< ԳՈՐԾՔ ԱՌԱՔԵԼՈՑ 19 >

1 Մինչ Ապողոս Կորնթոսի մէջ էր, Պօղոս՝ վերի երկրամասերը շրջելէ ետք՝ հասաւ Եփեսոս, եւ գտնելով քանի մը աշակերտներ՝
जब अपोल्लॉस कोरिन्थॉस नगर में थे तब पौलॉस दूरवर्तीय प्रदेशों से होते हुए इफ़ेसॉस नगर आए और उनकी भेंट कुछ शिष्यों से हुई.
2 ըսաւ անոնց. «Երբ հաւատացիք, արդեօք ստացա՞ք Սուրբ Հոգին»: Անոնք պատասխանեցին իրեն. «Բայց մենք լսած իսկ չենք՝ թէ Սուրբ Հոգի մը կայ»:
पौलॉस ने उनसे प्रश्न किया, “क्या विश्वास करते समय तुमने पवित्र आत्मा प्राप्‍त किया था?” उन्होंने उत्तर दिया, “नहीं. हमने तो यह सुना तक नहीं कि पवित्र आत्मा भी कुछ होता है.”
3 Ան ալ ըսաւ անոնց. «Հապա ինչո՞վ մկրտուեցաք»: Անոնք պատասխանեցին. «Յովհաննէսի մկրտութեամբ»:
तब पौलॉस ने प्रश्न किया, “तो तुमने बपतिस्मा कौन सा लिया था?” उन्होंने उत्तर दिया, “योहन का.”
4 Պօղոս ալ ըսաւ. «Յովհաննէս մկրտեց ապաշխարութեա՛ն մկրտութեամբ, ըսելով ժողովուրդին որ հաւատան անոր՝ որ պիտի գար իրմէ ետք, այսինքն՝ Քրիստոս Յիսուսի»:
तब पौलॉस ने उन्हें समझाया, “योहन का बपतिस्मा मात्र पश्चाताप का बपतिस्मा था. बपतिस्मा देते हुए योहन यह कहते थे कि लोग विश्वास उनमें करें, जो उनके बाद आ रहे थे अर्थात् मसीह येशु.”
5 Երբ ասիկա լսեցին՝ մկրտուեցան Տէր Յիսուսի անունով.
जब उन शिष्यों को यह समझ में आया तो उन्होंने प्रभु येशु मसीह के नाम में बपतिस्मा लिया.
6 ու երբ Պօղոս ձեռք դրաւ անոնց վրայ՝ Սուրբ Հոգին եկաւ անոնց վրայ, եւ լեզուներ կը խօսէին ու կը մարգարէանային:
जब पौलॉस ने उनके ऊपर हाथ रखा, उन पर पवित्र आत्मा उतरा और वे अन्य भाषाओं में बातचीत और भविष्यवाणी करने लगे.
7 Բոլորը գրեթէ տասներկու մարդ էին:
ये लगभग बारह व्यक्ति थे.
8 Ապա ժողովարանը մտնելով՝ երեք ամիս համարձակութեամբ կը խօսէր Աստուծոյ թագաւորութեան մասին, եւ կը համոզէր:
तब पौलॉस आराधनालय में गए और वहां वह तीन माह तक हर शब्बाथ को निडरता से बोलते रहे तथा परमेश्वर के राज्य के विषय में लोगों की शंकाओं को दूर करते रहे.
9 Բայց երբ ոմանք կը յամառէին ու չէին անսար՝ անիծելով այդ ճամբան բազմութեան առջեւ, հեռացաւ անոնցմէ, զատեց աշակերտները, եւ ամէն օր կը խօսէր Տիւրան անունով մէկու մը դպրանոցին մէջ:
किंतु, जो कठोर थे, उन्होंने वचन को नहीं माना और सार्वजनिक रूप से इस मत के विषय में बुरे विचारों का प्रचार किया. इसलिये पौलॉस अपने शिष्यों को साथ ले वहां से चले गए. वह तिरान्‍नुस के विद्यालय में गए, जहां वह हर रोज़ भीड़ से परमेश्वर संबंधी विषयों पर बात किया करते थे.
10 Ասիկա տեւեց երկու տարի, այնպէս որ ամբողջ Ասիայի մէջ բնակող Հրեաներն ու Յոյները լսեցին Տէրոջ խօսքը:
यह सब दो वर्ष तक होता रहा. इसके परिणामस्वरूप सारे आसिया प्रदेश में यहूदियों तथा यूनानियों दोनों ही ने प्रभु का संदेश सुना.
11 Աստուած արտասովոր հրաշքներ կը գործէր Պօղոսի ձեռքով.
