< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 18 >

1 Ասոնք ըսելէն ետք՝ Յիսուս գնաց իր աշակերտներուն հետ Կեդրոն վտակին միւս կողմը, ուր պարտէզ մը կար, որուն մէջ մտան ինք եւ իր աշակերտները:
यह कह कर ईसा अपने शागिर्दों के साथ निकला और वादी — ए — क़िद्रोन को पार करके एक बाग़ में दाख़िल हुआ।
2 Յուդա ալ՝ որ պիտի մատնէր զինք՝ գիտէր այդ տեղը, որովհետեւ Յիսուս յաճախ հաւաքուած էր հոն՝ իր աշակերտներուն հետ:
यहूदाह जो उसे दुश्मन के हवाले करने वाला था वह भी इस जगह से वाक़िफ़ था, क्यूँकि ईसा वहाँ अपने शागिर्दों के साथ जाया करता था।
3 Ուստի Յուդա, առնելով իրեն հետ զինուորներուն գունդը, եւ սպասաւորներ՝ քահանայապետներէն ու Փարիսեցիներէն, եկաւ հոն՝ ջահերով, լապտերներով եւ զէնքերով:
राहनुमा इमामों और फ़रीसियों ने यहूदाह को रोमी फ़ौजियों का दस्ता और बैत — उल — मुक़द्दस के कुछ पहरेदार दिए थे। अब यह मशा'लें, लालटैन और हथियार लिए बाग़ में पहुँचे।
4 Իսկ Յիսուս, գիտնալով իրեն պատահելիք բոլոր բաները, գնաց եւ ըսաւ անոնց. «Ո՞վ կը փնտռէք»:
ईसा को मालूम था कि उसे क्या पेश आएगा। चुनाँचे उस ने निकल कर उन से पूछा, “तुम किस को ढूँड रहे हो?”
5 Պատասխանեցին անոր. «Նազովրեցի Յիսուսը»: Յիսուս ըսաւ անոնց. «Ե՛ս եմ»: Յուդա ալ՝ որ պիտի մատնէր զինք՝ կայնած էր անոնց հետ:
उन्हों ने जवाब दिया, “ईसा नासरी को।” ईसा ने उन्हें बताया, “मैं ही हूँ।” यहूदाह जो उसे दुश्मन के हवाले करना चाहता था, वह भी उन के साथ खड़ा था।
6 Երբ ըսաւ. «Ե՛ս եմ», նահանջեցին ու գետին ինկան:
जब ईसा ने एलान किया, “मैं ही हूँ,” तो सब पीछे हट कर ज़मीन पर गिर पड़े।
7 Ուստի դարձեալ հարցուց անոնց. «Ո՞վ կը փնտռէք»: Անոնք ալ ըսին. «Նազովրեցի Յիսուսը»:
एक और बार ईसा ने उन से सवाल किया, “तुम किस को ढूँड रहे हो?”
8 Յիսուս պատասխանեց. «Ձեզի ըսի՛ թէ “ե՛ս եմ”. ուրեմն եթէ զիս կը փնտռէք, ասոնց թո՛յլ տուէք՝ որ երթան».
उस ने कहा, “मैं तुम को बता चुका हूँ कि मैं ही हूँ। अगर तुम मुझे ढूँड रहे हो तो इन को जाने दो।”
9 որպէսզի իրագործուի այն խօսքը՝ որ ըսեր էր. «Ո՛չ մէկը կորսնցուցի անոնցմէ՝ որ դո՛ւն տուիր ինծի»:
यूँ उस की यह बात पूरी हुई, “मैं ने उन में से जो तू ने मुझे दिए हैं एक को भी नहीं खोया।”
10 Իսկ Սիմոն Պետրոս՝ որ ունէր սուր մը՝ քաշեց զայն, ու զարնելով քահանայապետին ծառային՝ կտրեց անոր աջ ականջը. այդ ծառային անունը Մաղքոս էր:
शमौन पतरस के पास तलवार थी। अब उस ने उसे मियान से निकाल कर इमाम — ए — आज़म के ग़ुलाम का दहना कान उड़ा दिया (ग़ुलाम का नाम मलख़ुस था)
11 Հետեւաբար Յիսուս ըսաւ Պետրոսի. «Դի՛ր սուրդ իր պատեանը. միթէ պիտի չխմե՞մ այն բաժակը՝ որ Հայրը տուաւ ինծի»:
लेकिन ईसा ने पतरस से कहा, “तलवार को मियान में रख। क्या मैं वह प्याला न पियूँ जो बाप ने मुझे दिया है?”
