< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 4 >

1 Ուստի, քանի ունինք այս սպասարկութիւնը, ողորմութիւն գտած ըլլալով՝ չենք ձանձրանար.
इसलिये कि यह सेवकाई हमें परमेश्वर की कृपा से प्राप्‍त हुई है, हम निराश नहीं होते.
2 հապա հրաժարեցանք ամօթալի ծածուկ բաներէն, խորամանկութեամբ չենք ընթանար եւ Աստուծոյ խօսքը չենք խարդախեր. այլ ճշմարտութիւնը բացայայտելով մենք մեզ կը յանձնարարենք ամէն մարդու խղճմտանքին՝ Աստուծոյ առջեւ:
हमने लज्जा के गुप्‍त कामों को त्याग दिया है. न तो हमारे स्वभाव में किसी प्रकार की चतुराई है और न ही हम परमेश्वर के वचन को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं. किंतु सच्चाई को प्रकट करके हम परमेश्वर के सामने स्वयं को हर एक के विवेक के लिए प्रस्तुत करते हैं.
3 Իսկ եթէ մեր աւետարանը ծածկուած է, կորսուածներո՛ւն համար ծածկուած է.
यदि हमारा ईश्वरीय सुसमाचार ढका हुआ है, तो यह उन्हीं के लिए ढका हुआ है, जो विनाश की ओर जा रहे हैं.
4 որոնց մէջ այս աշխարհի աստուածը կուրցուց անհաւատներուն միտքերը, որպէսզի Քրիստոսի՝ Աստուծոյ պատկերին՝ փառքի աւետարանին լոյսը անոնց վրայ չշողայ: (aiōn g165)
इस संसार के ईश्वर ने उन अविश्वासियों की बुद्धि को अंधा कर दिया है कि वे परमेश्वर के प्रतिरूप, मसीह के तेजोमय ईश्वरीय सुसमाचार के प्रकाश को न देख सकें. (aiōn g165)
5 Արդարեւ մենք մեզ չէ որ կը քարոզենք, հապա՝ Քրիստոս Յիսուս Տէրը, ու մեզ՝ ձեր ծառաները Յիսուսի համար.
हम स्वयं को ऊंचा नहीं करते—हम मसीह येशु को प्रभु तथा स्वयं को मसीह येशु के लिए तुम्हारे दास घोषित करते हैं.
6 որովհետեւ Աստուած, որ հրամայեց լոյսին՝ փայլիլ խաւարին մէջէն, ինք փայլեցաւ մեր սիրտերուն մէջ՝ Աստուծոյ փառքին գիտութեան լոյսը տալու համար Յիսուս Քրիստոսի դէմքին վրայ:
परमेश्वर, जिन्होंने कहा, “अंधकार में से ज्योति चमके,” वही परमेश्वर हैं, जिन्होंने हमारा हृदय चमका दिया कि हमें मसीह के मुख में चमकते हुए परमेश्वर के प्रताप के ज्ञान का प्रकाश प्रदान करें.
7 Բայց մենք ունինք այս գանձը հողէ անօթներու մէջ, որպէսզի զօրութեան գերազանցութիւնը ըլլայ Աստուծմէ, եւ ո՛չ թէ մեզմէ:
यह बेशकीमती खजाना मिट्टी के पात्रों में इसलिये रखा हुआ है कि यह साफ़ हो जाए कि यह असीम सामर्थ्य हमारी नहीं परंतु परमेश्वर की है.
8 Ամէն կողմէ կը տառապինք, բայց տագնապած չենք. վարանումի մէջ ենք, բայց յուսահատած չենք.
हम चारों ओर से कष्टों से घिरे रहते हैं, किंतु कुचले नहीं जाते; घबराते तो हैं, किंतु निराश नहीं होते;
9 հալածուած ենք, բայց լքուած չենք. խորտակուած ենք, բայց կորսուած չենք:
सताए तो जाते हैं, किंतु त्यागे नहीं जाते; बहुत कुचले जाते हैं, किंतु नष्ट नहीं होते.