परमेश्वर ने पौलॉस के द्वारा असाधारण चमत्कार दिखाए,
12 մինչեւ իսկ անոր մարմինէն թաշկինակներ ու գոգնոցներ կը տարուէին հիւանդներուն, որոնք կ՚ազատէին իրենց ախտերէն ու չար ոգիները դուրս կ՚ելլէին:
यहां तक कि उनके शरीर से स्पर्श हुए रूमाल और अंगोछे जब रोगियों तक ले जाए गए, वे स्वस्थ हो गए तथा दुष्टात्मा उन्हें छोड़ चले गए.
13 Ուստի թափառաշրջիկ Հրեաներէն ոմանք, որոնք ոգիներ կը հանէին՝՝, փորձեցին Տէր Յիսուսի անունը կանչել չար ոգիներ ունեցողներուն վրայ՝ ըսելով. «Կ՚երդմնեցնենք ձեզ Յիսուսով՝ որ Պօղոս կը քարոզէ»:
नगर-नगर घूमते हुए कुछ यहूदी ओझाओं ने भी दुष्टात्मा से पीड़ितों को प्रभु येशु मसीह के नाम में यह कहते हुए दुष्टात्माओं से मुक्त करने का प्रयास किया, “मैं येशु नाम में, जिनका प्रचार प्रेरित पौलॉस करते हैं, तुम्हें बाहर आने की आज्ञा देता हूं.”
14 Այս բանը ընողները՝ Սկեւա կոչուած հրեայ քահանայապետի մը եօթը որդիներն էին:
स्कीवा नामक यहूदी प्रधान पुरोहित के सात पुत्र थे, जो यही कर रहे थे.
15 Չար ոգին պատասխանեց անոնց. «Կը ճանչնամ Յիսուսը ու գիտեմ Պօղոսը, բայց դուք ո՞վ էք»:
एक दिन एक दुष्टात्मा ने उनसे कहा, “येशु को तो मैं जानता हूं तथा पौलॉस के विषय में भी मुझे मालूम है, किंतु तुम कौन हो?”
16 Եւ այդ մարդը՝ որուն մէջ էր չար ոգին, ցատկեց անոնց վրայ, տիրապետեց ու յաղթեց անոնց, այնպէս որ դուրս փախան այդ տունէն՝ մերկ եւ վիրաւոր:
और उस दुष्टात्मा से पीड़ित व्यक्ति ने लपक कर उन सभी को अपने वश में कर लिया और उनकी ऐसी पिटाई की कि वे उस घर से नंगे तथा घायल होकर भागे.
17 Եփեսոս բնակող բոլոր Հրեաներն ու Յոյները գիտցան այս բանը. վախը համակեց զանոնք բոլորը՝՝, եւ Տէր Յիսուսի անունը կը մեծարուէր:
इस घटना के विषय में इफ़ेसॉस नगर के सभी यहूदियों और यूनानियों को मालूम हो गया और उन पर आतंक छा गया किंतु प्रभु येशु मसीह का नाम बढ़ता चला गया.
18 Հաւատացեալներէն շատեր կու գային, կը խոստովանէին ու կը յայտարարէին իրենց արարքները:
कुछ नए शिष्यों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वे स्वयं भी इन्हीं कामों में लगे हुए थे.
19 Դիւթութիւն կիրարկողներէն շատեր՝ միասին կը բերէին իրենց գիրքերը, ու կ՚այրէին բոլորին առջեւ: Երբ հաշուեցին անոնց գինը, գտան թէ յիսուն հազար կտոր արծաթ կ՚արժէր:
अनेक जादूगरों ने अपनी पोथियां लाकर सबके सामने जला दी. उनका आका गया कुल दाम पचास हज़ार चांदी के सिक्‍के था.
20 Այսպէս՝ Տէրոջ խօսքը մեծապէս կ՚աճէր ու կը զօրանար:
प्रभु के पराक्रम से वचन बढ़ता गया और मजबूत होता चला गया.
21 Երբ այս բաները կատարուեցան, Պօղոս հոգիին մէջ որոշեց Երուսաղէմ երթալ՝ Մակեդոնիայէն եւ Աքայիայէն անցնելով, ու կ՚ըսէր. «Հոն ըլլալէս ետք՝ պէտք է Հռոմն ալ տեսնեմ»:
इसके बाद पौलॉस ने अपने मन में मकेदोनिया तथा आखाया प्रदेश से होते हुए येरूशलेम जाने का निश्चय किया. वह मन में विचार कर रहे थे, “इन सबके बाद मेरा रोम जाना भी सही होगा.”
