< Yuhana 7 >

1 Kimal ni lenge imone Yesu uni wa wasu ucin udu u Galili, na awa di ninsu a dofin nanya Yahudiya, bara a Yahudawa wa din pizuru nwo imolughe.
इन बातों के बाद मसीह येशु गलील प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में यात्रा करने लगे. वह यहूदिया प्रदेश में जाना नहीं चाहते थे क्योंकि यहूदी अगुए उनकी हत्या की ताक में थे.
2 Kubin idi na Yahudawa, u idi na danga wa dak susut.
यहूदियों का एक पर्व—झोपड़ियों का उत्सव—पास था.
3 Nuana me woroghe, “suna kikane udo u Yahudiya, bara nono katwafe nan yene katwa kanga na udin sue.
मसीह येशु के भाइयों ने उनसे कहा, “यहूदिया चले जाओ जिससे तुम्हारे चेले तुम्हारे इन कामों को देख सकें;
4 Na umong din su imonmong liyeshin ba, andi ame litime di nin su iyinin ghe. Andi udi su ile imone, durso litife nanya nyie”
ख्याति चाहनेवाला व्यक्ति अपने काम गुप्‍त में नहीं करता. जब तुम ये काम करते ही हो तो स्वयं को संसार पर प्रकट कर दो.”
5 Bara inung nauna me wang wa yinin nighe ba.
मसीह येशु के भाइयों तक को उनमें विश्वास नहीं था.
6 Yesu uni wa belin nani, “Na kubi ninghe nsa da ba, anung dinin kubi ko kishi.
इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “तुम्हारा सही समय तो कभी भी आ सकता है किंतु मेरा सही समय अभी नहीं आया.
7 Na uyie was unari minu ba, ama unari meng ku bara nna ni ushaida liti nnin kitene lidu linanzang nnin.
संसार तुमसे घृणा नहीं कर सकता—वह मुझसे घृणा करता है क्योंकि मैं यह प्रकट करता हूं कि उसके काम बुरे हैं.
8 Anung can kitin ide; na meng ba du kiti idi ulele ba, bara na kubi nighe nsa kulo ba.”
तुम पर्व में जाओ. मैं अभी नहीं जाऊंगा क्योंकि मेरा समय अभी तक पूरा नहीं हुआ है.”
9 KImal nbellu nani nleli ulirue, amini wa so in Galili.
यह कहकर मसीह येशु गलील प्रदेश में ही ठहरे रहे.
10 Vat nani na nuane nya udu kitin ide, ame tutung nya na nin yiru nanit ba, likire.
अपने भाइयों के झोपड़ियों के उत्सव में चले जाने के बाद वे भी गुप्‍त रूप से वहां गए.
11 A Yahudawa wa pizurughe kitin ide, i woro. “Adin nwe?”
उत्सव में कुछ यहूदी अगुए मसीह येशु को खोजते हुए पूछताछ कर रहे थे, “कहां है वह?”
12 Anit wa su uliru litime kan. Among woro. “Unit ucinari ame” Among woro “Nanere ba, adin wultunu nanitari.”
यद्यपि मसीह येशु के विषय में लोगों में बड़ा विवाद हो रहा था—कुछ कह रहे थे, “वह भला व्यक्ति है.” और कुछ का कहना था, “नहीं, वह भरमानेवाला है—सबके साथ छल करता है.”
13 Vat nani na umong wa su uliru litime kanang ba, bara fiu na Yahudawa.
तौभी कोई भी व्यक्ति यहूदियों के भय के कारण मसीह येशु के विषय में खुलकर बात नहीं करता था.
14 Na u idi wa dak susut nmalu, Yesu do nanya kutii nlira adin dursuzu nanit ku.
जब उत्सव के मध्य मसीह येशु मंदिर में जाकर शिक्षा देने लगे,
15 A Yahudawa wa su umamaki i woro, “Ita iyizari unit ulele di nin yiru kang? Na asa do kutii ndursuzu, idursuzoghe ba.”
यहूदी अगुए चकित होकर कहने लगे, “यह व्यक्ति बिना पढ़े ज्ञानी कैसे बन गया?”
