< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 1 >

1 Սկիզբէն էր Խօսքը, ու Խօսքը Աստուծոյ քով էր, եւ Խօսքը Աստուած էր.
इब्तिदा में कलाम था, और कलाम ख़ुदा के साथ था, और कलाम ही ख़ुदा था।
2 ան սկիզբէն Աստուծոյ քով էր:
यही शुरू में ख़ुदा के साथ था।
3 Ամէն ինչ եղաւ անո՛վ. եղածներէն ո՛չ մէկը եղաւ առանց անոր:
सब चीज़ें उसके वसीले से पैदा हुईं, और जो कुछ पैदा हुआ है उसमें से कोई चीज़ भी उसके बग़ैर पैदा नहीं हुई।
4 Կեանքը անով էր, ու կեանքը մարդոց լոյսն էր.
उसमें ज़िन्दगी थी और वो ज़िन्दगी आदमियों का नूर थी।
5 լոյսը կը փայլէր խաւարի մէջ, բայց խաւարը չճանչցաւ զայն:
और नूर तारीकी में चमकता है, और तारीकी ने उसे क़ुबूल न किया।
6 Աստուծմէ ղրկուած մարդ մը կար՝ որուն անունը Յովհաննէս էր:
एक आदमी युहन्ना नाम आ मौजूद हुआ, जो ख़ुदा की तरफ़ से भेजा गया था;
7 Ասիկա եկաւ վկայութեան համար՝ որ վկայէ Լոյսին մասին, որպէսզի բոլորը հաւատան անոր միջոցով:
ये गवाही के लिए आया कि नूर की गवाही दे, ताकि सब उसके वसीले से ईमान लाएँ।
8 Ինք չէր այդ Լոյսը, հապա եկաւ՝ որպէսզի վկայէ Լոյսին մասին:
वो ख़ुद तो नूर न था, मगर नूर की गवाही देने आया था।
9 Ճշմարիտ Լոյսը ա՛ն էր՝ որ կը լուսաւորէ աշխարհ եկող՝՝ ամէն մարդ:
हक़ीक़ी नूर जो हर एक आदमी को रौशन करता है, दुनियाँ में आने को था।
10 Ինք աշխարհի մէջ էր, եւ աշխարհը եղաւ իրմով, բայց աշխարհը չճանչցաւ զինք:
वो दुनियाँ में था, और दुनियाँ उसके वसीले से पैदा हुई, और दुनियाँ ने उसे न पहचाना।।
11 Իրեններուն եկաւ, սակայն իրենները չընդունեցին զինք:
वो अपने घर आया और और उसके अपनों ने उसे क़ुबूल न किया।
12 Բայց անոնց՝ որ ընդունեցին զինք - անոնց՝ որ կը հաւատան իր անունին - իրաւասութիւն տուաւ Աստուծոյ զաւակներ ըլլալու:
लेकिन जितनों ने उसे क़ुबूल किया, उसने उन्हें ख़ुदा के फ़र्ज़न्द बनने का हक़ बख़्शा, या'नी उन्हें जो उसके नाम पर ईमान लाते हैं।
13 Անոնք ո՛չ արիւնէն եւ ո՛չ մարմինի կամքէն ծնան, ո՛չ ալ մարդու կամքէն, հապա՝ Աստուծմէ:
वो न ख़ून से, न जिस्म की ख़्वाहिश से, न इंसान के इरादे से, बल्कि ख़ुदा से पैदा हुए।
14 Եւ Խօսքը մարմին եղաւ ու մեր մէջ բնակեցաւ, (եւ դիտեցինք անոր փառքը՝ Հօրը միածինի փառքին պէս, ) շնորհքով ու ճշմարտութեամբ լեցուն:
और कलाम मुजस्सिम हुआ फ़ज़ल और सच्चाई से भरकर हमारे दरमियान रहा, और हम ने उसका ऐसा जलाल देखा जैसा बाप के इकलौते का जलाल।
15 Յովհաննէս վկայեց անոր մասին, եւ աղաղակեց. «Ասիկա՛ է ան՝ որուն մասին կ՚ըսէի. “Ան որ իմ ետեւէս կու գայ՝ իմ առջեւս եղաւ, որովհետեւ ինձմէ առաջ էր”:
युहन्ना ने उसके बारे में गवाही दी, और पुकार कर कहा है, “ये वही है, जिसका मैंने ज़िक्र किया कि जो मेरे बाद आता है, वो मुझ से मुक़द्दम ठहरा क्यूँकि वो मुझ से पहले था।”
16 Եւ անոր լիութենէն մենք բոլորս ստացանք շնորհք շնորհքի վրայ:
क्यूँकि उसकी भरपूरी में से हम सब ने पाया, या'नी फ़ज़ल पर फ़ज़ल।
17 Որովհետեւ Օրէնքը տրուեցաւ Մովսէսի միջոցով, բայց շնորհքն ու ճշմարտութիւնը եղան Յիսուս Քրիստոսի միջոցով:
इसलिए कि शरी'अत तो मूसा के ज़रिए दी गई, मगर फ़ज़ल और सच्चाई ईसा मसीह के ज़रिए पहुँची।
18 Ո՛չ մէկը երբե՛ք տեսած է Աստուած. բայց միածին Որդին՝ որ Հօրը ծոցն է, ի՛նք պատմեց անոր մասին»:
ख़ुदा को किसी ने कभी नहीं देखा, इकलौता बेटा जो बाप की गोद में है उसी ने ज़ाहिर किया।
19 Սա՛ է Յովհաննէսի վկայութիւնը, երբ Հրեաները Երուսաղէմէն ղրկեցին քահանաներ ու Ղեւտացիներ, որպէսզի հարցնեն անոր. «Դուն ո՞վ ես»:
और युहन्ना की गवाही ये है, कि जब यहूदी अगुवो ने येरूशलेम से काहिन और लावी ये पूछने को उसके पास भेजे, “तू कौन है?”
