< ԵԲՐԱՅԵՑԻՍ 2 >

1 Ուստի պէտք է ա՛լ աւելի ուշադիր ըլլանք մեր լսած բաներուն, որպէսզի չզրկուինք անոնցմէ:
इसलिए जो बातें हम ने सुनी, उन पर और भी दिल लगाकर ग़ौर करना चाहिए, ताकि बहक कर उनसे दूर न चले जाएँ।
2 Որովհետեւ եթէ հրեշտակներուն ըսած խօսքը հաստատուեցաւ, եւ որեւէ օրինազանցութիւն ու անհնազանդութիւն՝ ստացաւ արդար վարձատրութիւն,
क्यूँकि जो कलाम फ़रिश्तों के ज़रिए फ़रमाया गया था, जब वो क़ाईम रहा और हर क़ुसूर और नाफ़रमानी का ठीक ठीक बदला मिला,
3 մենք ի՞նչպէս զերծ պիտի մնանք՝ եթէ անհոգ ըլլանք այնպիսի մեծ փրկութեան մը հանդէպ, որ սկիզբ առաւ Տէրոջ խօսքով ու մեր մէջ հաստատուեցաւ լսողներուն միջոցով.
तो इतनी बड़ी नजात से ग़ाफ़िल रहकर हम क्यूँकर चल सकते हैं? जिसका बयान पहले ख़ुदावन्द के वसीले से हुआ, और सुनने वालों से हमें पूरे — सबूत को पहुँचा।
4 Աստուած ալ վկայեց նշաններով եւ սքանչելիքներով, ու զանազան հրաշքներով եւ Սուրբ Հոգիին բաշխումներով՝ իր կամքին համաձայն:
और साथ ही ख़ुदा भी अपनी मर्ज़ी के मुवाफ़िक़ निशानों, और 'अजीब कामों, और तरह तरह के मोजिज़ों, और रूह — उल — क़ुद्दूस की ने'मतों के ज़रिए से उसकी गवाही देता रहा।
5 Արդարեւ հրեշտակներուն չհպատակեցուց այն գալիք երկրագունդը՝ որուն մասին մենք կը խօսինք,
उसने उस आनेवाले जहान को जिसका हम ज़िक्र करते हैं, फ़रिश्तों के ताबे' नहीं किया।
6 հապա մէկը տեղ մը վկայեց եւ ըսաւ. «Մարդը ի՞նչ է՝ որ կը յիշես զայն, կամ մարդու որդին՝ որ կ՚այցելես անոր:
बल्कि किसी ने किसी मौक़े पर ये बयान किया है, “इंसान क्या चीज़ है जो तू उसका ख़याल करता है? या आदमज़ाद क्या है जो तू उस पर निगाह करता है?
7 Հրեշտակներէն քիչ մը վար ըրիր զայն. փառքով ու պատիւով պսակեցիր զայն, եւ քու ձեռքերուդ գործերուն վրայ նշանակեցիր զայն.
तू ने उसे फ़रिश्तों से कुछ ही कम किया; तू ने उस पर जलाल और 'इज़्ज़त का ताज रख्खा, और अपने हाथों के कामों पर उसे इख़्तियार बख़्शा।
8 ամէն բան հպատակեցուցիր անոր ոտքերուն ներքեւ»: Քանի որ բոլորը հպատակեցուց անոր, անոր դէմ ըմբոստացող ոչինչ թողուց. բայց հիմա բոլորը անոր հպատակած չենք տեսներ:
तू ने सब चीज़ें ताबे' करके उसके क़दमों तले कर दी हैं।” पस जिस सूरत में उसने सब चीज़ें उसके ताबे' कर दीं, तो उसने कोई चीज़ ऐसी न छोड़ी जो उसके ताबे, न हो। मगर हम अब तक सब चीज़ें उसके ताबे' नहीं देखते।
9 Սակայն փառքով ու պատիւով պսակուած կը տեսնենք Յիսո՛ւսը, որ հրեշտակներէն քիչ մը վար եղած էր մահուան չարչարանքին համար, որպէսզի Աստուծոյ շնորհքով մահ համտեսէ բոլորին համար:
अलबत्ता उसको देखते हैं जो फ़रिश्तों से कुछ ही कम किया गया, या'नी ईसा को मौत का दुःख सहने की वजह से जलाल और 'इज़्ज़त का ताज उसे पहनाया गया है, ताकि ख़ुदा के फ़ज़ल से वो हर एक आदमी के लिए मौत का मज़ा चखे।
10 Որովհետեւ կը պատշաճէր անոր, - որուն համար է ամէն բան, եւ անո՛վ եղած է ամէն բան, - որ շատ որդիներ փառքի մէջ մտցնելու համար՝ չարչարանքներո՛վ կատարեալ ընէ անոնց փրկութեան Ռահվիրան:
क्यूँकि जिसके लिए सब चीज़ें है और जिसके वसीले से सब चीज़ें हैं, उसको यही मुनासिब था कि जब बहुत से बेटों को जलाल में दाख़िल करे, तो उनकी नजात के बानी को दुखों के ज़रिए से कामिल कर ले।
11 Արդարեւ ա՛ն որ կը սրբացնէ եւ անո՛նք որ կը սրբանան՝ բոլորն ալ մէկէ՛ մըն են: Այս պատճառով ինք ամօթ չի սեպեր եղբայր կոչել զանոնք՝ ըսելով.
