< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 11 >

1 Երանի՜ թէ կարենայիք քիչ մը հանդուրժել իմ անմտութեանս. եւ իսկապէս՝ հանդուրժեցէ՛ք ինծի:
मैं चाहता हूं कि तुम मेरी छोटी सी मूर्खता को सह लो—जैसे वास्तव में तुम इस समय सह भी रहे हो.
2 Որովհետեւ նախանձախնդիր եմ ձեզի հանդէպ՝ Աստուծոյ նախանձախնդրութեամբ. քանի որ մէ՛կ ամուսինի նշանեցի ձեզ, որպէսզի Քրիստոսի՛ ներկայացնեմ ձեզ՝ մաքրակենցաղ կոյսի մը պէս:
तुम्हारे लिए मेरी प्रेम की धुन ठीक वैसी ही है जैसी परमेश्वर की. तुम उस पवित्र कुंवारी जैसे हो, जिसकी मंगनी मैंने एकमात्र वर—मसीह येशु—को सौंपने के उद्देश्य से की है.
3 Բայց կը վախնամ որ, ինչպէս օձը խաբեց Եւան իր խորամանկութեամբ, նոյնպէս ձեր միտքերը ապականին Քրիստոսի հանդէպ եղած պարզամտութենէն:
मुझे हमेशा यह भय लगा रहता है कि कहीं शैतान तुम्हारे मन को मसीह के प्रति तुम्हारी निष्कपट, पवित्रता से दूर न कर दे, जैसे सांप ने हव्वा को अपनी चालाकी से छल लिया था.
4 Որովհետեւ եթէ մէկը գար եւ քարոզէր ուրի՛շ Յիսուս մը՝ որ մենք չենք քարոզած, կամ ստանայիք ուրիշ հոգի մը՝ որ չէք ստացած, կամ ուրիշ աւետարան՝ որ չէք ընդունած, լաւ կը հանդուրժէիք այդպիսիին:
क्योंकि जब कोई व्यक्ति आकर किसी अन्य येशु का प्रचार करता है, जिसका प्रचार हमने नहीं किया या तुम्हें कोई भिन्‍न आत्मा मिलती है, जो तुम्हें पहले नहीं मिली थी या तुम कोई भिन्‍न ईश्वरीय सुसमाचार को अपनाते हो, जिसे तुमने पहले ग्रहण नहीं किया था, तो तुम इसे सहर्ष स्वीकार कर लेते हो!
5 Քանի որ ես կը սեպեմ թէ ոչինչո՛վ ետ մնացած եմ գերագոյն առաքեալներէն.
मैं यह नहीं मानता कि मैं तथाकथित बड़े से बड़े प्रेरितों से तुच्छ हूं.
6 ու թէպէտ անվարժ եմ խօսքի մէջ, բայց ո՛չ՝ գիտութեամբ. սակայն ամէն բանի մէջ մենք մեզ ամբողջովին բացայայտեցինք ձեզի:
माना कि मैं बोलने में निपुण नहीं हूं किंतु निश्चित ही ज्ञान में मैं कम नहीं. वस्तुतः हमने प्रत्येक प्रकार से प्रत्येक क्षेत्र में तुम्हारे लिए इसे स्पष्ट कर दिया है.
7 Միթէ սխա՞լ գործած եղայ ես զիս խոնարհեցնելով՝ որպէսզի դո՛ւք բարձրանաք, քանի որ ձրի քարոզեցի ձեզի Աստուծոյ աւետարանը.
इसलिये कि मैंने तुम्हारे लिए परमेश्वर के ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार मुफ्त में किया, क्या तुम्हें ऊंचा करने के उद्देश्य से मेरा स्वयं को विनम्र बना लेना अपराध था?
8 կողոպտեցի ուրիշ եկեղեցիներ՝ թոշակ առնելով անոնցմէ, որպէսզի սպասարկեմ ձեզի:
तुम्हारे बीच सेवा करते हुए मेरा भरण-पोषण अन्य कलीसियाओं द्वारा किया जा रहा था. यह एक प्रकार से उन्हें लूटना ही हुआ.
