< ԳԱՂԱՏԱՑԻՍ 4 >

1 Բայց այնքան ատեն որ ժառանգորդը մանուկ է, կ՚ըսեմ թէ ոչինչով կը տարբերի ստրուկէ մը, թէպէտ բոլորին տէրն է.
मेरा कहने का उद्देश्य यह है कि जब तक वारिस बालक है, दास और उसमें किसी भी प्रकार का अंतर नहीं होता, यद्यपि वह हर एक वस्तु का स्वामी है.
2 հապա խնամակալներու եւ հոգատարներու հեղինակութեան տակ է՝ մինչեւ հօրը ճշդած պայմանաժամը:
वह पिता द्वारा निर्धारित समय तक के लिए रक्षकों व प्रबंधकों के संरक्षण में रहता है.
3 Նոյնպէս ալ մենք, երբ մանուկ էինք, աշխարհի սկզբունքներուն տակ ստրուկ էինք:
इसी प्रकार हम भी, जब बालक थे, संसार की आदि शिक्षा के अधीन दासत्व में थे.
4 Բայց երբ ժամանակը լրումին հասաւ, Աստուած ղրկեց իր Որդին՝ որ կնոջմէ ծնաւ եւ Օրէնքին տակ մտաւ,
किंतु निर्धारित समय के पूरा होने पर परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्री से जन्मे, व्यवस्था के अधीन,
5 որպէսզի փրկանքով գնէ Օրէնքին տակ եղողները. որպէսզի մենք որդեգրութի՛ւնը ստանանք:
कि उन सबको छुड़ा लें, जो व्यवस्था के अधीन हैं, कि हम परमेश्वर की संतान होने का अधिकार प्राप्‍त कर सकें.
6 Եւ քանի որ դուք որդիներ էք, Աստուած ձեր սիրտերուն մէջ ղրկեց իր Որդիին Հոգին, որ կ՚աղաղակէ. «Աբբա՛, Հա՛յր»:
अब इसलिये कि तुम संतान हो, परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को, जो अब्बा, पिता पुकारता है, हमारे हृदयों में भेज दिया है.
7 Հետեւաբար ա՛լ ստրուկ չես, հապա՝ որդի. ու եթէ որդի, ուրեմն՝ Աստուծոյ ժառանգորդը Քրիստոսի միջոցով:
इसलिये अब तुम दास नहीं परंतु संतान बन गए हो और यदि तुम संतान हो तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी.
8 Ուրեմն այն ատեն երբ չէիք ճանչնար Աստուած, կը ծառայէիք անոնց՝ որ բնութեամբ աստուածներ չէին:
जब तुम परमेश्वर को नहीं जानते थे, उस समय तुम उनके दास थे, जो वास्तव में ईश्वर हैं ही नहीं.
9 Սակայն հիմա որ ճանչցաք Աստուած, կամ մա՛նաւանդ՝ ճանչցուեցաք Աստուծմէ, ի՞նչպէս կը վերադառնաք այն տկար եւ աղքատ սկզբունքներուն, որոնց դարձեալ կ՚ուզէք ստրուկ ըլլալ:
किंतु अब, जब तुमने परमेश्वर को जान लिया है, परंतु यह कहें कि परमेश्वर द्वारा जान लिये गए हो, तो फिर तुम कमजोर तथा दयनीय आदि शिक्षाओं का दास बनने के लिए क्यों लौट रहे हो? क्या तुम्हें दोबारा उन्हीं का दास बनने की लालसा है?
10 Կը պահէք օրերը, ամիսները, ժամանակներն ու տարիները.
तुम तो विशेष दिवस, माह, ऋतु तथा वर्ष मनाते जा रहे हो.
11 կը վախնամ ձեզի համար, որ գուցէ զուր տեղը աշխատած ըլլամ ձեր վրայ:
मुझे तुम्हारे लिए आशंका है कि कहीं तुम्हारे लिए मेरा परिश्रम व्यर्थ ही तो नहीं गया.
