< ԱՌԱՋԻՆ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 10 >

1 Եղբայրնե՛ր, չեմ ուզեր որ անգիտանաք թէ մեր հայրերը՝ բոլո՛րն ալ ամպին տակ էին, բոլո՛րն ալ ծովէն անցան,
ऐ भाइयों! मैं तुम्हारा इस से नावाक़िफ़ रहना नहीं चाहता कि हमारे सब बाप दादा बादल के नीचे थे; और सब के सब लाल समुन्दर में से गुज़रे।
2 ու բոլո՛րն ալ Մովսէսով մկրտուեցան ամպին եւ ծովուն մէջ:
और सब ही ने उस बादल और समुन्दर में मूसा का बपतिस्मा लिया।
3 Բոլո՛րն ալ կերան նոյն հոգեւոր կերակուրը,
और सब ने एक ही रूहानी ख़ुराक खाई।
4 ու բոլո՛րն ալ խմեցին նոյն հոգեւոր խմելիքը, որովհետեւ կը խմէին այն հոգեւոր վէմէն՝ որ իրենց կը հետեւէր, եւ այդ վէմը՝ Քրիստոսն էր:
और सब ने एक ही रूहानी पानी पिया क्यूँकि वो उस रूहानी चट्टान में से पानी पीते थे जो उन के साथ साथ चलती थी और वो चट्टान मसीह था।
5 Բայց անոնցմէ շատերը հաճելի չեղան Աստուծոյ, քանի որ անապատին մէջ փռուած ինկան:
मगर उन में अक्सरों से ख़ुदा राज़ी न हुआ चुनाँचे वो वीराने में ढेर हो गए।
6 Ուրեմն այդ բաները մեզի տիպար եղան, որպէսզի չցանկանք չար բաներու, ինչպէս անոնք ցանկացին:
ये बातें हमारे लिए इबरत ठहरीं, ताकि हम बुरी चीज़ों की ख़्वाहिश न करें, जैसे उन्हों ने की।
7 Ո՛չ ալ կռապաշտ ըլլաք՝ անոնցմէ ոմանց պէս, ինչպէս գրուած է. «Ժողովուրդը նստաւ ուտելու եւ խմելու, յետոյ կանգնեցան զբօսնելու»:
और तुम बुतपरस्त न बनो जिस तरह कुछ उनमें से बन गए थे चुनाँचे लिखा है। “लोग खाने पीने को बैठे फिर नाचने कूदने को उठे।”
8 Ո՛չ ալ պոռնկինք՝ ինչպէս անոնցմէ ոմանք պոռնկեցան, ու մէկ օրուան մէջ քսաներեք հազար հոգի ինկան:
और हम हरामकारी न करें जिस तरह उनमें से कुछ ने की, और एक ही दिन में तेईस हज़ार मर गए।
9 Ո՛չ ալ փորձենք Քրիստոսը՝ ինչպէս անոնցմէ ոմանք փորձեցին, եւ օձերէն ջարդուեցան:
और हम ख़ुदा वन्द की आज़माइश न करें जैसे उन में से कुछ ने की और साँपों ने उन्हें हलाक किया।
10 Ո՛չ ալ տրտնջեցէք՝ ինչպէս անոնցմէ ոմանք տրտնջեցին, ու ջարդուեցան բնաջնջողէն:
और तुम बड़बड़ाओ नहीं जिस तरह उन में से कुछ बड़बड़ाए और हलाक करने वाले से हलाक हुए।
11 Իսկ այդ բոլոր բաները կը պատահէին անոնց՝ իբր տիպար, եւ գրուեցան խրատելու համար մեզ՝ որ հասած ենք դարերու վախճանին: (aiōn g165)
ये बातें उन पर 'इबरत के लिए वाक़े' हुईं और हम आख़री ज़माने वालों की नसीहत के वास्ते लिखी गईं। (aiōn g165)
12 Հետեւաբար ա՛ն որ կը կարծէ թէ հաստատուն կեցած է, թող զգուշանայ՝ որ չիյնայ:
पस जो कोई अपने आप को क़ाईम समझता है, वो ख़बरदार रहे के गिर न पड़े।