12 Ուստի զինուորներուն գունդը, հազարապետն ու Հրեաներուն սպասաւորները բռնեցին Յիսուսը, կապեցին,
फिर फ़ौजी दस्ते, उन के अफ़्सर और बैत — उल — मुक़द्दस के यहूदी पहरेदारों ने ईसा को गिरफ़्तार करके बाँध लिया।
13 եւ տարին զայն նախ Աննայի, քանի որ ինք աներն էր այդ տարուան քահանայապետին՝ Կայիափայի:
पहले वह उसे हन्ना के पास ले गए। हन्ना उस साल के इमाम — ए — आज़म काइफ़ा का ससुर था।
14 Այս Կայիափան էր՝ որ թելադրեց Հրեաներուն. «Աւելի օգտակար է որ մէ՛կ մարդ մեռնի ժողովուրդին համար»
काइफ़ा ही ने यहूदियों को यह मशवरा दिया था कि बेहतर यह है कि एक ही आदमी उम्मत के लिए मर जाए।
15 Սիմոն Պետրոս եւ ուրիշ աշակերտ մը կը հետեւէին Յիսուսի: Այդ աշակերտը ծանօթ էր քահանայապետին, ու մտաւ Յիսուսի հետ քահանայապետին գաւիթը:
शमौन पतरस किसी और शागिर्द के साथ ईसा के पीछे हो लिया था। यह दूसरा शागिर्द इमाम — ए — आज़म का जानने वाला था, इस लिए वह ईसा के साथ इमाम — ए — आज़म के सहन में दाख़िल हुआ।
16 Բայց Պետրոս կը կենար դուրսը՝ դրան քով. ուստի միւս աշակերտը՝ որ ծանօթ էր քահանայապետին՝ դուրս ելաւ, խօսեցաւ դռնապանին, ու ներս բերաւ Պետրոսը:
पतरस बाहर दरवाज़े पर खड़ा रहा। फिर इमाम — ए — आज़म का जानने वाला शागिर्द दुबारा निकल आया। उस ने दरवाज़े की निगरानी करने वाली औरत से बात की तो उसे पतरस को अपने साथ अन्दर ले जाने की इजाज़त मिली।
17 Իսկ դռնապան աղջիկը ըսաւ Պետրոսի. «Միթէ դո՞ւն ալ այդ մարդուն աշակերտներէն ես»: Ան ալ ըսաւ. «Չե՛մ»:
उस औरत ने पतरस से पूछा, “तुम भी इस आदमी के शागिर्द हो कि नहीं?” उस ने जवाब दिया, “नहीं, मैं नहीं हूँ।”
18 Ծառաներն ու սպասաւորները կայնած էին հոն, եւ կրակ վառած՝ կը տաքնային, քանի որ ցուրտ էր: Պետրոս ալ կայնած էր անոնց հետ, ու կը տաքնար:
ठन्डा थी, इस लिए ग़ुलामों और पहरेदारों ने लकड़ी के कोयलों से आग जलाई। अब वह उस के पास खड़े ताप रहे थे। पतरस भी उन के साथ खड़ा ताप रहा था।
19 Քահանայապետը հարցուց Յիսուսի՝ իր աշակերտներուն եւ ուսուցումին մասին:
इतने में इमाम — ए — आज़म ईसा की पूछ — ताछ करके उस के शागिर्दों और तालीमों के बारे में पूछ — ताछ करने लगा।
20 Յիսուս պատասխանեց անոր. «Ես բացորոշապէս խօսեցայ աշխարհին. ամէն ատեն սորվեցուցի ժողովարաններուն մէջ ու տաճարին մէջ, ուր բոլոր Հրեաները կը համախմբուէին, եւ ոչինչ խօսեցայ գաղտնի:
ईसा ने जवाब में कहा, “मैं ने दुनियाँ में खुल कर बात की है। मैं हमेशा यहूदी इबादतख़ानों और हैकल में तालीम देता रहा, वहाँ जहाँ तमाम यहूदी जमा हुआ करते हैं। पोशीदगी में तो मैं ने कुछ नहीं कहा।
21 Ինչո՞ւ ինծի՛ կը հարցնես, լսողներո՛ւն հարցուր թէ ի՛նչ խօսեցայ իրենց. ահա՛ իրենք գիտեն ինչ որ խօսեցայ»:
आप मुझ से क्यूँ पूछ रहे हैं? उन से दरयाफ़्त करें जिन्हों ने मेरी बातें सुनी हैं। उन को मालूम है कि मैं ने क्या कुछ कहा है।”
22 Երբ ըսաւ ասիկա, սպասաւորներէն մէկը՝ որ քովը կայնած էր, ապտակ մը զարկաւ Յիսուսի՝ ըսելով. «Ա՞յդպէս կը պատասխանես քահանայապետին»:
“इस पर साथ खड़े हैकल के पहरेदारों में से एक ने ईसा के मुँह पर थप्पड़ मार कर कहा, क्या यह इमाम — ए — आज़म से बात करने का तरीक़ा है जब वह तुम से कुछ पूछे?”
