< ԳՈՐԾՔ ԱՌԱՔԵԼՈՑ 5 >

1 Բայց մարդ մը՝ Անանիա անունով, իր կնոջ՝ Սափիրայի հետ ստացուածք մը ծախեց,
हननयाह नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सफ़ीरा के साथ मिलकर अपनी संपत्ति का एक भाग बेचा
2 անոր հասոյթէն խորեց իր կնոջ գիտակցութեամբ, ու մաս մը բերելով՝ դրաւ առաքեալներու տրամադրութեան տակ՝՝:
तथा अपनी पत्नी की पूरी जानकारी में प्राप्‍त राशि का एक भाग अपने लिए रखकर शेष ले जाकर प्रेरितों के चरणों में रख दिया.
3 Պետրոս ըսաւ. «Անանիա՛, ինչո՞ւ Սատանան լեցուց սիրտդ, որ ստես Սուրբ Հոգիին եւ խորես արտին հասոյթէն:
पेतरॉस ने उससे प्रश्न किया, “हननयाह, यह क्या हुआ, जो शैतान ने तुम्हारे हृदय में पवित्र आत्मा से झूठ बोलने का विचार डाला है और तुमने अपनी बेची हुई भूमि से प्राप्‍त राशि का एक भाग अपने लिए रख लिया?
4 Քուկդ չէ՞ր ան՝ քանի կեցած էր, ու ծախուած ալ՝ իշխանութեանդ տակ էր: Ինչո՞ւ այս բանը դրիր սիրտիդ մէջ. դուն ստեցիր ո՛չ թէ մարդոց, հապա՝ Աստուծոյ»:
क्या बेचे जाने के पूर्व वह भूमि तुम्हारी ही नहीं थी? और उसके बिक जाने पर क्या प्राप्‍त धनराशि पर तुम्हारा ही अधिकार न था? तुम्हारे मन में इस बुरे काम का विचार कैसे आया? तुमने मनुष्यों से नहीं परंतु परमेश्वर से झूठ बोला है.”
5 Անանիա՝ լսելով այս խօսքերը՝ ինկաւ եւ շունչը փչեց. ու մեծ վախ համակեց բոլոր անոնք՝՝ որ լսեցին ասիկա:
यह शब्द सुनते ही हननयाह भूमि पर गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई. जितनों ने भी इस घटना के विषय में सुना उन सब पर आतंक छा गया.
6 Երիտասարդները կանգնեցան, պատանքով փաթթեցին զայն, եւ դուրս հանելով թաղեցին:
युवाओं ने आकर उसे कफ़न में लपेटा और बाहर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया.
7 Գրեթէ երեք ժամ ետք՝ անոր կինը ներս մտաւ, չգիտնալով պատահածը:
इस घटनाक्रम से पूरी तरह अनजान उसकी पत्नी भी लगभग तीन घंटे के अंतर में वहां आई.
8 Պետրոս ըսաւ անոր. «Ըսէ՛ ինծի, արտը ա՞յդ գինով ծախեցիք»: Ան ալ ըսաւ. «Այո՛, ա՛յդ գինով»:
पेतरॉस ने उससे प्रश्न किया, “यह बताओ, क्या तुम दोनों ने उस भूमि इतने में ही बेची थी?” उसने उत्तर दिया, “जी हां, इतने में ही.”
9 Ուստի Պետրոս ըսաւ անոր. «Այդ ի՞նչ է, որ դուք համաձայնեցաք՝ Տէրոջ Հոգին փորձելու. ահա՛ ամուսինդ թաղողներուն ոտքերը դրան քով են, քե՛զ ալ պիտի հանեն դուրս»:
इस पर पेतरॉस ने उससे कहा, “क्या कारण है कि तुम दोनों ने प्रभु के आत्मा को परखने का दुस्साहस किया? जिन्होंने तुम्हारे पति की अंत्येष्टि की है, वे बाहर द्वार पर हैं, जो तुम्हें भी ले जाएंगे.”
10 Եւ անմի՛ջապէս կինը ինկաւ անոր ոտքերուն քով ու շունչը փչեց: Երիտասարդները՝ ներս մտնելով՝ մեռած գտան զայն, եւ դուրս հանելով՝ թաղեցին իր ամուսինին քով:
उसी क्षण वह उनके चरणों पर गिर पड़ी. उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे. जब युवक भीतर आए तो उसे मृत पाया. इसलिये उन्होंने उसे भी ले जाकर उसके पति के पास गाड़ दिया.