22 Իրեն սպասարկողներէն երկուքը, Տիմոթէոսն ու Երաստոսը, ղրկեց Մակեդոնիա, եւ ինք ժամանակ մըն ալ Ասիա մնաց:
अपने दो सहायकों—तिमोथियॉस तथा इरास्तुस को मकेदोनिया प्रदेश प्रेषित कर वह स्वयं कुछ समय के लिए आसिया प्रदेश में रुक गए.
23 Այդ ատեն մեծ խլրտում եղաւ՝ Տէրոջ ճամբային համար:
उसी समय वहां इस मत को लेकर बड़ी खलबली मच गई.
24 Որովհետեւ Դեմետրիոս անունով արծաթագործ մը, որ կը շինէր Արտեմիսի փոքրիկ արծաթէ տաճարներ ու մեծ վաստակ կը բերէր արհեստաւորներուն,
देमेत्रियॉस नामक एक चांदी का कारीगर था, जो आरतिमिस देवी के मंदिर के मूर्तियां गढ़ा करता था, जिससे कारीगरों का एक बड़ा उद्योग चल रहा था.
25 համախմբեց զանոնք՝ նոյն արհեստին գործաւորներուն հետ, եւ ըսաւ. «Մարդի՛կ, դուք գիտէք թէ այս գործէ՛ն է մեր եկամուտը.
उसने इन्हें तथा इसी प्रकार के काम करनेवाले सब कारीगरों को इकट्ठा कर उनसे कहा, “भाइयो, यह तो आप समझते ही हैं कि हमारी बढ़ोतरी का आधार यही काम है.
26 ու կը տեսնէք եւ կը լսէք թէ այս Պօղոսը ո՛չ միայն Եփեսոսի մէջ, այլ նաեւ գրեթէ ամբողջ Ասիայի մէջ մեծ բազմութիւն մը համոզեց ու մոլորեցուց, ըսելով թէ “ձեռքով շինուածները աստուածներ չեն”:
आपने देखा और सुना होगा कि न केवल इफ़ेसॉस नगर में परंतु सभी आसिया प्रदेश में इस पौलॉस ने बड़ी संख्या में लोगों को यह कहकर भरमा दिया है कि हाथ के गढ़े देवता वास्तविक देवता नहीं होते.
27 Ուստի վտանգ կայ, որ ո՛չ միայն այս մեր կողմը անարգուի, այլ մեծ աստուածուհիին՝ Արտեմիսի տաճա՛րն ալ ոչինչ սեպուի, եւ խորտակուի մեծափառութիւնը անո՛ր՝ որ ամբողջ Ասիան ու երկրագունդը կը պաշտեն»:
अब जोखिम न केवल यह है कि हमारे काम का सम्मान जाता रहेगा परंतु यह भी कि महान देवी आरतिमिस का मंदिर भी व्यर्थ साबित हो जाएगा और वह, जिसकी पूजा सारा आसिया प्रदेश ही नहीं परंतु सारा विश्व करता है, अपने भव्य पद से गिरा दी जाएगी.”
28 Երբ լսեցին ասիկա, զայրոյթով լեցուած կ՚աղաղակէին. «Մե՜ծ է Եփեսացիներուն Արտեմիսը»:
यह सुनते ही वे सब क्रोध से भर गए और चिल्ला उठे, “इफ़ेसॉसवासियों की देवी आरतिमिस महान है!”
29 Ամբողջ քաղաքը լեցուեցաւ խառնաշփոթութեամբ, ու յափշտակելով Գայիոս եւ Արիստարքոս Մակեդոնացիները՝ Պօղոսի ճամբորդակիցները՝ բոլորը միաբանութեամբ վազեցին թատրոնը:
सारा नगर घबराया हुआ था. एकजुट हो वे मकेदोनिया प्रदेश से आए पौलॉस के साथी गायॉस तथा आरिस्तारख़ॉस को घसीटते हुए रंगशाला की ओर भागे.
30 Իսկ երբ Պօղոս ուզեց մտնել ամբոխին մէջ, աշակերտները չթոյլատրեցին իրեն:
पौलॉस इस भीड़ के सामने जाना ही चाहते थे किंतु शिष्यों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया.
31 Ասիապետներէն ոմանք ալ, որ իր բարեկամներն էին, մարդ ղրկելով իրեն՝ կ՚աղաչէին որ չյանդգնի երթալ թատրոնը:
न केवल उन्होंने परंतु नगर-प्रशासकों ने भी, जो पौलॉस के मित्र थे, बार-बार संदेश भेजकर उनसे रंगशाला की ओर न जाने की विनती की.