इसलिए कि पाक करने वाला और पाक होनेवाला सब एक ही नस्ल से हैं, इसी ज़रिए वो उन्हें भाई कहने से नहीं शरमाता।
12 «Քու անունդ պիտի հաղորդեմ եղբայրներուս, համախմբումին մէջ պիտի օրհներգեմ քեզի»:
चुनाँचे वो फ़रमाता है, “तेरा नाम मैं अपने भाइयों से बयान करूँगा, कलीसिया में तेरी हम्द के गीत गाऊँगा।”
13 Եւ դարձեալ. «Ես պիտի վստահիմ անոր»: Ու դարձեալ. «Ահա՛ւասիկ ես եւ այն զաւակները՝ որ Աստուած տուաւ ինծի»:
और फिर ये, “देख मैं उस पर भरोसा रखूँगा।” और फिर ये, “देख मैं उन लड़कों समेत जिन्हें ख़ुदा ने मुझे दिया।”
14 Ուրեմն, քանի որ զաւակները հաղորդակցեցան մարմինին ու արիւնին, ինք ալ նմանապէս բաժնեկից եղաւ անոնց, որպէսզի իր մահով ոչնչացնէ ա՛ն՝ որ մահուան իշխանութիւնը ունէր, այսինքն՝ Չարախօսը,
पस जिस सूरत में कि लड़के ख़ून और गोश्त में शरीक हैं, तो वो ख़ुद भी उनकी तरह उनमें शरीक हुआ, ताकि मौत के वसीले से उसको जिसे मौत पर क़ुदरत हासिल थी, या'नी इब्लीस को, तबाह कर दे;
15 եւ ազատէ անոնք՝ որ, մահուան վախով, ենթակայ էին ստրկութեան՝ իրենց ամբողջ կեանքի ընթացքին:
और जो उम्र भर मौत के डर से ग़ुलामी में गिरफ़्तार रहे, उन्हें छुड़ा ले।
16 Արդարեւ ան կը բռնէ ո՛չ թէ հրեշտակներուն ձեռքը, հապա կը բռնէ Աբրահամի՛ զարմին ձեռքը:
क्यूँकि हक़ीक़त में वो फ़रिश्तों का नहीं, बल्कि अब्रहाम की नस्ल का साथ देता है।
17 Ուստի պարտաւոր էր բոլորովին նմանիլ իր եղբայրներուն, որպէսզի ըլլար ողորմած ու հաւատարիմ քահանայապետ մը Աստուծոյ քով՝ քաւելու համար ժողովուրդին մեղքերը:
पस उसको सब बातों में अपने भाइयों की तरह बनना ज़रूरी हुआ, ताकि उम्मत के गुनाहों का कफ़्फ़ारा देने के वास्ते, उन बातों में जो ख़ुदा से ता'अल्लुक़ रखती है, एक रहम दिल और दियानतदार सरदार काहिन बने।
18 Հետեւաբար կարող է օգնել անոնց՝ որ կը փորձուին, որովհետեւ ինք իսկ չարչարուեցաւ՝ փորձուելով:
क्यूँकि जिस सूरत में उसने ख़ुद की आज़माइश की हालत में दुःख उठाया, तो वो उनकी भी मदद कर सकता है जिनकी आज़माइश होती है।

< ԵԲՐԱՅԵՑԻՍ 2 >