20 Ան խոստովանեցաւ ու չուրացաւ, հապա յայտարարեց. «Ես Քրիստոսը չեմ»:
तो उसने इक़रार किया, और इन्कार न किया बल्कि, इक़रार किया, “मैं तो मसीह नहीं हूँ।”
21 Հարցուցին անոր. «Հապա ո՞վ. Եղիա՞ն ես»: Ըսաւ. «Չեմ»: Հարցուցին. «Այն մարգարէ՞ն ես»: Պատասխանեց. «Ո՛չ»:
उन्होंने उससे पूछा, “फिर तू कौन है? क्या तू एलियाह है?” उसने कहा, “मैं नहीं हूँ।” “क्या तू वो नबी है?” उसने जवाब दिया, कि “नहीं।”
22 Ուրեմն ըսին անոր. «Դուն ո՞վ ես. ըսէ՛ մեզի, որպէսզի պատասխան մը տանինք մեզ ղրկողներուն. ի՞նչ կ՚ըսես քու մասիդ»:
पस उन्होंने उससे कहा, “फिर तू है कौन? ताकि हम अपने भेजने वालों को जवाब दें कि, तू अपने हक़ में क्या कहता है?”
23 Ըսաւ. «Ես անոր ձայնն եմ՝ որ կը գոչէ անապատին մէջ. “Շտկեցէ՛ք Տէրոջ ճամբան”, ինչպէս Եսայի մարգարէն ըսաւ»:
मैं “जैसा यसायाह नबी ने कहा, वीराने में एक पुकारने वाले की आवाज़ हूँ, 'तुम ख़ुदा वन्द की राह को सीधा करो'।”
24 Այդ ղրկուածները Փարիսեցիներէն էին,
ये फ़रीसियों की तरफ़ से भेजे गए थे।
25 ու հարցուցին իրեն. «Հապա ինչո՞ւ կը մկրտես, եթէ դուն ո՛չ Քրիստոսն ես, ո՛չ Եղիան, ո՛չ ալ մարգարէն»:
उन्होंने उससे ये सवाल किया, “अगर तू न मसीह है, न एलियाह, न वो नबी, तो फिर बपतिस्मा क्यूँ देता है?”
26 Յովհաննէս պատասխանեց անոնց. «Ես ջուրո՛վ կը մկրտեմ, բայց մէկը կայ ձեր մէջ՝ որ դուք չէք ճանչնար.
युहन्ना ने जवाब में उनसे कहा, “मैं पानी से बपतिस्मा देता हूँ, तुम्हारे बीच एक शख़्स खड़ा है जिसे तुम नहीं जानते।
27 ի՛նք է իմ ետեւէս եկողը՝ որ իմ առջեւս եղաւ, որուն կօշիկին կապը քակելու արժանի չեմ»:
या'नी मेरे बाद का आनेवाला, जिसकी जूती का फ़ीता मैं खोलने के लायक़ नहीं।”
28 Այս բաները պատահեցան Բեթաբարայի մէջ՝ Յորդանանի միւս կողմը, ուր Յովհաննէս կը կենար ու կը մկրտէր:
ये बातें यरदन के पार बैत'अन्नियाह में वाक़े' हुईं, जहाँ युहन्ना बपतिस्मा देता था।
29 Հետեւեալ օրը Յովհաննէս տեսաւ Յիսուսը՝ որ իրեն կու գար, եւ ըսաւ. «Ահա՛ Աստուծոյ Գառը՝ որ կը քաւէ աշխարհի մեղքը:
दूसरे दिन उसने ईसा 'को अपनी तरफ़ आते देखकर कहा, “देखो, ये ख़ुदा का बर्रा है जो दुनियाँ का गुनाह उठा ले जाता है!