32 Ուստի ոմանք բան մը կ՚աղաղակէին, ուրիշներ՝ ուրիշ բան, որովհետեւ համախմբումը շփոթած էր. շատեր ալ չէին գիտեր թէ ինչո՛ւ համախմբուած են:
भीड़ में से कोई कुछ चिल्ला रहा था तो कोई और कुछ. सारी भीड़ पूरी तरह घबराई हुई थी. बहुतों को तो यही मालूम न था कि वे वहां इकट्ठा किस लिए हुए हैं.
33 Ապա բազմութեան մէջէն դուրս քաշեցին Աղեքսանդրոսը, որ Հրեաները յառաջ քշեցին. Աղեքսանդրոս ալ՝ ձեռքը շարժելով՝ կ՚ուզէր ջատագովել ինքզինք ամբոխին առջեւ:
कुछ ने यह अर्थ निकाला कि यह सब अलेक्सान्दरॉस के कारण हो रहा है क्योंकि यहूदियों ने उसे ही आगे कर रखा था. वह अपने हाथ के संकेत से अपने बचाव में भीड़ से कुछ कहने का प्रयास भी कर रहा था
34 Երբ գիտցան թէ ան Հրեայ է, բոլորը միաբերան՝ գրեթէ երկու ժամ աղաղակեցին. «Մե՜ծ է Եփեսացիներուն Արտեմիսը»:
किंतु जैसे ही उन्हें यह मालूम हुआ कि अलेक्सान्दरॉस यहूदी है, सारी भीड़ लगभग दो घंटे तक एक शब्द में चिल्लाती रही “इफ़ेसॉसवासियों की देवी आरतिमिस महान है.”
35 Սակայն ատենադպիրը՝ հանդարտեցնելով բազմութիւնը՝ ըսաւ. «Եփեսացի՛ մարդիկ, ո՞վ է այն մարդը որ չի գիտեր թէ Եփեսացիներուն քաղաքը՝ պահապանն է մեծ Արտեմիսի ու Դիոսէ ինկած կուռքին տաճարին:
भीड़ के शांत हो जाने पर नगर के हाकिमों ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा, “इफ़ेसॉसवासियो! भला यह कौन नहीं जानता कि इफ़ेसॉस नगर महान आरतिमिस तथा उस मूर्ति का रक्षक है, जो आकाश से उतरी है.
36 Ուրեմն, նկատելով որ այս բաները անվիճելի են, դուք պէտք է հանդարտ կենաք եւ յանդգնութեամբ ոչի՛նչ ընէք:
अब, जबकि यह बिना विवाद के सच है, ठीक यह होगा कि आप शांत रहें और बिना सोचे समझे कुछ भी न करें.
37 Քանի որ դուք հոս բերիք այդ մարդիկը, որոնք ո՛չ տաճար կողոպտողներ են, ո՛չ ալ ձեր աստուածուհիին հայհոյողներ:
आप इन व्यक्तियों को यहां ले आए हैं, जो न तो मंदिरों के लुटेरे हैं और न ही हमारी देवी की निंदा करनेवाले.
38 Ուրեմն, եթէ Դեմետրիոս եւ իրեն հետ եղող արհեստաւորները բան մը ունին ոեւէ մէկուն դէմ, դատի օրեր կան ու փոխ-հիւպատոսներ. թող ամբաստանեն զիրար:
इसलिये यदि देमेत्रियॉस और उसके साथी कारीगरों को इनके विषय में कोई आपत्ति है तो न्यायालय खुला है तथा न्यायाधीश भी उपलब्ध हैं. वे उनके सामने अपने आरोप पेश करें.
39 Իսկ եթէ ձեր պահանջը ուրիշ բանի մը մասին է, թող բացատրուի օրինաւոր համախմբումի մէջ:
यदि आपकी इसके अलावा कोई दूसरी मांग है तो उसे नियत सभा में ही पूरा किया जाएगा.
40 Որովհետեւ մենք ալ այսօրուան եղածին համար՝ իբր ապստամբ ամբաստանուելու վտանգին մէջ ենք, քանի որ պատճառ մը չկայ՝ որով կարենանք հաշիւ տալ այս խառնիճաղանճին համար»:
आज की इस घटना के कारण हम पर उपद्रव का आरोप लगने का खतरा है क्योंकि इसके लिए कोई भी ठोस कारण दिखाई नहीं पड़ता. इस संबंध में हम इस तितर-बितर भीड़ के इकट्ठा होने का ठोस कारण देने में असमर्थ होंगे.”
41 Ու երբ այսպէս խօսեցաւ՝ արձակեց համախմբումը:
यह कहकर नगर हाकिमों ने भीड़ को विदा कर दिया.

< ԳՈՐԾՔ ԱՌԱՔԵԼՈՑ 19 >