< ԳԱՂԱՏԱՑԻՍ 6 >

1 Եղբայրնե՛ր, եթէ մարդ մը որեւէ յանցանքի մէջ բռնուի, դուք որ հոգեւոր էք՝ այդպիսին հեզութեա՛ն հոգիով ուղղեցէք. ուշադի՛ր եղիր դուն քեզի, որ դո՛ւն ալ չփորձուիս:
प्रिय भाई बहनो, यदि तुम्हें यह मालूम हो कि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध किया है, तो तुम, जो आत्मिक हो, उसे नम्रतापूर्वक सुधारो, किंतु तुम स्वयं सावधान रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ.
2 Կրեցէ՛ք իրարու ծանրութիւնները, եւ ա՛յդպէս գործադրեցէք Քրիստոսի օրէնքը:
एक दूसरे का बोझ उठाया करो. इसके द्वारा तुम मसीह की व्यवस्था को पूरा करोगे.
3 Արդարեւ եթէ մէկը՝ որ ոչի՛նչ է՝ կարծէ թէ ինք բա՛ն մըն է, ինքզինք կը խաբէ:
यदि कोई व्यक्ति कुछ न होने पर भी स्वयं को पहुंचा हुआ समझता है तो वह स्वयं को धोखा देता है.
4 Բայց իւրաքանչիւրը թող քննէ իր գործը, եւ ա՛յն ատեն պարծենայ՝ միայն ինքնիր վրայ, ո՛չ թէ ուրիշի վրայ.
हर एक व्यक्ति अपने कामों की जांच स्वयं करे, तब उसके सामने किसी और पर नहीं, खुद अपने पर घमंड करने का कारण होगा
5 որովհետեւ իւրաքանչիւրը պիտի կրէ ի՛ր բեռը:
क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना बोझ स्वयं ही उठाएगा.
6 Խօսքին աշակերտը հաղորդակից թող ընէ իր վարդապետը ամէն բարի բանի:
जिसे वचन की शिक्षा दी जा रही है, वह हर एक उत्तम वस्तु में अपने शिक्षक को सम्मिलित करे.
7 Մի՛ խաբուիք, Աստուած չի ծաղրուիր. որովհետեւ ի՛նչ որ մարդ կը սերմանէ, զա՛յն ալ պիտի հնձէ:
किसी भ्रम में न रहना: परमेश्वर मज़ाक के विषय नहीं हैं क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटता है.
8 Ա՛ն որ իր մարմինին համար կը սերմանէ, այդ մարմինէն ապականութիւն պիտի հնձէ. իսկ ա՛ն որ Հոգիին համար կը սերմանէ, այդ Հոգիէն յաւիտենական կեանք պիտի հնձէ: (aiōnios g166)
वह, जो अपने शरीर के लिए बोता है, शरीर के द्वारा विनाश की उपज काटेगा; किंतु वह, जो पवित्र आत्मा के लिए बोता है, पवित्र आत्मा के द्वारा अनंत जीवन प्राप्‍त करेगा. (aiōnios g166)
9 Ուստի բարիք գործելէ չձանձրանա՛նք, քանի որ յատուկ ատենին պիտի հնձենք՝ եթէ չպարտասինք:
हम भलाई के काम करने में साहस न छोड़ें क्योंकि यदि हम ढीले न हो जाएं तो हम निर्धारित समय पर उपज अवश्य काटेंगे.
10 Ուրեմն, քանի պատեհութիւն ունինք, բարի՛ք ընենք բոլորին, մա՛նաւանդ՝ հաւատքի ընտանիքէն եղողներուն:
जब तक हमारे सामने सुअवसर है, हम सभी का भला करते रहें, विशेषकर विश्वासी परिवार के सदस्यों का.
11 Նայեցէ՛ք, ո՛րքան մեծ գիրերով գրեցի ձեզի՝ ի՛մ ձեռքովս:
ध्यान दो कि कैसे बड़े आकार के अक्षरों में मैंने तुम्हें अपने हाथों से यह लिखा है!
12 Բոլոր անոնք՝ որ կ՚ուզեն մարմինին համեմատ լաւ երեւնալ, կը հարկադրեն ձեզ որ թլփատուիք, միայն՝ որպէսզի չհալածուին Քրիստոսի խաչին համար:
जितने भी लोग तुम पर उत्तम प्रभाव डालने के लक्ष्य से तुम्हें ख़तना के लिए मजबूर करते हैं, वे यह सिर्फ इसलिये करते हैं कि वे मसीह येशु के क्रूस के कारण सताए न जाएं.
13 Արդարեւ ո՛չ իսկ իրե՛նք՝ թլփատուածները կը պահեն Օրէնքը. բայց կ՚ուզեն որ դուք թլփատուիք, որպէսզի պարծենան ձեր մարմինով:
वे, जो ख़तनित हैं, स्वयं तो व्यवस्था का पालन नहीं करते किंतु वे यह चाहते अवश्य हैं कि तुम्हारा ख़तना हो जिससे यह उनके लिए घमंड करने का विषय बन जाए.
14 Բայց ես ամե՛նեւին պիտի չպարծենամ, այլ միայն մեր Տէրոջ՝ Յիսուս Քրիստոսի խաչով. անով աշխարհը խաչուած է ինծի համար, ես ալ՝ աշխարհի:
ऐसा कभी न हो कि मैं हमारे प्रभु येशु मसीह के क्रूस के अलावा और किसी भी विषय पर घमंड करूं. इन्हीं मसीह के कारण संसार मेरे लिए क्रूस पर चढ़ाया जा चुका है और मैं संसार के लिए.
15 Որովհետեւ Քրիստոս Յիսուսով ո՛չ թլփատութիւնը որեւէ ազդեցութիւն ունի, ո՛չ անթլփատութիւնը, հապա՝ նոր արարած ըլլալը:
महत्व न तो ख़तना का है और न खतनाविहीनता का महत्व है; तो सिर्फ नई सृष्टि का.
16 Խաղաղութիւն ու ողորմութիւն բոլոր անոնց վրայ՝ որ այս կանոնին համաձայն կ՚ընթանան, եւ Աստուծոյ Իսրայէլին վրայ:
वे सभी, जो इस सिद्धांत का पालन करते हैं, उनमें तथा परमेश्वर के इस्राएल में शांति व कृपा व्याप्‍त हो.
17 Ասկէ ետք ո՛չ մէկը թող անհանգստացնէ զիս. որովհետեւ ես մարմինիս վրայ կը կրեմ Տէր Յիսուսի վէրքին սպիները:
अंत में, अब कोई मुझे किसी प्रकार की पीड़ा न पहुंचाए क्योंकि मेरे शरीर पर मसीह येशु के घाव के चिह्न हैं.
18 Եղբայրնե՛ր, մեր Տէրոջ՝ Յիսուս Քրիստոսի շնորհքը ձեր հոգիին հետ: Ամէն:
प्रिय भाई बहनो, हमारे प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तुम पर बना रहे. आमेन.

< ԳԱՂԱՏԱՑԻՍ 6 >