< ԵՐԿՐՈՐԴ ԹԵՍԱՂՈՆԻԿԵՑԻՍ 3 >

1 Վերջապէս, եղբայրնե՛ր, աղօթեցէ՛ք մեզի համար, որպէսզի Տէրոջ խօսքը արագ ընթանայ ու փառաւորուի ամէն տեղ՝ ինչպէս ձեր մէջ,
अंत में, प्रिय भाई बहनो, हमारे लिए प्रार्थना करो कि प्रभु का संदेश तेज गति से हर जगह फैलता जाए और उसे महिमा प्राप्‍त हो, ठीक जैसी तुम्हारे बीच.
2 եւ մենք ազատինք վատ ու չար մարդոցմէ. որովհետեւ բոլորը հաւատք չունին:
और यह भी कि हम टेढ़े मनवाले व्यक्तियों तथा दुष्ट मनुष्यों से सुरक्षित रहें क्योंकि विश्वास का वरदान सभी ने प्राप्‍त नहीं किया है.
3 Բայց Տէրը հաւատարիմ է. ան պիտի ամրացնէ ձեզ եւ պահէ Չարէն:
किंतु प्रभु विश्वासयोग्य हैं. वही तुम्हें स्थिर करेंगे और उस दुष्ट से तुम्हारी रक्षा करेंगे.
4 Ու մենք համոզում ունինք ձեր վրայ Տէրոջմով, թէ ինչ որ պատուիրեցինք ձեզի՝ կ՚ընէք եւ պիտի ընէք ալ:
प्रभु में हमें तुम्हारे विषय में पूरा निश्चय है कि तुम हमारे आदेशानुसार ही स्वभाव कर रहे हो और ऐसा ही करते रहोगे.
5 Տէրը թող ուղղէ ձեր սիրտերը դէպի Աստուծոյ սէրն ու Քրիստոսի համբերութիւնը:
प्रभु तुम्हारे हृदयों को परमेश्वर के प्रेम तथा मसीह येशु के धीरज की ओर अगुवाई करें.
6 Կը պատուիրենք ձեզի, եղբայրնե՛ր, մեր Տէրոջ՝ Յիսուս Քրիստոսի անունով, որ զգուշանաք ամէն եղբօրմէ՝ որ կ՚ընթանայ անկարգութեամբ, եւ ո՛չ թէ այն աւանդութեան համաձայն՝ որ ընդունեցիք մեզմէ:
प्रिय भाई बहनो, प्रभु येशु मसीह के नाम में हम तुम्हें यह आज्ञा देते हैं कि तुम ऐसे हर एक व्यक्ति से दूर रहो, जो अनुचित चाल चलता है, जो हमारे द्वारा दी गई शिक्षाओं का पालन नहीं करता.
7 Որովհետեւ դուք ձեզմէ գիտէք թէ ի՛նչպէս պէտք է նմանիք մեզի. քանի որ մենք անկարգութեամբ չընթացանք ձեր մէջ,
यह तुम्हें मालूम है कि तुम्हारे लिए हमारे जैसी चाल चलना सही है क्योंकि तुम्हारे बीच रहते हुए हम निकम्मे नहीं रहे.
8 ո՛չ ալ ձրի կերանք մէկուն հացը, այլ գիշեր ու ցերեկ կը գործէինք՝ աշխատանքով եւ տաժանքով, ձեզմէ ո՛չ մէկը ծանրաբեռնելու համար:
इतना ही नहीं, हमने किसी के यहां दाम चुकाए बिना भोजन नहीं किया परंतु हमने दिन-रात परिश्रम किया और काम करते रहे कि हम तुममें से किसी के लिए भी बोझ न बनें.
9 Ո՛չ թէ իրաւունք չունէինք, հապա մենք մեզ տիպար դարձուցինք ձեզի՝ որպէսզի նմանիք մեզի:
यह इसलिये नहीं कि तुमसे सहायता पाना हमारा अधिकार नहीं है परंतु इसलिये कि हम स्वयं को तुम्हारे सामने आदर्श स्वभाव प्रस्तुत करें और तुम हमारी सी चाल चलो.
10 Որովհետեւ երբ ձեր քով էինք, սա՛ կը պատուիրէինք ձեզի, թէ “ա՛ն որ չ՚ուզեր գործել, հա՛ց ալ թող չուտէ”:
यहां तक कि जब हम तुम्हारे बीच में थे, हम तुम्हें यह आज्ञा दिया करते थे: “किसी आलसी को भोजन न दिया जाए.”
11 Արդարեւ կը լսենք թէ ձեր մէջէն ոմանք կ՚ընթանան անկարգութեամբ, բնա՛ւ չեն գործեր, հապա հետաքրքրամոլ կ՚ըլլան:
सुनने में यह आया है कि तुममें से कुछ की जीवनशैली आलस भरी हो गई है. वे कोई भी काम नहीं कर रहे; वस्तुतः वे अन्यों के लिए बाधा बन गए हैं.
12 Այդպիսիներուն կը պատուիրենք ու կը յորդորենք մեր Տէրոջմով՝ Յիսուս Քրիստոսով, որ գործեն հանդարտութեամբ եւ ուտեն իրե՛նց հացը:
ऐसे व्यक्तियों के लिए प्रभु येशु मसीह में हमारी विनती भरी आज्ञा है कि वे गंभीरता पूर्वक काम पर लग जाएं तथा वे अपने ही परिश्रम से कमाया हुआ भोजन करें.
13 Իսկ դո՛ւք, եղբայրնե՛ր, մի՛ ձանձրանաք բարիք գործելէ:
किंतु, प्रिय भाई बहनो, तुम स्वयं वह करने में पीछे न हटना, जो सही और भला है.
14 Եթէ ոեւէ մէկը չհնազանդի այս նամակին մէջ մեր ըսած խօսքին, նշանակեցէ՛ք զայն ու մի՛ յարաբերիք անոր հետ, որպէսզի ամչնայ:
यदि कोई व्यक्ति हमारे इस पत्र के आदेशों को नहीं मानता है, उस पर विशेष ध्यान दो. उसका साथ न दो कि वह लज्जित हो.
15 Բայց թշնամի մի՛ համարէք զինք, հապա խրատեցէ՛ք իբր եղբայր:
इतना सब होने पर भी उसे शत्रु न मानो परंतु एक भाई समझकर उसे समझाओ.
16 Նոյնինքն խաղաղութեան Տէրը խաղաղութիւն տայ ձեզի, ամէն ատեն եւ ամէն կերպով. Տէրը ձեր բոլորին հետ:
शांति के परमेश्वर स्वयं तुम्हें हर एक परिस्थिति में निरंतर शांति प्रदान करते रहें. प्रभु तुम सबके साथ हों.
17 Ես՝ Պօղոս, ի՛մ ձեռքովս կը գրեմ այս բարեւը, որ ամէն նամակի մէջ իմ նշանս է. ես ա՛յսպէս կը գրեմ:
मैं, पौलॉस, अपने हाथों से नमस्कार लिख रहा हूं. मेरे हर एक पत्र का पहचान चिह्न यही है. यही मेरे लिखने का तरीका है.
18 Մեր Տէրոջ՝ Յիսուս Քրիստոսի շնորհքը ձեր բոլորին հետ: Ամէն:
हमारे प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तुम सब पर बना रहे.

< ԵՐԿՐՈՐԴ ԹԵՍԱՂՈՆԻԿԵՑԻՍ 3 >