9 Ձեր մէջ ներկայ եղած ատենս՝ երբ կարօտութեան մէջ էի, ձեզմէ ո՛չ մէկուն բեռ եղայ. որովհետեւ Մակեդոնիայէն եկող եղբայրնե՛րը լրացուցին ինչ որ կը պակսէր ինծի. եւ ամէն կերպով զգուշացայ ձեզի ծանրութիւն ըլլալէ, ու դարձեալ պիտի զգուշանամ:
तुम्हारे साथ रहते हुए आर्थिक ज़रूरत में भी मैं तुममें से किसी पर भी बोझ न बना. मकेदोनिया प्रदेश से आए साथी विश्वासियों ने मेरी सभी ज़रूरतों की पूर्ति की. हर क्षेत्र में मेरा यही प्रयास रहा है कि मैं तुम पर बोझ न बनूं. भविष्य में भी मेरा प्रयास यही रहेगा.
10 Քանի որ Քրիստոսի ճշմարտութիւնը իմ մէջս է, ո՛չ մէկը պիտի արգիլէ զիս այս պարծանքէն՝ Աքայիայի շրջանները:
मुझमें मसीह का सच मौजूद है, इसलिये पूरे आखाया प्रदेश के क्षेत्रों में कोई भी मुझे मेरे इस गौरव से दूर न कर सकेगा.
11 Ինչո՞ւ. քանի որ չե՞մ սիրեր ձեզ: Աստուա՛ծ գիտէ:
क्यों? क्या इसलिये कि मुझे तुमसे प्रेम नहीं? परमेश्वर गवाह हैं कि मैं तुमसे प्रेम करता हूं.
12 Բայց ինչ որ ըրի՝ դարձեալ պիտի ընեմ զայն, որպէսզի առիթը զլանամ անոնց՝ որ առիթ կ՚ուզեն, որպէսզի իրենք ալ մեզի պէս գտնուին ինչո՛վ որ կը պարծենան:
मैं जो कुछ कर रहा हूं, वही करता जाऊंगा कि उन व्यक्तियों की इस विषय में गर्व करने की सारी सम्भावनाएं समाप्‍त हो जाएं कि वे भी वही काम कर रहे हैं, जो हम कर रहे हैं.
13 Որովհետեւ այդպիսիները սուտ առաքեալներ են, նենգ գործաւորներ, որ իրենք զիրենք կը կերպարանափոխեն Քրիստոսի առաքեալներու:
ऐसे व्यक्ति झूठे प्रेरित तथा छल से काम करनेवाले हैं, जो मसीह के प्रेरित होने का ढोंग करते हैं.
14 Եւ զարմանալի չէ, որովհետեւ նոյնինքն Սատանան լուսաւոր հրեշտակի կը կերպարանափոխուի:
यह कोई आश्चर्य का विषय नहीं कि शैतान भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत होने का नकल करता है,
15 Ուրեմն մեծ բան մը չէ, որ անոր սպասարկուներն ալ արդարութեան սպասարկուներու կերպարանափոխուին: Անոնց վախճանը պիտի ըլլայ իրենց գործերուն համեմատ:
इसलिये इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि उसके सेवक भी जो धार्मिकता के सेवक होने का नाटक करते हैं, जिनका अंत उनके कामों के अनुसार ही होगा.
16 Դարձեալ կ՚ըսեմ, ո՛չ մէկը թող կարծէ թէ ես անմիտ եմ. այլապէս՝ գոնէ անմիտի՛ մը պէս ընդունեցէք զիս, որպէսզի ես ալ քիչ մը պարծենամ ինձմով:
मैं दोबारा याद दिला रहा हूं: कोई मुझे मूर्ख न समझे किंतु यदि तुमने मुझे ऐसा मान ही लिया है तो मुझे मूर्ख के रूप में ही स्वीकार कर लो. इससे मुझे भी गर्व करने का अवसर मिल जाएगा.