12 Եղբայրնե՛ր, կ՚աղերսե՛մ ձեզի, ինծի՛ պէս եղէք, որովհետեւ ես ալ ձեզի պէս եղայ. դուք բնա՛ւ վնասած չէք ինծի:
प्रिय भाई बहनो, मैं तुमसे विनती करता हूं कि तुम मेरे समान बन जाओ क्योंकि मैं भी तुम्हारे समान बन गया हूं. तुमने मुझे कोई हानि नहीं पहुंचाई.
13 Դուք գիտէք թէ ի՛նչպէս՝ մարմինիս տկարութեամբ՝ աւետարանեցի ձեզի առաջին անգամ.
तुम्हें याद होगा कि, मैंने पहली बार अपनी बीमारी की स्थिति में तुम्हें ईश्वरीय सुसमाचार सुनाया था,
14 բայց մարմինիս վրայ կրած փորձութիւնս չանարգեցիք, ո՛չ ալ պժգացիք. հապա Աստուծոյ հրեշտակի մը պէս ընդունեցիք զիս, Քրիստոս Յիսուսի պէս:
परंतु मेरी शारीरिक स्थिति के कारण, जो तुम्हारे लिए एक परख थी, तुमने न तो मुझसे घृणा की और न ही मुझसे मुख मोड़ा, परंतु मुझे इस प्रकार स्वीकार किया, मानो मैं परमेश्वर का स्वर्गदूत हूं, मसीह येशु हूं.
15 Ուստի ո՞ւր է՝՝ ձեր այդ ատենուան երանութիւնը. քանի որ ես կը վկայեմ ձեզի թէ եթէ կարելի ըլլար՝ ձեր աչքե՛րը պիտի խլէիք եւ զանոնք ինծի տայիք:
अब कहां गया तुम्हारा आनंद मनाना? मैं स्वयं गवाह हूं कि यदि संभव होता तो उस समय तुम अपनी आंखें तक निकालकर मुझे दे देते.
16 Միթէ ձեր թշնամի՞ն եղայ՝ ձեզի ճշմարտութիւնը խօսելով:
क्या सिर्फ सच बोलने के कारण मैं तुम्हारा शत्रु हो गया?
17 Անոնք նախանձախնդիր են ձեզի հանդէպ, բայց ո՛չ բարի նպատակով. նոյնիսկ կ՚ուզեն մեզ վտարել, որպէսզի նախանձախնդիր ըլլաք իրե՛նց հանդէպ:
वे तुम्हें अपने पक्ष में करने को उत्सुक हैं, किंतु किसी भले मतलब से नहीं; उनका मतलब तो तुम्हें मुझसे अलग करना है कि तुम उनके शिष्य बन जाओ.
18 Սակայն լաւ է նախանձախնդիր ըլլալ բարիին հանդէպ՝ ամէ՛ն ատեն, եւ ո՛չ թէ միայն երբ ձեր մէջ ներկայ եմ:
हमेशा ही अच्छे उद्देश्य के लिए उत्साही होना उत्तम होता है और मात्र उसी समय नहीं, जब मैं तुम्हारे मध्य उपस्थित होता हूं.
19 Որդեակնե՛րս, ձեզի համար դարձեալ երկունքի ցաւ կը քաշեմ, մինչեւ որ Քրիստոս ձեր մէջ կերպաւորուի:
हे बालको, तुममें मसीह का स्वरूप पूरी तरह विकसित होने तक मैं दोबारा प्रसव पीड़ा में रहूंगा.
20 Կ՚ուզէի հիմա ձեր մէջ ներկայ ըլլալ ու շեշտս փոխել, որովհետեւ ձեր մասին վարանումի մէջ եմ:
बड़ी अभिलाषा थी कि इस समय मैं तुम्हारे पास होता और मीठी वाणी में तुमसे बातें करता, क्योंकि तुम्हारे विषय में मैं दुविधा में पड़ा हूं.
21 Ըսէ՛ք ինծի, դուք որ կ՚ուզէք Օրէնքին տակ ըլլալ, Օրէնքը չէ՞ք լսեր.