16 Yesu kawa nani aworo, “Imon ile na ndin dursuzue na inaghari ba, in lenge na a toyiari.
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “यह शिक्षा मेरी नहीं परंतु उनकी है, जिन्होंने मुझे भेजा है.
17 Andi umong dinin su asu imon kibinai nnit une, ama yinnu ubellen nlenge udursuzue, sa una dak unuzu kiti Kutelle, sa ndin su uliru bara lit ningahri.
यदि कोई व्यक्ति उनकी इच्छा पूरी करने के लिए प्रण करे तो उसे यह मालूम हो जाएगा कि यह शिक्षा परमेश्वर की ओर से है या मेरी ओर से.
18 Ulenge na adin su uliru bara litime adin pizuru ngongon litime, ame ulenge na adin pizuru ngongong nlenge na ana tughe, unit une unan kidegenari, ana udiru katwa kacine dinghe ba.
वह, जो अपने ही विचार प्रस्तुत करता है, अपना ही आदर चाहता है, परंतु वह, जो अपने भेजनेवाले का आदर चाहता है, वह बिलकुल सच्चा है और उसमें कोई छल नहीं.
19 Na Musari wa nimu uduke ba. Vat nani na umong mine din dortu uduke ba. Iyaghari nta idi nin su imoli?”
क्या मोशेह ने तुम्हें व्यवस्था नहीं दी? फिर भी तुममें से कोई उसका पालन नहीं करता. मेरी हत्या की ताक में क्यों हो तुम?”
20 Ligozin kawaghe, “Udi nin kugbergenu. Ghari dinin su amolufi?”
भीड़ ने उत्तर दिया, “कौन तुम्हारी हत्या करना चाहता है? तुम दुष्टात्मा से पीड़ित हो.”
21 Yesu kawa nani a woro, “Nna su nkan katwa vat mine ani na lanza nzikiki kanin.
मसीह येशु ने कहा, “मैंने शब्बाथ पर एक चमत्कार किया और तुम सब क्रोधित हो गए.
22 Musa na niminu ukalzu nacuru (Na una nuzu kitin Musere ba, kiti na Cif nburnuari), inani asa kala unit kucuru liri na Sabbat.
मोशेह ने तुम्हें ख़तना विधि दी—परंतु इसको आरंभ करनेवाले मोशेह नहीं, हमारे गोत्रपिता हैं—जिसके अनुसार तुम शब्बाथ पर भी ख़तना करते हो.
23 Asa ikala unit kucuru liri na Sabbat bara iwa patilin udukan Musa, iyaghari nta idin lanzu ayi ninmi kitene nwo nshino nin nit liri na Sabbat?
तुम शब्बाथ पर भी ख़तना करते हो कि मोशेह की व्यवस्था भंग न हो, तो तुम लोग इससे गुस्से में क्यों हो कि मैंने शब्बाथ पर किसी को पूरी तरह स्वस्थ किया?
24 Na iwa su ushara bara u yenju nmuro ba, sun usharawe nin fiu Kutelle.”
तुम्हारा न्याय बाहरी रूप पर नहीं परंतु सच्चाई पर आधारित हो.”
25 Among mine anan Urshalima woro, “Na amere ulengene na idin pizuru imolu ba?
येरूशलेम निवासियों में से कुछ ने यह प्रश्न किया, “क्या यह वही नहीं, वे जिसकी हत्या की ताक में हैं?
26 Yeneng, adin liru kanang, ana iworoge iyang ba. Na umaso nafo adidya bite yiru amere Kriste, na nanere ba?
परंतु देखो, वह भीड़ से खुलकर, बिना डर के बातें करता है और अधिकारी कुछ भी नहीं कहते! कहीं ऐसा तो नहीं कि अधिकारियों को मालूम हो गया है कि यही वास्तव में मसीह हैं?
27 Arik yiru kikanga na unit ulele na nuzu ku, asa Kristi nda, na imong ma yinnu kikanga na ana nuzu ba.”
इस व्यक्ति की पृष्ठभूमि हमें मालूम है, किंतु जब मसीह प्रकट होंगे तो किसी को यह मालूम नहीं होगा कि वह कहां के हैं.”
