< ԳՈՐԾՔ ԱՌԱՔԵԼՈՑ 14 >

1 Իկոնիոնի մէջ՝ անոնք միասին մտան Հրեաներուն ժողովարանը, ու ա՛յնպէս խօսեցան՝ որ Հրեաներու եւ Յոյներու մեծ բազմութիւն մը հաւատաց:
इकुनियुम में ऐसा हुआ कि पौलुस और बरनबास यहूदियों की आराधनालय में साथ-साथ गए, और ऐसी बातें की, कि यहूदियों और यूनानियों दोनों में से बहुतों ने विश्वास किया।
2 Բայց չհնազանդող Հրեաները՝ դրդեցին հեթանոսները, եւ անոնց անձերը չարութեան գրգռեցին եղբայրներուն դէմ:
परन्तु विश्वास न करनेवाले यहूदियों ने अन्यजातियों के मन भाइयों के विरोध में भड़काए, और कटुता उत्पन्न कर दी।
3 Իսկ անոնք երկար ժամանակ հոն կենալով՝ համարձակութեամբ կը քարոզէին Տէրոջմով, որ իր շնորհքի խօսքին վկայութիւն կու տար՝ թոյլատրելով որ նշաններ եւ սքանչելիքներ կատարուին անոնց ձեռքով:
और वे बहुत दिन तक वहाँ रहे, और प्रभु के भरोसे पर साहस के साथ बातें करते थे: और वह उनके हाथों से चिन्ह और अद्भुत काम करवाकर अपने अनुग्रह के वचन पर गवाही देता था।
4 Քաղաքին բազմութիւնը բաժնուեցաւ. մաս մը բռնեց Հրեաներուն կողմը, մաս մըն ալ՝ առաքեալներուն:
परन्तु नगर के लोगों में फूट पड़ गई थी; इससे कितने तो यहूदियों की ओर, और कितने प्रेरितों की ओर हो गए।
5 Երբ հեթանոսներն ու Հրեաները՝ իրենց պետերով՝ յարձակեցան, որ նախատեն եւ քարկոծեն զանոնք,
परन्तु जब अन्यजाति और यहूदी उनका अपमान और उन्हें पथराव करने के लिये अपने सरदारों समेत उन पर दौड़े।
6 իրենք ալ՝ գիտակցելով՝ փախան Լիկայոնիայի քաղաքները, Լիւստրա ու Դերբէ եւ շրջակայքը,
तो वे इस बात को जान गए, और लुकाउनिया के लुस्त्रा और दिरबे नगरों में, और आस-पास के प्रदेशों में भाग गए।
7 ու հոն կ՚աւետարանէին:
और वहाँ सुसमाचार सुनाने लगे।
8 Մարդ մը նստած էր Լիւստրայի մէջ՝ անզօր ոտքերով, իր մօր որովայնէն կաղ ծնած, որ բնաւ քալած չէր:
लुस्त्रा में एक मनुष्य बैठा था, जो पाँवों का निर्बल था। वह जन्म ही से लँगड़ा था, और कभी न चला था।
9 Ասիկա մտիկ կ՚ընէր Պօղոսի խօսքերը, որ ակնապիշ նայելով անոր ու նշմարելով թէ բուժուելու հաւատք ունի՝
वह पौलुस को बातें करते सुन रहा था और पौलुस ने उसकी ओर टकटकी लगाकर देखा कि इसको चंगा हो जाने का विश्वास है।
10 բարձրաձայն ըսաւ. «Ուղի՛ղ կանգնէ ոտքերուդ վրայ»: Ան ալ ցատկեց եւ քալեց:
१०और ऊँचे शब्द से कहा, “अपने पाँवों के बल सीधा खड़ा हो।” तब वह उछलकर चलने फिरने लगा।
11 Երբ բազմութիւնը տեսաւ Պօղոսի ըրածը, բարձրացնելով իրենց ձայնը՝ ըսին լիկայոներէն. «Աստուածները իջած են մեզի՝ մարդոց նմանութեամբ»:
११लोगों ने पौलुस का यह काम देखकर लुकाउनिया भाषा में ऊँचे शब्द से कहा, “देवता मनुष्यों के रूप में होकर हमारे पास उतर आए हैं।”
12 Բառնաբասը կը կոչէին Դիոս, ու Պօղոսը՝ Հերմէս, քանի որ ան էր գլխաւոր խօսողը:
१२और उन्होंने बरनबास को ज्यूस, और पौलुस को हिर्मेस कहा क्योंकि वह बातें करने में मुख्य था।
13 Իսկ Դիոսի քուրմը՝ որ քաղաքին առջեւ էր, ցուլեր եւ ծաղկեպսակներ բերելով դռներուն քով՝ կ՚ուզէր զոհ մատուցանել բազմութեան հետ:
१३और ज्यूस के उस मन्दिर का पुजारी जो उनके नगर के सामने था, बैल और फूलों के हार फाटकों पर लाकर लोगों के साथ बलिदान करना चाहता था।
14 Բայց երբ առաքեալները՝ Բառնաբաս ու Պօղոս՝ լսեցին, պատռեցին իրենց հանդերձները եւ դուրս ցատկեցին բազմութեան մէջ՝ աղաղակելով.