11 Մեծ վախ մը համակեց ամբողջ եկեղեցին, ու բոլոր անոնք՝ որ լսեցին այս բաները:
सारी कलीसिया में तथा जितनों ने भी इस घटना के विषय में सुना, सभी में भय समा गया.
12 Շատ նշաններ եւ սքանչելիքներ կը գործուէին առաքեալներուն ձեռքով՝ ժողովուրդին մէջ, ու բոլորը միաբանութեամբ Սողոմոնի սրահին մէջ էին:
प्रेरितों द्वारा लोगों के मध्य अनेक अद्भुत चिह्न दिखाए जा रहे थे और मसीह के सभी विश्वासी एक मन होकर शलोमोन के ओसारे में इकट्ठा हुआ करते थे.
13 Ուրիշներէն ո՛չ մէկը կը յանդգնէր յարիլ անոնց, բայց ժողովուրդը կը մեծարէր զանոնք:
यद्यपि लोगों की दृष्टि में प्रेरित अत्यंत सम्मान्य थे, उनके समूह में मिलने का साहस कोई नहीं करता था.
14 Տէրոջ հաւատացողները ա՛լ աւելի կը շատնային, այր մարդիկ ու կիներ՝ բազմութեամբ.
फिर भी, अधिकाधिक संख्या में स्त्री-पुरुष प्रभु में विश्वास करते चले जा रहे थे.
15 այնպէս որ հիւանդները կը հանէին հրապարակները եւ կը դնէին պատգարակներով ու մահիճներով, որպէսզի Պետրոսի անցնելու ատեն՝ գոնէ անոր շուքը իյնայ անոնցմէ մէկուն վրայ:
विश्वास के परिणामस्वरूप लोग रोगियों को उनके बिछौनों सहित लाकर सड़कों पर लिटाने लगे कि कम से कम उस मार्ग से जाते हुए पेतरॉस की छाया ही उनमें से किसी पर पड़ जाए.
16 Շրջակայ քաղաքներուն բազմութիւնը Երուսաղէմ կը համախմբուէր՝ հիւանդներ եւ անմաքուր ոգիներէ տանջուողներ բերելով, որոնք բոլորն ալ կը բուժուէին:
बड़ी संख्या में लोग येरूशलेम के आस-पास के नगरों से अपने रोगी तथा दुष्टात्माओं के सताये परिजनों को लेकर आने लगे और वे सभी चंगे होते जाते थे.
17 Իսկ քահանայապետն ու բոլոր իրեն հետ եղողները, որոնք Սադուկեցիներու աղանդէն էին, կանգնեցան՝ նախանձով լեցուած,
परिणामस्वरूप महापुरोहित तथा उसके साथ सदूकी संप्रदाय के बाकी सदस्य जलन से भर गए.
18 ձեռք բարձրացուցին առաքեալներուն վրայ եւ դրին զանոնք հանրային արգելարանը:
उन्होंने प्रेरितों को बंदी बनाकर कारागार में बंद कर दिया.
19 Բայց Տէրոջ հրեշտակը գիշերուան մէջ բացաւ բանտին դռները, ու դուրս հանելով զանոնք՝ ըսաւ.
किंतु रात के समय प्रभु के एक दूत ने कारागार के द्वार खोलकर उन्हें बाहर निकालकर उनसे कहा,
20 «Գացէ՛ք, եւ տաճարին մէջ կայնելով՝ ժողովուրդին քարոզեցէ՛ք այս կեանքին բոլոր խօսքերը»:
“जाओ, मंदिर के आंगन में जाकर लोगों को इस नए जीवन का पूरा संदेश दो.”
21 Երբ լսեցին ասիկա, տաճարը մտան առտուն կանուխ, եւ կը սորվեցնէին: Իսկ քահանայապետը եկաւ, նաեւ իրեն հետ եղողները, ժողովի կանչեցին ատեանը եւ Իսրայէլի որդիներուն ամբողջ ծերակոյտը, ու մարդ ղրկեցին բանտը՝ որպէսզի բերեն զանոնք:
इस पर वे प्रातःकाल मंदिर में जाकर शिक्षा देने लगे. महापुरोहित तथा उनके मंडल के वहां इकट्ठा होने पर उन्होंने समिति का अधिवेशन आमंत्रित किया. इसमें इस्राएल की महासभा को भी शामिल किया गया और आज्ञा दी गई कि कारावास में बंदी प्रेरित उनके सामने प्रस्तुत किए जाएं
22 Երբ սպասաւորները գացին, չգտնելով զանոնք բանտին մէջ՝ վերադարձան, պատմեցին
किंतु उन अधिकारियों ने प्रेरितों को वहां नहीं पाया. उन्होंने लौटकर उन्हें यह समाचार दिया,
23 եւ ըսին. «Իրաւ է թէ գտանք բանտը՝ ամէն ապահովութեամբ գոցուած, ու պահապանները՝ դռներուն առջեւ կայնած. բայց բանալով՝ ո՛չ մէկը գտանք ներսը»:
“वहां जाकर हमने देखा कि कारागार के द्वार पर ताला वैसा ही लगा हुआ है और वहां प्रहरी भी खड़े हुए थे, किंतु द्वार खोलने पर हमें कक्ष में कोई भी नहीं मिला.”