13 Ձեզի պատահած չէ փորձութիւն մը՝ որ մարդկային չըլլայ. բայց Աստուած հաւատարիմ է, եւ պիտի չթոյլատրէ որ փորձուիք ձեր կարողութենէն աւելի, հապա փորձութեան հետ ելք մըն ալ պիտի տայ, որպէսզի կարենաք կրել:
तुम किसी ऐसी आज़माइश में न पड़े जो इंसान की आज़माइश से बाहर हो ख़ुदा सच्चा है वो तुम को तुम्हारी ताक़त से ज़्यादा आज़माइश में पड़ने न देगा, बल्कि आज़माइश के साथ निकलने की राह भी पैदा कर देगा, ताकि तुम बर्दाश्त कर सको।
14 Ուստի, սիրելինե՛րս, փախէ՛ք կռապաշտութենէն:
इस वजह से ऐ मेरे प्यारो! बुतपरस्ती से भागो।
15 Կը խօսիմ որպէս թէ իմաստուններու հետ. դո՛ւք դատեցէք ինչ որ կ՚ըսեմ:
मैं अक़्लमन्द जानकर तुम से कलाम करता हूँ; जो मैं कहता हूँ, तुम आप उसे परखो।
16 Օրհնութեան բաժակը՝ որ մենք կ՚օրհնենք, միթէ Քրիստոսի արիւնին հաղորդութիւնը չէ՞. հացը՝ որ մենք կը կտրենք, միթէ Քրիստոսի մարմինին հաղորդութիւնը չէ՞:
वो बर्क़त का प्याला जिस पर हम बर्क़त चाहते हैं क्या मसीह के ख़ून की शराकत नहीं? वो रोटी जिसे हम तोड़ते हैं क्या मसीह के बदन की शराकत नहीं?
17 Արդարեւ մենք՝ շատ ըլլալով՝ մէ՛կ հաց, մէ՛կ մարմին ենք, որովհետեւ բոլորս ալ բաժնեկից ենք այդ մէկ հացին:
चूँकि रोटी एक ही है इस लिए हम जो बहुत से हैं एक बदन हैं क्यूँकि हम सब उसी एक रोटी में शरीक होते हैं।
18 Նայեցէ՛ք մարմնաւոր Իսրայէլին. անոնք որ զոհերէն կ՚ուտեն՝ զոհասեղանին հաղորդակից չե՞ն ըլլար:
जो जिस्म के ऐ'तिबार से इस्राईली हैं उन पर नज़र करो क्या क़ुर्बानी का गोश्त खानेवाले क़ुर्बानगाह के शरीक नहीं?
19 Ուրեմն ի՞նչ կ՚ըսեմ. կուռքը բա՞ն մըն է, կամ կուռքերու զոհուածը բա՞ն մըն է:
पस मैं क्या ये कहता हूँ कि बुतों की क़ुर्बानी कुछ चीज़ है या बुत कुछ चीज़ है?
20 Բայց սա՛ կ՚ըսեմ, թէ այն բաները՝ որ հեթանոսները կը զոհեն, կը զոհեն դեւերո՛ւն, եւ ո՛չ թէ Աստուծոյ. ուստի չեմ ուզեր որ դուք հաղորդակից ըլլաք դեւերուն: Չէք կրնար խմել Տէրոջ բաժակը ու դեւերուն բաժակը.
नहीं बल्कि मैं ये कहता हूँ कि जो क़ुर्बानी ग़ैर क़ौमें करती हैं शयातीन के लिए क़ुर्बानी करती हैं; न कि ख़ुदा के लिए, और मैं नहीं चाहता कि तुम शयातीन के शरीक हो।
21 չէք կրնար բաժնեկցիլ Տէրոջ սեղանին եւ դեւերու սեղանին:
तुम ख़ुदावन्द के प्याले और शयातीन के प्याले दोनों में से नहीं पी सकते; ख़ुदावन्द के दस्तरख़्वान और शयातीन के दस्तरख़्वान दोनों पर शरीक नहीं हो सकते।
22 Նախանձի՞ գրգռենք Տէրը. միթէ մենք իրմէ ուժե՞ղ ենք:
क्या हम ख़ुदावन्द की ग़ैरत को जोश दिलाते हैं? क्या हम उस से ताक़तवर हैं?