१४परन्तु बरनबास और पौलुस प्रेरितों ने जब सुना, तो अपने कपड़े फाड़े, और भीड़ की ओर लपक गए, और पुकारकर कहने लगे,
15 «Մարդի՛կ, ինչո՞ւ այդ բաները կ՚ընէք: Մե՛նք ալ մարդիկ ենք՝ կիրքերու ենթակայ ձեզի նման, ու կ՚աւետարանենք ձեզի՝ որպէսզի այդ ունայն բաներէն դառնաք ապրող Աստուծոյ, որ ստեղծեց երկինքը, երկիրը, ծովն ու բոլոր անոնց մէջ եղածները:
१५“हे लोगों, तुम क्या करते हो? हम भी तो तुम्हारे समान दुःख-सुख भोगी मनुष्य हैं, और तुम्हें सुसमाचार सुनाते हैं, कि तुम इन व्यर्थ वस्तुओं से अलग होकर जीविते परमेश्वर की ओर फिरो, जिसने स्वर्ग और पृथ्वी और समुद्र और जो कुछ उनमें है बनाया।
16 Անցեալ սերունդներուն մէջ ան թոյլատրեց բոլոր ազգերուն՝ որ երթան իրենց ճամբաներէն:
१६उसने बीते समयों में सब जातियों को अपने-अपने मार्गों में चलने दिया।
17 Սակայն ինքզինք չթողուց առանց վկայութեան, բարիք ընելով, անձրեւ տալով մեզի երկինքէն, նաեւ պտղաբեր եղանակներ, ու մեր սիրտերը լեցնելով կերակուրներով եւ ուրախութեամբ»:
१७तो भी उसने अपने आपको बे-गवाह न छोड़ा; किन्तु वह भलाई करता रहा, और आकाश से वर्षा और फलवन्त ऋतु देकर तुम्हारे मन को भोजन और आनन्द से भरता रहा।”
18 Այս բաները ըսելով՝ հազիւ կրցան հանգստացնել բազմութիւնը, որ զոհ չմատուցանէ իրենց:
१८यह कहकर भी उन्होंने लोगों को बड़ी कठिनाई से रोका कि उनके लिये बलिदान न करें।
19 Սակայն Հրեաներ հասան Անտիոքէն եւ Իկոնիոնէն, համոզեցին բազմութիւնը, քարկոծեցին Պօղոսը ու քաղաքէն դուրս քաշկռտեցին՝ կարծելով թէ մեռած է:
१९परन्तु कितने यहूदियों ने अन्ताकिया और इकुनियुम से आकर लोगों को अपनी ओर कर लिया, और पौलुस पर पथराव किया, और मरा समझकर उसे नगर के बाहर घसीट ले गए।
20 Բայց երբ աշակերտները շրջապատեցին զինք՝ կանգնեցաւ, մտաւ քաղաքը, ու հետեւեալ օրը մեկնեցաւ Դերբէ՝ Բառնաբասի հետ:
२०पर जब चेले उसकी चारों ओर आ खड़े हुए, तो वह उठकर नगर में गया और दूसरे दिन बरनबास के साथ दिरबे को चला गया।
21 Այդ քաղաքին մէջ աւետարանելէ ու շատերը աշակերտելէ ետք՝ անոնք վերադարձան Լիւստրա, Իկոնիոն եւ Անտիոք,
२१और वे उस नगर के लोगों को सुसमाचार सुनाकर, और बहुत से चेले बनाकर, लुस्त्रा और इकुनियुम और अन्ताकिया को लौट आए।
22 ամրացնելով աշակերտներուն անձերը եւ յորդորելով՝ որ յարատեւեն հաւատքին մէջ, ըսելով. «Շատ տառապանքով պէտք է մտնենք Աստուծոյ թագաւորութիւնը»:
२२और चेलों के मन को स्थिर करते रहे और यह उपदेश देते थे कि विश्वास में बने रहो; और यह कहते थे, “हमें बड़े क्लेश उठाकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना होगा।”
23 Երբ երէցներ ձեռնադրեցին անոնց՝ ամէն եկեղեցիի մէջ, ծոմապահութեամբ աղօթելով յանձնեցին զանոնք Տէրոջ՝ որուն հաւատացած էին:
२३और उन्होंने हर एक कलीसिया में उनके लिये प्राचीन ठहराए, और उपवास सहित प्रार्थना करके उन्हें प्रभु के हाथ सौंपा जिस पर उन्होंने विश्वास किया था।
24 Եւ անցնելով Պիսիդիայի մէջէն՝ գացին Պամփիւլիա:
२४और पिसिदिया से होते हुए वे पंफूलिया में पहुँचे;
25 Պերգէի մէջ ալ Տէրոջ խօսքը քարոզելէ ետք՝ իջան Ատալիա,
२५और पिरगा में वचन सुनाकर अत्तलिया में आए।
26 անկէ ալ նաւարկեցին դէպի Անտիոք, ուրկէ Աստուծոյ շնորհքին յանձնարարուած էին այն գործին համար՝ որ կատարեցին:
२६और वहाँ से जहाज द्वारा अन्ताकिया गये, जहाँ वे उस काम के लिये जो उन्होंने पूरा किया था परमेश्वर के अनुग्रह में सौंपे गए।
27 Երբ եկան, հաւաքելով եկեղեցին՝ պատմեցին ինչ որ Աստուած ըրեր էր իրենց հետ, եւ թէ հաւատքի դուռը բացեր էր հեթանոսներուն:
२७वहाँ पहुँचकर, उन्होंने कलीसिया इकट्ठी की और बताया, कि परमेश्वर ने हमारे साथ होकर कैसे बड़े-बड़े काम किए! और अन्यजातियों के लिये विश्वास का द्वार खोल दिया।
28 Ու հոն երկար ժամանակ կեցան աշակերտներուն հետ:
२८और वे चेलों के साथ बहुत दिन तक रहे।

< ԳՈՐԾՔ ԱՌԱՔԵԼՈՑ 14 >