24 Երբ մեծ քահանան եւ տաճարին մեծաւորն ու քահանայապետները լսեցին այս խօսքերը, կը տարակուսէին թէ ի՛նչ եղած էր անոնց:
इस समाचार ने मंदिर के प्रधान रक्षक तथा प्रधान पुरोहितों को घबरा दिया. वे विचार करने लगे कि इस परिस्थिति का परिणाम क्या होगा.
25 Մէկը եկաւ եւ պատմեց իրենց. «Ահա՛ այն մարդիկը՝ որ բանտը դրած էիք, տաճարը կայնած են ու ժողովուրդին կը սորվեցնեն»:
जब वे इसी उधेड़-बुन में थे, किसी ने आकर उन्हें बताया कि जिन्हें कारागार में बंद किया गया था, वे तो मंदिर में लोगों को शिक्षा दे रहे हैं.
26 Այն ատեն մեծաւորը գնաց սպասաւորներուն հետ եւ բերաւ զանոնք առանց բռնութեան, որովհետեւ կը վախնային ժողովուրդէն՝ որ չքարկոծուին:
यह सुन मंदिर का प्रधान रक्षक अपने अधिकारियों के साथ वहां जाकर प्रेरितों को महासभा के सामने ले आया. जनता द्वारा पथराव किए जाने के भय से अधिकारियों ने उनके साथ कोई बल प्रयोग नहीं किया.
27 Երբ բերին զանոնք՝ ներկայացուցին ատեանին, ու քահանայապետը հարցուց անոնց.
उनके वहां उपस्थित किए जाने पर महापुरोहित ने उनसे पूछताछ शुरू की,
28 «Սաստիկ չպատուիրեցի՞նք ձեզի, որ չսորվեցնէք այդ անունով. բայց դուք Երուսաղէմը լեցուցիք ձեր ուսուցումով, եւ կը փափաքիք մեր վրայ բերել այն մարդուն արիւնը»:
“हमने तुम्हें कड़ी आज्ञा दी थी कि इस नाम में अब कोई शिक्षा मत देना, पर देखो, तुमने तो येरूशलेम को अपनी शिक्षा से भर दिया है, और तुम इस व्यक्ति की हत्या का दोष हम पर मढ़ने के लिए निश्चय कर चुके हो.”
29 Պետրոս եւ միւս առաքեալները պատասխանեցին. «Աստուծո՛յ պէտք է հնազանդիլ՝ փոխանակ մարդոց:
पेतरॉस तथा प्रेरितों ने इसका उत्तर दिया, “हम तो मनुष्यों की बजाय परमेश्वर के ही आज्ञाकारी रहेंगे.
30 Մեր հայրերուն Աստուածը Յիսուսը յարուցանեց, որ դուք սպաննեցիք՝ փայտէն կախելով:
हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने मसीह येशु को मरे हुओं में से जीवित कर दिया, जिनकी आप लोगों ने काठ पर लटकाकर हत्या कर दी,
31 Աստուած իր աջ ձեռքով բարձրացուց զայն՝ իբր Ռահվիրայ ու Փրկիչ, որպէսզի ապաշխարութիւն ու մեղքերու ներում տայ Իսրայէլի:
जिन्हें परमेश्वर ने अपनी दायीं ओर सृष्टिकर्ता और उद्धारकर्ता के पद पर बैठाया कि वह इस्राएल को पश्चाताप और पाप क्षमा प्रदान करें.
32 Եւ մենք անոր վկաներն ենք՝ այս բաներուն համար, նաեւ Սուրբ Հոգին՝ որ Աստուած տուաւ իրեն հնազանդ եղողներուն»:
हम इन घटनाओं के गवाह हैं—तथा पवित्र आत्मा भी, जिन्हें परमेश्वर ने अपनी आज्ञा माननेवालों को दिया है.”
33 Իսկ անոնք լսելով ասիկա՝ սաստիկ գրգռուեցան, ու խորհրդակցեցան որ սպաննեն զանոնք:
यह सुन वे तिलमिला उठे और उनकी हत्या की कामना करने लगे.