23 Յիսուս պատասխանեց անոր. «Եթէ գէշ խօսեցայ, վկայէ՛ գէշին մասին. իսկ եթէ լաւ խօսեցայ, ինչո՞ւ կը զարնես ինծի»:
ईसा ने जवाब दिया, “अगर मैं ने बुरी बात की है तो साबित कर। लेकिन अगर सच कहा, तो तू ने मुझे क्यूँ मारा?”
24 Յետոյ Աննա կապուած ղրկեց զայն Կայիափա քահանայապետին:
फिर हन्ना ने ईसा को बँधी हुई हालत में इमाम — ए — आज़म काइफ़ा के पास भेज दिया।
25 Սիմոն Պետրոս կայնած էր հոն, ու կը տաքնար: Ուրեմն ըսին իրեն. «Միթէ դո՞ւն ալ անոր աշակերտներէն ես»: Ան ուրացաւ՝ ըսելով. «Չե՛մ»:
शमौन पतरस अब तक आग के पास खड़ा ताप रहा था। इतने में दूसरे उस से पूछने लगे, “तुम भी उस के शागिर्द हो कि नहीं?”
26 Քահանայապետին ծառաներէն մէկն ալ, ազգականը անոր՝ որուն ականջը Պետրոս կտրեր էր, ըսաւ. «Ես չտեսա՞յ քեզ պարտէզին մէջ՝ անոր հետ»:
फिर इमाम — ए — आज़म का एक ग़ुलाम बोल उठा जो उस आदमी का रिश्तेदार था जिस का कान पतरस ने उड़ा दिया था, “क्या मैं ने तुम को बाग़ में उस के साथ नहीं देखा था?”
27 Ուստի Պետրոս դարձեալ ուրացաւ. եւ իսկոյն աքաղաղը կանչեց:
पतरस ने एक बार फिर इन्कार किया, और इन्कार करते ही मुर्ग़ की बाँग सुनाई दी।
28 Կայիափայի տունէն տարին Յիսուսը կառավարիչին պալատը. եւ ա՛լ առտու էր: Իրենք չմտան պալատը՝ որպէսզի չպղծուին, այլ կարենան ուտել զատիկը:
फिर यहूदी ईसा को काइफ़ा से ले कर रोमी गवर्नर के महल बनाम प्रैटोरियुम के पास पहुँच गए। अब सुबह हो चुकी थी और चूँकि यहूदी फ़सह की ईद के खाने में शरीक होना चाहते थे, इस लिए वह महल में दाख़िल न हुए, वर्ना वह नापाक हो जाते।
29 Ուստի Պիղատո՛ս դուրս ելաւ՝ անոնց քով, եւ ըսաւ. «Ի՞նչ ամբաստանութիւն կը ներկայացնէք այս մարդուն դէմ»:
चुनाँचे पिलातुस निकल कर उन के पास आया और पूछा, “तुम इस आदमी पर क्या इल्ज़ाम लगा रहे हो?”
30 Պատասխանեցին իրեն. «Եթէ ան չարագործ մը չըլլար՝ քեզի չէինք մատներ զայն»:
उन्हों ने जवाब दिया, “अगर यह मुजरिम न होता तो हम इसे आप के हवाले न करते।”
31 Ուստի Պիղատոս ըսաւ անոնց. «Դո՛ւք առէք զայն, ու դատեցէ՛ք ձեր Օրէնքին համաձայն»: Իսկ Հրեաները ըսին իրեն. «Մեզի արտօնուած չէ մեռցնել ոեւէ մէկը».
पिलातुस ने अगुवों से कहा, “फिर इसे ले जाओ और अपनी शरई अदालतों में पेश करो।” लेकिन यहूदियों ने एतराज़ किया, “हमें किसी को सज़ा-ए-मौत देने की इजाज़त नहीं।”
32 որպէսզի իրագործուի Յիսուսի խօսքը՝ որ ըսեր էր, մատնանշելով թէ ի՛նչ մահով պիտի մեռնէր:
ईसा ने इस तरफ़ इशारा किया था कि वह किस तरह की मौत मरेगा और अब उस की यह बात पूरी हुई।
33 Իսկ Պիղատոս դարձեալ մտաւ պալատը, կանչեց Յիսուսը եւ ըսաւ անոր. «Դո՞ւն ես Հրեաներուն թագաւորը»:
तब पिलातुस फिर अपने महल में गया। वहाँ से उस ने ईसा को बुलाया और उस से पूछा, “क्या तुम यहूदियों के बादशाह हो?”
