछ ले आओ जो तुम ने अभी पकड़ी हैं।”
11 Սիմոն Պետրոս նաւ մտաւ եւ ցամաք քաշեց ուռկանը՝ լի հարիւր յիսուներեք խոշոր ձուկերով. թէպէտ ա՛յդքան բան կար, ուռկանը չպատռեցաւ:
शमौन पतरस नाव पर गया और जाल को ख़ुश्की पर घसीट लाया। यह जाल 153 बड़ी मछलियों से भरा हुआ था, तो भी वह न फटा।
12 Յիսուս ըսաւ անոնց. «Եկէ՛ք, ճաշեցէ՛ք»: Աշակերտներէն ո՛չ մէկը կը յանդգնէր հարցնել անոր. «Դուն ո՞վ ես», որովհետեւ գիտէին թէ Տէրն է:
ईसा ने उन से कहा, “आओ, खा लो।” किसी भी शागिर्द ने सवाल करने की जुरअत न की कि “आप कौन हैं?” क्यूँकि वह तो जानते थे कि यह ख़ुदावन्द ही है।
13 Ուստի Յիսուս եկաւ, առաւ հացը եւ տուաւ անոնց, նմանապէս՝ ձուկը:
फिर ईसा आया और रोटी ले कर उन्हें दी और इसी तरह मछली भी उन्हें खिलाई।
14 Այս արդէն երրորդ անգամն էր, որ Յիսուս բացայայտեց ինքզինք իր աշակերտներուն՝ մեռելներէն յարութիւն առնելէն ետք:
ईसा के जी उठने के बाद यह तीसरी बार था कि वह अपने शागिर्दों पर ज़ाहिर हुआ।
15 Երր ճաշեցին՝ Յիսուս ըսաւ Սիմոն Պետրոսի. «Սիմո՛ն, Յովնանի՛ որդի, կը սիրե՞ս զիս ասոնցմէ աւելի»: Ան ըսաւ անոր. «Այո՛, Տէ՛ր, դուն գիտես թէ կը սիրեմ քեզ»: Ըսաւ անոր. «Արածէ՛ իմ գառնուկներս»:
खाने के बाद ईसा शमौन पतरस से मुख़ातिब हुआ, “यूहन्ना के बेटे शमौन, क्या तू इन की निस्बत मुझ से ज़्यादा मुहब्बत करता है?” उस ने जवाब दिया, “जी ख़ुदावन्द, आप तो जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ।” ईसा बोला, “फिर मेरे भेड़ों को चरा।”
16 Դարձեալ երկրորդ անգամ ըսաւ անոր. «Սիմո՛ն, Յովնանի՛ որդի, կը սիրե՞ս զիս»: Ըսաւ անոր. «Այո՛, Տէ՛ր, դուն գիտես թէ կը սիրեմ քեզ»: Ըսաւ անոր. «Հովուէ՛ իմ ոչխարներս»:
तब ईसा ने एक और मर्तबा पूछा, “शमौन यूहन्ना के बेटे, क्या तू मुझ से मुहब्बत करता है?” उस ने जवाब दिया, “जी ख़ुदावन्द, आप तो जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ।” ईसा बोला, “फिर मेरी भेड़ों को चरा।”
17 Ըսաւ անոր երրորդ անգամ. «Սիմո՛ն, Յովնանի՛ որդի, կը սիրե՞ս զիս»: Պետրոս տրտմեցաւ որ երեք անգամ ըսաւ իրեն. «Կը սիրե՞ս զիս», եւ ըսաւ անոր. «Տէ՛ր, դուն ամէ՛ն բան գիտես, դուն գիտես թէ կը սիրեմ քեզ»: Յիսուս ըսաւ անոր. «Արածէ՛ իմ ոչխարներս:
तीसरी दफ़ा ईसा ने उस से पूछा, “शमौन यूहन्ना के बेटे, क्या तू मुझे प्यार करता है?” तीसरी दफ़ा यह सवाल सुनने से पतरस को बड़ा दुख हुआ। उस ने कहा, “ख़ुदावन्द, आप को सब कुछ मालूम है। आप तो जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ।” ईसा ने उस से कहा, “मेरी भेड़ों को चरा।