34 Բայց փարիսեցի մը՝ որուն անունը Գամաղիէլ էր, Օրէնքի վարդապետ մը, պատուաւոր մէկը՝ ամբողջ ժողովուրդին առջեւ, կանգնեցաւ ատեանին մէջ, եւ հրամայեց որ առաքեալները կարճ պահ մը դուրս հանեն.
किंतु गमालिएल नामक फ़रीसी ने, जो व्यवस्था के शिक्षक और जनसाधारण में सम्मानित थे, महासभा में खड़े होकर आज्ञा दी कि प्रेरितों को सभाकक्ष से कुछ देर के लिए बाहर भेज दिया जाए.
35 ապա ըսաւ. «Իսրայելացի՛ մարդիկ, դուք ձեզի ուշադի՛ր եղէք թէ ի՛նչ պիտի ընէք այս մարդոց հանդէպ:
तब गमालिएल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “इस्राएली बंधुओं, भली-भांति विचार कर लीजिए कि आप इनके साथ क्या करना चाहते हैं.
36 Քանի որ այս օրերէն առաջ Թեւդաս ելաւ, իր մասին ըսելով թէ երեւելի մէկն է, ու թիւով չորս հարիւրի չափ մարդիկ յարեցան իրեն. ինք սպաննուեցաւ, եւ բոլոր անոնք որ անսացին իրեն՝ ցրուեցան ու ոչնչացան:
कुछ ही समय पूर्व थद्देयॉस ने कुछ होने का दावा किया था और चार सौ व्यक्ति उसके साथ हो लिए. उसकी हत्या कर दी गई और उसके अनुयायी तितर-बितर होकर नाश हो गए.
37 Անկէ ետք Յուդա Գալիլեացին ելաւ՝ աշխարհագիր եղած օրերը, եւ շատ ժողովուրդ քաշեց իր ետեւէն. ի՛նք ալ կորսուեցաւ, ու բոլոր անոնք որ անսացին իրեն՝ ցրուեցան:
इसके बाद गलीलवासी यहूदाह ने जनगणना के अवसर पर सिर उठाया और लोगों को भरमा दिया. वह भी मारा गया और उसके अनुयायी भी तितर-बितर हो गए.
38 Եւ հիմա կ՚ըսեմ ձեզի. “Հեռո՛ւ մնացէք՝՝ այդ մարդոցմէն, ու թողուցէ՛ք զանոնք. որովհետեւ եթէ այդ ծրագիրը կամ գործը մարդոցմէ է՝ պիտի քանդուի,
इसलिये इनके विषय में मेरी सलाह यह है कि आप इन्हें छोड़ दें और इनसे दूर ही रहें क्योंकि यदि इनके कार्य की उपज और योजना मनुष्य की ओर से है तो यह अपने आप ही विफल हो जाएगी;
39 իսկ եթէ Աստուծմէ է՝ չէք կրնար քանդել ատիկա. որպէսզի Աստուծոյ դէմ իսկ կռուող չգտնուիք”»:
मगर यदि यह सब परमेश्वर की ओर से है तो आप उन्हें नाश नहीं कर पाएंगे—ऐसा न हो कि इस सिलसिले में आप स्वयं को परमेश्वर का ही विरोध करता हुआ पाएं.”
40 Անոնք ալ անսացին անոր. եւ առաքեալները կանչելով՝ ծեծեցին, ու պատուիրելով որ այլեւս Յիսուսի անունով չխօսին՝ արձակեցին զանոնք:
महासभा ने गमालिएल का विचार स्वीकार कर लिया. उन्होंने प्रेरितों को कक्ष में बुलवाकर कोड़े लगवाए, और उन्हें यह आज्ञा दी कि वे अब से येशु के नाम में कुछ न कहें और फिर उन्हें मुक्त कर दिया.
41 Իրենք ալ մեկնեցան ատեանին առջեւէն, ուրախանալով որ արժանացան Տէրոջ անունին համար անպատուուելու:
प्रेरित महासभा से आनंद मनाते हुए चले गए कि उन्हें मसीह येशु के कारण अपमान-योग्य तो समझा गया.
42 Ու ամէն օր տաճարը եւ տուներուն մէջ չէին դադրեր սորվեցնելէ ու Յիսուս Քրիստոսը աւետելէ:
वे प्रतिदिन नियमित रूप से मंदिर प्रांगण में तथा घर-घर जाकर यह प्रचार करते तथा यह शिक्षा देते रहे कि येशु ही वह मसीह हैं.

< ԳՈՐԾՔ ԱՌԱՔԵԼՈՑ 5 >