28 Yesu uni wa ghatin liwui kan nanya kutii nlira, ndursuzu kiti a woro, “Anung vat yirue, iyuro kikanga nan nna nuzu ku; na nna dak bara litinin ba, ame ulenge na ana tuyi unan kidegenari, ulenge na iyirughe ba.
मंदिर में शिक्षा देते हुए मसीह येशु ने ऊंचे शब्द में कहा, “तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो कि मैं कहां से आया हूं. सच यह है कि मैं स्वयं नहीं आया. जिन्होंने मुझे भेजा है, वह सच्चा है किंतु तुम उन्हें नहीं जानते,
29 Meng yirughe, bara nna dak unuzu kiti mere, amere na tuyi.
मैं उन्हें जानता हूं क्योंकि उन्हीं में से मैं हूं और मुझे उन्हीं ने भेजा है.”
30 Icizina nworu i kifoghe, na umong nkifoghe ba bara na kubi me wadi kusa da ba.
यह सुनकर उन्होंने मसीह येशु को बंदी बनाना चाहा किंतु किसी ने उन पर हाथ न डाला क्योंकि उनका समय अब तक नहीं आया था.
31 Nani, among gbardang nanya ligozin wa yinin nighe. I woro “Asa Kristte nda, ama su imon izikiki ikata ilenge na unit ulele nsuwa?”
फिर भी भीड़ में से अनेकों ने मसीह येशु में विश्वास रखा तथा विचार-विमर्श करने लगे, “क्या प्रकट होने पर मसीह इस व्यक्ति से अधिक अद्भुत चिह्न प्रदर्शित करेंगे?”
32 Afarisawa lanza ligozin nanite din belu ulenge ulirue litin Yesu, adidya na Yahudawe nin na Farisawa to a dugari idi kifoghe.
फ़रीसियों ने भीड़ को इस विषय में आपस में विचार-विमर्श करते हुए सुन लिया. इसलिये मसीह येशु को बंदी बनाने के लिए प्रधान पुरोहितों व फ़रीसियों ने मंदिर के पहरेदारों को भेजा.
33 Yesu tunna a woro, “Ndu nin kubiri bat in yita ligowe nan ghinu, Nma nin du kitin lenge na ana tuyi.
मसीह येशु ने उनसे कहा, “थोड़े समय के लिए मैं तुम्हारे साथ हूं, उसके बाद मैं अपने भेजनेवाले के पास लौट जाऊंगा.
34 Ima pizirui na ima yeni ba, kiti kanga na nma du, na yinnu idak bak.”
तुम मुझे खोजोगे किंतु पाओगे नहीं क्योंकि जहां मैं होऊंगा, तुम वहां नहीं आ सकते.”
35 Ayahudawa tunna nbelu nati mine, “Unit ulengene madu weri ki kanga na arik ma yinnu upizirughe ba? Sa ama du kiti na Helenawari, alenge na isosin buu adi dursuzo nani ti Helenawa?
इस पर यहूदी अगुए विचार-विमर्श करने लगे, “यह व्यक्ति कहां जाने पर है कि हम उसे खोज नहीं पाएंगे? क्या यह यूनानियों के मध्य प्रवासी यहूदियों में बसना चाहता है कि यूनानियों को भी शिक्षा दे?
36 Uyapin uliruiari ulele na a belle, 'ima piziri, ana ima yeni ba; kiti kanga na nma du, na anung ma yinnu udake ba.'?”
यह क्या कह रहा है कि तुम मुझे खोजोगे और नहीं पाओगे क्योंकि जहां मैं होऊंगा तुम वहां नहीं आ सकते?”
37 Nengene liri nimalin idi udya, Yesu wa fita asu uliru nin liwui kang, aworo,”Andi umong dinin kotu nayi na adak kitining ada sono.
उत्सव के अंतिम दिन, जब उत्सव चरम सीमा पर होता है, मसीह येशु ने खड़े होकर ऊंचे शब्द में कहा, “यदि कोई प्यासा है तो मेरे पास आए और पिए.