मुझे यह बताओ: तुम, जो व्यवस्था के अधीन रहना चाहते हो, क्या तुम वास्तव में व्यवस्था का पालन नहीं करते?
22 որովհետեւ գրուած է թէ Աբրահամ երկու որդի ունէր, մէկը՝ աղախինէն, միւսը՝ ազատ կնոջմէն:
पवित्र शास्त्र में लिखा है कि अब्राहाम के दो पुत्र थे, एक दासी से और दूसरा स्वतंत्र स्त्री से.
23 Բայց ա՛ն որ աղախինէն էր՝ մարմինին համեմատ ծնած էր, իսկ ա՛ն որ ազատ կնոջմէն էր՝ խոստումով:
दासी का पुत्र शरीर से जन्मा था और स्वतंत्र स्त्री के पुत्र का जन्म प्रतिज्ञा के पूरा होने के लिए हुआ था.
24 Ասոնց մեկնութիւնը այլաբանօրէն կ՚ըլլայ, քանի որ ասոնք երկու Ուխտերն են. մէկը՝ Սինա լեռնէն, որ Հագա՛րն է, ստրկութեա՛ն համար կը ծնանի.
यह एक दृष्टांत है. ये स्त्रियां दो वाचाएं हैं. सीनाय पर्वत की वाचा हागार है, जिससे दासत्व की संतान पैदा होती है.
25 որովհետեւ Հագար՝ Սինա լեռն է, Արաբիայի մէջ, ու կը համապատասխանէ այժմու Երուսաղէմին, եւ ստրկութեան մէջ է իր զաւակներուն հետ:
हागार अराबिया में सीनाय पर्वत है, जो वर्तमान येरूशलेम का प्रतीक है क्योंकि वह संतानों सहित दासत्व में है.
26 Բայց վերին Երուսաղէմը, որ մեր բոլորին մայրն է, ազատ է:
किंतु स्वर्गीय येरूशलेम स्वतंत्र है. वह हमारी माता है.
27 Արդարեւ գրուած է. «Ուրախացի՛ր, չծնանող ամո՛ւլ. պոռթկա՛ ցնծութեամբ եւ գոչէ՛, երկունքի ցաւ չքաշո՛ղ. որովհետեւ լքեալին զաւակները շա՛տ աւելի են՝ քան ամուսին ունեցողին զաւակները»:
जैसा कि लिखा है: “बांझ, तुम, जो संतान पैदा करने में असमर्थ हो, आनंदित हो. तुम, जो प्रसव पीड़ा से अनजान हो, जय जयकार करो, क्योंकि त्यागी हुई की संतान, सुहागन की संतान से अधिक है.”
28 Ուրեմն մենք, եղբայրնե՛ր, Իսահակի պէս խոստումի զաւակներ ենք:
प्रिय भाई बहनो, तुम यित्सहाक के समान प्रतिज्ञा की संतान हो.
29 Բայց ինչպէս այն ատեն մարմինին համեմատ ծնածը կը հալածէր ան՝ որ Հոգիին համեմատ ծնած էր, նոյնպէս ալ հիմա:
किंतु जैसे उस समय शरीर से जन्मा पुत्र आत्मा से जन्मे पुत्र को सताया करता था, वैसी ही स्थिति इस समय भी है.
30 Սակայն ի՞նչ կ՚ըսէ Գիրքը. «Վտարէ՛ այդ աղախինը եւ անոր որդին, քանի որ աղախինին որդին ժառանգորդ պիտի չըլլայ ազատ կնոջ որդիին հետ»:
पवित्र शास्त्र का लेख क्या है? “दासी व उसके पुत्र को निकाल दो क्योंकि दासी का पुत्र कभी भी स्वतंत्र स्त्री के पुत्र के साथ वारिस नहीं होगा.”
31 Ուրեմն, եղբայրնե՛ր, մենք աղախինին զաւակները չենք, հապա՝ ազատ կնոջ:
इसलिये, प्रिय भाई बहनो, हम दासी की नहीं, परंतु स्वतंत्र स्त्री की संतान हैं.

< ԳԱՂԱՏԱՑԻՍ 4 >