< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 2 >

1 Երրորդ օրը հարսանիք մը կար Գալիլեայի Կանա քաղաքը, եւ Յիսուսի մայրը հոն էր:
तीसरे दिन गलील प्रदेश के काना नगर में एक विवाहोत्सव था. मसीह येशु की माता वहां उपस्थित थी.
2 Յիսուս ալ հրաւիրուեցաւ այդ հարսանիքին, նաեւ՝ իր աշակերտները:
मसीह येशु और उनके शिष्य भी वहां आमंत्रित थे.
3 Երբ գինին պակսեցաւ, Յիսուսի մայրը ըսաւ անոր. «Գինի չունին»:
जब वहां दाखरस कम पड़ने लगा तो मसीह येशु की माता ने उनसे कहा, “उनका दाखरस समाप्‍त हो गया है.”
4 Յիսուս ըսաւ անոր. «Կի՛ն, դուն ի՞նչ ունիս ինծի հետ. իմ ժամս դեռ հասած չէ»:
इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “हे स्त्री, इससे आपका और मेरा क्या संबंध? मेरा समय अभी नहीं आया है.”
5 Իր մայրը ըսաւ սպասարկուներուն. «Ի՛նչ որ ըսէ ձեզի՝ ըրէ՛ք»:
उनकी माता ने सेवकों से कहा, “जो कुछ वह तुमसे कहें, वही करो.”
6 Հոն վեց քարէ կարաս դրուած էր՝ Հրեաներուն մաքրուելու սովորութեան համաձայն. իւրաքանչիւրը կը պարունակէր երկու կամ երեք մար:
वहां यहूदी परंपरा के अनुसार शुद्ध करने के लिए जल के छः पत्थर के बर्तन रखे हुए थे. हर एक में लगभग सौ सवा सौ लीटर जल समाता था.
7 Յիսուս ըսաւ անոնց. «Լեցուցէ՛ք այդ կարասները ջուրով». ու լեցուցին զանոնք՝ մինչեւ բերանը:
मसीह येशु ने सेवकों से कहा, “बर्तनों को जल से भर दो.” उन्होंने उन्हें मुंह तक भर दिया.
8 Եւ ըսաւ անոնց. «Հիմա հանեցէ՛ք ու տարէ՛ք սեղանապետին». անոնք ալ տարին:
इसके बाद मसीह येशु ने उनसे कहा, “अब इसमें से थोड़ा निकालकर समारोह के संचालक के पास ले जाओ.” उन्होंने वैसा ही किया.
9 Երբ սեղանապետը համտեսեց գինի դարձած ջուրը՝ չէր գիտեր ուրկէ՛ ըլլալը (բայց սպասարկուները՝ որոնք հաներ էին ջուրը՝ գիտէին): Սեղանապետը կանչեց փեսան
जब समारोह के प्रधान ने उस जल को चखा—जो वास्तव में दाखरस में बदल गया था और उसे मालूम नहीं था कि वह कहां से आया था, किंतु जिन्होंने उसे निकाला था, वे जानते थे—तब समारोह के प्रधान ने दुल्हे को बुलवाया
10 եւ ըսաւ անոր. «Ամէն մարդ նախ կը մատուցանէ լաւ գինին, ու երբ արբեցած ըլլան՝ ա՛յն ատեն ցածորակը. բայց դուն լաւ գինին պահեցիր մինչեւ հիմա»:
और उससे कहा, “हर एक व्यक्ति पहले उत्तम दाखरस परोसता है और जब लोग पीकर तृप्‍त हो जाते हैं, तब सस्ता, परंतु तुमने तो उत्तम दाखरस अब तक रख छोड़ा है!”
11 Յիսուս իր նշաններուն սկիզբը ըրաւ ասիկա՝ Գալիլեայի Կանա քաղաքին մէջ, եւ ցոյց տուաւ իր փառքը. ու իր աշակերտները հաւատացին իրեն:
यह मसीह येशु के अद्भुत चिह्नों के करने की शुरुआत थी, जो गलील प्रदेश के काना नगर में हुआ, जिसके द्वारा उन्होंने अपना प्रताप प्रकट किया तथा उनके शिष्यों ने उनमें विश्वास किया.
12 Յետոյ Յիսուս Կափառնայում իջաւ, ինք, իր մայրն ու իր եղբայրները, եւ իր աշակերտները. բայց շատ օրեր չմնացին հոն:
इसके बाद मसीह येशु, उनकी माता, उनके भाई तथा उनके शिष्य कुछ दिनों के लिए कफ़रनहूम नगर चले गए.