34 Յիսուս պատասխանեց անոր. «Ասիկա դուն քեզմէ՞ կ՚ըսես, թէ ուրիշնե՛ր ըսին քեզի՝ իմ մասիս»:
ईसा ने पूछा, “क्या आप अपनी तरफ़ से यह सवाल कर रहे हैं, या औरों ने आप को मेरे बारे में बताया है?”
35 Պիղատոս պատասխանեց. «Միթէ ես Հրեա՞յ եմ. քո՛ւ ազգդ եւ քահանայապետները մատնեցին քեզ ինծի. դուն ի՞նչ ըրած ես»:
पिलातुस ने जवाब दिया, “क्या मैं यहूदी हूँ?” तुम्हारी अपनी क़ौम और राहनुमा इमामों ही ने तुम्हें मेरे हवाले किया है। तुम से क्या कुछ हुआ है?
36 Յիսուս պատասխանեց. «Իմ թագաւորութիւնս այս աշխարհէն չէ: Եթէ իմ թագաւորութիւնս այս աշխարհէն ըլլար, իմ սպասաւորներս կը պայքարէին՝ որ ես չմատնուիմ Հրեաներուն ձեռքը: Բայց հիմա՝ իմ թագաւորութիւնս ասկէ չէ»:
ईसा ने कहा, “मेरी बादशाही इस दुनियाँ की नहीं है। अगर वह इस दुनियाँ की होती तो मेरे ख़ादिम सख़्त जद्द — ओ — जह्द करते ताकि मुझे यहूदियों के हवाले न किया जाता। लेकिन ऐसा नहीं है। अब मेरी बादशाही यहाँ की नहीं है।”
37 Հետեւաբար Պիղատոս ըսաւ անոր. «Ուրեմն դուն թագաւո՞ր մըն ես»: Յիսուս պատասխանեց. «Դո՛ւն կ՚ըսես թէ թագաւոր եմ: Ես սա՛ նպատակով ծնած եմ, սա՛ նպատակով աշխարհ եկած եմ, որպէսզի վկայեմ ճշմարտութեան համար. ո՛վ որ ճշմարտութենէն է՝ կը լսէ իմ ձայնս»:
पीलातुस ने कहा, “तो फिर तुम वाक़ई बादशाह हो?” ईसा ने जवाब दिया, “आप सहीह कहते हैं, मैं बादशाह हूँ। मैं इसी मक़्सद के लिए पैदा हो कर दुनिया में आया कि सच्चाई की गवाही दूँ। जो भी सच्चाई की तरफ़ से है वह मेरी सुनता है।”
38 Պիղատոս ըսաւ անոր. «Ի՞նչ է ճշմարտութիւնը»: Երբ ըսաւ ասիկա՝ դարձեալ դուրս ելաւ Հրեաներուն քով, եւ ըսաւ անոնց. «Ես ո՛չ մէկ յանցանք կը գտնեմ անոր վրայ:
पीलातुस ने पूछा, “सच्चाई क्या है?” फिर वह दुबारा निकल कर यहूदियों के पास गया। उस ने एलान किया, “मुझे उसे मुज्रिम ठहराने की कोई वजह नहीं मिली।
39 Բայց քանի սովորութիւն ունիք՝ որ մարդ մը արձակեմ ձեզի Զատիկին, կը փափաքի՞ք որ արձակեմ ձեզի Հրեաներուն թագաւորը»:
“लेकिन तुम्हारी एक रस्म है जिस के मुताबिक़ मुझे ईद — ए — फ़सह के मौक़े पर तुम्हारे लिए एक क़ैदी को रिहा करना है। क्या तुम चाहते हो कि मैं ‘यहूदियों के बादशाह’ को रिहा कर दूँ?”
40 Այն ատեն բոլորն ալ դարձեալ պոռացին. «Ո՛չ ասիկա, հապա՝ Բարաբբան», մինչդեռ Բարաբբա աւազակ մըն էր:
लेकिन जवाब में लोग चिल्लाने लगे, “नहीं, इस को नहीं बल्कि बर — अब्बा को।” (बर — अब्बा डाकू था)

< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 18 >