23 Ամէն բան ինծի արտօնուած է, բայց ամէն բան օգտակար չէ. ամէն բան ինծի արտօնուած է, բայց ամէն բան շինիչ չէ:
सब चीज़ें जाएज़ तो हैं, मगर सब चीज़ें मुफ़ीद नहीं; जाएज़ तो हैं मगर तरक़्क़ी का ज़रिया नहीं।
24 Ո՛չ մէկը թող փնտռէ միայն իր շահը, հապա ամէն մէկը՝ ուրիշի՛նն ալ:
कोई अपनी बेहतरी न ढूँडे बल्कि दूसरे की।
25 Կերէ՛ք ամէն ինչ որ կը ծախուի վաճառանոցը, առանց զննելու՝ խղճմտանքի պատճառով.
जो कुछ क़स्साबों की दुकानों में बिकता है वो खाओ और दीनी इम्तियाज़ की वजह से कुछ न पूछो।
26 որովհետեւ «Տէրոջն է երկիրը եւ անոր լիութիւնը»:
“क्यूँकि ज़मीन और उसकी मा'मूरी ख़ुदावन्द की है।”
27 Եթէ անհաւատներէն մէկը ճաշի հրաւիրէ ձեզ ու տրամադիր ըլլաք երթալու, կերէ՛ք ամէն ինչ՝ որ կը հրամցուի ձեզի, առանց հարցնելու՝ խղճմտանքի պատճառով:
अगर बे'ईमानों में से कोई तुम्हारी दा'वत करे और तुम जाने पर राज़ी हो तो जो कुछ तुम्हारे आगे रख्खा जाए उसे खाओ और दीनी इम्तियाज़ की वजह से कुछ न पूछो।
28 Բայց եթէ մէկը ըսէ ձեզի. «Ատիկա կուռքերու զոհուած է», անո՛ր պատճառով՝ որ ցոյց տուաւ ձեզի, եւ խղճմտանքի՛ պատճառով՝ մի՛ ուտէք:
लेकिन अगर कोई तुम से कहे; ये क़ुर्बानी का गोश्त है, तो उस की वजह से न खाओ।
29 Սակայն երբ խղճմտանք կ՚ըսեմ՝ ո՛չ թէ քուկդ է, հապա՝ ուրիշինը: Բայց ինչո՞ւ իմ ազատութիւնս կը դատուի ուրիշի մը խղճմտանքէն:
दीनी इम्तियाज़ से मेरा मतलब तेरा इम्तियाज़ नहीं बल्कि उस दूसरे का; भला मेरी आज़ादी दूसरे शख़्स के इम्तियाज़ से क्यूँ परखी जाए?
30 Եթէ ես շնորհակալութեամբ կը բաժնեկցիմ, ինչո՞ւ հայհոյուիմ այն բանին պատճառով՝ որուն համար ես շնորհակալ կ՚ըլլամ:
अगर मैं शुक्र कर के खाता हूँ तो जिस चीज़ पर शुक्र करता हूँ उसकी वजह से किस लिए बदनाम किया जाता हूँ?
31 Ուրեմն՝ թէ՛ ուտէք, թէ՛ խմէք, եւ թէ ի՛նչ որ ընէք, ամէնը ըրէք Աստուծոյ փառքին համար:
पस तुम खाओ या पियो जो कुछ करो ख़ुदा के जलाल के लिए करो।
32 Մի՛ սայթաքեցնէք ո՛չ Հրեաները, ո՛չ Յոյները, ո՛չ ալ Աստուծոյ եկեղեցին:
तुम न यहूदियों के लिए ठोकर का ज़रिया बनो; न यूनानियों के लिए, न ख़ुदा की कलीसिया के लिए।
33 Ինչպէս ես ալ կը հաճեցնեմ բոլորը՝ ամէն բանի մէջ, փնտռելով ո՛չ թէ իմ օգուտս, հապա՝ շատերունը, որպէսզի փրկուին:
चुनाँचे मैं भी सब बातों में सब को ख़ुश करता हूँ और अपना नहीं बल्कि बहुतों का फ़ाइदा ढूँडता हूँ, ताकि वो नजात पाएँ।

< ԱՌԱՋԻՆ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 10 >