13 Հրեաներուն Զատիկը մօտ էր, ուստի Յիսուս բարձրացաւ Երուսաղէմ:
जब यहूदियों का फ़सह उत्सव पास आया तो मसीह येशु अपने शिष्यों के साथ येरूशलेम गए.
14 Տաճարին մէջ գտաւ արջառ, ոչխար եւ աղաւնի ծախողներ, նաեւ լումայափոխներ՝ որոնք նստած էին:
उन्होंने मंदिर में बैल, भेड़ और कबूतर बेचने वालों तथा साहूकारों को व्यापार करते हुए पाया.
15 Եւ չուանէ խարազան մը շինելով՝ տաճարէն դուրս հանեց բոլորը, ոչխարներն ու արջառներն ալ. թափեց լումայափոխներուն լումաները, տապալեց սեղանները,
इसलिये उन्होंने रस्सियों का एक कोड़ा बनाया और उन सबको बैलों और भेड़ों सहित मंदिर से बाहर निकाल दिया और साहूकारों के सिक्‍के बिखेर दिए, उनकी चौकियों को उलट दिया
16 եւ ըսաւ աղաւնի ծախողներուն. «Վերցուցէ՛ք ատոնք ասկէ. առեւտուրի տուն մի՛ ընէք իմ Հօրս տունը»:
और कबूतर बेचने वालों से कहा, “इन्हें यहां से ले जाओ. मेरे पिता के भवन को व्यापारिक केंद्र मत बनाओ.”
17 Եւ իր աշակերտները յիշեցին՝ որ գրուած է. «Քու տանդ նախանձախնդրութիւնը կլանեց զիս»:
यह सुन शिष्यों को पवित्र शास्त्र का यह लेख याद आया: “आपके भवन की धुन में जलते जलते मैं भस्म हुआ.”
18 Հետեւաբար Հրեաները ըսին անոր. «Ի՞նչ նշան ցոյց կու տաս մեզի՝ քանի կ՚ընես այդ բաները»:
तब यहूदी अगुओं ने मसीह येशु से कहा, “इन कामों पर अपना अधिकार प्रमाणित करने के लिए तुम हमें क्या चिह्न दिखा सकते हो?”
19 Յիսուս պատասխանեց անոնց. «Քակեցէ՛ք այս տաճարը, ու երեք օրուան մէջ պիտի կանգնեցնեմ զայն»:
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “इस मंदिर को ढाह दो, इसे मैं तीन दिन में दोबारा खड़ा कर दूंगा.”
20 Իսկ Հրեաները ըսին. «Քառասունվեց տարուան մէջ շինուեցաւ այս տաճարը, եւ դուն երե՞ք օրուան մէջ պիտի կանգնեցնես զայն»:
इस पर यहूदी अगुओं ने कहा, “इस मंदिर के निर्माण में छियालीस वर्ष लगे हैं, क्या तुम इसे तीन दिन में खड़ा कर सकते हो?”
21 Բայց ինք կը խօսէր իր մարմինի՛ն տաճարին մասին:
परंतु मसीह येशु यहां अपने शरीर रूपी मंदिर का वर्णन कर रहे थे.
22 Ուստի երբ ինք մեռելներէն յարութիւն առաւ, իր աշակերտները յիշեցին թէ ըսած էր ասիկա, ու հաւատացին Գիրքին եւ Յիսուսի ըսած խօսքին:
इसलिये मरे हुओं में से जी उठने के बाद शिष्यों को उनका यह कथन याद आया और उन्होंने पवित्र शास्त्र और मसीह येशु द्वारा कहे गए वचन में विश्वास किया.
23 Երբ Զատիկի տօնին ատենը Երուսաղէմ էր, շատ մարդիկ հաւատացին անոր անունին՝ տեսնելով անոր ըրած նշանները:
फ़सह उत्सव के समय जब मसीह येशु येरूशलेम में थे, तो उनके द्वारा किए गए अद्भुत चिन्हों को देखकर अनेक लोगों ने उनमें विश्वास किया,
24 Բայց ինք՝ Յիսուս՝ չէր հաւատար անոնց, որովհետեւ կը ճանչնար ամէն մարդ.
किंतु मसीह येशु उनके प्रति आश्वस्त नहीं थे क्योंकि वह मनुष्य के स्वभाव से परिचित थे.
25 պէտք չունէր՝ որ մէկը ուրիշ մարդու մասին վկայէր իրեն, քանի որ ինք գիտէր թէ ի՛նչ կայ մարդուն մէջ:
उन्हें मनुष्य के विषय में मनुष्य की गवाही की ज़रूरत नहीं थी. वह जानते थे कि मनुष्य क्या है.

< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 2 >