10 Ամէն ատեն Յիսուսի մահը կը կրենք մեր մարմինին մէջ, որպէսզի Յիսուսի կեանքն ալ յայտնաբերուի մեր մարմինին մէջ:
हम हरदम मसीह येशु की मृत्यु को अपने शरीर में लिए फिरते हैं कि मसीह येशु का जीवन हमारे शरीर में प्रकट हो जाए.
11 Որովհետեւ մենք որ կ՚ապրինք՝ ամէն ատեն Յիսուսի համար մահուան կը մատնուինք, որպէսզի Յիսուսի կեանքն ալ յայտնաբերուի մեր մահկանացու մարմինին մէջ:
इसलिये हम, जो जीवित हैं, हरदम मसीह येशु के लिए मृत्यु को सौंपे जाते हैं कि हमारी शारीरिक देह में मसीह येशु का जीवन प्रकट हो जाए.
12 Ուստի՝ մահը կը ներգործէ մե՛ր մէջ, իսկ կեանքը՝ ձե՛ր մէջ:
इस स्थिति में मृत्यु हममें सक्रिय है और जीवन तुममें.
13 Բայց հաւատքին նոյն հոգին ունինք, ինչպէս գրուած է. «Հաւատացի, ուստի խօսեցայ»: Մե՛նք ալ կը հաւատանք, ուստի կը խօսինք:
विश्वास के उसी भाव में, जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: मैंने विश्वास किया, इसलिये मैं चुप न रहा. हम भी यह सब इसलिये कहते हैं कि हमने भी विश्वास किया है.
14 Գիտենք թէ ա՛ն՝ որ յարուցանեց Տէր Յիսուսը, մե՛զ ալ պիտի յարուցանէ Յիսուսի միջոցով, եւ անոր պիտի ներկայացնէ՝ ձեզի հետ:
यह जानते हुए कि जिन्होंने प्रभु येशु को मरे हुओं में से जीवित किया, वही हमें भी मसीह येशु के साथ जीवित करेंगे तथा तुम्हारे साथ हमें भी अपनी उपस्थिति में ले जाएंगे.
15 Որովհետեւ ամէն բան ձեզի համար է, որպէսզի այն շնորհքը՝ աւելցած շատերու շնորհակալութեամբ՝ ճոխանայ Աստուծոյ փառքին համար:
यह सब तुम्हारे हित में है कि अनुग्रह, जो अधिक से अधिक मनुष्यों में व्याप्‍त होता जा रहा है, परमेश्वर की महिमा के लिए अधिक से अधिक धन्यवाद का कारण बने.
16 Հետեւաբար չենք ձանձրանար. եւ թէպէտ մեր արտաքին մարդը կ՚ապականի, ներքին մարդը օրէ օր կը նորոգուի:
इसलिये हम उदास नहीं होते. हमारा बाहरी मनुष्यत्व तो कमजोर होता जा रहा है किंतु भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जा रहा है.
17 Արդարեւ մեր թեթեւ, վայրկենական տառապանքը՝ մեզի համար կը պատրաստէ գերազանց ու յաւիտենական կշիռք ունեցող փառք մը. (aiōnios g166)
हमारा यह छोटा सा, क्षण-भर का कष्ट हमारे लिए ऐसी अनंत और अत्यधिक महिमा को उत्पन्‍न कर रहा है, जिसकी तुलना नहीं कर सकते (aiōnios g166)
18 քանի որ մենք կը նայինք ո՛չ թէ տեսանելի բաներուն, հապա՝ անտեսանելիներուն. որովհետեւ տեսանելի բաները ժամանակաւոր են, իսկ անտեսանելիները՝ յաւիտենական: (aiōnios g166)
क्योंकि हमने अपना ध्यान उस पर केंद्रित नहीं किया, जो दिखाई देता है परंतु उस पर, जो दिखाई नहीं देता है. जो कुछ दिखाई देता है, वह क्षण-भर का है किंतु जो दिखाई नहीं देता वह अनंत काल का. (aiōnios g166)

< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 4 >