< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 7 >

1 Ուրեմն, սիրելինե՛ր, այս խոստումները ունենալով՝ մաքրե՛նք մենք մեզ մարմինի ու հոգիի ամէն տեսակ պղծութենէ, եւ կատարելագործե՛նք սրբացումը Աստուծոյ վախով:
हे प्यारों जबकि ये प्रतिज्ञाएँ हमें मिली हैं, तो आओ, हम अपने आपको शरीर और आत्मा की सब मलिनता से शुद्ध करें, और परमेश्वर का भय रखते हुए पवित्रता को सिद्ध करें।
2 Ընդունեցէ՛ք մեզ՝՝: Ո՛չ մէկը անիրաւեցինք, ո՛չ մէկը ապականեցինք եւ ո՛չ մէկը կեղեքեցինք:
हमें अपने हृदय में जगह दो: हमने न किसी से अन्याय किया, न किसी को बिगाड़ा, और न किसी को ठगा।
3 Չեմ ըսեր ասիկա՝ դատապարտելու համար ձեզ, որովհետեւ նախապէս ըսեր եմ թէ դուք մեր սիրտին մէջ էք՝ միասին մեռնելու եւ ապրելու:
मैं तुम्हें दोषी ठहराने के लिये यह नहीं कहता क्योंकि मैं पहले ही कह चूका हूँ, कि तुम हमारे हृदय में ऐसे बस गए हो कि हम तुम्हारे साथ मरने जीने के लिये तैयार हैं।
4 Մեծ է խօսքի համարձակութիւնս ձեզի հանդէպ, մեծ է ձեզմով պարծանքս, լեցուած եմ մխիթարութեամբ, չափազանց ուրախ եմ մեր ամբողջ տառապանքին մէջ:
मैं तुम से बहुत साहस के साथ बोल रहा हूँ, मुझे तुम पर बड़ा घमण्ड है: मैं शान्ति से भर गया हूँ; अपने सारे क्लेश में मैं आनन्द से अति भरपूर रहता हूँ।
5 Որովհետեւ՝ երբ մենք Մակեդոնիա հասանք՝ մեր մարմինը բնա՛ւ անդորրութիւն չունեցաւ, այլ ամէն կողմէ կը տառապէինք. դուրսէն կռիւներ կային, իսկ ներսէն՝ վախեր:
क्योंकि जब हम मकिदुनिया में आए, तब भी हमारे शरीर को चैन नहीं मिला, परन्तु हम चारों ओर से क्लेश पाते थे; बाहर लड़ाइयाँ थीं, भीतर भयंकर बातें थी।
6 Բայց Աստուած, որ խոնարհները կը մխիթարէ, մեզ մխիթարեց Տիտոսի գալուստով:
तो भी दीनों को शान्ति देनेवाले परमेश्वर ने तीतुस के आने से हमको शान्ति दी।
7 Եւ ո՛չ միայն անոր գալուստով, այլ նաեւ այն մխիթարութեամբ՝ որով ինք մխիթարուած էր ձեզմով, երբ պատմեց մեզի ձեր տենչանքը, ձեր կոծը, ինծի հանդէպ ձեր ունեցած նախանձախնդրութիւնը, այնպէս որ ա՛լ աւելի ուրախացայ:
और न केवल उसके आने से परन्तु उसकी उस शान्ति से भी, जो उसको तुम्हारी ओर से मिली थी; और उसने तुम्हारी लालसा, और तुम्हारे दुःख और मेरे लिये तुम्हारी धुन का समाचार हमें सुनाया, जिससे मुझे और भी आनन्द हुआ।
8 Որովհետեւ, թէպէտ տրտմեցուցի ձեզ այդ նամակով, չեմ զղջար, (թէպէտ զղջացեր էի, ) քանի որ կը նշմարեմ թէ այդ նամակը տրտմեցուց ձեզ, թէպէտ միայն ժամանակ մը:
क्योंकि यद्यपि मैंने अपनी पत्री से तुम्हें शोकित किया, परन्तु उससे पछताता नहीं जैसा कि पहले पछताता था क्योंकि मैं देखता हूँ, कि उस पत्री से तुम्हें शोक तो हुआ परन्तु वह थोड़ी देर के लिये था।
9 Ուրեմն կ՚ուրախանամ, ո՛չ թէ քանի որ տրտմեցաք, հապա՝ որովհետեւ տրտմեցաք ապաշխարութեա՛ն համար. քանի որ տրտմեցաք Աստուծոյ ուզած կերպով, որպէսզի ոչինչ կորսնցուցած ըլլաք մեր միջոցով:
अब मैं आनन्दित हूँ पर इसलिए नहीं कि तुम को शोक पहुँचा वरन् इसलिए कि तुम ने उस शोक के कारण मन फिराया, क्योंकि तुम्हारा शोक परमेश्वर की इच्छा के अनुसार था, कि हमारी ओर से तुम्हें किसी बात में हानि न पहुँचे।
10 Արդարեւ Աստուծոյ ուզած տրտմութիւնը կը պատճառէ՝՝ ապաշխարութիւն՝ փրկութեան համար, որ չի զղջացներ. բայց աշխարհի տրտմութիւնը կը պատճառէ մահ:
१०क्योंकि परमेश्वर-भक्ति का शोक ऐसा पश्चाताप उत्पन्न करता है; जिसका परिणाम उद्धार है और फिर उससे पछताना नहीं पड़ता: परन्तु सांसारिक शोक मृत्यु उत्पन्न करता है।
11 Քանի դուք տրտմեցաք Աստուծոյ ուզած կերպով, ահա՛ այդ բանը ձեր մէջ ի՜նչ փութաջանութիւն գոյացուց, նոյնիսկ ջատագովութիւն, ընդվզում, վախ, տենչանք, նախանձախնդրութիւն, վրէժխնդրութիւն. ամէն կերպով դուք ձեզի հաւանութիւն տուիք թէ այդ խնդիրին մէջ անկեղծ էք:
११अतः देखो, इसी बात से कि तुम्हें परमेश्वर-भक्ति का शोक हुआ; तुम में कितना उत्साह, प्रत्युत्तर, रिस, भय, लालसा, धुन और पलटा लेने का विचार उत्पन्न हुआ? तुम ने सब प्रकार से यह सिद्ध कर दिखाया, कि तुम इस बात में निर्दोष हो।
12 Ուրեմն ինչ որ գրեցի ձեզի, ո՛չ թէ անիրաւութիւնը ընողին պատճառով էր, եւ ո՛չ ալ անիրաւութիւնը կրողին պատճառով, հապա՝ որպէսզի երեւնայ ձեզի Աստուծոյ առջեւ մեր ունեցած փութաջանութիւնը ձեզի հանդէպ:
१२फिर मैंने जो तुम्हारे पास लिखा था, वह न तो उसके कारण लिखा, जिसने अन्याय किया, और न उसके कारण जिस पर अन्याय किया गया, परन्तु इसलिए कि तुम्हारी उत्तेजना जो हमारे लिये है, वह परमेश्वर के सामने तुम पर प्रगट हो जाए।
13 Ուստի ձեր մխիթարութեամբ մե՛նք մխիթարուեցանք. եւ ա՛լ աւելի ուրախացանք Տիտոսի ուրախութեան համար, որովհետեւ անոր հոգին հանգստացած էր բոլորէդ.
१३इसलिए हमें शान्ति हुई; और हमारी इस शान्ति के साथ तीतुस के आनन्द के कारण और भी आनन्द हुआ क्योंकि उसका जी तुम सब के कारण हरा भरा हो गया है।
14 քանի որ ամօթահար չեմ ըլլար՝ ձեզմով որեւէ բանի մէջ պարծենալուս համար անոր առջեւ. հապա, ինչպէս ամէն բան ճշմարտութեամբ խօսեցանք ձեզի, նոյնպէս Տիտոսի առջեւ մեր պարծանքն ալ ճշմարիտ գտնուեցաւ:
१४क्योंकि यदि मैंने उसके सामने तुम्हारे विषय में कुछ घमण्ड दिखाया, तो लज्जित नहीं हुआ, परन्तु जैसे हमने तुम से सब बातें सच-सच कह दी थीं, वैसे ही हमारा घमण्ड दिखाना तीतुस के सामने भी सच निकला।
15 Նաեւ իր գորովը աւելի առատ է ձեզի հանդէպ, մինչ կը վերյիշէ ձեր բոլորին հնազանդութիւնը, թէ ի՛նչպէս ահով ու դողով ընդունեցիք զինք:
१५जब उसको तुम सब के आज्ञाकारी होने का स्मरण आता है, कि कैसे तुम ने डरते और काँपते हुए उससे भेंट की; तो उसका प्रेम तुम्हारी ओर और भी बढ़ता जाता है।
16 Ուստի կ՚ուրախանամ որ ամէն բանի մէջ վստահութիւն ունիմ ձեր վրայ:
१६मैं आनन्द करता हूँ, कि तुम्हारी ओर से मुझे हर बात में भरोसा होता है।

< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 7 >