< ԱՌԱՋԻՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 1 >

1 Կեանքի Խօսքին մասին - որ սկիզբէն էր, որ մենք լսեցինք, որ մեր աչքերով տեսանք, որ դիտեցինք ու մեր ձեռքերը շօշափեցին.
जीवन देनेवाले उस वचन के विषय में, जो आदि से था, जिसे हमने सुना, जिसे हमने अपनी आंखों से देखा, ध्यान से देखा और जिसको हमने छुआ.
2 (արդարեւ կեանքը յայտնուեցաւ, մենք տեսանք զայն, եւ կը վկայենք ու կը պատմենք ձեզի այդ յաւիտենական կեանքին մասին, որ Հօրը քով էր եւ յայտնուեցաւ մեզի.) - (aiōnios g166)
जब यह जीवन प्रकट हुआ, तब हमने उसे देखा और अब हम उसके गवाह हैं. हम तुम्हें उसी अनंत जीवन का संदेश सुना रहे हैं, जो पिता के साथ था और जो हम पर प्रकट किया गया. (aiōnios g166)
3 ինչ որ տեսանք ու լսեցինք՝ կը պատմենք ձեզի, որպէսզի դո՛ւք ալ հաղորդութիւն ունենաք մեզի հետ: Մեր հաղորդութիւնը Հօրը հետ է, եւ իր Որդիին՝ Յիսուս Քրիստոսի հետ:
हमारे समाचार का विषय वही है, जिसे हमने देखा और सुना है. यह हम तुम्हें भी सुना रहे हैं कि हमारे साथ तुम्हारी भी संगति हो. वास्तव में हमारी यह संगति पिता और उनके पुत्र मसीह येशु के साथ है.
4 Կը գրենք ձեզի այս բաները, որպէսզի ձեր ուրախութիւնը լման ըլլայ:
यह सब हमने इसलिये लिखा है कि हमारा आनंद पूरा हो जाए.
5 Եւ սա՛ է այն պատգամը՝ որ լսեցինք իրմէ ու կը հաղորդենք ձեզի, թէ Աստուած լոյս է, եւ անոր մէջ բնաւ խաւար չկայ:
यही है वह समाचार, जो हमने उनसे सुना और अब हम तुम्हें सुनाते हैं: परमेश्वर ज्योति हैं. अंधकार उनमें ज़रा सा भी नहीं.
6 Եթէ ըսենք. «Մենք հաղորդութիւն ունինք անոր հետ», սակայն խաւարի մէջ ընթանանք, կը ստենք ու չենք կիրարկեր ճշմարտութիւնը:
यदि हम यह दावा करते हैं कि हमारी उनके साथ संगति है और फिर भी हम अंधकार में चलते हैं तो हम झूठे हैं और सच पर नहीं चलते.
7 Իսկ եթէ լոյսի մէջ ընթանանք, ինչպէս ան լոյսի մէջ է, հաղորդութիւն կ՚ունենանք իրարու հետ, եւ անոր Որդիին՝ Յիսուս Քրիստոսի արիւնը կը մաքրէ մեզ ամէն մեղքէ:
किंतु यदि हम ज्योति में चलते हैं, जैसे वह स्वयं ज्योति में हैं, तो हमारी संगति आपसी है और उनके पुत्र मसीह येशु का लहू हमें सभी पापों से शुद्ध कर देता है.
8 Եթէ ըսենք. «Մենք մեղք մը չունինք», կը խաբենք մենք մեզ, ու ճշմարտութիւն չկայ մեր մէջ:
यदि हम पापहीन होने का दावा करते हैं, तो हमने स्वयं को धोखे में रखा है और सच हममें है ही नहीं.
9 Իսկ եթէ խոստովանինք մեր մեղքերը, ան հաւատարիմ եւ արդար է՝ ներելու մեր մեղքերը, ու մաքրելու մեզ ամէն անիրաւութենէ:
यदि हम अपने पापों को स्वीकार करें तो वह हमारे पापों को क्षमा करने तथा हमें सभी अधर्मों से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी हैं.
10 Եթէ ըսենք. «Մենք մեղանչած չենք», ստախօս կը նկատենք՝՝ զայն, եւ անոր խօսքը մեր մէջ չէ:
यदि हम यह दावा करते हैं कि हमने पाप किया ही नहीं तो हम परमेश्वर को झूठा ठहराते हैं तथा उनके वचन का हमारे अंदर वास है ही नहीं.

< ԱՌԱՋԻՆ ՅՈՎՀԱՆՆՈՒ 1 >