< ԵՐՐՈՐԴ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 1 >

1 Երէցը՝ սիրելի Գայիոսին, որ կը սիրեմ ճշմարտութեամբ:
प्राचीन की ओर से, प्रिय गायॉस को, जिससे मुझे वास्तव में प्रेम है.
2 Սիրելի՛ս, կ՚ըղձամ որ ամէն կերպով յաջողիս եւ առողջ ըլլաս, ինչպէս քու անձդ ալ յաջողութեան մէջ է:
प्रिय भाई बहनो, मेरी कामना है कि जिस प्रकार तुम अपनी आत्मा में उन्‍नत हो, ठीक वैसे ही अन्य क्षेत्रों में भी उन्‍नत होते जाओ और स्वस्थ रहो.
3 Որովհետեւ մեծապէս ուրախացայ, երբ քանի մը եղբայրներ եկան ու վկայեցին քու ճշմարտութեանդ մասին, թէ կ՚ընթանաս ճշմարտութեամբ:
मुझसे भेंट करने आए साथी विश्वासियों द्वारा सच्चाई में तुम्हारी स्थिरता का विवरण अर्थात् सत्य में तुम्हारे स्वभाव के विषय में सुनकर मुझे बहुत ही खुशी हुई.
4 Ամենամեծ ուրախութիւնս է լսել՝ թէ իմ զաւակներս կ՚ընթանան ճշմարտութեամբ:
मेरे लिए इससे बढ़कर और कोई आनंद नहीं कि मैं यह सुनूं कि मेरे बालकों का स्वभाव सच्चाई के अनुसार है.
5 Սիրելի՛ս, դուն հաւատա՛րմաբար կ՚ընես՝ ինչ որ կ՚ընես եղբայրներուն եւ օտարականներուն.
प्रिय भाई बहनो, जो कुछ तुम साथी विश्वासियों, विशेष रूप से परदेशी साथी विश्वासियों की भलाई में कर रहे हो, तुम्हारी सच्चाई का सबूत है.
6 անոնք վկայեցին քու սիրոյդ մասին եկեղեցիին առջեւ: Եթէ ուղարկես զանոնք աստուածահաճոյ կերպով՝ լա՛ւ կ՚ընես.
वे कलीसिया के सामने तुम्हारे प्रेम के गवाह हैं. सही यह है कि तुम उन्हें इसी भाव में विदा करो, जो परमेश्वर को ग्रहण योग्य हो,
7 որովհետեւ անոնք մեկնեցան Աստուծոյ անունին համար՝ ոչինչ առնելով հեթանոսներէն:
क्योंकि उन्होंने गैर-यहूदियों से बिना कोई सहायता स्वीकार किए प्रभु के लिए काम प्रारंभ किया था.
8 Ուրեմն մենք պարտաւոր ենք ընդունիլ այդպիսիները, որպէսզի գործակից ըլլանք ճշմարտութեան:
इसलिये सही है कि हम ऐसे व्यक्तियों का सत्कार करें कि हम उस सत्य के सहकर्मी हो जाएं.
9 Գրեցի եկեղեցիին. բայց Դիոտրեփէս, որ կ՚ուզէ անոնց մէջ առաջին ըլլալ, չ՚ընդունիր մեզ:
मैंने कलीसिया को पत्र लिखा था परंतु दिओत्रिफ़ेस, जो उनमें हमेशा ही अगुआ बनना चाहता है, हमारी नहीं मानता.
10 Ուստի եթէ գամ՝ պիտի մտաբերեմ անոր ըրած գործերը, քանի որ կը շաղակրատէ մեզի դէմ չար խօսքերով: Չի բաւարարուիր ասով, եւ ո՛չ միայն չ՚ընդունիր եղբայրները, հապա կ՚արգիլէ ու եկեղեցիէն կը վտարէ անոնք՝ որ կ՚ուզեն ընդունիլ:
इसी कारण जब मैं वहां आऊंगा तो तुम्हारे सामने उसके द्वारा किए गए सभी कामों को स्पष्ट कर दूंगा अर्थात् सारे बुरे-बुरे शब्दों का प्रयोग करते हुए हम पर लगाए गए आरोपों का. इतना ही नहीं, वह न तो स्वयं उपदेशकों को स्वीकार करता है और न ही कलीसिया के सदस्यों को ऐसा करने देता है, जो ऐसा करने के इच्छुक हैं. वस्तुतः उन्हें वह कलीसिया से बाहर कर देता है.
11 Սիրելի՛ս, մի՛ նմանիր չարին, հապա՝ բարիին: Ա՛ն որ բարիք կ՚ընէ՝ Աստուծմէ է. բայց ա՛ն որ չարիք կ՚ընէ՝ տեսած չէ Աստուած:
प्रिय भाई बहनो, बुराई का नहीं परंतु भलाई का अनुसरण करो क्योंकि भला करनेवाला परमेश्वर का है; जो बुराई करनेवाला है उसने परमेश्वर को नहीं देखा.
12 Իսկ Դեմետրիոս բարի վկայուած է բոլորէն, նոյնինքն ճշմարտութենէն ալ: Մե՛նք ալ կը վկայենք, եւ դուք գիտէք թէ մեր վկայութիւնը ճշմարիտ է:
देमेत्रियॉस की सभी प्रशंसा करते हैं. स्वयं सच उसका गवाह है. हम भी उसके गवाह हैं और तुम यह जानते हो कि हमारी गवाही सच है.
13 Գրելիք շատ բան ունէի, բայց չեմ ուզեր մելանով ու գրիչով գրել քեզի:
हालांकि लिखने योग्य अनेक विषय हैं किंतु मैं स्याही और लेखनी इस्तेमाल नहीं करना चाहता.
14 Սակայն կը յուսամ թէ շուտով պիտի տեսնեմ քեզ, եւ պիտի խօսինք դէմ առ դէմ: Խաղաղութի՜ւն քեզի: Բարեկամները կը բարեւեն քեզ. բարեւէ՛ մեր բարեկամները՝ իւրաքանչիւրը իր անունով:
मेरी आशा है कि मैं तुमसे बहुत जल्द भेंटकर आमने-सामने आपस में बातचीत करूंगा. तुम्हें शांति मिले. तुम्हें मित्रों का नमस्कार. व्यक्तिगत रूप से हर एक मित्र को नमस्कार करना.

< ԵՐՐՈՐԴ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 1 >