17 Ինչ որ կը խօսիմ, կը խօսիմ ո՛չ թէ Տէրոջ կողմէն, հապա՝ որպէս թէ անմտութեամբ, այս պարծանքին վստահութեամբ:
बेधड़क कहा गया मेरा वचन प्रभु द्वारा दिया गया नहीं है—यह सब तो एक मूर्ख की गर्व में कही गई बात है.
18 Քանի շատեր կը պարծենան մարմինի համեմատ, ե՛ս ալ պիտի պարծենամ.
कितने तो अपनी मानवीय उपलब्धियों का गर्व कर रहे हैं, तो मैं भी गर्व क्यों न करूं?
19 քանի որ դուք հաճոյքով կը հանդուրժէք անմիտներուն, դուք ձեզ իմաստուն նկատելով:
तुम तो ऐसे बुद्धिमान हो कि मूर्खों को खुशी से सह लेते हो.
20 Որովհետեւ կը հանդուրժէք, եթէ մէկը ստրուկ ընէ ձեզ, եթէ մէկը լափէ ձեր ստացուածքը, եթէ մէկը բան մը առնէ ձեզմէ, եթէ մէկը պանծացնէ ինքզինք, եթէ մէկը զարնէ ձեր երեսին:
वस्तुतः तुम तो उसकी तक सह लेते हो, जो तुम्हें दास बना लेता है, जो तुम्हारा शोषण करता है, तुम्हारा अनुचित लाभ उठाता है, स्वयं को उन्‍नत करता है, यहां तक कि वह तुम्हारे मुख पर थप्पड़ तक मार देता है!
21 Կը խօսիմ որպէս անպատուութիւն, իբր թէ մենք տկար եղած ըլլայինք. բայց ի՛նչ բանի մէջ որ մէկը յանդուգն է, (անմտութեամբ կը խօսիմ, ) ե՛ս ալ յանդուգն եմ:
मुझे स्वयं लज्जित हो कहना पड़ रहा है कि हम इन सब की तुलना में बहुत दुर्बल थे. कोई किसी भी विषय का अभिमान करने का साहस करे—मैं यह मूर्खतापूर्वक कह रहा हूं—मैं भी उसी प्रकार अभिमान करने का साहस कर रहा हूं.
22 Անոնք Եբրայեցի՞ են. ե՛ս ալ: Իսրայելացի՞ են. ե՛ս ալ:
क्या वे इब्री हैं? इब्री मैं भी हूं, क्या वे इस्राएली हैं? इस्राएली मैं भी हूं, क्या वे अब्राहाम के वंशज हैं? अब्राहाम का वंशज मैं भी हूं.
23 Աբրահամի զարմէ՞ն են. ե՛ս ալ: Քրիստոսի սպասարկունե՞ր են. (անմտութեամբ կը խօսիմ) ա՛լ աւելի ես: Աշխատանքներով՝ աւելի՛ շատ, ծեծերով՝ չափէ՛ն աւելի, բանտերու մէջ՝ աւելի՛ շատ, մահուան վտանգներով՝ յաճախ:
क्या वे मसीह के सेवक हैं? मैं पागल व्यक्ति की तरह कहता हूं, मैं उनसे कहीं बढ़कर हूं: मैंने उनसे कहीं अधिक परिश्रम किया है, उनसे कहीं अधिक बंदी बनाया गया हूं, अनगिनत बार पीटा गया हूं, अक्सर ही मेरे प्राण संकट में पड़े हैं.
24 Հրեաներէն հինգ անգամ քառասունէն մէկ պակաս ծեծ ստացայ:
यहूदियों ने मुझे पांच बार एक कम चालीस कोड़े लगाए.