30 Ասիկա՛ է ան՝ որուն մասին կ՚ըսէի. “Իմ ետեւէս մարդ մը կու գայ՝ որ իմ առջեւս եղաւ, որովհետեւ ինձմէ առաջ էր”:
ये वही है जिसके बारे मैंने कहा था, 'एक शख़्स मेरे बाद आता है, जो मुझ से मुक़द्दम ठहरा है, क्यूँकि वो मुझ से पहले था।'
31 Ես չէի ճանչնար զայն. բայց եկայ ջուրով մկրտելու, որպէսզի ան յայտնուի Իսրայէլի»:
और मैं तो उसे पहचानता न था, मगर इसलिए पानी से बपतिस्मा देता हुआ आया कि वो इस्राईल पर ज़ाहिर हो जाए।”
32 Ու Յովհաննէս վկայելով ըսաւ. «Տեսայ Հոգին, որ աղաւնիի պէս կ՚իջնէր երկինքէն եւ կը մնար անոր վրայ:
और युहन्ना ने ये गवाही दी: “मैंने रूह को कबूतर की तरह आसमान से उतरते देखा है, और वो उस पर ठहर गया।
33 Ես չէի ճանչնար զայն, բայց ա՛ն որ ղրկեց զիս ջուրով մկրտելու, ի՛նք ըսաւ ինծի. “Որո՛ւն վրայ որ տեսնես թէ Հոգին կ՚իջնէ ու կը մնայ, անիկա՛ է՝ որ Սուրբ Հոգիո՛վ կը մկրտէ”:
मैं तो उसे पहचानता न था, मगर जिसने मुझे पानी से बपतिस्मा देने को भेजा उसी ने मुझ से कहा, 'जिस पर तू रूह को उतरते और ठहरते देखे, वही रूह — उल — क़ुद्दूस से बपतिस्मा देनेवाला है।
34 Ես ալ տեսայ, եւ վկայեցի թէ ա՛յս է Աստուծոյ Որդին»:
चुनाँचे मैंने देखा, और गवाही दी है कि ये ख़ुदा का बेटा है।”
35 Հետեւեալ օրը Յովհաննէս դարձեալ կայնած էր, եւ իր աշակերտներէն երկուքը:
दूसरे दिन फिर युहन्ना और उसके शागिर्दों में से दो शख़्स खड़े थे,
36 Նայելով Յիսուսի՝ որ կը քալէր, ըսաւ. «Ահա՛ Աստուծոյ Գառը»:
उसने ईसा पर जो जा रहा था निगाह करके कहा, “देखो, ये ख़ुदा का बर्रा है!”
37 Երկու աշակերտները լսեցին անկէ՝ երբ կը խօսէր, ու հետեւեցան Յիսուսի:
वो दोनों शागिर्द उसको ये कहते सुनकर ईसा के पीछे हो लिए।
38 Երբ Յիսուս դարձաւ եւ տեսաւ թէ անոնք կը հետեւէին իրեն, ըսաւ անոնց. «Ի՞նչ կը փնտռէք»: Անոնք ալ ըսին իրեն. «Ռաբբի՛, (որ թարգմանուելով՝ վարդապետ ըսել է, ) ո՞ւր կը բնակիս»:
ईसा ने फिरकर और उन्हें पीछे आते देखकर उनसे कहा, “तुम क्या ढूँडते हो?” उन्होंने उससे कहा, “ऐ रब्बी (या'नी ऐ उस्ताद), तू कहाँ रहता है?”
39 Ըսաւ անոնց. «Եկէ՛ք եւ տեսէ՛ք»: Գացին ու տեսան թէ ո՛ւր կը բնակէր. եւ այդ օրը մնացին անոր քով, որովհետեւ գրեթէ տասներորդ ժամն՝՝ էր:
उसने उनसे कहा, “चलो, देख लोगे।” पस उन्होंने आकर उसके रहने की जगह देखी और उस रोज़ उसके साथ रहे, और ये चार बजे के क़रीब था।
40 Սիմոն Պետրոսի եղբայրը՝ Անդրէաս մէկն էր այն երկուքէն, որ լսեցին Յովհաննէսէ ու հետեւեցան անոր:
उन दोनों में से जो यूहन्ना की बात सुनकर ईसा के पीछे हो लिए थे, एक शमौन पतरस का भाई अन्द्रियास था।
41 Ան նախ գտաւ իր եղբայրը՝ Սիմոնը, եւ ըսաւ անոր. «Գտա՛նք Մեսիան» (որ կը թարգմանուի՝ Քրիստոս).