38 Ulenge na ayinna nin mi nafo na uliru Kutelle na belli, unuzu nanya me, igawan nmyen nlai ma cun ku.”
जो मुझमें विश्वास करता है, जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: उसके अंदर से जीवन के जल की नदियां बह निकलेंगीं.”
39 Nani awa su uleli ulire litin Ruhu, ulenge na ale na iyinna ninghe ma seru; na iwadi isa na uruhe ba, bara na iwa di isa ta Yesu ku gongong ba.
यह उन्होंने पवित्र आत्मा के विषय में कहा था, जिन्हें उन पर विश्वास करनेवाले प्राप्‍त करने पर थे. पवित्र आत्मा अब तक उतरे नहीं थे क्योंकि मसीह येशु अब तक महिमा को न पहुंचे थे.
40 Among ligozin, na iwa lanza uleli ulirre, iworo, “Kidegene ulengene unan liru nin nu Kutelleari.”
यह सब सुनकर भीड़ में से कुछ ने कहा, “सचमुच यह व्यक्ति ही वह भविष्यवक्ता है.”
41 Among woro, “Ulengenere Kristi.” Among tutung woro, “Iyangha, Kristi ma dak unuzun Galiliaria?
कुछ अन्य ने कहा, “यह मसीह हैं.” परंतु कुछ ने कहा, “मसीह का आना गलील से तो नहीं होगा न?
42 Na uliru Kutelle na woro Kristi ma dak unuzu fimusun Dauda in Baitalami, ka gbiri kanga na Dauda wa duku?”
क्या पवित्र शास्त्र के अनुसार मसीह का आना दावीद के वंश और उनके नगर बेथलेहेम से न होगा?”
43 Usalin yinnu nin nati fita nanya ligozighe bara ame.
इस प्रकार मसीह येशु के कारण भीड़ में मतभेद हो गया.
44 Among mine wa dinin su ikifoghe, a nan umong mine tardaghe ucara ba (na umong mine kifoghe ba.)
कुछ उन्हें बंदी बनाना चाहते थे फिर भी किसी ने भी उन पर हाथ न डाला.
45 Adugare tunna i kpilla kiti na didya na Yahudawa nan na Farisawe, inung woro nani, “Iyaghari nta na ida ningheba?”
संतरियों के लौटने पर प्रधान पुरोहितों और फ़रीसियों ने उनसे पूछा, “तुम उसे लेकर क्यों नहीं आए?”
46 Adugare kawa nani, iworo, “Na umong nsa su uliru nafo ulengene ba.”
संतरियों ने उत्तर दिया, “ऐसा बतानेवाला हमने आज तक नहीं सुना.”
47 Afarisawa kawa nani, iworo “Anung wang iwultun minua?
तब फ़रीसियों ने कटाक्ष किया, “कहीं तुम भी तो उसके बहकावे में नहीं आ गए?
48 Umong nanya na Gowe sa Afarisawa nyinna ninghe?
क्या प्रधानों या फ़रीसियों में से किसी ने भी उसमें विश्वास किया है?
49 Linin ligozin longo na liyiru uduke ba, ita nani unuu.”
व्यवस्था से अज्ञान भीड़ तो वैसे ही शापित है.”
50 Nikodimo woro nani, (Umong na awa mang dak kitin Yesu, ame wang ku Farisawari),
तब निकोदेमॉस ने, जो प्रधानों में से एक थे तथा मसीह येशु से पहले मिल चुके थे, उनसे कहा,
51 “Uduka bite din suzu unit ushara a udutu sa ulanzu kitime iyinnin imong ilenge na adin sua?”
“क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति की सुने बिना और उसकी गतिविधि जाने बिना उसे अपराधी घोषित करती है?”
52 I kawage i woro, “Fe wang kunan Galiliaria? Piziran iyene na umong unan liru nin nuu Kutelle ma dak unuzun Galili ba.”
इस पर उन्होंने निकोदेमॉस से पूछा, “कहीं तुम भी तो गलीली नहीं हो? शास्त्रों का मनन करो और देखो कि किसी भी भविष्यवक्ता का आना गलील प्रदेश से नहीं होता.”
53 Kogha mine nya udu kilari me.
[वे सभी अपने-अपने घर लौट गएं].

< Yuhana 7 >