25 Երեք անգամ ձաղկով ծեծուեցայ. մէկ անգամ քարկոծուեցայ. երեք անգամ նաւաբեկութիւն կրեցի. գիշեր մը ու ցերեկ մը մնացի ծովու անդունդին մէջ:
तीन बार मैं बेंत से पीटा गया, एक बार मेरा पथराव किया गया और तीन बार मेरा जलयान ध्वस्त हुआ, एक रात तथा एक दिन मुझे समुद्र में व्यतीत करना पड़ा.
26 Յաճախ չարչարուեցայ ճամբորդութիւններու մէջ. կրեցի վտանգներ գետերէն, վտանգներ աւազակներէն. վտանգներ իմ ցեղէս, վտանգներ հեթանոսներէն. վտանգներ քաղաքի մէջ, վտանգներ անապատի մէջ. վտանգներ ծովու վրայ, վտանգներ սուտ եղբայրներու մէջ:
बार-बार मुझे यात्राएं करनी पड़ीं. कभी नदियों के, कभी डाकुओं के, कभी अपने देशवासियों के, कभी गैर-यहूदियों के, कभी नगरों में, कभी बंजर भूमि में, कभी समुद्र में जोखिम का और कभी झूठे विश्वासियों के जोखिम का सामना करना पड़ा है.
27 Աշխատանքի ու տաժանքի մէջ էի, յաճախ՝ հսկումներու մէջ, անօթութեան եւ ծարաւի մէջ, շատ անգամ՝ ծոմապահութեան, ցուրտի ու մերկութեան մէջ:
मैंने अनेक रातें जाग कर, भूखे-प्यासे रहकर, अक्सर भूखे रहकर, सर्दी और थोड़े वस्त्रों में रहते हुए कठिन परिश्रम किया तथा अनेक कठिनाइयां झेली हैं.
28 Բացի այդ արտաքին բաներէն, բոլոր եկեղեցիներուն հոգը կը բարդուէր վրաս ամէն օր:
इन सब बाहरी कठिनाइयों के अलावा प्रतिदिन मुझ पर सभी कलीसियाओं की भलाई की चिंता का दबाव रहता है.
29 Ո՞վ տկար է, ու ես ալ տկար չեմ. ո՞վ կը գայթակղի, եւ իմ սիրտս չի վառիր:
कौन कमजोर है, जिसकी कमज़ोरी का अहसास मुझे नहीं होता? किसके पाप में पड़ने से मैं चिंतित नहीं होता?
30 Եթէ պէտք ըլլայ պարծենալ, պիտի պարծենամ իմ տկարութիւններուս վերաբերեալ բաներով:
यदि मुझे गर्व करना ही है तो मैं अपनी कमज़ोरी का गर्व करूंगा.
31 Մեր Տէրոջ՝ Յիսուս Քրիստոսի Աստուածը եւ Հայրը, որ յաւիտեան օրհնեա՜լ է, գիտէ թէ չեմ ստեր: (aiōn g165)
प्रभु येशु मसीह के परमेश्वर तथा पिता, जो युगानुयुग धन्य हैं, गवाह हैं कि मैं झूठ नहीं बोल रहा: (aiōn g165)
32 Դամասկոսի մէջ, Արետա թագաւորին ազգապետը՝ Դամասկոսցիներուն քաղաքը կը պահպանէր պահակազօրքով, ուզելով ձերբակալել զիս:
जब मैं दमिश्क में था तो राजा अरेतॉस के राज्यपाल ने मुझे बंदी बनाने के उद्देश्य से नगर में पहरा बैठा दिया था
33 Բայց պարիսպէն վար իջեցուցին զիս՝ պատուհանէ մը, զամբիւղի մը մէջ, ու խուսափեցայ անոր ձեռքերէն:
किंतु मुझे शहरपनाह के एक झरोखे से एक टोकरे में बैठाकर नीचे उतार दिया गया और इस प्रकार मैं उसके हाथों से बच निकला.

< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 11 >