उसने पहले अपने सगे भाई शमौन से मिलकर उससे कहा, “हम को ख़्रिस्तुस, या'नी मसीह मिल गया।”
42 ապա տարաւ զայն Յիսուսի քով: Յիսուս նայելով անոր՝ ըսաւ. «Դուն Սիմոնն ես, Յովնանի որդին. դուն Կեփաս պիտի կոչուիս», որ կը թարգմանուի՝ Պետրոս:
वो उसे ईसा के पास लाया ईसा ने उस पर निगाह करके कहा, “तू यूहन्ना का बेटा शमौन है; तू कैफ़ा या'नी पतरस कहलाएगा।“
43 Հետեւեալ օրը՝ Յիսուս ուզեց Գալիլեա երթալ, եւ գտնելով Փիլիպպոսը՝ ըսաւ անոր. «Հետեւէ՛ ինծի»:
दूसरे दिन ईसा ने गलील में जाना चाहा, और फ़िलिप्पुस से मिलकर कहा, “मेरे पीछे हो ले।“
44 Փիլիպպոս Բեթսայիդայէն էր. Անդրէասի ու Պետրոսի քաղաքէն:
फ़िलिप्पुस, अन्द्रियास और पतरस के शहर, बैतसैदा का रहने वाला था।
45 Փիլիպպոս գտաւ Նաթանայէլը եւ ըսաւ անոր. «Գտա՛նք ան՝ որուն մասին Մովսէս գրեց Օրէնքին մէջ, ու մարգարէներն ալ, այսինքն՝ Յիսուս Նազովրեցին, Յովսէփի որդին»:
फ़िलिप्पुस से नतनएल से मिलकर उससे कहा, जिसका ज़िक्र मूसा ने तौरेत में और नबियों ने किया है, वो हम को मिल गया; वो यूसुफ़ का बेटा ईसा नासरी है।”
46 Նաթանայէլ ըսաւ անոր. «Կարելի՞ է որ Նազարէթէն բարի բան մը ելլէ»: Փիլիպպոս ըսաւ անոր. «Եկո՛ւր ու տե՛ս»:
नतनएल ने उससे कहा, “क्या नासरत से कोई अच्छी चीज़ निकल सकती है?” फ़िलिप्पुस ने कहा, “चलकर देख ले।”
47 Յիսուս, երբ տեսաւ Նաթանայէլը՝ որ իրեն կու գար, ըսաւ անոր մասին. «Ահա՛ ճշմա՛րտապէս Իսրայելացի մը՝ որուն ներսը նենգութիւն չկայ»:
ईसा ने नतनएल को अपनी तरफ़ आते देखकर उसके हक़ में कहा, “देखो, ये फ़िल हक़ीक़त इस्राईली है! इस में मक्र नहीं।“
48 Նաթանայէլ ըսաւ անոր. «Ուրկէ՞ կը ճանչնաս զիս»: Յիսուս պատասխանեց անոր. «Դեռ Փիլիպպոս քեզ չկանչած, դուն՝ որ թզենիին տակն էիր, ես տեսայ քեզ»:
नतनएल ने उससे कहा, “तू मुझे कहाँ से जानता है?” ईसा ने उसके जवाब में कहा, “इससे पहले के फ़िलिप्पुस ने तुझे बुलाया, जब तू अंजीर के दरख़्त के नीचे था, मैंने तुझे देखा।”
49 Նաթանայէլ պատասխանեց անոր. «Ռաբբի՛, դո՛ւն ես Աստուծոյ Որդին, դո՛ւն ես Իսրայէլի թագաւորը»:
नतनएल ने उसको जवाब दिया, “ऐ रब्बी, तू ख़ुदा का बेटा है! तू बादशाह का बादशाह है!”
50 Յիսուս պատասխանեց անոր. «Կը հաւատա՞ս՝ քանի որ ըսի քեզի թէ տեսայ քեզ թզենիին ներքեւ: Ասկէ աւելի՛ մեծ բաներ պիտի տեսնես»:
ईसा ने जवाब में उससे कहा, “मैंने जो तुझ से कहा, 'तुझ को अंजीर के दरख़्त के नीचे देखा, 'क्या। तू इसीलिए ईमान लाया है? तू इनसे भी बड़े — बड़े मोजिज़े देखेगा।“
51 Նաեւ ըսաւ անոր. «Ճշմա՛րտապէս, ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Ասկէ ետք պիտի տեսնէք երկինքը բացուած, եւ Աստուծոյ հրեշտակները՝ որ կ՚ելլեն ու կ՚իջնեն մարդու Որդիին վրայ”»:
फिर उससे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि आसमान को खुला और ख़ुदा के फ़रिश्तों को ऊपर जाते और इब्न — ए — आदम पर उतरते देखोगे।”

< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 1 >