18 Ճշմա՛րտապէս, ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ քեզի. “Երբ դեռատի էիր, ինքնիրմէ՛դ գօտի կը կապէիր, եւ ո՛ւր ուզէիր՝ կ՚երթայիր. բայց երբ ծերանաս՝ պիտի երկարես ձեռքերդ, ուրի՛շը գօտի պիտի կապէ քեզի, ու պիտի տանի հո՛ն՝ ուր չես ուզեր”»:
मैं तुझे सच बताता हूँ कि जब तू जवान था तो तू ख़ुद अपनी कमर बाँध कर जहाँ जी चाहता घूमता फिरता था। लेकिन जब तू बूढ़ा होगा तो तू अपने हाथों को आगे बढ़ाएगा और कोई और तेरी कमर बाँध कर तुझे ले जाएगा जहाँ तेरा दिल नहीं करेगा।”
19 Ասիկա խօսեցաւ՝ մատնանշելով թէ ան ի՛նչ մահով պիտի փառաւորէր Աստուած: Երբ խօսեցաւ ասիկա՝ ըսաւ անոր. «Հետեւէ՛ ինծի»:
(ईसा की यह बात इस तरफ़ इशारा था कि पतरस किस क़िस्म की मौत से ख़ुदा को जलाल देगा)। फिर उस ने उसे बताया, “मेरे पीछे चल।”
20 Պետրոս ետեւ դարձաւ, ու տեսաւ թէ իրեն կը հետեւէր այն աշակերտը՝ որ Յիսուս կը սիրէր. (ան նաեւ ինկեր էր անոր կուրծքին վրայ՝ ընթրիքին ատենը, եւ ըսեր էր. «Տէ՛ր, ո՞վ է ա՛ն՝ որ պիտի մատնէ քեզ».)
पतरस ने मुड़ कर देखा कि जो शागिर्द ईसा को प्यारा था वह उन के पीछे चल रहा है। यह वही शागिर्द था जिस ने शाम के खाने के दौरान ईसा की तरफ़ सर झुका कर पूछा था, “ख़ुदावन्द, कौन आप को दुश्मन के हवाले करेगा?”
21 Պետրոս՝ տեսնելով զայն՝ ըսաւ Յիսուսի. «Տէ՛ր, հապա ասիկա՛ ի՞նչ պիտի ըլլայ»:
अब उसे देख कर पतरस ने ईसा से सवाल किया, “ख़ुदावन्द, इस के साथ क्या होगा?”
22 Յիսուս ըսաւ անոր. «Եթէ ես ուզեմ, որ ան մնայ՝ մինչեւ որ գամ, քու ի՞նչ հոգդ է. դուն հետեւէ՛ ինծի»:
ईसा ने जवाब दिया, “अगर मैं चाहूँ कि यह मेरे वापस आने तक ज़िन्दा रहे तो तुझे क्या? बस तू मेरे पीछे चलता रह।”
23 Ուստի սա՛ խօսքը տարածուեցաւ եղբայրներուն մէջ՝ թէ այդ աշակերտը պիտի չմեռնի: Սակայն Յիսուս չըսաւ անոր. «Պիտի չմեռնի», հապա. «Եթէ ես ուզեմ, որ ան մնայ՝ մինչեւ որ գամ, քու ի՞նչ հոգդ է»:
नतीजे में भाइयों में यह ख़याल फैल गया कि यह शागिर्द नहीं मरेगा। लेकिन ईसा ने यह बात नहीं की थी। उस ने सिर्फ़ यह कहा था, “अगर मैं चाहूँ कि यह मेरे वापस आने तक ज़िन्दा रहे तो तुझे क्या?”
24 Ա՛յս աշակերտն է՝ որ կը վկայէ այս բաներուն մասին, եւ գրեց ասոնք. ու գիտենք թէ անոր վկայութիւնը ճշմարիտ է:
यह वह शागिर्द है जिस ने इन बातों की गवाही दे कर इन्हें क़लमबन्द कर दिया है। और हम जानते हैं कि उस की गवाही सच्ची है।
25 Ուրիշ շատ բաներ ալ կան՝ որ Յիսուս ըրաւ. եթէ անոնք մէկ առ մէկ գրուած ըլլային, կարծեմ թէ նոյնիսկ աշխարհն ալ բաւական պիտի չըլլար՝ պարունակելու այն գիրքերը, որ գրուած պիտի ըլլային: Ամէն:
ईसा ने इस के अलावा भी बहुत कुछ किया। अगर उस का हर काम क़लमबन्द किया जाता तो मेरे ख़याल में पूरी दुनियाँ में यह किताबें रखने की गुन्जाइश न होती।

< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 21 >